icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झज्जर: वार्ड 13 उपचुनाव में मतदान शुरू, भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर, सुरक्षा कड़ी

Jhajjar, Haryana:झज्जर ब्रेकिंग झज्जर नगर परिषद के वार्ड नंबर 13 के उपचुनाव में वोटिंग शुरू : सुबह से ही वोटर लगे कतार में, पुलिस ने भी किया चाक चौबंद बंदोबस्त : वार्ड नंबर 13 के उपचुनाव में वोटिंग के लिए बनाए गए हैं दो बूथ : वोटिंग के लिए वोटरों में दिखा उत्साह, रंग चाव के साथ वोटिंग प्रक्रिया में ले रहे हैं भाग : एक बूथ में 1324 और दूसरे बूथ में है 1149 वोटरों की संख्या : नगर परिषद के उपचुनाव में भाजपा की प्रतिष्ठा लगी है दाव पर : प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली सहित भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ तक कर चुके हैं चुनाव में प्रचार : भाजपा प्रत्याशी हिमांशु का है निर्दलीय प्रत्याशी विकास उर्फ माइकल से मुकाबला : दोनों ही प्रत्याशी कर रहे हैं अपनी-अपनी जीत का दावा : पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, हर गतिविधि पर रख रहा है नजर : प्रशासनिक पुलिस अधिकारी भी पहुंचे हैं मतदान केंद्र का निरीक्षण करने
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली स्पेशल स्टाफ ने करोल बाग में मुठभेड़ में दो बदमाश घायल

Noida, Uttar Pradesh:सेंट्रल दिल्ली जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ और बदमाशों के भी हुई मुठभेड़... स्पेशल स्टाफ की टीम ने 2 बदमाशों का किया हाफ एनकाउंटर दोनों बदमाशों के पैरों में मारी गोली...घायल हालत में अस्पताल में किए गए भर्ती... पिछले महीने अप्रैल में करोलबाग मेंरोहित मोटा पर फायरिंग करने वाले इन फरार बदमाशों की तलाश की जा रही थी... सेंट्रल के स्पेशल स्टाफ को इन दोनों का इनपुट मिला था कि ये दोनों इलाके में मूवमेंट कर सकते हैं.. जिसके बाद पुलिस ने एक ट्रैप लगाया ताकि इन दोनों को पकड़ा जा सके। रात जैसे ही ये दोनों आए तो इन्हें टीम ने रोककर सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन दोनों फायरिंग करते हुए भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों के पैरों में निशाना लगाकर फायरिंग की और घायल कर दिया... दोनों बदमाश करोल बाग फायरिंग में फरार शिवम और साहिल हैं इनके बाकी साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं...
0
0
Report

उज्जैन के उनहेल में टापरी पर हत्या, खून से लथपथ शव मिला

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन जिले के उन्हेल थाना क्षेत्र अंतर्गत सरवना गांव में एक हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक का शव गांव की एक टापरी में खून से लथपथ हालत में मिला। शव से बदबू आने के बाद ग्रामीणों को घटना की जानकारी लगी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। उन्हेल थाना प्रभारी संतोष चौहान के अनुसार गांव के चौकीदार ने सूचना दी थी कि एक टापरी में संदिग्ध हालत में शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एफएसएल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय रतनलाल के रूप में हुई, जो मजदूरी का काम करता था। प्रारंभिक जांच में युवक के सिर पर डंडे जैसी किसी भारी वस्तु से हमला किए जाने के निशान मिले हैं। पुलिस का मानना है कि युवक की पीट-पीटकर हत्या की गई है। हालांकि हत्या कब हुई और इसके पीछे की वजह क्या थी, इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस के मुताबिक रतनलाल का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और वह करीब 11 महीने पहले जेल से रिहा होकर बाहर आया था। पारिवारिक विवाद के चलते उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर मायके में रह रही थी। मृतक के चार बच्चे बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों और हत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है। बाइट -थाना प्रभारी संतोष चौहान
0
0
Report

