घोड़ाडोंगरी के धाराखोह नदी में गणेश विसर्जन स्थल का निरीक्षण
Ghoda Dongri Ryt, Ghoradongri, Madhya Pradesh:मंगलवार को शाहपुर एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह और घोड़ाडोंगरी तहसीलदार महिमा मिश्रा ने धाराखोह नदी में गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के सीएमओ के एस उइके ने बताया कि नगर परिषद द्वारा विसर्जन की विशेष व्यवस्था की गई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कुरुक्षेत्र: पुराने बस स्टैंड के पास बुजुर्ग शव मिलने से हड़कंप
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र पुराने बस स्टैंड के समीप रेलवे ट्रैक पर एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला, गर्दन और शरीर दोनों अलग हो गए हैं। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। कुरुक्षेत्र के पुराने बस स्टैंड के समीप रेलवे ट्रैक पर एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला है, जिससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। बुजुर्ग व्यक्ति की गर्दन और शरीर दोनों अलग हो गए हैं। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। रेलवे पुलिस के अनुसार गांधीनगर एरिया में 70 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। शव की शिनाख्त करवाने के प्रयास जारी हैं, और शव की जेब से मिले डॉक्यूमेंट के आधार पर पहचान की कोशिश की जा रही है।हापुड - सपा नेता पदम सिंह की अगुवाई में किया गया पीडीए पंचायत का आयोजन।
Hapur, Uttar Pradesh:सपा नेता पदम सिंह की अगुवाई में गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा के ग्राम शाहपुर जट्ट में पीडीए (पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक) पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। पंचायत को संबोधित करते हुए पदम सिंह जाटव ने कहा कि समाजवादी पार्टी गांव-गांव पहुंचकर पीडीए पंचायतों के माध्यम से जनता से सीधा संवाद स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि पीडीए केवल एक राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा तथा वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को सम्मान व अधिकार दिलाने का जनआंदोलन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मिशन-2027 में कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन के बल पर समाजवादी पार्टी प्रदेश में परिवर्तन का नया अध्याय लिखेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी को जनादेश देगी और अखिलेश यादव दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। क्योंकि समाजवादी पार्टी हमेशा जनता के सुख-दुख में उनके साथ खड़ी रही है और आगे भी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए खड़ी रहेगी। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
