icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Muzaffarpur पशु मेले में भगदड़, विधायक कार्यक्रम के दौरान लाठीचार्ज, खेसारी लाल शो वायरल

Muzaffarpur, Bihar:बीजेपी के पूर्व विधायक के पशु मेले में भोजपुरी गायक खेसारी लाल के कार्यक्रम के दौरान भगदड़ हालात को संभालने के लिए पुलिस ने किया लाठी चार्ज पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल औराई के पूर्व बीजेपी विधायक रामसूरत राय के द्वारा गरहा थाना क्षेत्र में किया गया है पशु मेले का आयोजन नालंदा के मंदिर में हुए भगदड़ के बाद भी मुजफ्फरपुर पुलिस प्रशासन द्वारा उस घटना से नहीं ली गई सिख पूर्व विधायक के पशु मेले में दो रोज पूर्व ही थियेटर के स्टेज पर डांसरों के बीच जम कर मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल पूर्व विधायक के पशु मेले में बुधवार की शाम खेसारी लाल का प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान की है पूरी घटना
0
0
Report

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ से तापमान में उछाल, दिल्ली में बारिश की संभावनाएं बढ़ीं

Noida, Uttar Pradesh:Weather Report • पूर्वी ईरान और आसपास के क्षेत्र में 3.1 किमी औसत समुद्र तल से ऊपर चक्रवाती परिसঞ্চरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जिसका गर्त मध्य स्तरीय उष्णकटिबंधीय पछुआ हवाओं के साथ 5.8 किमी औसत समुद्र तल से ऊपर स्थित है। यह लगभग 50° पूर्व देशांतर (40° उत्तर अक्षांश के उत्तर में) से 58° पूर्व देशांतर (28° उत्तर अक्षांश के उत्तर में) तक फैला हुआ है। • दक्षिणपूर्वी पाकिस्तान और उससे सटे कच्छ क्षेत्र में 1.5 किमी औसत समुद्र तल से ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। • उत्तरपूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में 1.5 किमी औसत समुद्र तल से ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। • उत्तरपूर्वी भारत में 12.6 किमी औसत समुद्र तल से ऊपर लगभग 100 समुद्री मील की रफ्तार वाली उपोष्णकटिबंधीय पछुआ जेट स्ट्रीम चल रही है। • 7 अप्रैल, 2026 से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है。 Weather Report • अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी और उसके बाद लगभग 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। अगले 24 घंटों के दौरान तापमान सामान्य (-1.5 डिग्री सेल्सियस से 1.5 डिग्री सेल्सियस) रहने की संभावना है, जबकि उसके बाद के दो दिनों में यह सामान्य से अधिक (1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस) रहेगा और उसके बाद सामान्य से कम (-1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस) रहेगा। पिछला मौसम • दिल्ली के अधिकांश स्थानों पर हल्की बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ीं। • पिछले 24 घंटों में दिल्ली में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। • पिछले 24 घंटों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री सेल्सियस के बीच और अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। • कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी कम (-3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस) रहा, कुछ स्थानों पर सामान्य से कम (-1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस) और दिल्ली के शेष हिस्सों में सामान्य (-1.5 डिग्री सेल्सियस से 1.5 डिग्री सेल्सियस) रहा। • कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से कम (-1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस) रहा और दिल्ली के शेष हिस्सों में सामान्य (-1.5 डिग्री सेल्सियस से 1.5 डिग्री सेल्सियस) रहा। • पिछले 24 घंटों में दक्षिण-पूर्वी दिशा से 10-20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिनकी गति 37 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

