460440
MP में कलेक्टर ने कोयलारी में विस्थापित परिवारों से की चर्चा
Shahpur, Madhya Pradesh:कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने शाहपुर ब्लॉक के कोयलारी जंगल में विस्थापित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देश दिए। विधायक गंगा सज्जन सिंह, एसडीएम अभिजीत सिंह, और वन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे। कोयलारी में करीब 150 परिवार तंबू लगाकर रह रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भोपाल में गणेश चतुर्थी के लिए भव्य पंडाल और थीमों से सजावट
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल में गणेश चतुर्थी को लेकर तैयारी पूरी जगह-जगह बनाए गए भव्य पंडाल विशेष थीम पर बनाए गए हैं पंडाल देशभर के प्रसिद्ध गणेश मंदिर के थीम पर राजधानी में तैयार किया गया पंडाल0
0
Report
अलवर हादसे में तीन दोस्तों की मौत पर हत्या का आरोप; परिजन जांच मांगें
Alwar, Rajasthan:अलवर में तीन दोस्तों की मौत पर बवाल अलवर शहर के मोती नगर इलाके में शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत के बाद रविवार को मामला गरमा गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और कार करीब पांच फीट ऊंची नाले की दीवार से जा टकराईं, जिससे दीवार भी टूट गई। हादसे में एक युवक उछलकर नाले में जा गिरा, जबकि दो युवक सड़क पर मृत मिले। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान हिमांशु शर्मा, छोटू राजपूत और युवराज सैनी के रूप में हुई है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को राजीव गांधी सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। हादसे को हत्या बता रहे परिजन तीनों मृतकों के परिजनों ने घटना को महज सड़क हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि युवराज सैनी का कॉलोनी के ही कुछ युवकों सचिन मीणा और सागर से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते परिजनों ने आशंका जताई है कि तीनों युवकों को साजिश के तहत कार से टक्कर मारकर मौत के घाट उतारा गया। परिजनों ने सचिन मीणा और सागर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक पुलिस दोनों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं करती, तब तक वे तीनों युवकों के शव नहीं लेंगे। अस्पताल के बाहर जाम, धरने पर बैठे परिजन हत्या का मामला दर्ज करने समेत अन्य मांगों को लेकर मृतकों के परिजनों ने राजीव गांधी सामान्य अस्पताल के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया। बाद में परिजन जिला अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए। धरना जारी रहने के चलते अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति बनी हुई है। परिजनों ने प्रशासन के सामने मृतकों के परिवारों को 50-50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता, आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी, सचिन मीणा और सागर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने तथा मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग रखी है। पुलिस अधिकारियों ने संभाला मोर्चा मामला की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार, डीएसपी सिटी राजेश कसाना और थाना प्रभारी सुनील टांक मौके पर मौजूद हैं। पुलिस अधिकारी धरने पर बैठे परिजनों से समझाइश कर रहे हैं। पुलिस हादसे की परिस्थितियों के साथ ही परिजनों की ओर से लगाए गए हत्या के आरोपों की भी जांच कर रही है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी तीन युवकों की मौत के मामले में सरकार को घेरा है। जूली ने प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और तीनों शव लेने से इनकार कर रहे हैं। सड़क हादसे से शुरू हुआ यह मामला अब हत्या के आरोपों के चलते तूल पकड़ चुका है.0
0
Report
रतलाम में गणेश उत्सव के पंडालों की भव्य सजावट और उत्साह
