460001
बैतूल में सूदखोरों से परेशान सरपंच पति ने ली खुद की जान, ग्रामीणों में रोष
Nayegaon, Madhya Pradesh:बैतूल के चिचोली ब्लॉक के सेहरा गांव में महिला सरपंच के पति और भाजपा नेता ने सूदखोरों के दबाव में खुद की जान ले ली। मृतक के पास मिले नोट में तीन सूदखोरों के नाम लिखे गए, जो कर्ज चुकाने के बाद भी ब्याज पर ब्याज वसूल रहे थे। एक आरोपी ने मकल सिंह की सात एकड़ जमीन भी बिकवा दी थी। चिचोली निवासी पप्पू जायसवाल नाम के सूदखोर ने कर्ज चुकाने के बावजूद 1.2 लाख रुपये ब्याज मांगा था। इस घटना के विरोध में स्थानीय विधायक और ग्रामीण सड़कों पर उतर आए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खबर नहीं मिली: स्रोत विवरण उपलब्ध नहीं
Ratlam, Madhya Pradesh:0
0
Report
मुजफ्फरनगर में बेखौफ चोरों ने लाखों की चोरी, CCTV में कैद
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर में बेखौफ़ चोरों का आतंक, ATM के अंदर से दुकान में लाखों की चोरी, एटीएम के पीछे की दीवार तोड़कर चोरी, लाखों की चोरी सीसीटीवी में हुई कैद, मोबाइल की दुकान में चोरी से सनसनी, dिन में चोरों ने रेकी की और रात में चोरी, नगर कोतवाली के रुड़की चुंगी का मामला।0
0
Report
स्कूल की मैजिक ने 3.5 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, चालक फरार
Jaunpur, Uttar Pradesh:स्कूल की मैजिक ने 3.5 साल के मासूम को कुचला, मौके पर मौत; चालक वाहन छोड़कर फरार बहनों की आंखों के सामने हुआ हादसा, भाई को वाहन के नीचे दबा देख मची चीख-पुकार जौनपुर। केराकत क्षेत्र के पचवर गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। स्कूल जाने के लिए निकले करीब साढ़े तीन वर्षीय मासूम की स्कूल मैजिक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जबकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार पचवर गांव निवासी सुनील गौड़ का साढ़े trois वर्षीय पुत्र आरव गौड़ घर के आसपास था। इसी दौरान मीरपुर स्थित एकेएस एकेडमी की पीले रंग की मैजिक चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि आरव की दो बड़ी बहनें माही और प्राची इसी स्कूल में पढ़ती हैं। हादसे के दौरान भाई को वाहन के नीचे दबा देखकर दोनों बहनों की चीख निकल गई। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आरोप है कि हादसे के बाद चालक मौके पर रुकने के बजाय मैजिक लेकर स्कूल की तरफ चला गया और वाहन को स्कूल परिसर में खड़ा कर वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां ज्योति समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। साढ़े तीन साल के मासूम बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों के करुण विलाप से माहौल गमगीन हो गया। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन में भी हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि स्कूल संचालक भी मौके पर मौजूद नहीं था। वहीं मामले की जानकारी स्कूल की प्रधानाचार्य को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना में शामिल मैजिक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना में शामिल मैजिक को पुलिस ने पकड़ लिया है। चालक घटना के बाद से फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
मंत्री लोधी के आगमन के साथ बम्होरी दंगल में दशकों की परंपरा का उत्साह
