460661
डहुआ के किसानों ने खराब फसलों के मुआवजे के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
Multai, Madhya Pradesh:डहुआ के सैकड़ों किसानों ने मंगलवार को मुलताई में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर खराब फसलों के मुआवजे की मांग की। किसानों का कहना है कि खरीफ फसल जैसे सोयाबीन, धान और सब्जियाँ अत्यधिक बारिश से प्रभावित हुई हैं। उन्होंने फसलों का सर्वे कराने और फसल बीमा तथा आर्थिक सहायता राशि दिलवाने की मांग की। किसान मनोज बारंगे और अन्य ने बताया कि खराब मौसम ने उत्पादन पर विपरीत असर डाला है, इसलिए मुआवजे की आवश्यकता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उन्नाव में सई नदी उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी।
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव में सई नदी उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी। हजारों बीघे धान की फसल पानी में डूबी, किसानों की बढ़ी चिंता। आदमपुर बरेठी, मोहान, रसूलपुर बकिया, अहमदपुर टकटोली और बिचपरी में पानी घुसा। गांवों को जोड़ने वाले रास्तों पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित। लगातार बढ़ते जलस्तर से घरों और दुकानों में भी घुसा पानी। दुकानों में रखा सामान बर्बाद, फसल में मूंग, उर्द के खेतों भरा पानी। पकने को तैयार धान की फसल डूबने से किसानों को भारी नुकसान की आशंका। सई नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत, प्रशासन से मदद की मांग।0
0
Report
जबलपुर में स्कूल वैन को कार ने पीछे से टक्कर दी; दुर्घटना में आठ बच्चे घायल
Noida, Uttar Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज़ स्कूली वैन को कार ने मारी टक्कर. आठ बच्चे हुए घायल. मेडिकल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती. कार ने पीछे से टक्कर मारी, वैन अनियंत्रित होकर पलटी. चालक को गिरफ्तार किया गया. जबलपुर कलेक्टर और एसपी घायलों का हाल जानने पहुंचे. ब्रितिश फोर्ड फाउंडेशन स्कूल के बताए जा रहे हैं छात्र, लगभग 15 छात्र सवार थे वैन में.0
0
Report
Jabalpur के दीपक की पुरानी फोटो वायरल, लोग कहते हैं यह कैसे मिला?
Noida, Uttar Pradesh:जबलपुर से दीपक की पुरानी फोटो0
0
Report
Advertisement
बाढ़ की गंभीर स्थिति: गंडक-गंगा के जलस्तर से तटबंधों पर दबाव, यूपी-उत्तराखंड में भारी बारिश
Patna, Bihar:जल संसाधन मंत्री सह उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बाढ़ की गंभीर स्थिति बनी हुई है,गंडक में अब तक के उच्चतम जलस्तर की वजह से तटबंध पर भारी दबाव है,गंगा में भी जल स्तर बढ़ा है,उतर प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की वजह से भी जलस्तर बढ़ा है..0
0
Report
अमेठी के सलमान खान ने एशियन गेम्स में कांस्य जीतकर इतिहास रचा
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - कैब चालक से एशियन गेम्स तक पहुंचकर सलमान खान ने रचा इतिहास。 जनपद के तिलोई के पूरे धिगईं मजरे खैरहना निवासी सलमान खान ने एशियन गेम्स में जीता कांस्य पदक。 जापान में पुरुष डबल स्कल्स रोइंग में भारत के लिए कांस्य पदक किया हासिल सलमान खान ने सतनाम सिंह के साथ 6 मिनट 13.25 सेकंड में रेस की पूरी。 17 साल की उम्र में पिता को खोने के बाद परिवार की उठाई जिम्मेदारी。 दिल्ली की सड़कों पर कैब चलाकर संघर्ष के बीच भारतीय सेना में बने नायब सूबेदार。 मुश्किलों को मात देकर एशियन गेम्स के पोडियम तक पहुंचाया तिरंगा。 सलमान की सफलता की खबर मिलते ही गांव में खुशी और जश्न का माहौल。 काँस्य पदक विजेता सलमान के अमेठी पहुंचते ही जगह जगह लोगों ने किया भव्य स्वागत。 अमेठी के लाल की उपलब्धि पर जिले से लेकर देशभर में गर्व की लहर।0
0
Report
सुमित संदिग्ध हिरासत में, हत्या के पीछे की असली वजह तलाशने के लिए जांच जारी
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुमित नाम के एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जो मेंटली डिस्टर्ब बताया जा रहा है... जबकि हत्या की वजह और वारदात में शामिल दूसरे लोगों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। फिलहाल पुलिस की जांच और फॉरेंसिक साक्ष्य से ही साफ होगा कि इस वारदात के पीछे असली वजह क्या थी और इसमें कितने लोग शामिल थे0
0
Report
Advertisement
हापुड़ - अमन सागर हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार।