गुमला में सहिया सम्मेलन और सीएचओ सम्मान समारोह गरिमामय तरीके से सम्पन्न

Gumla, Jharkhand:*गुमला में जमीनी स्वास्थ्य योद्धाओं का सम्मान: सहिया सम्मेलन व सीएचओ सम्मान समारोह गरिमापूर्ण ढंग से सम्पन्न* गुमला - कार्तिक उरांव महाविद्यालय के सभागार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय सहिया सम्मेलन सह सीएचओ सम्मान समारोह सह नियोजित परिवार सम्मेलन प्रेरक और गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ। जिले के विभिन्न प्रखंडों से आईं सहिया, एएनएम, सीएचओ, सहिया सहयोगकर्मी, बीएचएसएनसी प्रतिनिधि और आदर्श दम्पतियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए मंच पर सम्मानित किया गया。 समारोह की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. शम्भूनाथ चौधरी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष शकुंतला उरांव उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। रायडीह की सहियाओं ने पारंपरिक स्वागत किया, सदर की सहियाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया और घाघरा व बिशुनपुर की सहियाओं ने सामूहिक नृत्य-गीत से वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। मंच संचालन जया रेशमा खाखा ने तथा धन्यवाद ज्ञापन अभिनित आनंद ने किया。 मुख्य अतिथि शकुंतला उरांव ने कहा कि सहिया बहनों की निष्ठा और परिश्रम से गुमला स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। “गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने में सहियाओं की भूमिका अतुलनीय है,” उन्होंने कहा。 कोषांग प्रभारी सीएम-सीपीएचसी डॉ. मुकेश कुमार मिश्रा ने सहियाओं को विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए उनके योगदान की सराहना की。 राज्य कार्यक्रम समन्वयक (सहिया) अकय मिंज ने बताया कि सहियाओं के सतत प्रयासों से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आई है。 अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. चौधरी ने स्वास्थ्य योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल देते हुए सहियाओं से इसी लगन के साथ कार्य जारी रखने का आह्वान किया。 सम्मानित वर्ग उत्कृष्ट सहिया (प्रखंडवार) एएनएम सीएचओ सहिया सहयोगकर्मी व आशा फैसिलिटेटर बीएचएसएनसी (ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छতা एवं पोषण समिति) आदर्श दम्पति बसिया, भरनो, बिशुनपुर, चैनपुर, डुमरी, घाघरा, कामडारा, पालकोट, रायडीह, सदर, सिसई एवं शहरी क्षेत्र से चयनित दर्जनों कर्मियों और दम्पतियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया。 कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धनुर्जय सुबई, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. सुनील राम, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. के.के. मिश्रा, उपाधीक्षक डॉ. अनुपम किशोर, जिला लेखा प्रबंधक प्रमोद साहु, जिला डाटा प्रबंधक साजिद अनवर सहित अनेक स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
0
0
Report

कुशीनगर के मेले में झूला टूटने से 12 से अधिक घायल, भगदड़ मची

Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर - मेले में लगा झूला टूटने से बड़ा हादसा - झूला टूटने से 12 लोगों से अधिक लोग घायल - झूला का 4 चक्कर के बाद आई खराबी को ऑपरेटर ने किया नजरअंदाज - झूला अचानक टूटने से मची अफरा-तफरी - झूला टूटते ही मौके पर मची भगदड़ - 108 एंबुलेंस की 6 गाड़ियां मौके के लिए रवाना - सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया - मौके पर पुलिस और प्रशासन भी पहुँचा - बड़ी गंडक नदी नारायणी तट स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर के पास हर साल लगता है भव्य मेला - चैत्र पूर्णिमा पर जुटती है श्रद्धालुओं की भारी भीड़ - UP, बिहार, नेपाल से श्रद्धालु आते माँ के दर्शन करने - खड्डा तहसील के भैसहां गांव की घटना।
0
0
Report

रामनवमी पर कुशीनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलट, चार की मौत

Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर में रामनवमी का जश्न उस वक्त मातम में बदल गया जब श्रद्धालुों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में समा गई। ट्रॉली में बच्चों और महिलाओं समेत लगभग 50 लोग सवार थे। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में करीब 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। एक महिला की घटना स्थल पर मौत हो गई जबकि एक महिला की कुशीनगर मेडिकल कालेज में मौत हुई, वहीं गोरखपुर के मेडिकल कालेज में चार घायलों में दो की मौत हो गई। इस हादसे कुल चार लोगों की मौत हुई है। बाकी घायल इलाज कर रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम और चार एम्बुलेंस मौके पर पहुंचे। घायलों को खड्डा सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्रशासन ने लोगों से मालवाहक वाहनों का उपयोग सवारी ढोने के लिए न करने को कहा। घटनाक्रम पर खड्डा के विधायक विवेकानंद पांडेय पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे की वजह तेज रफ्तार था, जिसने ट्रॉली को जोड़ने वाले हुक को तोड़ दिया। हुक टूटते ही ट्रॉली असंतुलित हो गई और बड़ी गंडक नहर में गिर गई। उस समय नहर में पानी नहीं था, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी।
0
0
Report
Advertisement

मुरादाबाद एनकाउंटर: 50 हजार इनामी शार्पशूटर आशु उर्फ मोन्ती ढेर

Moradabad, Uttar Pradesh:50 हजार का ईनामी उधमसिंह गैंग का शार्पशूटर आशु उर्फ مोंटी मुरादाबाद मे एनकाउंटर मे हुआ ढेर, मुरादाबाद पुलिस एवं एसटीएफ मेरठ यूनिट की बदमाशों से मुठभेड़, मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोलियां लगने से उधमसिंह गैंग के शार्पशूटर आशु उर्फ مोंटी नाम का बदमाश हुआ ढेर जबकि उसका दूसरा साथी हुआ मौके से फरार, गोली लगने से घायल हुआ बदमाश आशु उर्फ مोंटी की अस्पताल मे ईलाज के दौरान हुई मौत, मृतक बदमाश आशु उर्फ مोंटी है 50 हजार का ईनामी, मुठभेड़ के दौरान बदमाश की तरफ से की फायरिंग मे एसटीएफ कर्मी की बुलेट प्रूफ जैकेट मे लगी 3 गोलियां, बदमाश ने बीते दिनों भी मुरादाबाद के एक एक्सपोर्टर से जान से मारने की धमकी देते हुए की थी 5 करोड़ रंगदारी की मांग जिसमे वांछित चल रहा था बदमाश, रंगदारी ना देने पर बदमाश आशु उर्फ मोंटी ने 3 दिन बाद ही एक्सपोर्टर की फर्म पर की थी फायरिंग, आशु उर्फ مोंטי पर हत्या, हत्या के प्रयास एवं गैंगस्टर जैसे 36 मुकदमे दर्ज हैं, आरोपी बदमाश उधमसिंह गैंग का है शार्प शूटर, आशु 2010 में हत्या के मामले में हापुड़ जेल में भी हुआ था बंद, हापुड़ जेल मे ही आशु उर्फ مोंटी की मुलाकात उधम सिंह गैंग से थी हुई, इसके बाद उधम सिंह के गैंग से जुड़कर कई बड़ी वारदातों को आशु ने दिया अंजाम, मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने आरोपी से 32 बोर की एक पिस्टल, एक रिवाल्वर एवं एक लाइसेंसी रिवाल्वर, भारी मात्रा में कारतूस और स्विफ्ट कार करी बरामद, मौके से फरार हुए दूसरे बदमाश की तलाश मे पुलिस की कॉम्बिग जारी, मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का पूरा मामला। बाइट :- सतपाल अंतिल, एसएसपी मुरादाबाद।
0
0
Report

