460001
बैतूल में सड़क ना होने पर बैलगाड़ी से एंबुलेंस तक पहुंची गर्भवती
Nayegaon, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में सड़क न होने के कारण एक गर्भवती महिला को बैलगाड़ी से एंबुलेंस तक पहुंचाया गया। शाहपुर ब्लॉक के धांसई गांव की महिला को प्रसव पीड़ा होने पर ग्रामीण अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में ही प्रसव पीड़ा बढ़ने पर 108 एंबुलेंस के टेक्निकल स्टाफ ने वाहन में ही सुरक्षित प्रसव कराया। इस घटना ने क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी को उजागर किया है। महिला को बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में भर्ती कराया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झुंझुनूं: किसान महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम सिंह गहलावत का निधन
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं किसान महासभा की बैठक के बाद वरिष्ठ नेता का निधन झुंझुनूं में चल रही थी दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेम सिंह गहलावत को आया हार्ट अटैक अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित श्रद्धांजलि देते वक्त भावुक हुए सांसद राजाराम सिंह राष्ट्रीय नेताओं के साथ पार्थिव शरीर दिल्ली ले जाया गया झुंझुनूं में आयोजित अखिल भारतीय किसान महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार को संपन्न होने के कुछ ही समय बाद संगठन के 80 वर्षीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ किसान नेता कामरेड प्रेम सिंह गहलावत का हृदयाघात से निधन हो गया। अचानक हुई इस घटना से बैठक में मौजूद देशभर से आए किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार बैठक समाप्त होने के बाद प्रेम सिंह गहलावत ने सीने में दर्द की शिकायत की। इसके बाद साथी उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर बैठक स्थल सामुदायिक विकास भवन लाया गया। जहां राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों और किसान नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा के दौरान अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय महासचिव एवं काराकाट सांसद कामरेड राजाराम सिंह अपने वरिष्ठ साथी को याद करते हुए भावुक हो गए और श्रद्धांजलि देते समय फफक-फफक कर रो पड़े। इस दौरान सभी नेताओं ने कामरेड प्रेम सिंह गहलावत के किसान हितों के संघर्ष को याद करते हुए उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। इसके बाद परिजनों को सूचना देकर राष्ट्रीय नेताओं के साथ उनका पार्थिव शरीर नई दिल्ली स्थित संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय, 25 मीना बाग, ले जाया गया। प्रेम सिंह गहलावत मूल रूप से हरियाणा के निवासी थे। इससे पहले सामुदायिक विकास भवन में किसान महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में 9 अगस्त को 'साम्राज्यवाद विरोधी दिवस' के रूप में देशभर में संकल्प सभाएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते के संभावित प्रभावों, अमेरिकी कृषि उत्पादों के भारतीय बाजार में प्रवेश, नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तथा शेखावाटी क्षेत्र में यमुना नहर के पानी के मुद्दे सहित कई प्रस्ताव पारित किए गए। हालांकि बैठक समाप्त होने के तुरंत बाद वरिष्ठ किसान नेता के निधन की खबर से पूरा माहौल शोक में बदल गया।0
0
Report
YSRCP के रामकृष्ण रेड्डी अमरावती राजधानी परियोजना पर बयान
Noida, Uttar Pradesh:SAJJALA RAMAKRISHNA REDDY (YSRCP STATE COORDINATOR) ON AMARAVATI CAPITAL PROJECT/SIR/YS JAGAN MOHAN0
0
Report
नर्मदापुरम में जज को सोशल मीडिया धमकी: पुलिस ने मामला दर्ज, सुरक्षा बढ़ाई
Noida, Uttar Pradesh:NARMADAPURAM (MADHYA PRADESH): POLICE REGISTER CASE OVER SOCIAL MEDIA THREATS TO JUDGE; SECURITY ENHANCED / VISUALS / SAI KRISHNA THOTA (SUPERINTENDENT OF POLICE, NARMADAPURAM) S/B0
0
Report
Advertisement
कर्नाटक में बारिश कमी के बीच सतिश जाराकिहोली ने किसानों से मुलाकात की
Noida, Uttar Pradesh:HAVERI (KARNATAKA): SATISH JARAKIHOLI (KARNATAKA MINISTER) ON MEETING WITH FARMERS AND OTHERS IN HAVERI AS RAIN DEFICIT CONTINUES IN KARNATAKA0
0
Report
झुंझुनूं कलेक्ट्रेट रिकॉर्ड रूम में शॉर्ट सर्किट से आग; दस्तावेज सुरक्षित, जांच जारी
