460661
ग्राम कामथ में नशे में धूत तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल जा रहे युवक को मारी टक्कर
Multai, Madhya Pradesh:नगर के समीप स्थित ग्राम कामथ में राजभोज नगर के सामने से पैदल जा रहे एक युवक को नशे में धूत तेज रफ्तार बाइक सवार ने गुरुवार देर शाम करीब 7.30 पर टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। कामथ निवासी सागर साहु ने बताया कि गोलू कुरवाड़े जो कि सड़क से पैदल जा रहा था। अचानक से देवरी निवासी सोनू दौलत ने उसे बाइक से टक्कर मार दी। हादसे के तत्काल बाद 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई लेकिन एंबुलेंस के आने से पहले ही घायल को ने निजी वाहन से निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती करवाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सुरेश रावत: भरतपुर में गंगा जल संरक्षण अभियान तेज, जल स्रोतों की सफाई पर जोर
Bharatpur, Rajasthan:एंकर—वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 के तहत राजस्थान के जल संसाधन मंत्री और भरतपुर जिला प्रभारी मंत्री सुरेश सिंह रावत 2 जून 2026 को भरतपुर के विशेष दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और ZEE मीडिया के साथ खास बातचीत की। खास बातचीत के दौरान मंत्री ने कहा कि भरतपुर और पूरे पूर्वी राजस्थान में पारंपरिक जल स्रोतों जैसे कुओं, बावड़ियों, तालाबों और नहरों की सफाई तथा पुनर्जीवन सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में शुरू हुआ यह अभियान 25 मई (गंगा दशहरा) से 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) तक पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है, जिसे अब एक जनआंदोलन का रूप मिल चुका है। आइये आपको सुनाते है क्या कहा मंत्री सुरेश रावत ने ..0
0
Report
PM स्वनिधि से जयपुर के स्ट्रीट वेंडर राकेश शर्मा की राष्ट्रपति भवन तक की कहानी
Jaipur, Rajasthan:पीएम स्वनिधि योजना एक वित्तीय सहायता नहीं है, रेहड़ी पटरी वालों के जीवन में एक नई रोशनी है। अब तक 68 लाख से ज़्यादा रेहड़ी पटरी वालों को ऋण देकर उनकी जिंदगी में दोबारा खड़ा होने का आधार बना रही है। जयपुर के राकेश कुमार शर्मा का व्यवसाय फल फूल रहा है और वह जयपुर की गलियों से उठकर राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान में स्टॉल लगाने तक का सफर तय कर चुके हैं। एक ऐसे स्ट्रीट वेंडर राकेश कुमार शर्मा की कहानी प्रोत्साहित करती है कि पीएम स्वनिधि योजना एक नई उम्मीद के साथ उनके जीवन में रोशनी बन गई, उन्होंने 10,000 रुपये का ऋण लिया, ऋण से रिश्तेदार का कर्ज चुकाया और बचे पैसे से पाव भाजी का व्यवसाय फिर से शुरू किया। पाव भाजी के स्वाद से एक दिन राष्ट्रपति भवन से निमंत्रण आया और राजस्थान से पहली बार किसी स्ट्रीट वेंडर को ऐसे सम्मान का मौका मिला, जिससे उनके व्यवसाय में नई उम्मीद जगी। राजस्थान की राजधानी जयपुर निवासी राकेश कुमार शर्मा ने कोरोना काल में खोए हुए काम को फिर से जताया और अपने ठेले को आधुनिक बनाकर स्वच्छता, गुणवत्ता और ग्राहक सेवा के साथ गम्भीर प्रयास किए।0
0
Report
अलवर पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में दीक्षांत परेड, प्रशिक्षु आरक्षियों ने दिखाया दमखम
