460001
बैतूल में भाजपा नेता के खुद के जान लेने के मामले में कुनबी समाज का उग्र आंदोलन
Nayegaon, Madhya Pradesh:बैतूल में भाजपा मंडल महामंत्री रविंद्र देशमुख की खुद की जान लेने के विरोध में कुनबी समाज ने शिवाजी चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। समाज ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। 7 अगस्त को देशमुख का शव उनके घर में मिला था। जांच में पता चला कि उन्होंने खुद को गोली मारी थी। नोट में उन्होंने भाजपा के स्थानीय नेताओं सहित 10 लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। पुलिस ने इन 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। कुनबी समाज के लोग न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरदोई में डंपर-बाइक भिड़ंत: पिता की मौत, बेटी गंभीर
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में डंपर-बाइक की भिड़ंत,पिता की मौत,बेटी गंभीर हरदोई के बिलग्राम थाना क्षेत्र में रविवार को कटरा-बिल्हौर मार्ग पर दुर्गागंज हाईवे के पास मौरंग लदे डंपर और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार ग्राम धाधामऊ निवासी उमेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर जा रही पुत्री ज्योति गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी बिलग्राम पहुंचाया गया। बताया गया कि मौरंग से लदा डंपर सांडी की ओर जा रहा था। वहीं उमेश अपनी पुत्री ज्योति के साथ बाइक से सर्विस रोड के रास्ते सुरसा की ओर जा रहे थे। दुर्गागंज हाईवे के निकट दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। चिकित्सकों ने उमेश को मृत घोषित कर दिया। ज्योति की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।पुलिस ने उमेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।0
0
Report
किशनगंज में एंटी नारकोटिक्स ने स्मैक-गांजा के साथ दो गिरफ्तार
Kishanganj, Bihar:किशनगंज पुलिस कप्तान संतोष कुमार के द्वारा जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगीं है। किशनगंज पुलिस की एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने शहर के दो अलग-अलग जगहों में छापेमारी कर स्मैक और गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। किशनगंज एसपी संतोष कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि शहर के पूरबपाली के समीप 408 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ पश्चिम बंगाल के मलद्वार निवासी निखिल मंडल को गिरफ्तार किया है। वही दूसरी तरफ टाउन थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप सर्विस रोड पर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी सत्तार शेख को लगभग चार किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सत्तार शेख बंगाल के कूचबिहार जिले से गांजा की तस्करी कर,बड़ी चालाकी से अपने शरीर मे छह पैकेट गांजा को लपेटकर किशनगंज आया था।और यहां से बस में बैठकर मुर्शिदाबाद जाने के दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रंगे हाथों धरदबोचा。 उन्होंने कहा कि बरामद सभी सामानों की विधिवत जब्ती सूची तैयार कर जब्ती की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गिरफ्तार आरोपितों के पूर्व आपराधिक इतिहास के साथ ही मादक पदार्थों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रही है।एसपी ने बताया कि पूछताछ के आधार पर तस्करी के नेटवर्क की आगे की कड़ियां खंगाली जा रही हैं।0
0
Report
पोर्टल मिसमैच से हरियाणा धान मंडियों में गेट पास समस्या बनी
