icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

प्रतापगढ़ में राजस्थान बार काउंसिल चुनाव: मतदान जारी, 232 उम्मीदवार मैदान में

Pratapgarh, Rajasthan:हिंदी विधानसभा प्रतापगढ़ राजस्थान बार काउंसिल चुनाव: प्रतापगढ़ में मतदान जारी, वकीलों में उत्साह, 232 उम्मीदवार मैदान में। एंकर/इंट्रो: राजस्थान बार काउंसिल के सदस्यों के चुनाव को लेकर जिले में मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। न्यायालय परिसर में सुबह से ही मतदान जारी है, जहां वकीलों में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस चुनाव में बार काउंसिल के 23 पदों के लिए कुल 232 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रतापगढ़ जिले में 250 से अधिक अधिवक्ता अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। मतदान प्रक्रिया शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। चुनाव के बाद निर्वाचित 23 सदस्य मिलकर बार काउंसिल के अध्यक्ष का चयन करेंगे। मतदान के चलते न्यायिक कार्य को अस्थायी रूप से स्थगित रखा गया है, ताकि अधिवक्ता निर्बाध रूप से मतदान कर सकें। मतदान को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मतदान स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर तैनात रहकर व्यवस्था संभाल रहे हैं। कुल मिलाकर चुनाव प्रक्रिया को लेकर अधिवक्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है और लोकतांत्रिक तरीके से अपने प्रतिनिधियों के चयन की प्रक्रिया जारी है।
0
0
Report

तेंदुए के हमले से धार के गुजरी डेहरिया में चार घायल, महिला सहित

Dhar, Madhya Pradesh:धार के गुजरी डेहरिया में तेंदुए का आतंक, हमले में महिला समेत चार गंभीर घायल धार। जिले के धामनोद वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गुजरी डेहरिया में मंगलवार को तेंदुएं के अचानक गांव में आने से अफरा-तफरी मच गई, आदमखोर तेंदुए अचानक रहवासी बस्ती में पहुंचा धावा बोल दिया। तेंदुए के इस हमले में एक महिला सहित कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अचानक हुए इस हमले से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है。 बस्ती में घुसा तेंदुआ, मची चीख-पुकार प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेंदुआ जंगल की सीमा छोड़कर अचानक बस्ती में पहुंच गया था। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, तेंदुए ने सामने आने वाले ग्रामीणों पर हमला करना शुरू कर दिया। घायलों की पहचान महेश वास्केल, ग्यारसी लाल सोलंकी, कांताबाई राठौड़ और विकास पिता गोकुल डावर, निवासी बडवेल के रूप में हुई है। सभी घायलों को तत्काल गुजरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है। वन विभाग और पुलिस मौके पर तैनात घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुँची। तेंदुए की खबर आस-पास फैलते ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, तेंदुआ अभी भी बस्ती के आस-पास के क्षेत्र में ही छिपा हो सकता है। सुरक्षा की दृष्टि से विभाग ने ग्रामीणों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।
0
0
Report
Advertisement

फर्रुखाबाद DM ने वृद्ध मां को व्हीलचेयर भेंट कर संवेदनशीलता की मिसाल बना दी

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद से एक ऐसी खबर जो मानवता की सच्ची मिसाल पेश करती है। जिला अधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने एक वृद्ध मां के दर्द को न सिर्फ सुना, बल्कि तुरंत कार्रवाई कर उन्हें व्हीलचेयर भेंट की। आइए जानते हैं पूरी कहानी。 फर्रुखाबाद जिला प्रशासन कार्यालय। सीनियर सिटीजन रामदुलारी, उम्र की मार झेलते हुए, अपनी शिकायत लेकर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के पास पहुंचीं। चलने-फिरने में असमर्थ यह वृद्ध मां दर्द से कराह रही थीं। लेकिन DM साहब ने उनकी वृद्धावस्था देखते ही तत्काल रेड क्रॉस सोसाइटी से व्हीलचेयर मंगवाई और खुद भेंट की。 DM ने न सिर्फ उनका दर्द सुना, बल्कि अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि रामदुलारी को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचा दिया जाए। यह घटना न सिर्फ प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल है, बल्कि केंद्र और राज्य सरकार की 'वृद्धजन सम्मान' योजनाओं को जमीनी स्तर पर साकार करने का प्रतीक भी। रामदुलारी जैसे लाखों बुजुर्गों के लिए यह प्रेरणा है कि प्रशासन उनका साथ देगा。 मानवता की यह मिसाल हमें सिखाती है कि पद की ऊंचाई से ज्यादा महत्वपूर्ण है दिल की गहराई।
0
0
Report