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं कलेक्ट्रेट के रिकॉर्ड रूम में अल सुबह लगी आग जिला कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग ने किया मौके का निरीक्षण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज सुरक्षित, एसी-कंप्यूटर जलकर राख आग के कारणों की जांच शुरू, पूरे रिकॉर्ड की हो रही जांच झुंझुनूं कलेक्ट्रेट में शुक्रवार अल सुबह उस समय हड़कंप मच गया। जब कलेक्ट्रेट के कमरा नंबर-115 में आग लग गई। घटना का पता सुबह करीब 5:15 बजे चला। जब ड्यूटी पर तैनात चौकीदार ने कमरे से धुआं और आग की लपटें निकलती देखीं। इसके बाद तत्काल कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद सिविल डिफेंस की टीम को सूचना दी गई। सिविल डिफेंस के जवानों ने बिना समय गंवाए बाल्टियों से पानी लाकर आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा नुकसान टल गया। घटना की जानकारी मिलने पर जिला कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग भी मौके पर पहुंचे और पूरे कमरे का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और आग लगने के कारणों की जांच कराने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगना प्रतीत हो रही है। हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होंगे। जिला कलेक्टर ने बताया कि राहत की बात यह है कि कमरे में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज पूरी तरह सुरक्षित हैं। आग से मुख्य रूप से एसी, कंप्यूटर तथा कुछ अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर राख हो गए हैं। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और नुकसान का विस्तृत आकलन कराया जा रहा है। आग की वजह से पूरे कमरे में घना काला धुआं फैल गया। जिससे वहां रखी लगभग सभी फाइलों पर कालिख की परत जम गई। हालांकि प्रथम दृष्टया रिकॉर्ड को बड़े पैमाने पर नुकसान नहीं पहुंचा है। लेकिन दस्तावेजों की वास्तविक स्थिति का आकलन सफाई और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा। कमरा नंबर-115 में ग्रामीण विकास अनुभाग और पंचायत अनुभाग का महत्वपूर्ण रिकॉर्ड रखा हुआ है। पंचायत अनुभाग में पंचायती राज संस्थाओं में लोकसेवकों के विरुद्ध शिकायतों की जांच, आबादी भूमि पर अतिक्रमण संबंधी शिकायतें, आबादी भूमि के पट्टों से जुड़े मामलों की फाइलें तथा ग्राम पंचायतों के निरीक्षण संबंधी महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित रखे गए थे। इसी कक्ष में ग्रामीण विकास अनुभाग से संबंधित विद्युत, पेयजल, शिक्षा और चिकित्सा विभागों की शिकायतों के निस्तारण, भूजल दोहन स्वीकृतियों, अवैध बोरवेल संबंधी शिकायतों, एक्साइज ड्यूटी छूट प्रमाण पत्र और अन्य प्रशासनिक कार्यों से जुड़े महत्वपूर्ण अभिलेख भी रखे हुए थे। अनुभाग के कनिष्ठ सहायक कर्मवीर खीचड़ ने बताया कि प्रथम दृष्टया रिकॉर्ड को अधिक नुकसान नहीं पहुंचा है। फिलहाल पूरे कमरे की सफाई कर फाइलों की एक-एक कर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही किसी संभावित नुकसान की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। समय रहते आग पर काबू पा लेने से प्रशासन ने बड़ी राहत की सांस ली है। यदि आग पर समय पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो कलेक्ट्रेट के महत्वपूर्ण सरकारी रिकॉर्ड को भारी नुकसान पहुंच सकता था। बाइट 01 : डॉ. अरूण गर्ग, कलेक्टर, झुंझुनूं बाइट 02 : कर्मवीर खीचड़, कनिष्ठ सहायक, कलेक्ट्रेट0
0
Report
EV सब्सिडी पोर्टल लॉन्च: 60 दिनों में subsidy और बड़े प्रोत्साहन
New Delhi, Delhi:दिल्ली के मुख्यमंत्री Rekha Gupta और परिवहन मंत्री Pankaj Singh ने EV सब्सिडी पोर्टल का लॉन्च किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर EV पॉलिसी पहले आ गई होती तो हमारी सरकार पर इतना प्रेशर नहीं होता। सवा साल में सरकार ने अपने अधीन आने वाले कामों पर काम किया; व्हीकलर एमिशन 23% के लिए ऐसी विस्तृत पॉलिसी की जरूरत थी। एक साल से इस पॉलिसी पर काम हो रहा था; शहर की जरूरत प्राथमिकता स्टेकहोल्डर्स की सुविधा के लिए पॉलिसी लाई गई। एंड टू एंड यानी पॉलिसी कहां खत्म करनी है, ई-वेेस्ट प्लांट की तैयारी कर ली गई है। टू व्हीलर के लिए सबसे ज्यादा बेनिफिट, थ्री व्हीलर और फोर व्हीलर्स के लिए मैक्सिमम बेनिफिट दिए गए हैं। N1 N2 बसों के लिए स्कीम है; सरकार इसमें हिस्सेदार भी है। 15 हजार करोड़ लगाया जाएगा; सरकार अब से कुछ भी खरीदेगी लीज पर लेगी तो कोशिश होगी कि वे EV हों। इस साल 70 लाख पेड़-पौधे लगाने हैं; धूल कम करनी है तो पेड़ जरूरी है। 