Alwar, Rajasthan:अलवर पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में दीक्षांत परेड: प्रशिक्षु आरक्षियों ने दिखाया दमखम, मुख्य अतिथि ने दी बधाई अलवर के ग्राम ठेकड़ा स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में मंगलवार को आरक्षी प्रशिक्षु बैच का दीक्षांत परेड समारोह उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव यादव रहे, जिन्होंने परेड की सलामी लेकर प्रशिक्षु जवानों के अनुशासन, समर्पण और प्रशिक्षण स्तर का अवलोकन किया। समारोह में जिले के विभिन्न केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रशिक्षण केंद्रों से जुड़े अधिकारी, पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त व सेवारत अधिकारी तथा अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। दीक्षांत परेड के दौरान प्रशिक्षु जवानों ने आकर्षक मार्चपास्ट के साथ-साथ शानदार शारीरिक और सामरिक करतबों का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुति को उपस्थित अतिथियों ने खूब सराहा। इस अवसर पर पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की कमांडेंट एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजलि अजीत जोरवाल ने कहा कि एक सक्षम और अनुशासित पुलिसकर्मी तैयार करने के लिए कठोर प्रशिक्षण प्रक्रिया अपनाई जाती है। प्रशिक्षण के दौरान जवानों को शारीरिक दक्षता, अनुशासन, कानून-व्यवस्था, फील्ड ट्रेनिंग और व्यावहारिक पुलिस कार्यों का गहन अभ्यास कराया जाता है, जिससे वे भविष्य में अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें। मुख्य अतिथि संजीव यादव ने अपने संबोधन में कहा कि सुरक्षा बलों में उत्कृष्ट जवान तैयार करने के लिए सख्त प्रशिक्षण जरूरी है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन, शारीरिक क्षमता और मानसिक दृढ़ता पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिसका परिणाम दीक्षांत परेड में स्पष्ट दिखाई देता है। उन्होंने सभी प्रशिक्षु जवानों को सफलतापर्र्व प्रशिक्षण पूर्ण करने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट शब्द प्रकाश पूनिया, सहायक कमांडेंट कैलाश चंद सैनी, राजेंद्र चौधरी, अभिषेक राठी सहित कई अधिकारी और अतिथि उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
आरव की हत्या: उसकी मां मुख्यमंत्री से मिलने की मांग कर रही हैं
Noida, Uttar Pradesh:डेढ़ साल के बच्चे की जमीन पर पीट-पीट कर हत्या के मामले में मृतक आरव की मां ने मुख्यमंत्री से मिलने की लगाई गुहार और खून के बदले खून की रखी मांग माँ का एक्सक्लूसिव बयान सबसे पहले ज़ी मीडिया पर0
0
Report
आकाशीय बिजली से फलसूंड में पांच गायों की दर्दनाक मौत, प्रभावित परिवार परेशान
Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर विधानसभा - पोकरण लोकेशन - फलसूंड खबर की लोकेशन - फलसूंड, जैसलमेर घटना: आकाशीय बिजली गिरने से पांच गायों की मौत. फलसूंड भणियाणा उपखंड क्षेत्र के रातड़िया गांव में मौसम के बदले मिजाज और तेज तूफानी बारिश के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार भणियाणा उपखंड के रातड़िया गांव के राजस्व ग्राम मूलासर में देर रात को आकाशीय बिजली गिरने से एक पशुपालक की पांच गायों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पीड़ित गरीब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। देर रात को क्षेत्र में तेज अंधड़ और गर्जना के साथ मूसलाधार बारिश हो रही थी। इसी दौरान राजस्व ग्राम मूलासर निवासी पशुपालक राणाराम के पशु बाड़े के समीप अचानक तेज कड़कड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बाड़े में बंधी पांच गायों की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। जब परिजन बाड़े में पहुंचे, तो वहां का मंजर देखकर उनकी रूह कांप गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण पीड़ित के घर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए उप प्रधान प्रतिनिधि भंवर सारण ने तुरंत स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को दूरभाष पर घटना की सूचना दी। उप प्रधान प्रतिनिधि भंवर सारण ने कहा यह बेहद हृदयविदारक घटना है। पीड़ित राणाराम एक गरीब पशुपालक है और इन गायों से होने वाली आय से ही उसके परिवार का गुजर-बसर होता था। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द मौका मुआयना कर पीड़ित परिवार को उचित सरकारी मुआवजा दिलाया जाए।0