Yamuna Nagar, Haryana:हरियाणा प्रदेश में धान की आवक तेजी से शुरू हो चुकी है, लेकिन प्रदेश में हजारों एकड़ धान की फसल 'पोर्टल मिसमैच' के पेंच में फंसकर रह गई है। इस तकनीकी खामी के कारण किसानों को मंडियों में अपनी फसल लाने के लिए जरूरी 'गेट पास' नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे अन्नदाता परेशान हैं। हालांकि, कृषि विभाग के अधिकारियों ने दावा किया है कि कर्मचारी इस त्रुटि को दूर करने में लगातार जुटे हैं और दो दिनों में यह समस्या पूरी तरह ठीक हो जाएगी। यमुनानगर जिले में भी इसी तरह के हालात है। इस तकनीकी समस्या की तह तक जाने पर यह स्पष्ट हुआ कि यह पूरा मामला सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों और किसान द्वारा 'मेरी फसल मेरा ब्यौर0 Portal पोर्टल पर किए गए पंजीकरण के बीच आपसी मिलान (मैचिंग) न होने से जुड़ा है। यदि किसी किसान ने सरकारी पोर्टल पर अपनी जमीन पर धान की फसल दर्शाई है, लेकिन सैटेलाइट मैपिंग में वहां कोई अन्य फसल या स्थिति नजर आ रही है, तो सिस्टम उसे 'मिसमैच' घोषित कर देता है। अक्सर भौतिक सत्यापन के दौरान यह साबित हो रहा है कि किसान द्वारा पोर्टल पर दी गई जानकारी बिल्कुल सही है, यानी तकनीकी संदिग्ध डेटा सही काम नहीं कर पा रहा है। डॉ. आदित्य डबास, उप कृषि निदेशक ने बताया कि जिन इलाकों का डेटा मिसमैच बता रहा है, वे अधिकांशतः यमुना नदी के आसपास के सीमावर्ती क्षेत्र हैं, जहां नेटवर्क की भी समस्या बनी रहती है। राजस्व विभाग और कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मिलकर इस डेटा को दुरुस्त करने में जुटे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले दो दिनों में यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। दूसरी ओर, किसान नेता सतपाल कौशिक ने कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया 31 जुलाई को ही बंद हो चुकी थी। यदि पोर्टल और सैटेलाइट के डेटा में अंतर था, तो इन दो महीनों के दौरान राजस्व और कृषि विभाग को इस पर काम करना चाहिए था। किसान नेता ने मुख्यमंत्री से मांग की कि मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए। तीन दिन पहले हरियाणा के खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने भी हरियाणा की मंडियों के साथ यमुनानगर की मंडी का दौरा करते हुए मीडिया से बातचीत करते हुए दावा किया था कि अगले दो दिन में इस समस्या का समाधान हो जाएगा, लेकिन अभी तक जमीनी हकीकत और है। अभी भी अधिकारी दो दिन और लगने की बात कह रहे हैं। मिसमैच का कारण जो भी हो, इसका खामियाजा तो किसानों को भोगना पड़ रहा है। किसान परेशान है। धान की फसल तैयार है। उसे मंडी में नहीं आने दिया जा रहा, क्योंकि किसानों के पास गेट पास नहीं है। गेट पास इसलिए नहीं है क्योंकि उनकी धान की फसल और पोर्टल मिसमैच में फंसा हुआ है। कब होगा इस समस्या से छुटकारा.? कब अन्नदाता ला पाएंगे अपनी धान मंडी में?. अब देखना होगा क्या है यह समस्या दो दिन में हाल हो जाएगी ?0
0
Report
Advertisement
रतلाम एटलेन एक्सप्रेसवे पर सड़क में क्रैक दिखे, मेंटेनेंस कार्य शुरू होने पर सवाल
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम एटलेन एक्सप्रेसवे पर सड़क में क्रैक दिखे, मेंटेनेंस कार्य शुरू होने पर सवाल0
0
Report
जालौन में पत्नी के ससुराल पहुंचते ही जीजा पर ब्लेड से हमला, घायल वीरेंद्र
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे पति पर जानलेवा हमला, साले-साली ने अपने ही जीजा की मारपीट कर ब्लेड गर्दन में मारकर किया लहूलुहान, मारपीट और ब्लेड के हमले से 38 वर्षीय वीरेंद्र गंभीर रूप से हुआ घायल, घायल युवक ने ससुरालियों पर पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने का लगाया आरोप, लहूलुहान युवक को इलाज के लिए सीएचसी कोंच में कराया गया भर्ती, डॉक्टरों ने युवक की हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज उरई किया रेफर, जालौन के रेंढ़र थाना क्षेत्र के धंजा गांव का मामला。0
0
Report
