घोड़ाडोंगरी में सास के शराब के लिए मना करने पर नवविवाहिता ने ली खुद की जान
Ghoradongri, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के घोड़ाडोंगरी तहसील के डंगवा गांव में एक घटना सामने आई। 25 वर्षीय नवविवाहिता ने खुद की जान ले ली। सूत्रों के अनुसार, सास द्वारा शराब पीने से मना करने पर नवविवाहिता ने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही सारनी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुक्रवार दोपहर लगभग 3 बजे शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