7 जुलाई को अमित शाह इस ड्राइव को शुरू करेंगे। EV पॉलिसी पोर्टल से लोग रजिस्टर करें; RC मिलने के 60 दिनों में DBT मिलेगा; पिछली सरकार के पेंडिंग अमाउंट भी हमने दिए हैं। पंकज सिंह ने कहा कि इस पोर्टल का आज लॉन्च किया गया है; जो भी नहीं अब इलेक्ट्रिक वाहन खरीदेगा, RC आने के बाद 30 दिन का समय होगा जिसमें अगर पोर्टल पर अप्लाई करें तो 60 दिन के अंदर सब्सिडी लोगों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगी। ऐसी अफवाह फैलाई जा रही है कि पेट्रोल-स डीजल गाड़ियों को बंध कर दिया जाएगा, ऐसा नहीं है; जनवरी 2027 से सिर्फ ऑटो के प्रतिबंध हैं और केवल इलेक्ट्रिक ही रजिस्टर होंगे; 2028 से बाइक पर भी।0
0
Report
Advertisement
दूध व्यवसायी की दर्दनाक मौत हो गई।
Antaraura Ta. Basagit, Uttar Pradesh:सैदाबाद क्षेत्र के जगतपुर फ्लाईओवर के पास एक भीषण सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक और स्कूटी के बीच हुई इस जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दूध बेचने जा रहे थे महादेव यादव प्राप्त जानकारी के अनुसार, सैदाबाद क्षेत्र के बसगीत गांव के रहने वाले महादेव यादव (उम्र लगभग 50 वर्ष) पेशे से दूध व्यवसायी थे। वह रोजाना की तरह आज भी अपनी बाइक पर दूध लादकर बेचने के लिए निकले थे। जैसे ही वह जगतपुर फ्लाईओवर से आगे बढ़े, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार स्कूटी से उनकी बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि महादेव यादव सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से चोटिल होने के कारण मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हादसे की सूचना जैसे ही बसगीत गांव में उनके घर पहुंची, पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक महादेव यादव अपने पीछे पत्नी सुमन देवी और तीन बेटों को छोड़ गए हैं। वह ही अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे, जिससे पूरे घर का भरण-पोषण होता था। इस अचानक हुई वज्रपात से पत्नी सुमन देवी और बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है। सांत्वना देने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ मृतक के घर पर जमा हो गई। दिव्यांग बेटे के सिर से उठा पिता का साया महादेव यादव के तीन बेटों में सबसे बड़ा शुभम यादव (20 वर्ष) और दूसरे नंबर का शिवम यादव (18 वर्ष) चेन्नई में रहकर मजदूरी व काम-धंधा करते हैं। वहीं, उनका सबसे छोटा बेटा सत्यम यादव (14 वर्ष) घर पर ही रहता है। सत्यम बोल नहीं सकता (मूक-बधिर) और पूरी तरह दिव्यांग है। पिता की मौत के बाद इस दिव्यांग बच्चे के भविष्य और परिवार की देखरेख को लेकर हर आंख नम है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल राहत और बचाव के लिए क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस कर्मियों द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरा गया, जिसके बाद शव को अंत्यपरीक्षण (पोस्टमार्टम) के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को भी कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
चूरू के ब्यूटी पार्लर संचालक पर पानी में मिलाने का आरोप
Churu, Rajasthan:चूरू जिले में एक ब्यूटी पार्लर संचालक पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. शिकायत है कि पार्लर के पीने के पानी में एक संदिग्ध पदार्थ मिलाया जाता था. बताया जा रहा है कि संचालक छोटी बोतल में पदार्थ लाकर पानी में मिला देता था. पार्लर में काम करने वाली युवतियों ने घटना का वीडियो बना लिया. वीडियो सामने आने के बाद मौके पर विवाद हुआ और संचालक के साथ मारपीट की बात सामने आई. इसके बाद युवतियों ने थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, पर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हो पा रही है. पुलिस जांच कर रही है; आरोपों की सत्यता पूरी तरह से जांच पर निर्भर है.0
0
Report
हरिद्वार के किसान महाकुंभ मंच पर डांस विवाद, वीडियो वायरल
