icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
460661
Kuldeep PahareKuldeep PahareFollow30 Sept 2024, 02:22 am

मुलताई में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया का भव्य स्वागत

Multai, Madhya Pradesh:

रविवार सुबह 11 बजे भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद माया नारोलिया मुलताई में एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचीं जहां उनका भाजपा महिला मोर्चा की बहनों और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। भाजपा मीडिया संयोजक रामचरण मालवीय ने बताया कि माया नारोलिया ने मां ताप्ती मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने मुलताई के पटेल वार्ड बूथ में सदस्यता अभियान चलाया जहां महिला मोर्चा की सभी बहनों से सदस्यता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नेशनल हाईवे-52 पर ट्रक चालकों का जानलेवा स्टंट वायरल, बड़ा हादसा टला

MJManoj JainJust now
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे-52 पर रोजवास टोल के समीप दो ट्रक चालकों का जानलेवा स्टंट सामने आया है। हाईवे पर तेज रफ्तार में एक-दूसरे के आगे-पीछे चलते और खतरनाक तरीके से वाहन चलाते दोनों ट्रकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दो दिन पहले का है, जिसे कार में सवार एक दंपत्ति ने बनाया और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी के अनुसार, दंपत्ति अपनी कार से इंदौर की ओर जा रहे थे। इसी दौरांन उनकी कार के आगे चल रहे दोनों ट्रक चालक हाईवे पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाते नजर आए। वीडियो में दोनों ट्रकों के चालकों का हाईवे पर जानलेवा खेल साफ दिखाई दे रहा है। इस दौरान कार में सवार महिला की आवाज भी रिकॉर्ड हुई है, जिसमें वह चिंता जताते हुए कहती सुनाई दे रही है कि ये किसी को भी अपनी चपेट में ले लेंगे। महिला की आशंका कुछ ही देर में सही साबित होती नजर आती है। वीडियो में एक ट्रक की चपेट में दो मोटरसाइकाइक आती दिखाई दे रही हैं। घटना में बाइक सवारों को नुकसान हुआ या नहीं, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, जिस तरह से भारी वाहन हाईवे पर दौड़ते नजर आ रहे हैं, उससे बड़ा हादसा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल नेशनल हाईवे-52 पर रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। ऐसे में भारी वाहनों के चालकों द्वारा इस तरह लापरवाही और खतरनाक तरीके से वाहन चलाना दूसरे वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद हाईवे पर यातायात व्यवस्था और भारी वाहनों की निगरानी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि हाईवे पर इस तरह वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होना जरूरी है, ताकि सड़क पर सफर करने वाले अन्य लोगों की जान खतरे में न पड़े। वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच कर ट्रक चालकों की पहचान और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है या नहीं, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।
0
0
Report

नीमराणा में पुलिस ने बदमाशों की पैदल परेड कराकर दहशत फैलाने वाले आरोपियों पर कड़ा संदेश दिया

Jaipur, Rajasthan:नीमराणा(कोटपूतली-बहरोड़)......जिले के नीमराणा थाना पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कड़ा संदेश दिया है। नीमराना DSP कृष्ण कुमार यादव के निर्देशन में पुलिस ने बीते दिन कृष्णा टॉवर के सामने रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद के दौरान सड़क पर मारपीट करने वाले आरोपियों की पैदल परेड कराई। मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को मौके पर पैदल ले जाकर परेड कराई। इस दौरान आरोपी लड़खड़ाते हुए चलते नजर आए। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में बदमाशों के बीच हड़कंप मच गया। डीएसपी कृष्ण कुमार यादव ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने या सार्वजनिक स्थान पर बदमाशी करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिस की कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों में पुलिस का भय कायम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है。
0
0
Report