धामी कैबिनेट चंपावत: 26 बड़े फैसले और रोजगार-योजनाओं की घोषणाएं
Dehradun, Uttarakhand:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज उनके विधानसभा क्षेत्र चंपावत के बनबसा में ऐतिहासिक कैबिनेट बैठक हुई। NHPC सभागार में हुई बैठक में धामी सरकार ने 26 बड़े फैसले लिए और सीमांत क्षेत्र के विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री धामी ने फैसलों की जानकारी दी। सबसे पहला फैसला शिक्षा और आवास को लेकर है। जनकपुर स्थित APJ अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज के विस्तार के लिए 2 हेक्टेयर जमीन दी जाएगी। वहीं नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में सरकारी जमीन पर लंबे समय से कच्चे मकानों में रह रहे लोगों को पीएम शहरी आवास योजना के तहत पक्के मकान दिए जाएंगे। CM ने कहा कि सरकार एक कोने से दूसरे कोने तक विकास का मास्टर प्लान लेकर चल रही है। आदि कैलाश यात्रा, शीतकालीन यात्रा, चार धाम विकास, शारदा कॉरिडोर, AIIMS काशीपुर का जल्द संचालन और पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तार जल्द शुरू होगा। साथ ही जमरानी, लखवाड़ और किसाऊ जैसे बांध जिनका लोग 50 साल से इंतजार कर रहे थे, उन्हें PM मोदी के सहयोग से मंजूरी मिली है। अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए CM ने कहा कि SDG इंडेक्स में उत्तराखंड पहले नंबर पर है, UCC लागू करने वाला पहला राज्य बना है, 13 हजार एकड़ से ज्यादा जमीन अतिक्रमण से खाली कराई गई है और 35 हजार युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची के नौकरी मिली है। 100 से ज्यादा नकल माफियाओं को जेल भेजा गया है और नकल विरोधी कानून देश के लिए मिसाल बना है। CM ने कहा कि 3 लाख 10 हजार से ज्यादा महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं, चार धाम यात्रा 55 लाख के करीब पहुंची है और आदि कैलाश यात्रा से सीमांत क्षेत्र में होटल, टैक्सी, ढाबों को रोजगार मिला है। प्रधानमंत्री मोदी 28 बार उत्तराखंड आ चुके हैं और दिल्ली-देहरादून इकोनॉमी कॉरिडोर, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन से राज्य विकास की नई ऊंचाई छू रहा है।0
0
Report
Advertisement
आजमगढ़ बीजेपी कार्यालय में गुटबाज़ी पर बवाल, धक्का-मुक्की तक पहुंचा वीडियो वायरल
Azamgarh, Uttar Pradesh:भाजपा कार्यालय में बवाल, गुटबाज़ी को लेकर आपस में भिड़े जहां मचा हंगामा, आरोप-प्रत्यारोप से शुरू हुआ मामला धक्का-मुक्की से आगे पहुंचा, वीडियो हो रहा वायरल। आजमगढ़ जिले के जजी मैदान के पीछे स्थित भाजपा कार्यालय पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 साल पूर्ण होने तथा अन्य तैयारियों को लेकर बैठक चल रही थी। बैठक के दौरान मंच से भाजपा के एक नेता का नाम न लिए जाने पर आपत्ति जताई गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भाजपा के जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह तथा भाजपा नेता ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू के बीच तीखी बहस के दौरान तकरार शुरू हुई और स्थिति धक्का मुक्की तथा कथाकथित मारपीट तक आ पहुंची। बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने मामले को शांत कराया, लेकिन दोनों नेताओं के समर्थक आमने-सामने आ गये। इस घटना को लेकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि पार्टी में गुटबाज़ी किस तरह हावी है। मौजूद रहे इस मामले में एमएलसी भाजपा व जिला प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तैयारियों को लेकर बैठक चल रही थी, जहां कुछ लोगों ने साजिश के तहत हंगामा किया। प्रयास करूंगा कि सबको लेकर एक दिशा में कमल खिलाएंगे। इस कार्यक्रम के दौरान अनुशासनहीनता को लेकर कहा कि बैठकर सबका समाधान निकाला जायेगा।0
0
Report
चिल्हिया पुलिस ने चोरी का किया खुलासा
