icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
460551
Durgaprasad JounjareDurgaprasad JounjareFollow31 Aug 2024, 08:02 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गौरी बाजार रामपुर चौराहे पर गिरा मिला कटा हुआ हाथ, मची सनसनी

ASAmit SinghFollow1m ago
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के रामपुर चौराहे पर रविवार देर रात सड़क पर एक युवक का कटा हुआ हाथ पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। हाथ को देखकर राहगीरों और स्थानीय लोगों में खलबली मच गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वकीलगंज चौराहे के पास एक व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका एक हाथ कट गया। बताया गया कि घायल को इलाज के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान कटा हुआ हाथ गौरी बाजार के रामपुर चौराहे पर गिर गया।वही चर्चा है कि दुर्घटना करने वाले वाहन में फसकर युवक का हाथ यहां तक आया है,जबकि दुर्घटना स्थल और रामपुर चौराहे की दूरी करीब 6 किलोमीटर है। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। पुलिस फिलहाल वाहन और हादसे में घायल व्यक्ति के संबंध में जानकारी जुटाने में लगी है। गौरी बाजार थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि वकीलगंज चौराहे के पास एक व्यक्ति के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। लोग उसे इलाज के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान रामपुर चौराहे के पास उसका कटा हुआ हाथ गिर गया। मामले की जांच की जा रही है।
0
0
Report

वाहन ने तीन महिला को रौंदा ,तीनि की हुई मौत।घटना बेनीपट्टी थाना के सरिसब गांव के पास की है।

Madhubani, Bihar:ACCIDENT,MADHUBANI,BINDU BHUSHAN THAKUR, मधुबनी में तेज रफ्तार का कहर ,अज्ञात वाहन ने तीन महिला को रौंदा ,तीनों की हुई मौत।घटना बेनीपट्टी थाना के सरिसब गांव के पास की है। भीषण सड़क हादसा 3 महिलाओं की मौत के बाद घण्टो से है सड़क जाम। पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान तीन महिलाओं को तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो द्वारा कुचल दिया गया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई है। लोगों के विरोध के कारण सड़क पर पड़े शव को हटाने को लेकर पुलिस प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि और परिजनों से वार्ता कर रहे हैं। हादसे के बाद सड़क जाम होने से घटनास्थल के दोनों तरफ एक किलोमीटर से अधिक वाहनों की लंबी कतार और जाम लगा हुआ है। मृतक तीनों महिलाएं नवटोली (धकजरी) गांव की निवासी बताई गई हैं।मृतिका की पहचान रीता देवी (42 वर्ष), किरण देवी (40 वर्ष),फूलदाई देवी (70 वर्ष) के रूप में हुई है। 6 महिलाओं का समूह आम दिनों की तरह प्रतिदिन सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए इसी रास्ते से गुजरती थीं। आज भी सभी महिला मॉर्निंग वाक के बाद घर लौटने के क्रम में बेनीपट्टी स्टेट हाईवे पर सड़क किनारे थी, इसी क्रम में अनियंत्रित स्कॉर्पियो गाड़ी ने महिलाओं को बुरी तरह कुचल दिया। किसी को भी सम्हलने का मौका नहीं मिला, मौके पर ही तीनों महिलाओं की जान चली गई। दर्दनाक हादसे के बाद धकजरी -नवटोली गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं घटनास्थल पर लोगों में भारी आक्रोश है। बेनीपट्टी व अरेर थाना की पुलिस प्रशासन सहित स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारी स्थिति को नियंत्रित करने और परिजनों से वार्ता कर सड़क जाम समाप्त कराने के प्रयास में जुटे हुए हैं।पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने को लेकर आक्रोशित लोगों को समझा रही है।
0
0
Report

पलवल में 44वीं नेटबॉल चैंपियनशिप के साथ तिरंगा यात्रा—गौरव गौतम ने प्रदर्शन की प्रशंसा