Damoh, Madhya Pradesh:दंगल की सौ सालों की परंपरा, मंत्री की मौजूदगी में पहलवानो ने दिखाए करतब.. एंकर/ बुंदेलखंड में अखाड़ा और दंगल की अपनी अलग परम्परा है और इस माध्यम ने इस क्षेत्र को अलग पहचान दी है। जिले के तेंदूखेड़ा अंचल के बम्होरी में सौ सालों से भी ज्यादा समय से दंगल की परंपरा को निभाया जा रहा है और इस बार भी प्रदेश और देश के नामी पहलवानों ने आकर अपनी कला का परिचय दिया। कुश्ती के अलग अलग रंगों से सराबोर इस इलाके में हजारों लोगों ने एक साथ दंगल का आनंद लिया। दरअसल मान्यताओं के मुताबिक दंगल मैदान से लगे मंदिर से हर साल एकादशी के दिन यहां विशेष पूजा अर्चना की जाती है और फिर भगवान का जल बिहार होता है, इस धार्मिक प्रक्रिया का एक हिस्सा दंगल है जिसका भव्य आयोजन साल भर लोगों को याद रहता है। प्रदेश सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेद्र सिंह लोधी इस दंगल में पहुंचे और उन्होंने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया, मंत्री लोधी ने कहा कि दशकों पुरानी इस परम्परा को निभाना कठिन है लेकिन बम्होरी के लोग जिस तरह से हर साल आयोजन करते है वो काबिले तारीफ है। बाइट/ धर्मेंद्र सिंह लोधी ( संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री एमपी)0
0
Report
CGPSC घोटाले में ED ने 3.28 करोड़ मनी ट्रेल पर आरोपियों के विरुद्ध शिकायत दायर
Begun, Rajasthan:छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC घोटाले से जुड़ी बड़ी खबर है... ED ने रायपुर की विशेष PMLA अदालत में दायर शिकायत में कथित तौर पर 3 करोड़ 28 लाख रुपये के मनी ट्रेल का दावा किया है.. ED के मुताबिक, कथित अपराध की रकम दो रास्तों से जुटाई गई... इसमें 45 लाख रुपये CSR के जरिए और करीब 3 करोड़ 13 लाख रुपये अभ्यर्थियों और उनके परिवारों से जुटाने का आरोप है..\n\nशिकायत में करीब 25 से 30 अभ्यर्थियों से परीक्षा में मदद, प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने और चयन का भरोसा देकर रकम लेने का दावा किया गया है.. ED ने मामले में तत्कालीन CGPSC अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी समेत सात लोगों को आरोपी बनाया है.. जांच में अलग-अलग आरोपियों की अलग-अलग भूमिका बताई गई है.. \n\nवहीं, ED ने 47 लाख 54 हजार रुपये की छह संपत्तियां अटैच करने और तलाशी के दौरान 9 लाख 32 हजार रुपये नकद जब्त करने की जानकारी दी है.. फिलहाल तीन आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं... मामले में अब अदालत में ED के आरोपों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की न्यायिक प्रक्रिया होगी..0
0
Report
मुजफ्फरनगर में बच्चों के विवाद के बाद पक्षों का खूनी संघर्ष, CCTV में कैद
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग मुजफ्फरनगर में 2 पक्षों के बीच सड़क पर महाभारत, बच्चों की कहासुनी का विवाद बड़ों के बीच पहुंचा, विवाद में दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, विवाद में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर किया पथराव, सड़क पर खूनी विवाद में बच्चा व महिला भी घायल, खूनी संघर्ष की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद, लियाकत और जब्बार के बच्चों में हुआ था विवाद, मीरापुर थाने के रसूलपुर गढ़ी गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
अंबेडकरनगर: बुलडोजर कांड का CCTV वीडियो सामने, दबंग मकान गिराते दिखे
Ambad, Maharashtra:अंबेडकरनगर । बुलडोजर कांड का सीसीटीवी वीडियो आया सामने भूमाफियाओं द्वारा जेसीबी से मकान गिराने का वीडियो सीसीटीवी में हुआ कैद जेसीबी लेकर आने जाने और दबंगों द्वारा हाथ में डंडा लेकर रोड पर घूमने का वीडियो कैद घटना स्थल के पास एक मकान से निकल रहे हैं दबंग दो दिन पहले आधी रात को नकाबपोश दबंगों ने गिराया था मकान और दुकान अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बरियावन बाजार के पास की घटना शासन के हस्तक्षेप पर कल कोतवाल ,दरोगा और दो सिपाहियों पर हुई है निलंबन की कार्रवाई ,,0
0
Report
पटना के फौजदारी सरकारी हाई स्कूल में फीस वसूली के विरोध में छात्र हंगामा