CAQM एडवायज़री के बाद दिल्ली-NCR के स्कूलों में खेल प्रतियोगिताएं स्थगित

New Delhi, Delhi:दिल्ली-NCR में नवंबर-दिसंबर में स्कूलों की खेल प्रतियोगिताओं पर CAQM की एडवाइजरी वायु प्रदूषण के चलते नवंबर और दिसंबर में होने वाली फिजिकल स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं को स्थगित करने के निर्देश दिए दिल्ली-NCR में नवंबर-दिसंबर में स्कूलों की फिजिकल स्पोर्ट्स प्रतियोगिताएं टालने की तैयारी नवंबर और दिसंबर में खराब वायु गुणवत्ता के दौरान खेल प्रतियोगिताओं से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर की आशंका सुप्रीम कोर्ट ने CAQM से दिल्ली-NCR के स्कूलों को उचित दिशा-निर्देश जारी करने को कहा था CAQM ने 19 नवंबर 2025 को दिल्ली-NCR के संबंधित विभागوں और हितधारकों के साथ तत्काल बैठक की थी बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय, NCR राज्य सरकारें/GNCTD, Sports Authority of India, NCR SPCBs और DPCC के प्रतिनिधि शामिल हुए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकारों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश
0
0
Report
Advertisement

बलिया पुलिस ने आरक्षी परितोष मिश्रा की मौत पर राजकीय सम्मान दी

Ballia, Uttar Pradesh:एंकर- बलिया के बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही परितोष मिश्रा की असामयिक मौत के बाद बलिया पुलिस ने राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी। बलिया के एसपी ओमवीर सिंह सहित पुलिस के अधिकारियों ने शव को कंधा भी दिया इस दौरान पुलिसकर्मियों की आंखें नम हो गई। दरसअल थाना बांसडीह में तैनात आरक्षी परितोष मिश्रा 13 सितंबर की रात को लापता हो गए। पुलिस में खोजबीन शुरू की और 14 सितंबर की सुबह 10 बजे ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस को सिपाही परितोष मिश्रा का शव एक तालाब में मिला। पुलिस सिपाही परितोष मिश्रा की मौत की जांच शुरू कर दी है वही उनके शव का पोस्टमार्टम करने के बाद राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। मृतक प्रदोष मिश्रा के शो को उनके गुरु जनपद प्रयागराज के लिए रवाना कर दिया गया है。
0
0
Report

परतापुर में अनमोल टेलीकॉम पर भीषण आग, लाखों का नुकसान

मेरठ के परतापुर में देर रात बड़ा हादसा, गगोल रोड पर अनमोल टेलीकॉम में लगी भीषण आग! तड़के करीब 3 बजे उठी आग की विकराल लपटें, दुकान और शोरूम में रखा लाखों का माल जलकर स्वाहा! अग्निकांड की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस, दमकल की 3 गाड़ियों ने संभाला मोर्चा! दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू, शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही आशंका! दुकтан और शोरूम में तबाही का मंजर देख उड़े होश, मौके पर पहुंचे मालिक सुशील देखते ही हुए बेहोश! लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान, घटनास्थल पर अफरा-तफरी के बीच परिजनों ने सुशील को संभाला!
0
0
Report
Advertisement

यूपी सरकार ने लखनऊ लोकभवन और राम मंदिर पर स्नाइपर तैनाती मंजूरी दी

Noida, Uttar Pradesh:लोकभवन से वाक थ्रू उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ स्थित लोकभवन, अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर और हाईकोर्ट जैसे अत्यधिक संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए स्नाइपरों की तैनाती और स्नाइपर राइफल खरीदने की वित्तीय स्वीकृति दे दी है। पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत इस सुरक्षा अपग्रेड को देखा जा रहा है स्नाइपर राइफल की खरीद-- उत्तर प्रदेश शासन ने विशेष सुरक्षा बल (UPSSF) की त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT) के लिए 3 अत्याधुनिक स्नाइपर राइफल खरीदने को मंजूरी दी है। एक स्नाइपर राइफल की कीमत लगभग 10.76 लाख रुपये है। स्नाइपर राइफल और निगरानी के लिए 14 टेलीस्कोपिक सर्च मिरर की खरीद पर कुल 52.60 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं इन स्नाइपरों को लखनऊ के लोकभवन, अयोध्या राम मंदिर, एयरपोर्ट, मेट्रो, आरआरटीएस और हाईकोर्ट जैसे वीवीआईपी और संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर तैनात किया जाएगा ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति या दूर के खतरे से तुरंत निपटा जा सके。
0
0
Report