Haridwar, Uttarakhand:ब्रेकिंग न्यूज़ / हरिद्वार हरिद्वार में ब्रह्मकुंड के सामने वीआईपी घाट पर आयोजित किसान महाकुंभ सम्मेलन में फिल्मी गानों पर युवतियों के डांस का वीडियो चर्चा में। किसानों के सम्मेलन के मंच पर हुए डांस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग मंच पर डांस कर रहीं युवतियों पर नोट उड़ाते भी दिखाई दिए, जिससे आयोजन पर सवाल उठने लगे हैं। किसानों के मुद्दों को लेकर आयोजित सम्मेलन में मनोरंजन कार्यक्रम की प्रकृति को लेकर लोगों के बीच अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद किसान महाकुंभ के आयोजन और मंच की गरिमा को लेकर बहस तेज हो गई है।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में बिना परमिट-फिटनेस चल रहे स्कूल वाहनों पर RTO का शिकंजा
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़। उन्नाव: उन्नाव में बिना परमिट और फिटनेस के चल रहे स्कूल वाहनों पर RTO का शिकंजा। 'मिशन: सेफ फ्यूचर' अभियान के तहत 38 स्कूल वाहनों के खिलाफ चालान और सीज की कार्रवाई हुई। दो स्कूल बसें सीज, बिना परमिट संचालन पर कार्रवाई। RTO संजीव सिंह ने 35 स्कूलों को फिटनेस और परमिट पूर्ण कराने के नोटिस जारी किए। 15 जुलाई तक चलाया जायेगा विशेष अभियान। नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूल वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई。0
0
Report
अयोध्या स्पॉट थ्रू केस: पैसे के बंटवारे के मास्टरमाइंड अविनाश शुक्ला रिमांड पर
Noida, Uttar Pradesh:स्पॉट से वाक थ्रू 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के निकट होता था पैसे का बंटवारा, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, कमलेश पांडेय,टीनू यादव समेत आठों लोग यहीं पर करते थे पैसों का बंटवारा। जहां रिमांड पर आए अविनाश शुक्ला को लाया गया था पूछताछ के लिए। मास्टरमाइंड अविनाश शुक्ला ने पुलिस को दिखाया वो स्थल जहां पर होता था पैसों का बटवारा और बंदर बांट। पैसे के बंटवारे के साथ इसी जगह पर कहीं पर कुछ कीमती वस्तु भी छुपा के रखी गई थी जिसको पुलिस ने रिकवर किया है. अयोध्या पुलिस टीम आरोपी अविनाश शुक्ला को लेकर पहुंची उसके किराए की मकान पर जहां वह पिछले डेढ़ साल से रह रहा था सूत्रों के अनुसार माने तो वहां पर छिपाए हुए कुछ धनराशि और आभूषण हुए बरामद पुलिस रिमांड पर है अविनाश शुक्ला0
0
Report
चतरा में 12 जगहों पर नए ट्रांसफॉर्मर लगेंगे ताकि बिजली सुधरे
Ansar Nagar, Jharkhand:बिजली की लचर व्यवस्था की शिकायत पर चतरा पहुंचे अधीक्षण अभियंता, अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए कई निर्देश शहर में 12 जगहों पर लगेंगे नए ट्रांसफार्मर और केबल इस क्रम में वे विभागीय जिला कार्यालय में कार्यपालक अभियंता, एसडीओ, कनीय अभियंता सहित अन्य कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस क्रम में उन्होंने उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान पर मंथन किया। बैठक के बाद अधीक्षण अभियंता अशोक उपाध्याय ने बताया कि RDSS (RDSS) योजना के तहत चतरा शहर में 12 ऐसी जगहों को चिह्नित किया गया, जहाँ नए ट्रांसफार्मर और केबल लगाए जाएंगे। उन्होंने माना कि चतरा में अपना पावर ग्रिड नहीं होने और पीछे से ही कम बिजली मिलने के कारण 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति और सही वोल्टेज देने में परेशानी आ रही है। हालांकि उन्होंने कहा कि विभाग इन तकनीकी कमियों को दूर करने का हरसंभव प्रयास कर रहा है। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली का दुरुपयोग न करें। साथ ही चेतावनी दी कि बिजली चोरी रोकने के लिए भविष्य में भी सघन छापामारी अभियान जारी रहेगा। स्मार्ट मीटर पर फैले भ्रम को दूर करते हुए ESЕ ने कहा कि यह पूरी तरह से उपभोक्ताओं के हित में है। इससे समय पर बिल की जानकारी मिलती है, इसलिए लोग बिना किसी भ्रम के स्मार्ट मीटर लगवाएं।0
0
Report
Advertisement
समस्तीपुर में STF और पुलिस के मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी घायल, साथी गिरफ्तार
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में एसटीएफ और समस्तीपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक कुख्यात अपराधी अमन कुमार पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी लक्ष्मी कुमार भागने के दौरान गिरकर घायल हो गया, जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। दोनों को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार दोनों पर लूट, हत्या और डकैती समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूरी घटना समस्तीपुर और वैशाली जिले की सीमा पर स्थित बलिगांव के पास की है जहां एसटीएफ और समस्तीपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान कुख्यात अपराधी अमन कुमार के दाहिने