Barh, Bihar:अथमलगोला प्रखंड में फौजदारी सरकारी हाई स्कूल के छात्र मनमानी फीस वसूली को लेकर कई दिनों से हंगामा कर रहे हैं। छात्रों ने स्कूल की प्रभारी पर गाली-गलौज करने और शिकायत करने पर प्रैक्टिकल में फेल कर देने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। स्कूल में मनमानी फीस वसूली को लेकर छात्रों ने बाढ़ एसडीओ, बीईओ और पटना जाकर डीएम से भी इसकी शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। छात्रों का आरोप है कि बारहवीं में एक ही सेशन में कई बच्चों से दो बार फीस लिया गया। कुछ बच्चों के रसीद दिखाने के बाद भी उनसे जबरन फीस लिया गया। छात्रों के रजिस्ट्रेशन के नाम पर भी सभी छात्रों से दो सौ रुपए लिए गए। जब बच्चों ने इसकी शिकायत शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से की, तब प्रभारी ने शिकायत करने वाले बच्चों को प्रैक्टिकल में फेल कर देने की धमकी दी। बच्चों की शिकायत है कि स्कूल में पढ़ाई नहीं होने से उनका सिलेबस भी पूरा नहीं होता है और सिर्फ एग्जाम में आने के लिए कहकर स्कूल से लौटा दिया जाता है। अब हालत यह है कि स्कूल प्रभारी की धमकी और मनमानी से डरकर कई बच्चों ने स्कूल जाना भी छोड़ दिया है।0
0
Report
खगौर गांव में ठेकेदार के घर बमबारी, दहशत में परिवार
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां किऊल थाना क्षेत्र के खगौर गांव में मंगलवार की रात लेबर ठेकेदार के घर बमबारी की घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में है. घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. बताया जा रहा है कि किऊल रेलवे स्टेशन पर सीमेंट रैक की लोडिंग-अनलोडिंग करने वाले मजदूरों के हेड मोहन मंडल के घर को अपराधियों ने मंगलवार की रात तकरीबन 09:30 में निशाना बनाया. पीड़ित मोहन मंडल का आरोप है कि रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी. मोहन मंडल का आरोप है कि इसी विवाद को लेकर मंगलवार की रात उनके घर पर बमबारी की गई. पीड़ित के मुताबिक, वर्द्धमान जेल में रहने के दौरान भी रंगदारी की मांग और धमकी दी गई थी. बताया जा रहा है कि रंजीत बिंद और उसके साथियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है. घटना के बाद परिवार डरा-सहमा हुआ है. पीड़ित ने पुलिस-प्रशासन से सुरक्षा देने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.0
0
Report
Advertisement
अली विहार: DDA बुलडोजर से 25-30 मकान ढहाए, लोग अदालत के समय पर नाराज
New Delhi, Delhi:अली विहार में DDA की बड़ी कार्रवाई मंगलवार को देखने को मिली। सरिता विहार थाना क्षेत्र के अली गांव इलाके में DDA की जमीन पर अतिक्रमण के आरोप में बुलडोजर चलाया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की तैनाती रही और कई पक्के मकानों को ढहा दिया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब 25 से 30 मकान इस कार्रवाई की जद में आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 10 महीने पहले भी यहां कार्रवाई की गई थी, लेकिन बाद में कार्रवाई रुक गई थी। लोगों का आरोप है कि जब वे मकान बना रहे थे, तब संबंधित अधिकारियों ने उन्हें नहीं रोका। कई लोगों ने अपनी जमीन और गहने बेचकर मकान बनाने का दावा किया है। पीड़ित सुनील पाठक ने बताया कि उन्होंने करीब साढ़े तीन से चार साल पहले 60 गज का प्लॉट खरीदा था और मकान बनाने में लाखों रुपये खर्च کیے। उनका आरोप है कि कार्रवाई से पहले उन्हें मकान खाली करने का समय भी नहीं दिया गया। वहीं, स्थानीय निवासी लक्ष्मण प्रसाद पाठक ने कहा कि अगर निर्माण के शुरुआती दौर में ही जमीन को DDA की बताया जाता, तो वे प्लॉट नहीं खरीदते और न ही इतना बड़ा मकान बनाते। लोगों ने यह भी दावा किया कि मामले को लेकर अदालत में सुनवाई चल रही थी।0