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में गणेश उत्सव को लेकर तैयारियां अब अपने पूरे शबाब पर हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों में आकर्षक और भव्य गणेश पंडाल सजाए जा रहे हैं। कहीं विशाल पंडाल तैयार हो चुके हैं, तो कहीं सजावट को अंतिम रूप देने का काम तेजी से जारी है। इन पंडालों में विराजने वाली विशाल गणेश प्रतिमाएं भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनने लगी हैं। कई स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं पहुंच चुकी हैं, तो कुछ जगहों पर बप्पा के भव्य आगमन की तैय्यारी चल रही हैं। ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच गणपति प्रतिमाओं का उत्साह और जोश के साथ स्वागत किया जा रहा है। शहर में जगह-जगह गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंज रहे हैं। इस बार गणेश उत्सव के दौरान करीब 12 दिनों तक पंडालों में गणेश आराधना के साथ विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन होंगे। यानी आने वाले दिनों में पूरा रतलाम गणपति भक्ति के रंग में रंगा नजर आएगा।0
0
Report
Advertisement
अनिल राजभर ने अखिलेश पर भ्रष्टाचार के बयान दे कर कड़ी प्रतिक्रिया दी; चुनाव में चार महीने बचे
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: कमीशन लेने के बारे में SP प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर कहते हैं, "यह उस कहावत जैसा है कि सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली। समाजवादी पार्टी की सरकारें, जो भ्रष्टाचार में बुरी तरह डूबी हुई थीं और जिन लोगों ने उन्हें चलाया, वे आज भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं। इसमें कोई दम नहीं है। उनके पास विकास के बारे में उठाने के लिए कोई मुद्दा या बात नहीं है। इसलिए, गैर-ज़रूरी और बेतुके बयान देना समाजवादी पार्टी प्रमुख की आदत बनती जा रही है। अब चुनाव में सिर्फ़ चार महीने बचे हैं, और जनता उन्हें इसका जवाब देगी..."0
0
Report
रायपुर के पंडालों में गणेश उत्सव की धमाकेदार तैयारी, बप्पा की मूर्ति भव्य
Begun, Rajasthan:गणपति बप्पा के स्वागत की तैयारियां अब अंतिम दौर में हैं... रायपुर के पंडालों में सजावट से लेकर भव्य थीम तक, हर चीज़ में दिख रहा है उत्साह और भक्ति का रंग. कहीं भव्य सेट तैयार हो रहा है, तो कहीं आकर्षक लाइटिंग और सजावट पंडाल की खूबसूरती बढ़ा रही है... कारीगर दिन-रात मेहनत कर इसे अंतिम रूप देने में जुटे हैं.. लाखे नगर चौक में भी भव्य पंडाल बप्पा के लिए लगभग तैयार हो गया है.. पत्तों से पंडाल के बाहर के हिस्से को सजाया जा रहा है.. समिति की माने तो इस बार पंडाल के साथ ही बप्पा की मूर्ति भी भव्य है..0
0
Report
कैथल में झमाझम बारिश: शहर जलमग्न, पानी में डूबे वाहन और धान की फसल पर खतरा
Kaithal, Haryana:कैथल में झमाझम बारिश से शहर जलमग्न, सड़कों पर डूबे वाहन—धान की फसल पर भी संकट कैथल में रविवार को हुई थोड़ी देर की झमाझम बारिश ने जहां मौसम सुहावना कर दिया और तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। बारिश के बाद सड़कों पर पानी जमा हो गया, जिसके चलते सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियां और दोपहिया वाहन पानी में डूबे नजर आए। जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, खेतों में खड़ी धान की फसल पर भी बारिश और जलभराव का असर पड़ने की बात सामने आ रही है। किसानों के अनुसार, खेतों में अधिक पानी जमा होने से धान की फसल को नुकसान की आशंका है। फिलहाल बारिश के बाद शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।0
0
Report
Advertisement
करौली में पाँचना नदी में वृद्ध डूबा, मौत की पुष्टि, परिजनों को सूचना
Karauli, Rajasthan:करौली। पाँचना नदी में कूदा वृद्ध, कड़ी मशक्कत के बाद वृद्ध को निकाला नदी से बाहर, अस्पताल में चिकित्सक ने किया मृत घोषित, मृतक का शव रखवाया हॉस्पिटल की मोर्चरी में, मृतक की पहचान हरीचरण पुत्र दौजी उम्र 57 साल निवासी काजीपाड़ा गंगापुर सिटी के रूप में, घटना की परिजनों को दी सूचना, करौली कोतवाली पुलिस कर रही मामले की जांच。0
0
Report
झुंझुनूं में मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं से गणेश चतुर्थी पर्यावरणीय उत्साह