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले की थाना चिल्हिया पुलिस द्वारा पंचायत भवन में चोरी की घटना से सम्बन्धित आरोपी को 24 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार। चोरी का 01 ई-रिक्शा कूड़ा गाड़ी, 02 बैटरी, 01 इनवर्टर बरामद । 02/03-10-2026 की रात्रि में थाना चिल्हिया क्षेत्र के गौरा बाजार अलीदापुर पंचायत भवन से ई-रिक्शा, इन्वर्टर, बैटरी, गैस सिलेंडर छोटा के चोरी की सूचना पर प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 100/2026 धारा 331(4), 305A, 351(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। थानाध्यक्ष थाना चिल्हिया व एण्टी थेफ्ट की गठित टीम द्वारा दिनांक 03.10.2026 को अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त निवासी ग्राम अलीदापुर टोला फैजपुर थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर को साड़ी तिराहा से हाइडिल तिराहा जाने वाले रोड पर कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार कर चोरी का 01 ई-रिक्शा कूड़ा गाड़ी, 02 बैटरी, 01 इनवर्टर बरामद किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) व 318(4) BNS की बढ़ोत्तरी करते हुए, आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर आज दिनांक 04.10.2026 को न्यायालय भेजा गया ।0
0
Report
बांसवाड़ा में आरक्षण के लिए तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया
Banswara, Rajasthan:आज बांसवाड़ा शहर के कॉलेज मैदान में सभा का आयोजन किया गया, जिसके बाद केंद्रीय कमेटी सभी रैली के रूप में भील सहित वंचित जनजाति वर्ग के लिए अलग आरक्षण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम बांसवाड़ा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। मंच के केंद्रीय कमेटी सलाहकार प्रो. कमलकांत कटारा ने ज्ञापन में तीन सूत्रीय मांगें रखीं। मंच ने 1 अगस्त 2024 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तहत अनुसूचित जनजाति के 12 प्रतिशत राज्य स्तरीय आरक्षण में उप-वर्गीकरण की मांग की है। इसमें अनुसूचित क्षेत्र के जनजाति वर्ग के लिए 6.5 प्रतिशत और गैर-अनुसूचित क्षेत्र के भील सहित वंचित जनजाति समुदाय के लिए 2.5 प्रतिशत कोटा निर्धारित करने की मांग की गई है। इसके अलावा अनुसूचित क्षेत्र में स्थानीय भर्ती, पदोन्नति और प्रवेश में जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण तथा पात्रता मापदंडों में पूर्ण छूट देने की मांग रखी गई। मंच ने मांगें शीघ्र पूरी कर सामाजिक न्याय दिलाने की गुहार लगाई।0
0
Report
Advertisement
पंचायती राज चुनाव से पहले कांग्रेस का बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का फैसला
Pratapgarh, Rajasthan:हेडर/हेडलाईन : पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर एंकर/इंट्रो : छोटीसादड़ी में आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से भंवर माता रोड स्थित हरीश आंजना महाविद्यालय परिसर में कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व सहकारिता मंत्री एवं कांग्रेस नेता उदयलाल आंजना ने कार्यकर्ताओं से गांव-ढाणी और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधान मनोहरलाल आंजना ने की। पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि पंचायती राज चुनाव ग्रामीण क्षेत्रों की सरकार चुनने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं और कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने तथा हर गांव, ढाणी और बूथ तक पहुंचकर आमजन से संवाद करने की अपील की। पूर्व मंत्री आंजना ने आरोप लगाया कि प्रशासन के कुछ लोग भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति ज्यादा दिन नहीं चलेगी और कांग्रेस की सरकार दोबारा बनने पर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, चुनावी रणनीति तैयार करने और कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का उदयलाल आंजना ने उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आगामी पंचायती राज चुनाव में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने और संगठन की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।0