दुधवा में बाघिन-शावक का दीदार, भालू से फेस-ऑफ; वीडियो वायरल

Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी जिले के दुधवा टाइगर रिजर्ब से आज ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखकर वन्यजीव प्रेमी रोमांचित हो उठे हैं। दुधवा में न केवल बाघिन और उसके शावकों का दीदार हुआ, बल्कि जंगल के दो सबसे ताकतवर शिकारियों—बाघ और भालू—का आमना-सामना भी देखने को मिला। दरअसल गुजरात से आए वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफरों का एक दल जब सोनारीपुर रेंज में सफारी कर रहा था, तभी उनकी राह रोककर एक बाघिन अपने दो शावकों के साथ बैठ गई। बाघिन और उसके शावकों को इतनी शांत मुद्रा में देखकर पर्यटक दंग रह गए। काफी देर तक सड़क पर आराम करने के बाद बाघिन शावकों के साथ धीरे से जंगल की ओर बढ़ गई। पर्यटकों ने इस अद्भुत नजारे को अपने कैमरों में कैद किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं रोमांच यहीं खत्म नहीं हुआ। जब यही फोटोग्राफर सफारी पूरी कर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में प्रकृति का एक दुर्लभ नजारा दिखा। एक तरफ से वही बाघिन आ रही थी और दूसरी तरफ से अचानक एक भालू निकल आया। जंगल के इन दो दिग्गजों के बीच कुछ देर के लिए 'फेस-ऑफ' जैसी स्थिति बन गई। हालांकि, भालू के तेवर देख बाघिन ने शालीनता दिखाई और अपना रास्ता बदलकर जंगल के भीतर चली गई। यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे है। दुधवा में पर्यटन सत्र अब अपने अंतिम पड़ाव पर है, और ऐसे में बाघ, शावक और भालू के लगातार हो रहे दीदार ने सैलानियों के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है。
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचला, एक की मौत

Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मामला मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल बाजार के पास का है।मृतक युवक की पहचान मंझौल थाना क्षेत्र निवासी हीरालाल साहनी के पुत्र कन्हैया कुमार साहनी के रूप में की गई है। वहीं घायल युवक की पहचान रितिक कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कन्हैया कुमार और रितिक कुमार बाइक से मंझौल बाजार सामान खरीदने गए थे। सामान खरीदने के बाद दोनों युवक वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी मंझौल बाजार के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कन्हैया कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रितिक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मंझौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बाइट परिजन
0
0
Report

लातेहार बरियातૂ में बाइक चोरी गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, 17 मोटरसाइकिल बरामद

Latehar, Jharkhand:लातेहार बरियातू पुलिस ने चोरी कर बाइक बेचने वाले गिरोह का खुलासा किया है। ज्ञात हो कि लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक चोर गिरोह चोरी की घटना करने के फिराक में है। सूचना के बाद पुलिस की टीम गठित कर बरियातू थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान चोरी कर बेची गई विभिन्न कंपनियों की बाइक बरामद करने में सफलता पाई है। थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी कर बारियातू थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों को फर्जी कागजात देने का झांसा देकर चोरी की बाइक बेचने वाले गिरोह का गुमला जिला के घाघरा थाना पुलिस ने 17 मार्च 2026 को दो चोरों को गिरफ्तार कर खुलासा किया था। गिरफ्तार चोरों ने बारियातू थाना क्षेत्र में कई बाइक बेचे जाने की बात स्वीकारी थी। बाइक चोरों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर एसपी कुमार गौरव के निर्देशानुसार SDPO बालूमाथ बिनोद रखानी के नेतृत्व में टीम गठन कर छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल ने बारियातू थाना के विभिन्न गांज में छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान 17 विभिन्न कंपनियों की बाइक पकड़ ली गईं; सभी बाइक चालकों ने बताया कि चोरों द्वारा गुमराह कर कागजात देने की बात कहकर बाइक बेची गई। सभी बाइक चालकों ने स्वतः बाइक थाना को सुपुर्द कर दी गई। इस संबंध में घाघरा थाना ने बाइक चोर साजिद अंसारी और रोहित कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कुल 17 मोटरसाइकिल बरामद की हैं, जिनमें अधिकतर होंडा शाइन, शाइन SP, सलेंडर प्लस, सुपर स्प्लेंडर और पैशन प्रो शामिल हैं।
0
0
Report
Advertisement