पैर में पुलिस की गोली लगी, जबकि उसका साथी लक्ष्मी कुमार भागने के दौरान घायल हो गया और उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। एएसपी संजय पांडे ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पेशेवर अपराधी अमन कुमार अपने गिरोह के साथ किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इसी सूचना के आधार पर समस्तीपुर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम का गठन कर लगातार निगरानी की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान अपराधियों ने भागने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में अमन कुमार के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी लक्ष्मी कुमार भागने के दौरान घायल हो गया। दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। एएसपी संजय पांडे ने बताया कि अमन कुमार समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र का रहने वाला है और वह एक हत्या के मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया था। जमानत पर आने के बाद उसने अपना गिरोह बनाकर लूट, हत्या, डकैती और अन्य संगीन अपराधों को अंजाम देना शुरू कर दिया था। हाल के दिनों में ताजपुर में हुई मोटरसाइकिल लूट, डकैती और अंशु कुमार को गोली मारने की घटना में भी उसकी संलिप्तता सामने आई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गिरोह के सदस्य फिर किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं, जिसे संयुक्त कार्रवाई के जरिए विफल कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर एफएसएल की टीम और संबंधित थाना पुलिस पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है। दोनों आरोपियों का इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना अमन कुमार के परिजनों को भी दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।0
0
Report
राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की उम्मीद, आंधी-बारिश का दौर
Jaipur, Rajasthan:प्रदेश में अब धीरे धीरे मानसून आगे बढ़ रहा है। आज उदयपुर, अजमेर और जयपुर संभाग के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दी है। फिलहाल उदयपुर, ajमेर और झुंझुनूं से होकर मानसून की उत्तरी सीमा गुजर रही है। मौसम विभाग जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार अगले 3-4 दिनों में राजस्थान के शेष अधिकांश हिस्सों में भी मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां फिलहाल बनी हुई हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में मेघगर्जन, तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी राजस्थान से अब पश्चिम में मानसून आगे बढ़ रहा है और अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम देखने को मिलेगा, जिसमें आंधी और बारिश का दौर जारी रहेगा और तापमान में गिरावट लगातार बनेगी। हालांकि उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।0
0
Report
ट्रॉली चोरी मामले की निष्पक्ष जांच के लिए IG के नाम ज्ञापन प्रस्तुत
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के घोड़ावद निवासी वेल्डिंग व्यवसायी घनश्याम कुमावत ने ट्रॉली चोरी के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उदयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक को के नाम ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि धमोत्तर स्थित उनकी दुकान के बाहर रिपेयर के लिए खड़ी ट्रॉली 19 जून की रात अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए। मामले में धमोत्तर थाने में एफआईआर दर्ज कराईं गई। पीड़ित का आरोप है कि दुकान और टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज, फोटो और अन्य साक्ष्य उपलब्ध कराने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई और न ही चोरी गई ट्रॉली बरामद की गई है। पीड़ित ने यह भी बताया कि इस संबंध में 22 जून को पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत दी थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन में मामले की जांच किसी अन्य थाने या वरिष्ठ अधिकारी से कराने, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और चोरी की ट्रॉली बरामद कराने की मांग की गई है। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम से जुड़ा सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने की चर्चा है।0
0
Report
Advertisement
