icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चंदौली: निर्माणाधीन पुलिस लाइन में मजदूर की मौत, परिजनों ने मुआवजे की मांग की

Chandauli, Uttar Pradesh:निर्माणाधीन पुलिस लाइन में बड़ा हादसा खत्म; पांचवीं मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत; सामान उठाने के दौरान हादसा, निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी; मृतक की पहचान भोजापुर गांव निवासी 34 वर्षीय अशोक राय के रूप में हुई; ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने अशोक राय को मृत घोषित किया, परिवार में कोहराम; मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियां, एक बेटा और मां को छोड़ गया; परिवार का कमाऊ सदस्य था अशोक राय, मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़; पुलिस लाइन निर्माण में मजदूर की मौत के बाद सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल; हादसे की वजह और जिम्मेदारी को लेकर जांच पर नजर; सपा विधायक और कार्यकर्ता धरने पर बैठे; निर्माणाधीन पुलिस लाइन गेट पर बैठे सपा विधायक; परिजनों को 25 लाख मुआजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण; सकलडीहा थाना क्षेत्र भोजापुर गांव का है पूरा मामला
0
0
Report

हरियाणा बिजली विवाद: प्रायोजेशन के खिलाफ मंत्री के साथ मीटिंग असफल, लोकहित में लाइसेंस रद्दीकरण पर जोर — रातभर की चर्चा

Noida, Uttar Pradesh:PANCHKULA (HARYANA): DEVENDER HOODA ( JOINT ACTION COMMITTEE MEMBER, ELECTRICITY DEPT) / ANIL VIJ (ENERGY MINISTER, HARYANA) ON POWER OUTAGE IN HARYANA। हमारी प्रमुख मांग थी कि जो खून पसीने से हमने ये बिजली का विभाग खड़ा किया है, इसकी कोटियों के भाव में बेचने का निर्णय किया गया था उसे रोकना। 19 तारीख को जो पैरेलल लाइसेंस दिया गया था, इसके विरोध में हम स्ट्राइक पर थे। हमने हरियाणा गवर्नमेंट को यह कहा था कि प्रायोगिटेशन इस विभाग में नहीं होगा। minister महोदय के साथ मीटिंग हुई लेकिन अनिर्णय रहा। कानून में ऐसा कुछ भी नहीं कि मंत्री महोदय के प्रयास से यह वापस हो जाए। केवल कानून में आर्टिकल 108 और 94 के तहत मुख्यमंत्री इंस्टीট्यूशन हेड है, वे इसको वापस करवा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने आर्टिकल 108 और 94 के तहत आर्डर दिया कि जनता हित में पैरेलल लाइसेंस आप कैंसिल करें। हमने कहा कि कल दूसरा कोई प्लेयर आ जाएगा तो मुख्यमंत्री ने जवाब दिया एनीवेयर। आगे कहा गया कि भविष्य में कोई प्लेयर नहीं आएगा। मुख्यमंत्री ने पीसीएम की घोषणा कर दी और हमारे को भी यह बताया गया कि कोई प्राइवेट प्लेयर नहीं आएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के बिजली विभाग में किसी प्राइवेट प्लेयर को नहीं आने देंगे। बिजली जल्दी आ जाएगी, टेक्निकल डिपार्टमेंट है, परमिट लेकर काम करना पड़ता है। हम चाहते हैं बिजली रिस्टोर हो और कर्मचारियों का कोई कैजुअल्टी या एक्सीडेंट न हो। हम कल तक रिस्टोर करने की कोशिश करेंगे। बाकी मांगों पर तीन-तीन तारीख को मीटिंग होगी, जिसमें इंटर यूटिलिटी ट्रांसफर, रिस्क अलाउंस, टीबीसीबी, रोस्टर, एक्सग्रेशन पॉलिसी एडमेंट, ऑनलाइन ओटीपी ट्रांसफर की 100% बंद जैसी बातों पर चर्चा होगी। ANIL VIJ उनका मुद्दा privéटाइजेशन के खिलाफ था, CRA ने फैसला दिया था। बातचीत जारी रही, हड़ताल खत्म हो और फैसला निरस्त हो सके। जिलों से बातचीत के बाद सेक्शन 108 में डेविएशन ऑफ पॉलिसीज़ के तहत पब्लिक स्टेट मूवमेंट डायरेक्शन देकर फैसले को खारिज करने की कोशिश की जाएगी और इलेक्ट्रिसिटी एक्ट के धारा 9.4 के प्रावधान के अनुसार रिव्यू पोजीशन डालने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। HEERC को डायरेक्शन देने के लिए हस्ताक्षर हो चुके हैं।
0
0
Report
Advertisement