यूपी में सांसद-विधायकों की सुरक्षा के लिए 800 9MM सबमशीनगन खरीदी जाएंगी

Noida, Uttar Pradesh:विधानसभा से वाक थ्रू यूपी में सांसदों और विधायकों की सुरक्षा में तैनात गनरों को जल्द नए असलहे मिलेंगे। शासन ने जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 800 नाइन एमएम सब-मशीनगन की मंजूरी दे दी है। शासन ने माननीयों के सुरक्षाकर्मियों को नए असलहे उपलब्ध कराने के लिए 5.59 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। जनप्रतिनिधियों के सुरक्षाकर्मियों के लिए नाइन एमएम की 800 सब-मशीनगन और 2.56 लाख कारतूस खरीदे जाएंगे। एक सब-मशीनगन की कीमत 60 हजार रुपये होगी। इसके अलावा पीएसी की नवगठित महिला वाहिनियों को स्वचलित असलहे दिए जाएंगे। पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत पीएसी की तीन महिला वाहिनियों के लिए 373 पिस्टल और 90 असाल्ट राइफल खरीदी जाएंगी
0
0
Report
Advertisement

कोटा निगम चुनाव: बीजेपी के मुस्लिम उम्मीदवारों की हार से रणनीति पर सवाल

Kota, Rajasthan:कोटा नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने इस बार मुस्लिम चेहरों को टिकट देकर अल्पसंख्यक वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश की लेकिन, जनमत ने इसे नकार दिया。 कोटा निगम के 100 वार्डों में बीजेपी ने 5 मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। वार्ड 6 से मोहम्मद निजाम, वार्ड 45 से मुस्तकीम, वार्ड 48 से यूसुफ कक्कड़, वार्ड 60 से अदा खान भाटी और वार्ड 82 से अमरीन अंसारी... पांचों को हार का सामना करना पड़ा。 सबसे ज्यादा चर्चा विज्ञान नगर की है, जहां बीजेपी के बड़े मुस्लिम चेहरे साबिर भाटी भी अपनी पत्नी अदा खान भाटी को जीत नहीं दिला सके。 यानी बीजेपी ने मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देकर सियासी संदेश तो दिया, लेकिन चुनावी मैदान में इन चेहरों को कामयाबी नहीं मिली। दूसरी तरफ पार्टी ने कुल मिलाकर निगम में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है。 अब सवाल यही, क्या बीजेपी का मुस्लिम प्रतिनिधित्व बढ़ाने का ये प्रयोग आगे भी जारी रहेगा, या कोटा के नतीजे पार्टी की रणनीति पर फिर से मंथन को मजबूर करेंगे?
0
0
Report

बसपा सुप्रीमो मायावती ने राजस्थान निकाय चुनाव में 19 सीट जीतने पर बधाई दी

Noida, Uttar Pradesh:बी.एस.पी. सुप्रिमो मायावती ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि 1. राजस्थान में हुये निकाय चुनाव में बी.एस.पी. ने भी इस बार 19 सीटों पर अपने पार्षद जिताकर भेजे हैं और काफी उम्मीदवार सरकारी मशीनरी की गड़बड़ी की वजह से दोबारा गिनती में ज़बरदस्ती थोड़े-थोड़े वोटों के अन्तर से हरा दिये गये हैं, वरना पार्टी का यहाँ और भी अच्छा रिज़ल्ट आ सकता था। इसके लिए पार्टी ने बी.एस.पी. के सभी छोटे-बड़े पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। 2. हालाँकि इससे पहले पंजाब सहित देश के कुछ और राज्यों में भी जो स्थानीय निकाय के चुनाव हुये हैं, तो वहाँ भी पार्टी का पहले से अच्छा नतीजा आया है और वे भी बधाई के पात्र हैं। 3. उम्मीद है कि अब वहाँ आगे होने वाले विधानसभा आमचनाव में व देश में लोकसभा आमचुनाव में भी वे सभी लोग अपनी पार्टी का बेहतर रिज़ल्ट ज़रूर लायेंगे।
0
0
Report