कटिहार के नवाबगंज चौक में भीषण आग: फायर ब्रिगेड देर से पहुंचने पर आक्रोश

Katihar, Bihar:कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के नवाबगंज चौक पर देर रात अचानक भीषण आग लग जाने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में नाश्ता की दुकान, सब्जी दुकान, इलेक्ट्रॉनिक दुकान, सैलून सहित करीब आधा दर्जन दुकानें जलकर राख हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दी तथा तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। हालांकि फायर ब्रिगेड की गाड़ी देर से पहुंचने को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी और आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना था कि यदि दमकल समय पर पहुंचती तो नुकसान कम हो सकता था। स्थानीय ग्रामीणों, दुकानदारों एवं पत्रकारों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वहीं जनप्रतिनिधियों ने आग में हुए नुकसान को लेकर चिंता जताया है। जदयू प्रखंड अध्यक्ष मंजय साह उर्फ राजेश कुमार एवं लोजपा (रा) प्रखंड अध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि ग्रामीणों और पत्रकारों की सक्रियता से आग पर नियंत्रण पाया जा सका, अन्यथा स्थिति और भयावह हो सकती थी। उन्होंने प्रशासन से अग्निशमन व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की। वहीं पूर्व मुखिया प्रदीप सिंह ने आग पीड़ित दुकानदारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सभी प्रभावित लोगों को सरकार की ओर से उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए, ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा, जबकि प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
0
0
Report

धनवार बाजार में ज्वेलरी दुकान लूट: फर्जी जीएसटी अधिकारी बन बदमाशों की बड़ी वारदात

Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह जिले के धनवार बाजार में एक जेवर दुकान में काम करने वाले मुख्य कारीगर के साथ करीब 20 लाख से अधिक के जेवरात की लूट की बड़ी वारदात सामने आई है. यन्हा एक स्कॉर्पियो से आए आधा दर्जन बदमाशों ने ख़ुद को फर्जी जीएसटी अधिकारी बताकर जेवर दुकान के मुख्य कारीगर से करीब 20 लाख से अधिक के जेवरात लूट लिया है. इस घटना के बाद पुलिस - प्रशासन के होश उड़ गए हैं और पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की तलाश कर रही है. क्या है पूरा मामला : यह पूरा मामला धनवार बाजार स्थित नावाडीह स्टेट बैंक के समीप के समीप स्थित हरिहर साव के जेवर दुकान से जुड़ा है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर एक स्कॉर्पियो वाहन पर बैठ कर आधा दर्जन लोग हरिहर साव के जेवर दुकान में प्रवेश कर गए. जिसमें कुछ लोग काला कोर्ट पैंट पहना हू था तो कुछ पुलिस की वर्दी में थे. दुकान में घुसते ही कोर्ट पैंट वाले युवकों ने ख़ुद को जीएसटी का अधिकारी बताकर दुकान के मुख्य कारीगर हरिहर साव से पूछताछ करना शुरू कर दिया और उसे अपने बातों ने उलझा कर हरिहर साव से कुछ कागजात और दुकान में रखे करीब 20 लाख से अधिक के जेवरात को एक बैग में भर लिया और कहा कि चलो हमारे साथ. तुमसे थाने में पूछताछ की जाएगी. दिन - दहाड़े बदमाशों ने बड़े ही फिल्मी अंदाज में हरिहर साव को जेवर के साथ अपनी गाड़ी में बैठाकर वन्हा से निकल गया. देवघर के एम्स के पास हरिहर साव को गाड़ी से फैंक कर सभी जेवरात लेकर हो गया फरार मुख्य कारीगर हरिहर साव की उन बदमाशों ने अपने कार में बैठाकर उसे सीधे देवघर की ओर ले गए और देवीपूर एम्स के पास हरिहर साव को गाड़ी से फैंक कर 20 लाख से अधिक के जेवरात लूट कर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद धनवार थाना पुलिस हरकत में आई और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की गिरफ़्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. इधर इस घटना से व्यवसायियों में दहशत का माहौल है. नोट : फर्जी जीएसटी अधिकारी बन कर आये बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद... एक्सक्लुसिव
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में बीजेपी सांसदों की बैठक: किसान कल्याण योजनाओं पर गहन चर्चा