0
Report
खैरथल में जलभराव से नाराज लोग, नगरपरिषद पर पानी निकासी की मांग
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल कस्बे में मूलभूत सुविधाओं की कमी, नगरपरिषद कार्यालय के सामने भरा पानी; नगरपरिषद द्वारा करीब 20 लाख रुपए लागत से सड़के बनवाई गईं, फिर भी पानी सही निकासी नहीं होने से जगह-जगह जलभराव बना हुआ है। स्थानीय लोग आरोप लगाते हैं कि अधिकारी PWD को समस्या बताने की बात कहते हैं जबकि नगरपरिषद को अपने स्तर पर उपाय कर समस्या हल करनी चाहिए। बाइट. स्थानीय निवासी0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं में सहकारिता मंत्री गौतम दक के विरोध पर सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों का प्रदर्शन
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं सहकारिता मंत्री गौतम दक से जुड़ा विवाद मंत्री पर कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन झुंझुनूं में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान के बैनर तले प्रदर्शन प्रदर्शन के बाद जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन मंत्री पर पुलिसकर्मियों से कथित अभद्र व्यवहार और पद की गरिमा भंग करने का आरोप डूंगला थाने में दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष व त्वरित जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग 15 दिन में कार्रवाई नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन और उग्र विरोध की चेतावनी राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम दक से जुड़े विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। कथित रूप से पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार के आरोपों के बाद प्रदेशभर में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों और कर्मचारी संगठनों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान की झुंझुनूं इकाई ने जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इकाई अध्यक्ष मदनसिंह शेखावत ने बताया कि प्रदर्शन के उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि मंत्री द्वारा पुलिसकर्मियों के प्रति की गई कथित टिप्पणी और व्यवहार न केवल अनुचित है, बल्कि इससे सरकारी तंत्र के सम्मान को भी ठेस पहुंची है। संगठन ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में जिम्मेदार पदों पर बैठे व्यक्तियों से मर्यादित आचरण की अपेक्षा की जाती है। संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि इस घटना से प्रदेश के कर्मचारियों, पेंशनर्स और नागरिकों में असंतोष का माहौल बना है। उनका मानना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोष तय किया जाना चाहिए तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए। ज्ञापन में डूंगला थाने में दर्ज प्रकरण का उल्लेख करते हुए जांच प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने की मांग की गई। साथ ही कहा गया कि कानून के समक्ष सभी नागरिक समान हैं और किसी भी मामले में निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। संस्थान के जिला पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समयावधि में मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेश स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान और विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न कर्मचारी संगठन भी इस मुद्दे पर एकजुट होकर आगे की रणनीति तय करेंगे।0