मुंबई से 1700 किमी लाकर गयााजी में गणपति बप्पा का महोत्सव धूमधाम से

Gaya, Bihar:मोक्ष और ज्ञान की नगरी का एक अनोखा भक्त, दस वर्षों से 1700 किमी से लाकर करते है गणेश महोत्सव भगवान विष्णु की नगरी गयाजी में एक सनातनी परिवार द्वारा भव्य पंडाल के बीच गणपति बप्पा की प्रतिमा को पावरगंज के राजा के रूप में विराजमान किया गया है. आज से श्रद्धालु पावरगंज के राजा का दर्शन कर सकेंगे. 10 दिवसीय गणपति उत्सव धूमधाम से मनाने का शुभारंभ हो गयी है. उसके बाद सभी श्रद्धालु गणपति बप्पा का दर्शन कर सकेंगे. 16 सितंबर को एक विशाल मोदक व 20 सितंबर को 956 प्रकार के शुद्ध भारतीय व्यंजनों का भोग लगाया जायेगा.21 सितंबर को पंडाल प्रांगण में ही डांडिया का आयोजन होगा. 24 सितंबर को गणपति जी की विदाई के साथ महोत्सव का समापन होगा. हम आपको बता दे कि गणपति बप्पा मुंबई से 1700 किमी ट्रेन से सफर कर बिहार पहुंचे है। गणपति बप्पा इसी तरह 10 साल से मुंबई से बिहार आते हैं. सनातनी परिवार साल 2017 से लगातार मुंबई मेल से गणपति बप्पा को गयाजी लाते हैं. पहले गणपति बप्पा की प्रतिमा का साइज छोटा होने के कारण बर्थ रिजर्व कर ट्रेन से लाया जाता था, किंतु अब प्रतिमा का साइज बड़ा होने के कारण इस बार मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पार्सल वैन में प्रतिमा लाई गई है.लगेज वैन से प्रतिमा लाने में 4500 रुपये किराया लगा है. इस बार गणपति बप्पा की प्रतिमा काफी आकर्षक लाई गई है. मुंबई से लाई गई यह 4.5 फीट की प्रतिमा गोल्डन यानी सुनहरे कलर की है. इस बार गणपति बप्पा गोल्डन कलर की पगड़ी पहने आसन पर विराजमान मुद्रा में हैं.गणपति बप्पा को मुंबई से गया लाने वाले गया के पावरगंज बैरागी के देवोत्तम कुमार अनोखे भक्त हैं. इनके कारण गणपति उत्सव पावरगंज बैरागी क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जाने लगा है. दूर-दूर से लोग भी यहां गणपति बप्पा की मुंबई से लाई गई प्रतिमा के दर्शन करने आते हैं. गणपति के इस भक्त की चर्चा गणपति उत्सव के दौरान जरूर होती है. व्यवसायी देवोत्तम कुमार एक ऐसे अनोखे भक्त हैं, जिनमें गणपति बप्पा की हर साल प्रतिमा स्थापित करने का एक जुनून और बड़ी आस्था है. देवोत्तम कुमार बताते हैं कि पहली बार उन्होंने साल 2017 में गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की थी. तब उनके प्रतिष्ठान का शुभारंभ था और गणेश चतुर्दशी नजदीक थी. गणेश चतुर्दशी के दिन गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की गई और प्रतिष्ठान का उद्घाटन भी हुआ. इसके बाद उन्होंने तय कर लिया कि वे हर साल गणपति उत्सव मनाएंगे.
0
0
Report
Advertisement