Palwal, Haryana:पलवल में 44वीं राष्ट्रीय नेटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस समय उन्होंने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतने पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी देश के सिरमौर हैं और पूरी दुनिया में भारत का तिरंगा लहराने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह खिलाड़ियों ने, खासकर बेटियों ने, भारत को गौरवान्वित किया है, उसके लिए सभी खिलाड़ी बधाई और शुभकामनाओं के पात्र हैं। गौरव गौतम ने कहा कि आने वाले समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खिलाड़ियों का अभिनंदन करेंगे। साथ ही हरियाणा सरकार की ओर से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि और योग्य खिलाड़ियों को नौकरी देने का भी कार्य किया जाएगा। वहीं, कॉमनवेल्थ गेम्स के आयोजन को लेकर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा द्वारा उठाए गए सवाल पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा की मानसिकता छोटी है, जबकि हम एक भारत, श्रेष्ठ भारत का सपना देखते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में खेलों की एक मजबूत संस्कृति है और सरकार चाहती है कि देश के हर कोने में खेलों का बेहतर कल्चर विकसित हो। गौरव गौतम ने कहा कि 2010 में भी हरियाणा खेलों का पावर हाउस था और आज भी हरियाणा खेलों का पावर हाउस है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि उस समय कांग्रेस ने हरियाणा में बड़े खेल आयोजनों की मांग क्यों नहीं की। उन्होंने कांग्रेस पर दोहरी मानसिकता अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य पूरे भारत में खेलों को बढ़ावा देना है। 13 अगस्त को पलवल में भव्य तिरंगा यात्रा खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि 13 अगस्त को पलवल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह तिरंगा यात्रा करीब 5 किलोमीटर लंबी होगी और 5 किलोमीटर लंबे तिरंगे के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक युवा इस ऐतिहासिक और भव्य तिरंगा यात्रा का हिस्सा बनें और देशभक्ति की इस यात्रा को सफल बनाएं।
0
0
Report
Advertisement

मधुश्रावणी में मिथिला हाट में डाली सज्जा प्रतियोगिता में दर्जनों नवविवाहिताओं ने की शिरकत।