0
Report
रास्ता रोककर शव के साथ प्रदर्शन, प्रशासन से रास्ता खुलवाने की मांग
Ansar Nagar, Jharkhand:श्मशान जाने तक का रास्ता छिना, कंधों पर शव रख सड़क पर उतरे ग्रामीण; मानवता को झकझोर गई तस्वीर रास्ता बंद होने के विरोध में शव के साथ प्रदर्शन, प्रशासन से लगाई गुहार चतरा: हंटरगंज प्रखंड के तेतरिया गांव में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जहां गांव के ही कुछ लोगों को श्मशान घाट तक जाने के लिए रास्ता पर भी लोगों ने रोक लगा दिया। संवेदनाविहीन समाज के लोगों की इस करतूत से विक्षुब्ध पीड़ित परिवार ने एक मृतक के शव को कंधों पर रखकर न सिर्फ विरोध प्रदर्शन किया बल्कि जिला प्रशासन से अंतिम संस्कार सहित सुगम आवागमन के लिए रास्ते की भी मांग की। यह हृदय विदारक घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की बस्ती तक पहुंचने वाले पुराने रास्ते को बंद किए जाने से उक्त गंभीर समस्या उत्पन्न हुई है। ऐसे में लोगों को अंतिम संस्कार के लिए भी घोर परेशानी झेलनी पड़ रही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ प्रदर्शन करते हुए तत्काल रास्ता खुलवाने और अवैध कब्जा हटाने की मांग की है। स्कूल निर्माण के समय छोड़ा गया था रास्ता ग्रामीणों के अनुसार, पीएम श्री स्कूल तेतरिया के निर्माण के दौरान बस्ती तक आने-जाने के लिए एक रोड छोड़ा गया था। इसके अलावा स्कूल के पीछे से भी एक वैकल्पिक रास्ता था, जिससे ग्रामीण वर्षों से आवागमन करते आ रहे थे।परंतु ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा बाउंड्री निर्माण के लिए गड्ढे खोदे जाने के बाद रास्ता और संकरा हो गया। उनका कहना है कि यदि बाउंड्री का निर्माण इसी तरह हुआ तो बस्ती का संपर्क पूरी तरह कट जाएगा। वहीं ग्रामीणों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर स्कूल के पीछे स्थित रोड पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इस कब्जे के कारण दूसरा रास्ता भी बंद हो गया है। नतीजा यह है कि गांव तक बाइक तक नहीं पहुंच पा रही है और लोगों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इधर गांव के ग्रामीणों ने बताया कि वे इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को लिखित शिकायत दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि जब एक बुजुर्ग के निधन के बाद अंतिम यात्रा निकालने में भी दिक्कत हुई, तब मजबूर होकर उन्हें शव के साथ प्रदर्शन करना पड़ा। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि बंद रास्ते को तत्काल खुलवाया जाए। यदि ऐसा संभव नहीं है तो पीछे से वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था की जाए, ताकि गांव के लोगों को आवागमन और अंतिम संस्कार जैसे आवश्यक कार्यों के लिए अपमानजनक परिस्थितियों का सामना न करना पड़े। बाइट : पीड़ित परिवार0
0
Report
अलीगढ़ में महंगाई के विरोध में कांग्रेस का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन
Aligarh, Uttar Pradesh:महंगाई के विरोध में कांग्रेस का जिला मुख्यालय पर हल्ला बोल प्रदर्शन प्रदर्शन के बीच कांग्रेसियों के द्वारा मुख्यालय के बाहर की गई सरकार विरोधी नारेबाजी पुतला फूंकने से पहले पुलिस ने छीना कांग्रेसियों से पुतला प्रदर्शन के चलते मुख्यालय के बाहर तैनात किया गया पुलिस बल और PAC डीजल, पेट्रोल और बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में किया गया प्रदर्शन प्रदर्शन के बीच प्रदर्शनकारी महिला ने मोदी सरकार पर गया अनोखा गीत नोनीहाल बच्चों को लेकर प्रदर्शन में शामिल हुई महिलाएं थाना सिविल लाइन क्षेत्र के जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पर किया गया प्रदर्शन0
