शाहपुर में गणेश प्रतिमाओं का धूमधाम से विसर्जन, बारिश के बीच निकला चल समारोह
Shahpur, Madhya Pradesh:शाहपुर नगर में मंगलवार शाम 5 बजे से गणेश प्रतिमाओं के चल समारोह निकाले गए जिसमें "गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" के जयघोष गूंजते रहे। माचना नदी में दोपहर से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया था। नदी में पानी अधिक होने के कारण तैराक और पुलिस बल की मौजूदगी में विसर्जन किया गया। बड़ी प्रतिमाओं के लिए मशीन की भी व्यवस्था की गई थी। बारिश के बावजूद समारोह में बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