Gulaothi, Uttar Pradesh:हापुड़ नगर पुलिस ने आदर्श नगर के चर्चित अमन सागर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पैसे के लेन-देन के विवाद में अमन सागर की स्टील की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी और शव को बदनौली फाटक के पास फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई स्टील की रॉड बरामद कर ली है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जसरूपनगर निवासी प्रशान्त और पंकज के रूप में हुई है।0
0
Report
प्रशांत किशोर: अनंत सिंह का समर्थन बिहार बदलाव की राह में मायने नहीं रखता
Darbhanga, Bihar:पटना में जनसुराज उम्मीदवार अनुज सिंह के नामांकन में अनंत सिंह के साथ नजर आने पर प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में बदलाव के लिए पूरा बिहार और समाज खड़ा है। ऐसे में अगर अनंत सिंह भी जनसुराज के समर्थन में खड़े हैं तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। प्रशांत किशोर दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनसुराज के उम्मीदवार इम्तेयाज़ नूरानी के नामांकन में शामिल होने दरभंगा पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने पटना में अनंत सिंह की मौजूदगी को लेकर यह प्रतिक्रिया दी।0
0
Report
भाकपा माले ने सासाराम समाहरणालय का घेराव कर गरीबों की जमीन पर सवाल उठाए
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने आज सासाराम के समाहरणालय का घेराव किया। सासाराम के समाहरणालय के मुख्य गेट को बंद कर धरना पर बैठकर इन लोगों का कहना है कि अभियान बसेरा-2 के तहत गरीबों को जमीन देने के नाम पर गड़बड़ी की जा रही है। पहले से जिन गरीबों को पर्चा वाली जमीन मिली है उन लोगों को 5 डेसिमल की जगह मात्र एक डिसमिल जमीन दी जा रही है। इन लोगों का कहना है कि आज जिस तरह से परचाधारियों के जमीन पर कब्जा नहीं दिलाया जा रहा है दबंग गरीबों के जमीन पर कब्जा करके बैठे हुए हैं जिसके खिलाफ वे लोग आज समाधान का घिराप्त कर रहे हैं यह लोग सासाराम के एडीएम पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं भाजपा वाले के इस विरोध प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा सहित कई संगठन शामिल हुए।0
0
Report
Advertisement
JCI Expo Utsav 2026: 400+ स्टॉल, अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के साथ झारखंड में धमाकेदार शुरुआत
Ranchi, Jharkhand:रांची के मोरहाबादी मैदान में आज से JCI Expo Utsav 2026 की शुरुआत हो गई है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने एक्सपो का उद्घाटन किया। 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक चलने वाले इस एक्सपो में देश-विदेश के ब्रांड्स, स्टार्टअप्स और ऑटोमोबाइल कंपनियों के उत्पादों से सजे करीब 400 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें भारत के अलग-अलग हिस्सों के साथ-साथ दुबई, श्रीलंका, थाईलैंड और अफगानिस्तान समेत कई देशों के स्टॉल भी शामिल हैं। एक्सपो में लोगों के मनोरंजन के लिए भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस बार इवेंट सेक्शन का विस्तार किया गया है। मास्टर शेफ, म्यूजिक और अन्य कार्यक्रमों के साथ बच्चों के लिए किड्स जोन को भी बड़ा किया गया है। डिजिटल गेम्स के लिए अलग गेम जोन भी बनाया गया है। इसके अलावा फूड जोन का विस्तार किया गया है और ऑटोमोबाइल जोन को भी पहले की तुलना में बड़ा किया गया है। आयोजकों का कहना है कि इस बार डिजिटल मार्केटिंग पर भी खास फोकस किया गया है। आयोजकों का कहना है कि एक्सपो में आने वाले लोगों को एक ही जगह पर अलग-अलग उत्पाद और सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही कंपनियों की ओर से विशेष ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।0
0
Report
रेवाड़ी बाजरे की सरकारी खरीद आज से: किसानों को मिलेगा 2900 रुपये प्रति क्विंटल
Rewari, Haryana:रेवाड़ी की अनाज मंडियों में बाजरे की सरकारी खरीद आज से शुरू, किसानों के कटने लगे गेट पास.... भावांतर भरपाई योजना के तहत किसानों को मिलेगा 2900 रुपये प्रति क्विंटल का भाव.... 15 नवंबर तक चलेगी खरीद प्रक्रिया, मंडियों में पेयजल, किसान भवन और हेल्प डेस्क के पुख्ता इंतजाम..... अनाज मंडी रेवाड़ी में हैफेड तो बावल मंडी में HSWC करेगी खरीद.... 2300 रुपये सरकारी भाव के साथ 600 रुपये प्रति क्विंटल दिया जाएगा भावांतर.... आढ़तियों की खरीद दर के आधार पर तय होगा भावांतर भरपाई का लाभ....0