0
Report
Advertisement
जैसलमेर तूफान से अंधेरा: 1500 पोल गिरे, 200 गांवों में 15 घंटे से ब्लैकआउट
Jaisalmer, Rajasthan:जिले जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर लोकेशन - जैसलमेर तूफान से जैसलमेर अंधेरे में डूबा,1500 से अधिक बिजली पोल गिरे 200 से ज्यादा गांवों में 15 घंटे से ब्लैकआउट, पेयजल संकट गहराया रविवार रात आए भीषण तूफान और बारिश ने जैसलमेर जिले की बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। करीब ढाई घंटे चले तूफान में जिलेभर में 1500 से अधिक बिजली के खंभे धराशायी हो गए, जबकि सम, खुईयाला और सीमा से सटे क्षेत्रों के 200 से अधिक गांव पिछले 15 घंटे से अंधेरे में डूबे हुए हैं। काठोडी और सुखसिंह नगर जीएसएस सहित कई फीडरों को भारी नुकसान पहुंचा है। बिजली आपूर्ति ठप होने से जलदाय विभाग की पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का संकट गहरा गया है। भीषण गर्मी और उमस के बीच ग्रामीणों को पेयजल और बिजली दोनों की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग के एससी भैराराम चौधरी के अनुसार सबसे ज्यादा नुकसान सम, खुईयाला, सियांबर, पिथला, पोलजी की डेयरी और भू-बेल्ट क्षेत्र में हुआ है। कई स्थानों पर बिजली के पोल और तार टूटने से 33 केवी एवं 11 केवी लाइनें बाधित हो गई हैं। काठोडी जीएसएस को गंभीर क्षति पहुंचने से कई प्रमुख फीडर बंद पड़े हैं। तूफान में कई ट्रांसफॉर्मर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। जोधपुर डिस्कॉम की तकनीकी टीमें सुबह से ही मरम्मत कार्य में जुटी हैं। विभाग का कहना है कि प्रमुख फीडरों को देर शाम तक चालू करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह बहाल होने में 24 से 48 घंटे का समय लग सकता है।0
0
Report
सुपौल में सहयोग शिविर: 30 दिनों में शिकायतों के समाधान का निर्देश
Bihar:जिले के प्रभारी मंत्री सहयोग शिविर में हुए शामिल, 30 दीन के अंदर लोगों की समस्याओं के समाधान का दिया निर्देश. आज जिले में कई जगहों पर लगाए गए सहयोग शिविर में शामिल हुए. इसी कड़ी में वो राघोपुर प्रखंड के करजाईन और हरिराहा में आयोजित सहयोग शिविर में शामिल हुए. इस दौरान सहयोग शिविर में लोगों कि भारी भीड़ देखने को मिली. जहां अपनी समस्याओं को लेकर लोग शिविर पहुंचे. इस दौरान योजना एवं विकास मंत्री सह सुपौल जिले के प्रभारी मंत्री भगवान सिंह कुसहान्वा ने कहा कि सम्राट कि सरकार ने फैसला किया है कि अब लोग अपने समस्याओं को लेकर ब्लॉक का चक्कर नहीं काटेंगे, ब्लॉक को पंचायत में जाकर लोगों कि समस्याओं का समाधान करना है. कहा कि जो लोग शिविर में आवेदन देंगे उसके आवेदन पर 30 दीन के अंदर समाधान करना है, इसमें जो कोई भी अधिकारी या कर्मी उदासीन रवैया अपनायेगा उसके विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी.0
0
Report
बांका में रिश्वत लेते सर्वे अमीन आदित्य कुमार गिरफ्तार
Banka, Bihar:मामला बांका जिला अन्तर्गत चान्दन प्रखंड में मंगलवार को निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सर्वे अमीन को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सर्वे अमीन की पहचान आदित्य कुमार के रूप में हुई है, जो जमीन संबंधी मामले में कार्य करने के एवज में दस हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। जानकारी के अनुसार, असुढ़ा पंचायत निवासी दिनेश मंडल ने सर्वे अमीन द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत निगरानी विभाग से की थी। शिकायत मिलने के बाद विभाग ने मामले की गोपनीय जांच की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर निगरानी विभाग ने जाल बिछाया और मंगलवार को चान्दन नदी किनारे अमित पांडेय के मकान में रह रहे सर्वे अमीन आदित्य कुमार को दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।0