प्रतापगढ़ में शराबी युवक ने गैस सिलेंडर में आग लगाने की कोशिश से मचाया हड़कंप

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ शहर के सुभाष चौक क्षेत्र में शनिवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक शराब के नशे में गैस सिलेंडर की टंकी निकालकर उसमें आग लगाने का प्रयास करने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को समय रहते रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलने पर युवक को सूरजपोल चौकी लाया गया, जहां देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थिति तनावपूर्ण होती देख अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा ने तुरंत पुलिस जाप्ता मौके पर भेजा। इसके बाद युवक को कोतवाली थाना लाया गया। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है तथा मामले की जांच जारी है।
0
0
Report

मधुबनी में तेज रफ्तार ट्रक से बाइक सवार दो की मौत, एक घायल

Madhubani, Bihar:मधुबनी में तेज रफ्तार का कहर ,बाइक सवार दो युवक की हुई मौत एक की हालत गंभीर। घटना सकरी थाना के नरपतिनगर- सीमा गांव के पास एनएच 27 की है। बाइक पर सवार तीन युवक ट्रक की चपेट में आ गया। मृतक दोनों युवक की पहचान मकरमपुर गांव निवासी 18 वर्षीय फैज अली और गुलाम रसूल के तौर पर हुई है। परिजनों ने बताया तीनो युवक बाइक से घर लौट रहे थे तभी एनएच किनारे ट्रक से टकरा गया,हादसे में तीनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तीनो को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दो युवक को मृत घोषित कर दिया। एक युवक की हालत गंभीर है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। एक साथ दो युवक की मौत से गांव में मातम है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। पुलिस मामले की छनबीन में जुट गई है।
0
0
Report

गिरिडीह अस्पताल के बाहर एंबुलेंस में शराब, स्वास्थ्य-प्रशासन की लापरवाही भारी

Giridih, Jharkhand:एभीबी : कहते हीं की जब रक्षक ही भक्षक बन जाए, तो लोग भरोषा किस पर करें. इसी तरह अगर जान बचाने वाली एंबुलेंस अगर खुद 'मौत का जाम' परोसने लगे तो हालात कितने खतरनाक हो सकते हैं, इसका ताजा नमूना गिरिडीह सदर अस्पताल के बाहर देखने को मिला. गिरिडीह का सदर अस्पताल, जो जिले का सबसे बड़ा अस्पताल है. यह अस्पताल शहर के बीचों बीच बाजार में स्थित है. सामने कोर्ट, दस कदम पर जिला परिषद का कार्यालय ओर ठीक पीछे शांति भवन मंदिर. लेकिन इसके बावजूद अस्पताल के मुख्य गेट के ठीक सामने खड़ी प्राइवेट एंबुलेंस को ड्राइवरों ने 'चलती-फिरती बार' में तब्दील कर दिया है. रात होते ही एंबुलेन के अंदर और आस-पास शराब की बोतलें खुलने लगती हैं. ड्राइवरों का जमावड़ा लगता है और रातभर पैग पर पैग छलकते हैं. यह कोई एक दिन की बात नहीं, बल्कि रोज का नजारा बन चुका है. यह तस्वीर खुलेआम स्वास्थ विभाग और पुलिस प्रशासन की लापरवाही की पोल खोल रही है. नशे में स्टेयरिंग, मरीजों की जान दांव पर. सबसे बड़ा खतरा यह है कि ये वही ड्राइवर हैं जो कुछ ही घंटे बाद नशे की हालत में मरीजों को लेकर शहर की सड़कों पर निकलते हैं. तेज रफ्तार, नशे की झोंक और लापरवाही का अंजाम बड़ा हादसा हो सकता है. अस्पताल से रेफर मरीज पहले से ही गंभीर हालत में होते हैं, ऐसे में नशेड़ी ड्राइवर की लापरवाही उनकी जान ले भी सकती है. पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी भी बेअसर. सबसे शर्मनाक बात तो यह है कि अस्पताल परिसर के बाहर पुलिस की गश्त और प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद यह खुलेआम चल रहा है. दिन हो या रात, एंबुलेंस स्टैंड पर शराब की महफिल सजती है और जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं. रात हो या सुबह नगर थाना पुलिस की टीम चमचमाती नई गाड़ियों से हूटर बजाते हुए गश्त पर निकलती है ओर अपना काम यानि....कर फिर एक स्थान पर खड़े हो जाते हैं. इससे साफ है कि ना स्वास्थ्य विभाग की कोई मॉनिटरिंग है और ना ही पुलिस प्रशासन को इसकी फिक्र. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. अगर मरीज ढोने वाली गाड़ी ही बार बन जाएगी तो हम किस पर भरोसा करें? स्थानीय लोगों ने पूछा और गिरिडीह के डीसी ओर एसपी से तत्काल छापेमारी कर दोषी ड्राइवरों और एंबुलेंस संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. लेकिन बड़ा सवाल यह खड़ा होता है की क्या स्वास्थ्य विभाग को नहीं पता कि उसकी नाक के नीचे एंबुलेंस बार बन चुकी हैं, क्या पुलिस को नहीं दिखता कि अस्पताल गेट पर रातभर शराब परोसी जा रही है, अगर नशे में कोई एंबुलेंस दुर्घटना का शिकार हो गयी तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा. फिलहाल, यह तस्वीर खुद सारे सवालों का जवाब दे रही है. गिरिडीह का स्वास्थ्य और सुरक्षा तंत्र आइसीयू में है और उसे वेंटिलेटर की जरूरत है.
0
0
Report
Advertisement