अरवल में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित, तापमान 42°C तक पहुंचा

Makhdun pur Kabir, Bihar:अरवल जिले में भीषण गर्मी ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। सुबह होते ही तेज धूप और गर्म हवाएं चलने लगती हैं, जिससे सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया है। जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, और इसका असर साफ तौर पर बाजारों और सड़कों पर देखने को मिल रहा है। हालांकि, शादी-विवाह के सीजन और रोजमर्रा के कामों के चलते लोग मजबूरी में घरों से बाहर निकल रहे हैं। शहर के बाजारों में लोग चेहरे को गमछा और दुपट्टे से ढककर या छाता लगाकर चलते नजर आ रहे हैं। वहीं ऑटो चालकों की परेशानी भी बढ़ गई है। सवारियों की कमी के कारण उन्हें घंटों सड़क किनारे खड़े रहना पड़ रहा है। उनका कहना है कि तेज गर्मी के कारण लोग घरों से कम निकल रहे हैं, जिससे उनकी आमदनी पर भी असर पड़ा है। ग्रामीण इलाकों से खरीदारी के लिए आए लोगों का कहना है कि शादी-विवाह के कारण उन्हें बाजार आना पड़ रहा है, जबकि गर्मी बेहद ज्यादा है। इस बीच नगर परिषद की व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। बाजारों में पीने के पानी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोग परेशान हैं और प्रशासन से जल्द राहत की मांग कर रहे हैं。
0
0
Report
Advertisement

कॉर्बेट में वनकर्मियों और परिवारों के लिए मुफ्त हेल्थ कैंप शुरू

Noida, Uttar Pradesh:जंगल के हीरो अब होंगे फिट ,कॉर्बेट में वनकर्मियों के परिवारों से लेकर जिप्सी चालक, नेचर गाइड और साँवल्दें के बुक्सा परिवारों के लिए फ्री हेल्थ कैंप रिपोर्ट.- विजय कश्यप Location.- रामनगर एंकर.- जंगलों की हिफाज़त करने वाले अब खुद भी रहेंगे पूरी तरह फिट, उत्तराखंड के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में वनकर्मियों, उनके परिवारों और गाइड्स के लिए एक खास स्वास्थ्य पहल शुरू की जा रही है। रामनगर के अंतर्गत आने वाले सांवल्दें क्षेत्र में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन द्वारा एक बड़ा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह निशुल्क हेल्थ कैंप 25 अप्रैल को सुबह 8 बजे से वन परिसर सांवल्दें में लगाया जाएगा, जिसमें वन विभाग से जुड़े सैकड़ों लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इस शिविर की खास बात यह है कि इसमें सिर्फ वनकर्मी ही नहीं, बल्कि उनके परिवारों—महिलाओं और बच्चों—की भी संपूर्ण स्वास्थ्य जांच की जाएगी। आंख, कान, नाक, गला और हृदय से जुड़ी बीमारियों की जांच के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौके पर मौजूद रहेगी। साथ ही बच्चों के लिए बाल रोग विशेषज्ञ और महिलाओं के लिए महिला चिकित्सक भी तैनात किए जाएंगे। कैंप में आने वाले मरीजों को जांच के बाद जरूरी दवाइयां भी मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे उन्हें तत्काल राहत मिल सके। इसके अलावा, सांवल्दें और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले स्थानीय लोगों को भी इस शिविर का लाभ मिलेगा, पार्क प्रशासन की इस पहल का एक अहम पहलू यह भी है कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के विभिन्न पर्यटन जोनों में पर्यटकों को जंगल सफारी कराने वाले जिप्सी चालक और नेचर गाइड्स का भी फुल बॉडी चेकअप किया जाएगा। दरअसल, ये गाइड्स ही जंगल की हर गतिविधि पर नजर रखते हैं और पर्यटकों को सुरक्षित अनुभव देने में अहम भूमिका निभाते हैं। बेहतर दृष्टि, सुनने की क्षमता और शारीरिक फिटनेस के साथ ये गाइड्स न केवल वन्यजीवों का सटीक लोकेशन बता पाएंगे, बल्कि किसी भी खतरे को समय रहते भांपकर पर्यटकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेंगे। वन विभाग का मानना है कि स्वस्थ वनकर्मी और फिट गाइड्स ही जंगल और वन्यजीवों की बेहतर सुरक्षा कर सकते हैं। यही वजह है कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। जंगल के रखवाले अब खुद भी रहेंगे मजबूत—ताकि प्रकृति की रक्षा और पर्यटकों की सुरक्षा दोनों बनी रहे। Byte.- राहुल मिश्रा, उपनिदेशक सीटीआर
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top