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं में गणेश चतुर्थी को लेकर तैयारियां तेज. पर्यावरण संरक्षण के लिए मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं पर जोर. बगड़ रोड पर असम के कारीगर तैयार कर रहे मिट्टी की प्रतिमाएं. बांस, जूट, चावल के भूसे और चिकनी मिट्टी से बनाई जा रही मूर्तियाँ. भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी यानी 14 सितंबर को जिलेभर में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा. गणेश मंदिरों के साथ सार्वजनिक स्थानों पर भी भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाएगी. इस बार पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्लास्टर ऑफ पेरिस की जगह मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाओं की स्थापना पर विशेष जोर दिया जा रहा है. झुंझुनूं शहर के बगड़ रोड स्थित एक नोहरे में असम के कारीगर भगवान गणेश की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. कलाकारों के अनुसार प्रतिमाएं तैयार करने में बांस की लकड़ी, जूट की रस्सी, चावल का भूसा और चिकनी मिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है. प्रतिमाओं के सूखने के बाद इन पर किसी तरह के हानिकारक या केमिकलयुक्त रंगों का इस्तेमाल नहीं किया जाता. असम के कलाकार बलराम मालाकार ने बताया कि इस बार करीब एक से साढ़े दस फीट तक ऊंची गणेश प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं. छोटी-बड़ी प्रतिमाओं की कीमत करीब 500 रुपए से 22 हजार रुपए तक है. यहाँ विभिन्न आकार की करीब 150 से अधिक प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं. कारीगरों के अनुसार अब तक करीब 80 गणेश प्रतिमाओं की एडवांस बुकिंग हो चुकी है. गणेश चतुर्थी को देखते हुए कारीगर प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए मिट्टी की प्रतिमाओं की मांग बढ़ने से कारीगरों में भी उत्साह है.0
0
Report
श्रीनगर में कश्मीरी लेखकों का संवादात्मक सत्र आयोजित, साहित्यिक आदान-प्रदान तेज
Srinagar, Uttarakhand:Kashmir Writers Guild Holds Interactive Session in Srinagar Srinagar: The Kashmir Writers Guild organised an interactive session in Srinagar, bringing together writers and poets for an engaging literary gathering. Young writer Mahaha Para Rashid presented her poetry during the session, showcasing her literary talent. Members of the Writers Guild said they have initiated interactive writers’ sessions to provide a platform for literary discussions and encourage interaction among writers and poets. Fiction writers said such gatherings are rarely organised nowadays, as people have little time to come together and share their literary experiences. The Writers Guild members pledged to continue the initiative in the future and announced that such interactive literary gatherings will be organised once a week to promote literary exchange and strengthen the bond among writers and poets.0
0
Report
Advertisement
नेत्रहीन शिक्षक राजेश जायसवाल को सम्मान, मीडिया ने प्रेरणादायक मिसाल पेश की
Indore, Madhya Pradesh:वही जी मीडिया की खबर पर एक बार फिर मोहर लगी है जहा जी मीडिया की पहल रंग लाई बीते दिनों शिक्षक दिवस के मौके पर इंदौर जिले के एक नेत्रहीन दिव्यांग शिक्षक राजेश जायसवाल के संघर्ष की कहानी को जी मीडिया ने प्रमुखता से दिखाया था वह कैसे नेत्रहीन दिव्यांग होने के बाद भी वे ब्रेल लिपी से पढ़ाई कर आगे बढ़े और एक शिक्षक की भूमिका में आकर खुद तो दुनिया नहीं देख सकते लेकिन कई छात्रों को वह जीवन जीने की राह दिखा रहे हैं खबर प्रसारित होने के बाद उनके जीवन की कहानी आम से लेकर खास कहे तो हर शख्स तक पहुंची जिसके बाद अब शिक्षक दिवस माह के चलते जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश हिदायतुल्ला खान न्यायाधीशगण और एसडीओपी संघप्रिय सम्राट एवं अभिभाषकों ने उनका ओर उनकी दिव्यांग पत्नी का सम्मान किया जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश हिदायतुल्ला खान एवं अधिकारियों ने कहा कि शिक्षक राजेश जयसवाल से हर किसी को प्रेरणा लेनी चाहिए वे नेत्रहीन दिव्यांग होने के बाद भी आज हम सभी के लिए एक प्रेरणा है उन्होंने कहा कि मीडिया के ऐसे प्रेरणादाई कार्य जनता तक एक प्रेरित करने वाला संदेश देते हैं वही सम्मान पाकर शिक्षक राजेश जायसवाल ओर उनके परिजन भी बेहद खुश नजर आए सम्मान के पश्चात जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश हिदायतुल्ला खान न्यायाधीशगण एवं अधिकारियों ने नेशनल लोक अदालत एवं स्वास्थ शिविर का शुभारंभ किया !0