0
Report
मुजफ्फरनगर में मॉर्निंग वॉक के दौरान छेड़छाड़ CCTV में कैद, वीडियो वायरल
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:महिला से बदसलूकी (छेड़छाड़) CCTV में कैद उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में सोशल मीडिया पर इन दोनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है। जिसमें मॉर्निंग वॉक से अपने घर लौट रही एक महिला का पीछा करते हुए एक अज्ञात व्यक्ति महिला के साथ छेड़छाड़ कर उसकी कोली भरता नजर आ रहा है। यह घटना पास ही के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इस वीडियो के वायरल होने पुलिस भी हरकत में आई जिसके चलते इस मामले में पुलिस ने तुरंत आलाधिकारी के निर्देश पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। दरसअल ये घटना खतौली कोतवाली क्षेत्र स्थित खतौली कस्बे की है जहां बताया जा रहा है कि 15 सितम्बर की सुबह सवेरा एक महिला मॉर्निंग वॉक से अपने घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उसका पीछा करते हुए अचानक से महिला की कोली भरकर छेड़खाड़ की घटना को अंजाम दे डाला। जिसके चलते महिला के चिल्लाने पर आरोपी जहां मौके से भाग खड़ा हुआ तो वहीं ये पूरी घटना पास ही के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होगी जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने तुरंत स्थानीय पुलिस को इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसपर पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। जिसकी अधिक जानकारी देते हुए सीओ खतौली रूपाली राव ने बताया कि आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रही थी। जिसका संज्ञान पुलिस द्वारा लिया गया। उस वीडियो में एक व्यक्ति एक महिला के साथ छेड़खानी करता दिखाई दे रहा था इस सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। और टीमें लगा दी गई है, पहचान हेतु पहचान कर शीघ्र ही गिरफ्तारी कर वैधानिक कारवाही की जाएगी。0
0
Report
NIMS के एडिशनल मेडिकल सुप्रींटेंडेंट के खिलाफ आय असंतुलन मामले में ACB तलाशी
Noida, Uttar Pradesh:Disproportionate Assets Case Against NIMS Additional Medical Superintendent A case of disproportionate assets has been registered against NIMS Additional Medical Superintendent Dr. Nori Lakshmi Bhaskar. The ACB conducted searches on September 22, 2026, at 7 locations, including the accused’s residence and properties linked to relatives and alleged benamis. The searches uncovered one 4BHK and two 3BHK flats in a high-rise gated community in Kukatpally, along with five 2BHK flats in Manikonda and Pet Basheerabad. Four open plots were identified in Yadadri, Nandigama and Shamirpet, along with an 800-square-yard plot in Visakhapatnam. The ACB found ₹41 lakh in bank accounts, ₹12 lakh in post-office deposits, ₹35 lakh in private finance investments and ₹29.55 lakh in mutual funds. 517.8 grams of gold jewellery and vehicles including Jaguar, Audi and Tata Nexon cars, as well as Royal Enfield, Vespa, Activa and Yamaha bikes, were seized. Electronic gadgets worth approximately ₹5 lakh were also seized. The total value of the identified assets is estimated at ₹6.13 crore, while their market value is expected to be higher. The ACB also found an investment of ₹1.30 crore in a flat under dispute before the DRT, and evidence that ₹1.33 crore had been given as hand loans to various individuals.0
0
Report
Advertisement
किसानों पर लाठीचार्ज: जमीन अधिग्रहण के विरोध में धरना स्थल से हटाए गए