0
Report
Advertisement
बिजनौर में ट्रांसफार्मर आग से दर्जनों घरों की बिजली गुल, दमकल ने पाया नियंत्रण
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर में ट्रांसफार्मर आग से दर्जनों घरों की बिजली गुल, दमकल ने पाया नियंत्रण। नजीबाबाद के एसडीएम आवास के बाहर का मामला।0
0
Report
संभल के डाकघरों में करोड़ों फर्जी लेन-denদे से दीपक के खिलाफ जांच तेज: कैसे उड़ाये गए पैसे
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल डेट 2/6/2026 टॉपलाइन ... संभल में बैंक खाते में 10 करोड़ के संदिग्ध लेन देन के मामले में फंसे डाक विभाग में डाक सहायक दीपक के बड़ी संख्या में लोगो के डाक खातों से बड़ी रकम उड़ाए जाने का रोज चौंकाने वाले खुलासे हो रहे है ... लाइन सट्टेबाजी के शौकीन डाक महकमे के डाक सहायक द्वारा बहजोई डाकघर में लोगों के खातों से 60 लाख की रकम उड़ाए जाने के बाद अब चंदौसी के डाकघर से विधवा महिला के पति के खाते से 2लाख 35 हजार की रकम गायब होने का मामला सामने आया है । बड़ी संख्या में लोग बहजोई , चंदौसी और संभल के डाकघरों में अपने डाक खातों की जांच के लिए पहुंच रहे है ... बहजोई डाकघर में पिछले 2 दिन में 20 से अधिक लोगों को अपने डाक खातों 65 लाख से अधिक की धन राशि गायब मिली है .. चंदौसी और संभल के डाकघरों में बड़ी संख्या में लोगों के डाक खातों से रकम गायब है .... डाकघर में लोगो के खातों से लाखों की रकम उड़ाए जाने के मामले से डाक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है .. डाक महकमे की जांच कमेटी मामले की जांच में जुट गई है ..... फिलहाल डाक सहायक दीपक फरार बताया जा रहा है । दरअसल लगभग लगभग 10 दिन पहले वित्त मंत्रालय ने बहजोई डाकघर में तैनात डाक सहायक दीपक के बैंक खाते में 10 करोड़ के संदिग्ध लेन देन की पुलिस को सूचना दी थी ..जिसके बाद पुलिस ने डाक सहायक दीपक के खिलाफ बहजोई थाने में FIR दर्ज कराई थी .. डाक सहायक दीपक के बैंक खाते में 10 करोड़ के संदिग्ध लेन देन की जानकारी मिलने के बाद शक होने पर लोगों ने बहजोई डाकघर में पहुंचकर अपने खातों की जांच कराई तो 20 से अधिक लोगों के खातों से 60 लाख से अधिक की रकम डाक सहायक दीपक के द्वारा उड़ाये जाने का खुलासा हुआ है.. पिचके तीन साल में डाक सहायक चंदौसी , संभल और बहजोई के डाकघर में तैनात रहा है ... तीनों ही स्थानों के डाकघरों में लोगों के खातों से लोगों के खातों से रकम गायब है .... जानकरी के अनुसार डाकघरों में डाक खातों से गवन की गई रकम का आंकड़ा करोड़ों में पहुंच सकता है .... बताया जा रहा है लोगो के डाक खातों से रकम उड़ाने का आरोपी डाक सहायक दीपक ऑनलाइन गेमिंग एप पर सट्टा खेलने का शौकीन है .. सट्टा खेलने के शौक में उसने लोगों की खून पसीना बहाकर मेहनत से डाक खाते में जमा की रकम को उड़ाकर लोगों को वरवाद कर दिया ...फिलहाल डाक सहायक दीपक फरार है ।0
0
Report
करेली में अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चला, विरोध जारी
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर के करेली में अतिक्रमण को लेकर कार्यवाही शुरू. करेली के रामवार्ड मुक्तिधाम के सामने नपा प्रशासन का चल रहा बुलडोजर. अतिक्रमणकारियों ने हाईवे किया बंद. अतिक्रमण हटाने का कर रहे है विरोध.0
0
Report
Advertisement