0
Report
शिवपुरी में गणेश उत्सव की तैयारियाँ तेज, पंडालों तक भक्त पहुंचने को तैयार
Shivpuri, Madhya Pradesh:शिवपुरी में जगह जगह गणेश उत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर है लोग गणपति जी को अपने अपने पाडालो तक पहुंचाने के लिए उत्साहित है0
0
Report
जयपुर एसीबी ने SHO राममिलन मीणा को रिश्वत लेते पकड़ा; 50 हजार मांगी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर एसीबी की बड़ी कार्रवाई एसीबी ने सांभर SHO को रिश्वत लेते पकड़ा SHO राममिलन मीणा को 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा सड़क निर्माण ठेकेदार से निर्बाध काम चलने की एवज में मांगी रिश्वत एसीबी कर रही है कार्रवाई0
0
Report
Advertisement
कोंडागांव में 21 फीट ध्वज यात्रा ने राजस्थानी समाज के श्रद्धालुओं को प्रेरित किया
Kondagaon, Chhattisgarh:कोंडागांव में बाबा रामदेव के जन्मोत्सव के अवसर पर सकल राजस्थानी समाज की ओर से भव्य 21 फीट ध्वज यात्रा निकाली गई। नारंगी नदी से शुरू हुई यह यात्रा विकास नगर होते हुए बाजार स्थित राम मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला。 बाबा रामदेव के जन्मोत्सव पर निकली इस भव्य ध्वज यात्रा में बड़ी संख्या में राजस्थानी समाज के लोग शामिल हुए। हाथों में धार्मिक ध्वज और जुबां पर बाबा रामदेव के जयकारे... भक्ति के रंग में रंगा पूरा माहौल。 नारंगी नदी से शुरू हुई 21 फीट की विशाल ध्वज यात्रा विकास नगर से होते हुए बाजार स्थित राम मंदिर पहुंची। यहां विधि-विधान और पूजा-अर्चना के बाद 21 फीट के विशाल ध्वज को मंदिर पर चढ़ाया गया。 यात्रा के दौरान राजस्थानी समाज की महिलाएं भक्ति गीतों पर झूमती और नृत्य करती नजर आईं। ढोल-नगाड़ों और भक्ति संगीत के बीच हर वर्ग के लोग उत्साह के साथ शामिल हुए。 पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में आस्था और उत्साह का माहौल बना रहा। बाबा रामदेव के जयकारों से शहर का वातावरण भक्तिमय हो गया。0
0
Report
हरिद्वार के बहादराबाद में घर की बालकनी तक घुसे मगरमच्छ से मची दहशत
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार के बहादराबाद स्थित रघुनाथ मॉल के पास रिहायशी इलाके में रविवार सुबह मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। पास ही बह रही गंगनहर से निकलकर सुबह करीब 9 बजे मगरमच्छ सीधे एक घर की बालकनी में जा घुसा। बालकनी में मगरमच्छ को घात लगाए बैठा देख परिजनों और स्थानीय नागरिकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने बिना देरी किए मौके पर मोर्चा संभाला। वन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित काबू कर अपने कब्जे में ले लिया।0
0
Report
केदारनाथ धाम यात्रा का दूसरा चरण शुरू, श्रद्धालु संख्या बढ़ोतरी के बीच सुरक्षा कड़ी
Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग की SP निहारिका तोमर कहती हैं, "श्री केदारनाथ धाम यात्रा का दूसरा चरण अब शुरू हो रहा है और श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। अब तक 14,83,000 श्रद्धालु श्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। दूसरे चरण को ध्यान में रखते हुए, हम ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा रहे हैं। हमारे सभी चेकपॉइंट्स पर पुलिस बल तैनात किया जा रहा है, चाहे वे ट्रांसपोर्ट रूट हों या श्री केदारनाथ धाम और ट्रेकिंग रूट। साथ ही, हमारी अलग-अलग टीमें—जिनमें ड्रोन, फायर और SDRF टीमें शामिल हैं—भी तैनात की जा रही हैं और उन्हें आने वाले दिनों के लिए ज़रूरी निर्देश दिए जा रहे हैं।"0
0
Report
Advertisement