Faridabad, Haryana:जमीन अधिग्रहण की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों पर लाठीचार्ज, कई घायल फरीदाबाद: IMT स्थित गांव सोतई में जमीन अधिग्रहण की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे किसानों को आज पुलिस ने मौके से हटा दिया। किसानों का आरोप है कि शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे लोगों पर पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज के दौरान करीब एक दर्जन किसानों के घायल होने की बात सामने आई है। घायल किसानों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ किसानों की हालत को देखते हुए उन्हें रेफर किया गया है। किसानों के मुताबिक, वे अपनी जमीन के अधिग्रहण से जुड़े मामले को लेकर पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे थे और अपनी मांगों को लेकर प्रशासन से समाधान की मांग कर रहे थे। आरोप है कि आज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें जबरन धरनास्थल से हटा दिया। घटना के दौरान पुलिस ने कुछ किसानों को हिरासत में भी लिया है। फिलहाल मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। किसानों की ओर से पुलिस कार्रवाई का विरोध किया जा रहा है। पुलिस की ओर से लाठीचार्ज और हिरासत में लिए गए किसानों को लेकर आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।0
0
Report
JNU परिसर में छात्राओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हुआ; ABVP ने मुख्य द्वार बंद कर प्रदर्शन किया
New Delhi, Delhi:दिल्ली JNU मे छात्राओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हुआ है. छात्रा के साथ छेड़छाड़ हुई. JNU के अंदर छात्रा देर रात हॉस्टल लौट रही थी तभी कार सवार अज्ञात बदमाशों ने उसे छेड़ना शुरू कर दिया. सुरक्षा व्यवस्था के खिलाफ ABVP ने जेएनयू में प्रदर्शन किया. ABVP ने मुख्य द्वार बंद कर सुरक्षा व्यवस्था के खिलाफ नारे लगाए. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जेएनयू इकाई द्वारा परिसर में सुरक्षा से जुड़े मामलों और बाहरी तत्वों की अनाधिकृत आवाजाही के विरोध में प्रदर्शन किया गया. परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर सवाल उठ रहे हैं. बाहरी व्यक्तियों की मौजूदगी और सुरक्षा व्यवस्था की लापरवाही छात्रों के लिए चिंता का विषय है. प्रशासन से ठोस और तत्काल सुधार की मांग की गई. ABVP ने मुख्य सुरक्षा अधिकारी के इस्तीफे की मांग की. बाहरी प्रवेश की सख्त जांच, संवेदनशील स्थानों पर गश्त और प्रकाश व्यवस्था को मजबूत करने तथा शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई.0
0
Report
यूपी सरकार का डबल इंजन: किसानों की समृद्धि, सहकारिता और महिलाओं की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम
Noida, Uttar Pradesh:अन्नदाता किसानों की खुशहाली से नारी की गरिमा तक, सहकारिता की शक्ति से सुगम परिवहन तक, आज उत्तर प्रदेश में जनकल्याण के अनेक संकल्प धरातल पर उतरेंगे। लखनऊ में 'मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना' का शुभारंभ करने के साथ इसके ई-पोर्टल, सहकारिता विभाग के 'उर्वरक सेतु' मोबाइल ऐप एवं UPCDC मोबाइल ऐप के लोकार्पण तथा भारत टैक्सी के शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागिता होगी। इसके उपरांत गोरखपुर में महिलाओं/संवासिनियों को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सुविधापूर्ण वातावरण प्रदान करने हेतु आधुनिक सुविधाओं से युक्त राजकीय महिला शरणालय का लोकार्पण होगा। समृद्ध किसान, सशक्त सहकारिता, सुगम परिवहन और सुरक्षित-सम्मानित नारी, यही डबल इंजन सरकार के समावेशी विकास का संकल्प है。0
0
Report
Advertisement