Madhubani, Bihar:मधुबनी के मिथिला हाट में मधुश्रावणी प्रतियोगिता। बिन्दु भूषण ठाकुर। मिथिलांचल में इन दिनों मिथिला की लोक परंपरा और संस्कृति की खूबसूरत झलक देखने को मिल रही है। नवविवाहित युवतियां हर्षोल्लास के साथ बारह दिवसीय मधुश्रावणी पर्व मना रही हैं। तीन अगस्त से पारम्भ हुई मधुश्रावणी पर्व का 14 अगस्त को समापन होगा।इस पर्व में विवाहित युवतियां बगीचे और मंदिर परिसरों में डाला को फूल पत्तियों से सजाती हैं।मधुश्रावणी पर्व के अवसर पर मिथिला हाट में विगत कई वर्षो से डाली सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में नवविवाहित युवतियां पारंपरिक तरीके से डाली सजाकर अपनी कला और रचनात्मकता का प्रदर्शन कर रही हैं।मधुश्रावणी मिथिला की महत्वपूर्ण लोक परंपराओं में से एक है। इस पर्व में नवविवाहित महिलाओं द्वारा विशेष पूजा-अनुष्ठान किए जाते हैं और प्रकृति और लोक संस्कृति से जुड़ी परंपराओं को निभाती हैं। दर्जनों युवतियों की रंग विरंगी परिधानों में सुसज्जित तस्वीर मधुबनी के मिथिला हाट की हैं, जहां मधुश्रावणी पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। रंग-बिरंगे फूलों, पत्तियों और पारंपरिक सामग्री से सजी डलियां लेकर नवविवाहित युवतियां प्रतियोगिता में शिरकत कर रही हैं। 33 युवतियां प्रतियोगिता में भाग ली हैं जिसमे खूबसूरत डालियों को सजाने वाली युवतियों को प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरष्कार से सम्मानित किया गया और प्रशस्ति पत्र भी दिया गया । 3 तारीख से शुरू इस प्रतियोगिता में प्रतिदिन विजेताओं को पुरष्कृत किया जाता है और ये 13 अगस्त तक आयोजित किया जायेगा। मधुबनी के अररिया संग्राम गांव स्थित प्रसिद्ध मिथिला हाट में डाली सज्जा प्रतियोगिता के जरिए इस पारंपरिक कला को एक मंच देने की कोशिश की गई है। प्रतिभागी अपनी कल्पनाशीलता और पारंपरिक ज्ञान का इस्तेमाल करते हुए आकर्षक डाली तैयार कर रही हैं। प्रतियोगिता को देखने के लिए दूर दूर से मिथिला हाट पहुंच रहे लोग। प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंची व्रती और लोगों में खासा उत्साह है । आयोजन के माध्यम से नई पीढ़ी को मिथिला की परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मिथिला हाट में सजी ये खूबसूरत डलियां सिर्फ फूल-पत्तियों की सजावट नहीं हैं, बल्कि इनके जरिए मिथिला की सदियों पुरानी लोक परंपरा और संस्कृति की तस्वीर दिखाई दे रही है। मधुश्रावणी के मौके पर आयोजित यह प्रतियोगिता महिलाओं की रचनात्मकता को मंच देने के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और सहेजने का भी काम कर रही है।युवतियां मंच पर अनोखा नृत्य और गीत गाती हैं और दर्शक लुत्फ उठाते हैं। मधुश्रावणी पर्व और डाली सज्जा प्रतियोगिता ने मिथिला हाट के माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया है। लोक कला और परंपरा का यह संगम लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।लोगों ने मिथिला हाट द्वारा प्रतियोगिता के आयोजकों को सराहना की है।झंझारपुर की निधि झा को प्रथम पुरष्कार मिला है।इस अवसर पर भाग लेने वाली व्रती और उनके परिजनों को हाट में मुफ्त प्रवेश दिया जा रहा है।
0
0
Report

मसूद ने कांवड़ सेवा कैंप के बाद FCRA और डीलिमिटेशन पर सरकार को चेताया

Noida, Uttar Pradesh:सहारनपुर, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस MP इमरान मसूद ने कांवड़ सेवा कैंप का दौरा किया। उन्होंने कांवड़ियों को फल और जूस भी बांटा। सहारनपुर, उत्तर प्रदेश: FCRA बिल पर कांग्रेस MP इमरान मसूद ने कहा, "यह अभी एजेंडा में नहीं आया है। हालांकि, अगर वे इसे पेश करते हैं, तो इसका विरोध होगा। वे हर चीज़ पर कंट्रोल करना चाहते हैं; राम मंदिर के डोनेशन की चोरी इसका एक बड़ा उदाहरण है। इसी तरह, वे बड़े ट्रस्टों को अपने कंट्रोल में लाना चाहते हैं ताकि ये ट्रस्ट उनके अंडर रहें, जिससे सरकार जब चाहे और जैसे चाहे उन पर अपनी पकड़ मजबूत कर सके।" सहारनपुर, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस MP इमरान मसूद ने कहा, "डीलिमिटेशन के बहाने वे (सरकार) देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं। अगर देश में अलगाव की भावना पैदा होती है, तो यह देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा होगा। अगर वे देश के हित के बारे में सोच रहे होते, तो वे इस बारे में कभी सोचते भी नहीं क्योंकि अगर 2027 की जनगणना के आधार पर डीलिमिटेशन लागू किया जाता है, तो उत्तर भारत में सीटें बढ़ जाएंगी जबकि दक्षिण भारत में सीटें कम हो जाएंगी, जिससे असंतुलन पैदा होगा, और इससे एक ऐसी भावना पैदा होगी जो देश के लिए बहुत खतरनाक होगी..."
0
0
Report
Advertisement