शिवहर में डॉफिन ट्रैवल घोटाले के छह आरोपी गिरफ्तार

Sheohar, Bihar:शिवहर जिले में डॉफिन ट्रैवल मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर नौकरी दिलाने और कम समय में अधिक रुपये कमाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का साइबर थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 13 सितंबर को श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी किए जाने की शिकायत मिली थी। इस संबंध में साइबर थाना में कांड संख्या 11/2026 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। अनुसंधान के दौरान पुलिस को पता चला कि पीड़ित जुनैद खान, पिता- मो. शमीम खान, निवासी छाता, थाना-हिरम्मा, जिला-शिवहर को Dauphin Travel Marketing Pvt. Ltd. के नाम पर काम दिलाने तथा अधिक पैसे कमाने का प्रलोभन देकर 40,100 रुपये की ठगी की गई थी। वह कांड की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान यह भी जानकारी सामने आई कि आरोपित इसी कंपनी के नाम पर अन्य लोगों को नौकरी दिलाने और आर्थिक लाभ का प्रलोभन देकर रुपये की ठगी करते थे। ये छह अभियुक्त गिरफ्तार की पहचान रामस्वार्थ साह, चन्द्र साह, गुड़िया कुमारी, रौशनी कुमारी, शिवदुलारी कुमारी, आनंद सिंह, प्रभा देवी के रूप में की गई।
0
0
Report

बेतिया योगापट्टी में भीषण आग: दो घर जलकर खाक, लाखों का नुकसान

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां आग लगने से दो घर जलकर खाक हो गया है घटना योगापट्टी के जरलपुर गांव की है जहां बीती देर रात्रि खाना बनाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया है एक घर से निकली चिंगारी ने दो घरों को अपने जद में ले लिया देखते ही देखते दो घर धू धू कर जल गए अगलगी की इस घटना में लाखो की संपति का नुकसान हुआ है घर में रखे कपड़ा बर्तन अनाज सबकुछ जलकर खाक हो गया है स्थानीय लोगो ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया पीड़ित परिवारों का बुरा हाल है अभी तक कोई अधिकारी नुकसान का जायजा लेने गांव नहीं पहुंचे है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है
0
0
Report

गुरुग्राम में महिला स्पोर्ट्स बाइक राइडर पर टक्कर, आरोपी गिरफ्तारी लिए तीन टीमें गठित

Gurugram, Haryana:गुरुग्राम राइडर न्यू अपडेट गुरुग्राम में लेडी बाइकर को टक्कर मारने वाले आरोपी के दावे पर सिया का पलटवार, जारी किया नया वीडियो महिला बाइकर देखकर बनाया निशाना - स्पोर्ट्स बाइक राइडर सिया ने लगाए गंभीर आरोप। साथी राइडर अभिषेक का वीडियो आया सामने, कार चालक की मंशा पर उठे सवाल। गुरुग्राम पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी की पहचान के बाद 3 टीमें गठित। वीओ 1 गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर स्पोर्ट्स बाइक राइडर युवती सिया को टक्कर मारने के मामले में आरोपी कल्याण बैंसला के सामने आने और घटना को दुर्घटना बताने के बाद अब पीड़िता सिया ने भी सोशल मीडिया पर नया वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है। वीडियो में शिवानी चौहान (सिया) ने आरोपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उसे दुख होता तो टक्कर मारने के बाद गाड़ी मौके पर क्यों नहीं रोकी। सिया ने दावा किया कि उन्हें महिला बाइकर देखकर निशाना बनाया गया और जानबूझकर रोकने की कोशिश की गई। सिया ने कहा कि मेरी जान जा सकती थी और टक्कर के बाद आरोपी ने यह तक जानने की कोशिश नहीं की कि वह सुरक्षित है या नहीं। टक्कर मारने के बाद कल्याण बैंसला एक सेकंड के लिए भी नहीं रुका और मौके से भाग गया। वीओ 2 वहीं इस मामले में एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो पीड़िता के पीछे चल रहे साथी राइडर अभिषेक ने बनाया है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि कार ड्राइवर ने पहले सिया को रुकने का इशारा किया और सुरक्षा के लिहाज से जब सिया नहीं रुकी तो आरोपी ने कार को सिया की स्पोर्ट्स बाइक की तरफ मोड़ दिया और साइड से जोरदार टक्कर मार दी। अभिषेक ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि मुझे नहीं लगता कि गुड़गांव अब लड़कियों के लिए सुरक्षित जगह रह गई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सिया हवा में उछलकर सड़क पर दूर जा गिरी। पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए सेक्टर-56 थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 125 के तहत केस दर्ज किया है और आरोपी को पकड़ने के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top