0
Report
दौसा में भाजपा के प्रदेश प्रभारी की बैठक से पंचायत चुनाव की रणनीति तेज
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा भाजपा के प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया का दौरा जिले के भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों की ली बैठक पंचायत चुनावों को लेकर भटिया ने दिए भाजपाइयों को टिप्स भाजपाइयों ने किया भाटिया का गर्मजोशी से स्वागत संभाग प्रभारी शंकर सिंह राजपुरोहित महवा विधायक राजेंद्र मीणा,लालसोट विधायक रामबिलास मीणा ,बांदीकुई विधायक भागचंद टाकड़ा, सिकराय विधायक विक्रम बंशीवाल,जगमोहन मीणा,प्रणवेंद्र शर्मा सहित अन्य रहे मौजूद निकायों के बाद पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ हो भाजपा ने भी अपनी चुनावी रणनीति शुरू कर दी है जिसके चलते भाजपा के प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया ने दौसा पहुंचकर संगठनात्मक बैठक ली बैठक में संजय भाटिया ने पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर भाजपाइयों को टिप्स दिए इस दौरान महवा विधायक राजेंद्र मीणा , लालसोट विधायक रामविलास मीणा , सिकराय विधायक विक्रम बंशीवाल,बांदीकुई विधायक भागचंद टाकड़ा,भाजपा के संभाग प्रभारी शंकर सिंह पुरोहित , जिला प्रभारी पनवेंद्र शर्मा और पंचायत चुनाव प्रभारी पूजा कपिल सहित अन्य पदाधिकारी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे । भाजपा के प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया ने कांग्रेस के वोट चोरी के सवाल पर कहा जहां कांग्रेस की सरकार बनती है वहां वोट चोरी नहीं होती लेकिन जहां कांग्रेस हार जाती है वहां वोट चोरी हो जाती है भाटिया ने कहा अपनी हार का आत्म चिंतन करने के बजाय यह हार का ठीकरा भी भाजपा के ऊपर फोड़ रहे हैं परिवार वाद के चलते एक नाकाबिल बच्चे को बनाने के लिए इस तरह के षड्यंत्र कर रहे हैं और कांग्रेस में जो काबिल नेता है उन्हें भी यह घर बिठा रहे हैं भाटिया ने कहा चुनाव कोई सा भी हो छोटा हो या बड़ा हो जनसंपर्क से ही जीता जाता है और निकाय चुनाव में प्रदेश में भाजपा को प्रचंड जीत मिली है और पंचायत चुनाव में भी भाजपा विजय श्री हासिल करेगी 2014 से पूर्व देश के क्या हालात थे और जब से मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने हैं तब से देश में बहुत कुछ बदलाव हुआ है प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनी है तो लोगों को राहत मिल रही है । पंचायत चुनाव की दौसा जिला प्रभारी पूजा कपिल ने कहा निकाय चुनाव में जो कुछ कमियां रही उसकी हम समीक्षा कर रहे हैं और हमें पूरा भरोसा है कि हम भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर पंचायत चुनाव में दौसा में प्रचंड जीत हासिल करेंगे और जिला प्रमुख सहित पंचायत समितियो के प्रधान भाजपा के बनेंगे । बाइट संजय भाटिया प्रदेश प्रभारी भाजपा बाइट पूजा कपिल जिला प्रभारी पंचायत चुनाव0
0
Report
मनोहरपुर फायरिंग: भाईराज गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद
Jaipur, Rajasthan:मनोहरपुर में हुई फायरिंग की घटना का हुआ खुलासा. जयपुर ग्रामीण SP हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में कार्रवाई. फायरिंग करने वाले भाईराज गैंग के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार. आरोपि ललित कुमार वर्मा,महेंद्र कुमार यादव को किया गिरफ्तार. आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल,एक कारतूस और बाइक की बरामद. जमीन पर कब्जे की नीयत से फायरिंग कर दहशत फैलाते थे आरोपी. आरोपियों के खिलाफ फायरिंग,रंगदारी,हत्या के प्रयास के मुदकमे दर्ज. पकड़े गए दोनों आरोपियों से पुलिस कर रही है पूछताछ.0
0
Report
Advertisement
घोषई में दीवानी आदेश के अनुसार पक्का मकान ध्वस्त, कब्जा दिलाया गया
Madanpur, Bihar:अनुमंडल व्यवहार न्यायालय, उदाकिशुनगंज के आदेश पर रविवार को चौसा थाना क्षेत्र के घोषई में पुराने दीवानी मामले में प्रशासन एवं पुलिस की मौजूदगी में पक्का मकान को जमींदोज कर दखल-कब्जा दिलाया गया। दीवानी अधिकार वाद संख्या 02/2014 में दूलो दास एवं गायत्री देवी के पक्ष में 26 फरवरी 2018 को डिक्री पारित हुई थी। इसके अनुपालन में Execution Case-01/2024 दायर किया गया। न्यायालय ने Writ D.B. 135 के माध्यम से डिक्रीधारियों को कब्जा दिलाने का निर्देश दिया था। इसी के तहत प्रशासनिक एवं पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई पूरी की। मौके पर अंचल अधिकारी उदयकांत मिश्रा, दरोगा राजकिशोर कुमार, वंदना कुमारी सहित पुलिस बल मौजूद रहा। कार्रवाई के दौरान लोगों की भीड़ जुटी रही। वह इस फैसले पर दूलो दास एवं गायत्री देवी ने कहा कि न्याय में थोड़ा देर होती है लेकिन मिलती जरूर है। उन्होंने कहा कि अब उनको न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस बल की मौजूदगी में दखल कब्जा दिलवाने की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
नाका हनुमानगढ़ी में राम मंदिर जैसी भव्य पुनर्निर्माण योजना, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर केंद्रित
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या के 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित नाका हनुमानगढ़ी मंदिर का राम मंदिर की तर्ज पर भव्य पुनर्निर्माण किया जाएगा। मंदिर के महंत रामदास ने बताया कि यहीं से चौदह कोसी परिक्रमा शुरू होती है और यह पौराणिक स्थल श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। प्रस्तावित मंदिर मकराना मार्बल से बनाया जाएगा और इसकी ऊंचाई 51 फीट से अधिक होगी। करीब 100×100 फीट क्षेत्रफल में मंदिर परिसर विकसित होगा, जबकि 15×15 फीट के गर्भगृह में वर्तमान हनुमान जी की मूर्ति ही विराजमान रहेगी। परियोजना में संत निवास, गौशाला, यज्ञशाला, भंडार गृह, अन्नपूर्णा मंदिर और जगन्नाथ मंदिर भी शामिल होंगे। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और धार्मिक सामग्री की दुकानें भी बनाई जाएंगी। महंत रामदास के मुताबिक भगवान के भोग और सेवा के लिए अन्नपूर्णा मंदिर से गर्भगृह तक अलग कॉरिडोर बनाया जाएगा, ताकि पूजा की परंपराएं पर्दे में संपन्न हो सकें। मंदिर में पांचों आरती—मंगला, श्रृंगार, राजभोग, संध्या और शयन—की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि निर्माण के लिए ‘श्री भास्कर दास हनुमानगढ़ी धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट’ जनसहयोग लेगा। श्रद्धालु एक रुपये से लेकर अपनी इच्छानुसार सहयोग कर सकेंगे। प्रस्तावित मंदिर करीब तीन वर्षों में तैयार करने का लक्ष्य है। फिलहाल मॉडल तैयार हो चुका है, जिसे अब विस्तृत डिजाइन, ड्राइंग और बजट के आधार पर अंतिम रूप दिया जाएगा।0
0
Report
मसूरी में पर्यटक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Dehradun, Uttarakhand:पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटक के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मसूरी में पर्यटक के साथ मारपीट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. हालांकि जी मीडिया इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता0
0
Report
Advertisement