Bhopal, Madhya Pradesh:दिल्ली/भोपाल एमपी बीजेपी के सांसदों की दिल्ली में हुई बैठक बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव,प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश,प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह रहें मौजूद बैठक के बाद बोले सीएम डॉ मोहन यादव आज हमने अपने सभी सांसदों के साथ व्यक्तिगत रूप से और सामूहिक रूप से चर्चा की 6 अप्रैल पार्टी स्थापना दिवस कार्यक्रम पर चर्चा हुई हमने विभिन्न कार्यक्रमों,सरकारी योजनाओं,निर्वाचन क्षेत्रों में लोगों को मुश्किलों के बारे में खुलकर चर्चा की हम सदन के हर बजट सत्र के दौरान इस तरह की चर्चाएं करते हैं प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष'के नवाचार को कैसे लागू किया जाए जिन सीटों पर हमें हार का सामना करना पड़ा,वहां अपनी स्थिति को मज़बूत करने जनता से किए गए जन-कल्याण के वादों को लेकर,योजनाओं, कल्याणकारी कार्यों को सफलतापर्र्वक क्रियान्वित करने पर चर्चा हुई
0
0
Report

बिलासपुर के पेंडरवा में तलवार कांड: परिवार पर हमला, पांच बच्चे घायल

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पेंडरवा गांव में प्रतिशोध और सनक की एक ऐसी भयावह तस्वीर सामने आई, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। अवैध संबंध के संदेह में सुलग रही नफरत की आग ने एक हँसते-खेलते परिवार को लहूलुहान कर दिया, जब सुरेश श्रीवास अपने बेटे सुमीत और नैतिक श्रीवास के साथ मिलकर हाथों में नंगी तलवारें लिए शेख सलीम और चांदी खान के घर में जा घुसा। बताया जा रहा है कि सुरेश को अपनी पत्नी के साथ सलीम के कथित संबंधों का शक था, जिसकी तलाश में वह इस कदर अंधा हो गया कि जब उसे सलीम नहीं मिला, तो उसने घर में मौजूद बेगुनाह महिलाओं और बच्चों को ही अपना निशाना बना लिया। हमलावरों ने आव देखा न ताव और घर के भीतर मौजूद लोगों पर तलवारों से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए, जिससे घर की 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला मुराद बी की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। इस बर्बर हमले में घर के पांच मासूम बच्चे और दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनकी चीख-पुकार से पूरा गांव दहल उठा। घटना के बाद इलाके में व्याप्त भारी तनाव और आक्रोश को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने स्वयं मोर्चा संभाला और पुलिस की मुस्तैदी से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है और गांव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है, वहीं पुलिस इस जघन्य हत्याकांड के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
0
0
Report

अकोला में हनुमान जन्मोत्सव: शोभायात्रा, बाल हनुमान के पुतले, महाआरती के साथ सम्पन्न

Akola, Maharashtra:अकोल्यात गत 10 वर्षां पासून दरवर्षी हनुमान जन्मोत्सव पर्वावर हनुमंत उत्सव व शोभायात्रा आयोजित करणाऱ्या हनुमान जन्मोत्सव समितीने यावर्षीही हनुमाण जन्मोत्सव निमित्त अकोला शहरातून हनुमानाच्या प्रतिमेची शोभायात्रा काढली. यामध्ये चालती फिरत्या हनुमानाच्या देखाव्या सह, बाल हनुमानाची वेशभूषा स्पर्धा हे या उत्सवाचे आकर्षण होतं. हनुमान जन्मोत्सव निमित्त काढण्यात आलेली शोभायात्रा ही अकोल्यातील राजराजेश्वर मंदिरापासून अनेक देखावे, वारकरी दिंडी,भजनी मंडळासह निघाली. ही शोभायात्रा जयहिंद चौक, सिटी कोतवाली, गांधी चौक, वसंत टॉकीज मार्गे सिटी कोतवाली परिसरातील हनुमान मंदिराजवळ पोहोचून येथे पूजन व महाआरतीने या शोभायात्रेचे भक्तिभावात समापन करण्यात आलं. हनुमानाच्या शोभायात्रेस अनेक संस्था संघटना, मंडळाचे सहकार्य लाभत असून, महानगरातील महिला, पुरुष हनुमान भक्त मोठ्या संख्येने सहभागी झाले होते.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top