मुरादाबाद में कांवड़ियों पर ड्रोन से फूल बरसे; प्रशासन ने सुविधाएं जुटाईं

Noida, Uttar Pradesh:मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में कांवड़ियों पर जटायु ड्रोन ने फूल बरसाए। डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट राजेंद्र पेंसिया और SSP सतपाल अंतिल ने भक्तों को फल बांटे और भंडारा लगाया。 मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश | डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट राजेंद्र पेंसिया ने कहा, "…आज, मुरादाबाद जिले में कांवड़ियों पर फूल बरसाए गए, और खाने का प्रसाद और फल भी बांटे जा रहे हैं। श्रावण का महीना भगवान शिव को समर्पित है और इसे बहुत पवित्र माना जाता है। कांवड़ियों की सेवा करना और उनके लिए ज़रूरी सुविधाओं का आसानी से इंतज़ाम करना हमारी ज़िम्मेदारी है... अगले दो दिन महाशिवरात्रि और जलाभिषेक का त्योहार है; भारी भीड़ होगी। हम यह पक्का कर रहे हैं कि ट्रैफिक मैनेजमेंट के साथ-साथ, सभी को आसानी से बेसिक सुविधाएं मिल सकें।"
0
0
Report

सूरत में फिर बड़े पैमाने पर अवैध बायो डीज़ल का खुलासा, 3400 लीटर जब्त

Surat, Gujarat:થોડા વર્ષોના વિરામ બાદ ફરી એકવાર સુરત જિલ્લામાં શંકાસ્પદ બાયો ડીઝલના વેપલાએ માથું ઊંચક્યું છે. કોસંબા પોલીસ ઈદગાહ ફળિયામાં દરોડો પાડી મોટી માત્રામાં શંકાસ્પદ બાયો ડીઝલનો જથ્થો ઝડપ્યો પાડી સંગ્રહ માટેની ટાંકી, મોપેડ અને બાઈક સહિત કુલ 8 લાખ રૂપિયાનો મુદ્દામાલ કબજે કર્યો છે. આ સમગ્ર મામલે અકબરખાન શેખ નામના ઈસમને પોલીસ વોન્ટેડ જાહેર કર્યો છે. સુરત જિલ્લાના કોસંબામાં શંકાસ્પદ બાયો ડીઝલના ગેરકાયદેસર વેપલાનો પર્દાફાશ થયો છે. કોષંબા પોલીસને બીચ બની મળતી ઈદગાહ ફળિયામા दरોડો પાડવામાં આવ્યો હતો. દરોડા દરમિયાન સ્થળ પરથી આશરે 3400 લિટર શંકાસ્પદ બાયો ડીઝલ મળી આવ્યું હતું. આ ઉપરાંત બાયો ડીઝલના સંગ્રહ માટે ઉપયોગમાં લેવાતી ટાંકી, મોપેડ, બાઈક સહિતનો મુદ્દામાલ કબજે થયું છે. સમગ્ર જપ્ત કરાયેલા મુદ્દામાલની કુલ કિંમત આશરે 8 લાખ રૂપિયાની હોવાનું સામે આવ્યું છે. પોલીસની કાર્યવાહી બાદ અકબરખાન શેખ નામનો ઈસમ વોન્ટેડ જાહેર થયો છે અને તેને ઝડપી પાડવા માટે પોલીસ તપાસ હાથ ધરી છે. વર્ષ 2021માં સ્ટેટ મોનીટરીંગ સેલની ટીમે સુરત જિલ્લાના કરંજ વિસ્તારમાં બાયો ડીઝલનું મોટું કારખાનું ઝડપ્યું હતું. ત્યારબાદ જિલ્લામાં આ પ્રકારની પ્રવૃત્તિઓ પર અંકુશ રહ્યો હતો. હવે ફરી એકવાર કોસંબામાંથી મોટી માત્રામાં શંકાસ્પદ બાયો ડીએલ ઝડપાતા પોલીસ તંત્ર સક્રિય બન્યું છે.
0
0
Report
Advertisement

