Back
MP में मतदाता पुनरीक्षण: सर्वर धीमे, जनता परेशान
RKRupesh Kumar
Nov 18, 2025 12:04:41
Betul, Madhya Pradesh
एंकर - भारतीय निर्वाचन आयोग जहां पूरे देश में मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण करा रहा है, वहीं मध्यप्रदेश में यह प्रक्रिया लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। कई दौर की ट्रेनिंग के बाद भी मतदाता एसआईआर के गणना पत्रक भरने में लगातार परेशान हो रहे हैं। कई स्थानों पर लोगों को फॉर्म में मांगी गई जानकारियां जुटाने में मुश्किलें आ रही हैं। सबसे बड़ी समस्या सर्वर का स्लो होना बताया जा रहा है। एक फॉर्म जिसे अपलोड करने में 2–3 मिनट का समय लगना चाहिए, वही 8–10 मिनट में अपलोड हो रहा है। कई बार तो सर्वर घंटों बंद मिल रहा है। इसका नतीजा यह है कि न सिर्फ आम लोग, बल्कि पुनरीक्षण कार्य में लगे बीएलओ और राजनीतिक दलों के बीएलए भी लोगों की मदद नहीं कर पा रहे हैं। फॉर्म भरने और सहायता के लिए बनाए गए हेल्प डेस्क भी पर्याप्त नहीं हैं। सेंटरों पर भीड़ बढ़ रही है, लेकिन सर्वर समस्या के चलते बीएलओ काम नहीं कर पा रहे। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि बीएलओ तहसील दफ्तर में लगे वाई-फाई और हेल्प डेस्क की मदद ले सकते हैं, लेकिन जिले भर के सभी बीएलओ के लिए यह संभव नहीं है। ऐसे में साफ है कि सर्वर की यही रफ्तार रही तो मतदाता पुनरीक्षण कार्य की गति और धीमी पड़ सकती है और इसका सीधा असर मतदाता सूची अपडेट की प्रक्रिया पर पड़ेगा।
बाइट -1- सईद खान,बैतूल
बाइट -2- ब्रजेश गढ़वाल,बीएलओ बैतूल
बाइट -3- अभिजीत सिंह,एसडीएम बैतूल
99
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HGHarish Gupta
FollowNov 18, 2025 13:28:170
Report
NJNEENA JAIN
FollowNov 18, 2025 13:27:560
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowNov 18, 2025 13:27:380
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowNov 18, 2025 13:27:200
Report
ACAshish Chauhan
FollowNov 18, 2025 13:26:500
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowNov 18, 2025 13:26:270
Report
0
Report
0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowNov 18, 2025 13:24:440
Report
KCKashiram Choudhary
FollowNov 18, 2025 13:23:550
Report
AVArun Vaishnav
FollowNov 18, 2025 13:22:230
Report
ADAnup Das
FollowNov 18, 2025 13:21:180
Report
ADAnup Das
FollowNov 18, 2025 13:18:2170
Report
ADAnup Das
FollowNov 18, 2025 13:18:1233
Report
ADAnup Das
FollowNov 18, 2025 13:17:04100
Report