जेपीएससी पीटी बैकलॉग 2023: रांची के 15 केंद्रों में आज दो पाली में परीक्षा हो रही

Ranchi, Jharkhand:जेपीएससी पीटी बैकलॉग 2023: राजधानी रांची के 15 परीक्षा केंद्रों पर आज आयोजित की जा रही है । वाणिज्य कर विभाग के 7 पदों के लिए 7000 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे है । यह परीक्षा दो पार्लियों में होने जा रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 3 से 5 बजे तक होगी । इस को लेकर जिला प्रशासन द्वारा मुकम्मल तैयारी की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू की गई। वही परीक्षार्थियों के प्रवेश से पहले पुलिस वालों द्वारा पूरी तरह से जांच की जा रही है। जेपीएससी के निर्देशों के अनुसार ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिल रहा है ।
0
0
Report

जनगणना में आदिवासियों के लिए सरना धर्म कोड की मांग तेज, पहचान पर सवाल

Ranchi, Jharkhand:मुख्यमंत्री Hemant Soren ने राष्ट्रपति Droupadi Murmu को पत्र लिखकर जनगणना में आदिवासियों के लिए अलग ‘सरना धर्म कोड’ शामिल करने की मांग की थी, मुख्यमंत्री ने कहा था कि यह मुद्दा करोड़ों आदिवासियों की पहचान, उनकी आस्था और संवैधानिक अधिकारों से जुड़ा हुआ है, इसलिए जनगणना में इसके लिए अलग कॉलम होना चाहिए। अब इस मुद्दे पर आदिवासी समाज के कई नेता भी खुलकर सामने आ गए हैं। आदिवासी नेता Prem Shahi Munda ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रपति को पत्र लिखना सिर्फ राजनीतिक कदम है। उनका कहना है कि अगर सरकार इस मुद्दे को लेकर गंभीर थी, तो पहले आदिवासी समाज और उनके नेताओं से बातचीत करनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। वहीं पूर्व शिक्षा मंत्री और आदिवासी नेत्री Geeta Shree Oraon ने कहा कि देशभर में जनगणना की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन आदिवासियों के लिए अलग धर्म कॉलम की व्यवस्था अब तक नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासी पहचान को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।
0
0
Report

सासाराम में चारे के पैसे को लेकर गोलीबारी: दीपक बिंद गंभीर रूप से घायल

Sasaram, Bihar:बड़ी खबर सासाराम से है। बरुआ गांव में चारा के पैसे को लेकर विवाद में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। घायल दीपक बिंद को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि गांव के ही कमल यादव का चारा का पैसा बकाया था। इस पेज को लेकर यह विवाद हुआ है। पहले दीपक बिंद तथा कमल यादव के बीच बहस हुई और देखते ही देखते कमल यादव ने दीपक पर फायरिंग कर दी। दीपक बिंद के आंख के पास गोली लगी है। उसकी स्थिति काफी गंभीर है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top