झारखंड प्रशासन ने विधानसभा घेराव पर चेतावनी देकर शांतिपूर्ण वैधानिक कदम उठाने की अपील की

Ranchi, Jharkhand:RANCHI अगला भाग यह खबर राज्य प्रशासन के बारे में है। छात्रों के विधानसभा घेराव को रोकने के लिए प्रशासन का धमकी भरा संदेश, आज से पहले आपने प्रशासन के संदेश का लहजा नहीं सुना होगा न देखा होगा। झारखंड प्रशासन खुलेआम छात्रों को कह रही है कि विधानसभा घेराव प्रदर्शन किया तो भविष्य खराब होगा न सरकारी नौकरी और निजी नौकरी दोनों में समस्या होगी क्योंकि नौकरियों में वैरिफिकेशन पुलिस को ही करना है। अब हम आपको रांची प्रशासन की तरफ से छात्रों को दी गयी सूचना बताते हैं। रांची जिला प्रशासन की ओर से एक महत्वपूर्ण संदेश: प्रिय छात्रों, छात्र संगठनों द्वारा विधानसभा घेराव किए जाने की सूचना है। झारखंड विधानसभा परिसर (नया विधानसभा) के 750 मीटर के दायरे में (माननीय उच्च न्यायालय झारखंड, रांची को छोड़कर) अनुमंडल पदाधिकारी, सदर रांची द्वारा अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए BNS की धारा 163 (144 CRPC) लागू की गई है, जिस कारण उक्त क्षेत्र में किसी भी प्रकार का विरोध प्रदर्शन, धरना आदि करना गैर कानूनी है। आप सभी से अपील की जाती है कि किसी भी प्रकार के आक्रामक प्रदर्शन में भाग लेने से बचें। ऐसी गतिविधियाँ न केवल कानून व्यवस्था के लिए समस्या उत्पन्न करती हैं, बल्कि आपकी शिक्षा, भविष्य और करियर पर भी गहरा प्रभाव डाल सकती हैं। अगर आप किसी हिंसक या गैर कानूनी गतिविधि में शामिल पाए जाते हैं, तो आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। यह कार्रवाई आपके शैक्षणिक रिकॉर्ड और भविष्य में नौकरी पाने की संभावनाओं को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है। वर्तमान में अधिकांश नौकरियों में पुलिस वेरिफिकेशन की आवश्यकता होती है, और कोई भी नकारात्मक रिकॉर्ड आपके करियर के रास्ते में रुकावट बन सकता है एवं न सिर्फ सरकारी नौकरियों बल्कि निजी कंपनियों में भी नौकरी अथवा ठेके प्राप्त करने में बाधक बन सकता है। आपकी प्राथमिकता आपकी पढ़ाई और उज्ज्वल भविष्य होनी चाहिए। किसी भी समस्या या शिकायत के लिए शांतिपूर्ण और कानूनी उपाय अपनाएं। आक्रामकता से न तो कोई समाधान मिलेगा और न ही यह आपके या समाज के हित में है। यदि आपको कोई भी शिकायत है तो इसके लिए शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखें न कि किसी भी प्रकार की उग्रता का प्रदर्शन करें। आप राष्ट्र एवं राज्य के कर्णधार हैं। कृपया संयम बरतें, शांति बनाए रखें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। अतः किसी भी प्रकार के बहकावे में न आकर वैधानिक प्रक्रिया का पालन करें।
0
0
Report

