दीपावली पर मिलावटखोरी रोकने के लिए बैतूल में खाद्य विभाग का अभियान
Betul, Madhya Pradesh:दीपावली के त्योहार को देखते हुए बैतूल जिले में मिलावटखोरी पर लगाम लगाने के लिए खाद्य विभाग की टीम लगातार सक्रिय है। टीम ने जिले भर की होटलों, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर छापेमारी कर 100 से अधिक सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। विशेष रूप से उन दुकानों पर दबिश दी जा रही है जहां दीपावली के लिए भारी मात्रा में मिठाइयां बनाई जा रही हैं। बड़े होटलों और मिठाई कारखानों में भी जांच की जा रही है, खासकर मावे की गुणवत्ता की जांच की जा रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