0
Report
कौशांबी के शिवाजी इंटर कॉलेज नेवादा में छात्रों का प्रदर्शन; साफ-सफाई और शौचालय को लेकर नाराजगी
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी ज़िले के शिवाजी इंटर कॉलेज नेवादा में विद्यालय की अव्यवस्थाओं को लेकर छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने साफ-सफाई की व्यवस्था, गंदे शौचालय और विद्यालय में अन्य जरूरी सुविधाओं को लेकर नाराजगी जताई। छात्र-छात्राओं ने विद्यालय प्रबंधन से व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है। मामला चायल तहसील के नेवादा ब्लॉक स्थित शिवाजी इंटर कॉलेज का है। तस्वीरें कौशांबी के शिवाजी इंटर कॉलेज नेवादा की हैं, जहां विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर छात्र-छात्राओं का गुस्सा सामने आया। छात्रों का आरोप है कि विद्यालय में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं है और शौचालय भी गंदे पड़े हैं। अन्य जरूरी सामान और सुविधाओं को लेकर भी छात्रों ने सवाल उठाए। इन्हीं समस्याओं को लेकर छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन करते हुए व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की। अब देखना होगा कि विद्यालय प्रबंधन छात्रों की शिकायतों पर क्या कदम उठाता है।0
0
Report
Advertisement
इटावा-कोटा किसान हुंकार रैली: कांग्रेस नेता पूर्व विधायक एसडीएम दफ्तर की ओर बढ़े
Kota, Rajasthan:इटावा, कोटा किसानChain हुंकार रैली का आयोजन हुआ. सभा के बाद अधिकारियों के ज्ञापन लेने नहीं पहुंचने पर नाराज हुए कांग्रेस नेता पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम कार्यालय की ओर बढ़े. बड़ी संख्या में पुलिस व प्रशासन मौजूद.0
0
Report
100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को बसेड़ी में सम्मान
Dholpur, Rajasthan:बसेड़ी: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर शतायु मतदाताओं का भव्य सम्मान बसेड़ी पंचायत समिति सभागार में उपखंड स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस समारोह बड़े उल्लास और गर्व के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी सुरेंद्र प्रसाद ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशानुसार बसेड़ी विधानसभा क्षेत्र के शतायु पुरुष एवं महिला मतदाताओं को प्रमाण पत्र और पुष्प भेंट कर हार्दिक सम्मान व्यक्त किया। एसडीएम ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में हमारे वरिष्ठ मतदाताओं का योगदान अमूल्य है, 100 वर्ष की उम्र में भी मतदान के प्रति उनका उत्साह युवाओं के लिए प्रेरणा है। भारत निर्वाचन आयोग की इस गरिमामयी व्यवस्था से सम्मानित होने वाले समस्त वृद्धजनों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया। इस अवसर पर तहसीलदार बसेड़ी कमल पचौरी, वरिष्ठ सहायक विपुल गर्ग, सुपरवाइजर देवानंद महावर (व्याख्याता), राजेंद्र गिरी, सुशीला महावर सहित बड़ी संख्या में बीएलओ और विभागीय कार्मिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में बुजुर्गों के अनुभवों को भी साझा किया गया।0
0
Report
SA अपार्टमेंट के पिलर टूटने के बाद गोलागंज में आस-पास की बिल्डिंग खाली
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के गोलागंज स्थित बारूद खाना मोहल्ले में हाल ही में SA अपार्टमेंट के पिलर दरकने के बाद अब यहां आस-पास मौजूद अपार्टमेंट भी खाली करवा लिये गए हैं। यह पूरा इलाका खतरे से खाली नहीं है आपको बता दे की इस बिल्डिंग की जद में आने वाला अमीमा अपार्टमेंट रियाज मंजिल पूरी तरह से खाली करवा लिया गया है इसके साथ ही अवध अपार्टमेंट हलीफ मेनोर की भी जांच चल रही है। यह सभी बिल्डिंग लगभग पांच मंजिल की हैं जिसमें मानकों की भारी कमी मिली है सैकड़ों की संख्या में यहां लोग रहते हैं सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स और lda सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है किसी को भी यहां आने-जाने की अनुमति नहीं है कंस्ट्रक्शन का काम लगातार जारी है अलग-अलग विभागों ने अपनी नोटिस भी चस्पा कर दी हैं। अब देखना यह होगा कि क्या दोबारा इन बिल्डिंग में कोई रहने आएगा या फिर इनका ध्वस्तीकरण किया जाएगा0
0
Report
Advertisement