नहर में डूबती पत्नी बचाने के लिए पति ने कूदकर दी साहसिक कोशिश

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - नहर में गिरी पत्नी को बचाने नहर में कूदा पति, मौजूदा किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद डूब रही महिला को सुरक्षित निकाला बाहर, वहीं पत्नी को बचाने नहर में कूदा पति का नहीं लगा कोई सुराग, सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों के सहयोग से डूबे युवक को ढूंढने में जुटी, बताया जा रहा है की बाजार से वापस बाइक से घर जा रहे थे दंपति, नहर का रास्ता सकरा होने के चलते बाइक हुई अनियंत्रित जिसके चलते बाइक पर बैठी महिला नहर में गिरी, वहीं बच्चा माइनर की पटरी पर सुरक्षित गिरा था, पति ने पत्नी को नहर में डूबता देख पत्नी को बचाने के लिए नहर में था कूदा, मोहंगंज कोतवाली क्षेत्र के राजामऊ पुल के पास का है मामला
0
0
Report
Advertisement

चंदौली: पानी टंकी साफ-सफाई के दौरान राजेश कुमार की करंट से मौत

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली - पानी की टंकी की सफाई के दौरान बड़ा हादसा... - नगरपालिका के संविदा कर्मचारी राजेश कुमार की करंट की चपेट में आने से मौत... - 45 वर्षीय राजेश कुमार स्विच ऑन-ऑफ करने के दौरान आए करंट की चपेट में... - हादसे के बाद आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे सहकर्मी... - चिकित्सकों ने राजेश कुमार को बताया ब्राट डेड... - घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम... - पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शुरू की जांच... - पोस्टमार्टम के बाद मौत के सटीक कारणों की होगी पुष्टि... - मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के नगरपालिका कार्यालय की घटना... बाइट: डा देवेश कुमार पाण्डेय, पीपी सेंटर मुगलसराय... बाइट: प्रिंस कुमार, मृतक का पुत्र...
0
0
Report

आजमगढ़ में ब्लूटूथ नकल का प्रयास: तकनीकी सहायक ग्रुप-सी परीक्षा में आरोपी गिरफ्तार

Azamgarh, Uttar Pradesh:प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल की कोशिश, मुन्ना भाई गिरफ्तार, जिले में 15 केंद्रों पर हुई परीक्षा, 6178 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी की लिखित परीक्षा आज रविवार को जनपद आजमगढ़ में कड़ी निगरानी के बीच आयोजित की गई। जिले में परीक्षा के लिए बनाए गए 15 केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। कुल 7008 पंजीकृत अभ्यर्थियों में 6178 ने परीक्षा दी, जबकि 830 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। वहीं परीक्षा के दौरान जिले के शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज केंद्र पर चेकिंग के दौरान एक अभ्यर्थी के पास से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिलने से हड़कंप मच गया। जांच के दौरान उसके कान में ब्लूटूथ डिवाइस लगा पाया गया। वारा: आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज में आज प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी की परीक्षा के दौरान संदिग्ध गतिविधि सामने आने के बाद केंद्र पर मौजूद अधिकारियों ने अभ्यर्थी की गहन तलाशी ली। डिवाइस बरामद होने के बाद उसे पुलिस के हवाले किया गया। पकड़े गए अभ्यर्थी की पहचान आलोक पटेल निवासी वाराणसी के रूप में हुई है। मामले में उसके खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा के दौरान किस उद्देश्य से इस्तेमाल किया जा रहा था और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं। हालांकि परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की जांच की गई। जहां पुलिस बल के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात रहे। शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज की घटना को छोड़कर जिले के अन्य परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने की जानकारी अधिकारियों ने दी।
0
0
Report

चंदौली में युवक के शव पर हत्या के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली गंगा नदी में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया आरोप-मारपीट के बाद युवक को बेहोशी की हालत में गंगा में फेंका परिजनों का दावा-युवक 5 अगस्त की शाम से था लापता रविवार सुबह नदी से शव बरामद होने के बाद परिवार में मचा कोहराम परिजनों ने पुलिस-प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, रिपोर्ट का इंतजार थाना प्रभारी बोले-पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई अलीनगर थाना क्षेत्र के कैली कुरहना गांव का पूरा मामला
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top