धौलपुर विकास के लिए गिरीश गर्ग की वसुंधरा राजे से दूसरी मुलाकात

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर के विकास को लेकर वसुंधरा राजे से सभापति गिरीश गर्ग की दूसरी मुलाकात धौलपुर। नगर परिषद सभापति गिरीश गर्ग धौलपुर शहर के विकास को लेकर लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुलाकात कर शहर के विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। यह उनकी दूसरी मुलाकात है जो शहर के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मुलाकात के दौरान सभापति गिरीश गर्ग ने धौलपुर शहर की मूलभूत समस्याओं को पूर्व मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। विशेष रूप से नगर परिषद क्षेत्र में बरसात के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या, सड़कों की स्थिति, सफाई व्यवस्था और लंबित विकास कार्यों को गति देने जैसे विषयों पर गंभीर विचार-विमर्श हुआ। सभापति ने शहर में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मार्गदर्शन भी लिया। सूत्रों के अनुसार वसुंधरा राजे ने धौलपुर के विकास को लेकर सकारात्मक सुझाव दिए और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने शहर की समस्याओं के स्थायी समाधान पर जोर दिया। इस मुलाकात में सभापति प्रतिनिधि आकाश गर्ग और अविनाश गर्ग भी मौजूद रहे। दोनों ने भी शहर के विकास से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। गौरतलब है कि सभापति गिरीश गर्ग लगातार विभिन्न स्तरों पर धौलपुर के विकास के लिए प्रयासरत हैं। आमजन से जुड़े मुद्दों के समाधान और शहर को बेहतर बनाने की दिशा में की जा रही इस पहल को आने वाले समय में कार्ययोजना के रूप में देखा जा रहा है
0
0
Report

नितिन नबीन का रांची दौरा: कांके में बैठक, पीएम मोदी की बात सुनेंगे

Ranchi, Jharkhand:बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन दूसरे बार रांची पहुंचे हैं। रांची के कांके में आयोजित पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन से संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होगा, जिससे 2029 के लक्ष्य को साधने में मजबूती मिलेगी। अपने प्रवास के तीसरे दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन रांची के कांके में पीएम मोदी के मन की बात को सुनेंगे।
0
0
Report
Advertisement

फिर गरजी प्राधिकरण की जेसीबी, 12 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow23m ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव / उमेश त्रिवेदी 2.5 करोड़ रुपये आंकी गई जमीन की कीमत, डीएम के निर्देश पर चला अभियान; सचिव बोले—बिना नक्शा पास कराए निर्माण करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई उन्नाव। उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ एक बार फिर कार्रवाई करते हुए जेसीबी से 12 बीघा जमीन पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त करा दिया। शुक्रवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीना के निर्देश पर प्राधिकरण के सचिव एवं नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। ध्वस्त की गई जमीन का बाजार मूल्य करीब 2.5 करोड़ रुपये बताया गया है। प्राधिकरण की टीम ने पहली कार्रवाई कुंदूखेड़ा गांव में करोवन रेलवे क्रॉसिंग से पहले की। यहां रामदास गुप्ता, वीरपाल आदि द्वारा करीब 10 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कराया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के समीप जज कॉलोनी के सामने धर्मेंद्र यादव और देवेंद्र यादव द्वारा करीब दो बीघा भूमि पर विकसित की गई अवैध प्लॉटिंग पर भी जेसीबी चलाई गई। अवैध प्लॉटिंग करने वालों को चेतावनी प्राधिकरण के सचिव मनोज कुमार सिंह ने स्पष्ट कहा कि बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध निर्माण और प्लॉटिंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ध्वस्तीकरण अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को चिह्नित कर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण की टीम रही मौजूद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सचिव मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में अवर अभियंता कमलदीप सिंह और प्राधिकरण की टीम ने की। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध प्लॉटिंग करने वालों में हड़कंप मचा रहा।
0
0
Report

अमृतसर से कांग्रेस सांसद पहुंचे मुजफ्फरनगर दिया बड़ा बयान,1 नवंबर को दिल्ली में होगी कांग्रेस की बड़ी रैली

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollow51m ago
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:

मुजफ्फरनगर : अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला शुक्रवार दोपहर मुजफ्फरनगर पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी के स्थानीय नेताओं के साथ बैठक की और पत्रकार वार्ता कर केंद्र सरकार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और इंडिया ब्लॉक देशभर में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ और ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान चला रहे हैं। इस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जागरूक किया जा रहा है और लोगों से अपने मताधिकार की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की जा रही है। सांसद अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि आगामी 1 नवंबर को दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें इंडिया ब्लॉक के घटक दल भी शामिल होंगे। उन्होंने मुजफ्फरनगर के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचकर रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मौजूदा सरकार जनता के मताधिकार को कमजोर कर रही है। लोकतंत्र में जनता अपने वोट के माध्यम से सरकार चुनती है, लेकिन सरकार चाहती है कि जनता उसी दिशा में सोचे, जैसा वह चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर देशभर में आवाज उठा रही है और लोगों को लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक कर रही है। केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए औजला ने आरोप लगाया कि सरकार ने देश के सार्वजनिक उपक्रमों को बेचने का काम किया है और देश के हितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने चीन के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरते हुए सवाल उठाए। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए सांसद ने चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मताधिकार की सुरक्षा के मुद्दे को प्रमुखता से उठा रही है। उन्होंने दावा किया कि जनता केंद्र सरकार से खुश नहीं है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी। ओझला ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी से पहले भी देश के अधिकारों के लिए संघर्ष किया था और आजादी के बाद भी लोकतंत्र तथा जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए उसकी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने मुजफ्फरनगर की जनता से भी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान का समर्थन करने और 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली रैली में भाग लेने की अपील की।

0
0
Report
Advertisement

वाराणसी: राजातालाब में बालिकाओं ने निकाली जागरूकता रैली, भ्रूण हत्या और बाल विवाह के खिलाफ उठाई आवाज

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/ जक्खिनी / राजातालाब, वाराणसी। आशा ट्रस्ट के तत्वावधान में शुक्रवार को ढढ़ोरपुर गांव में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ बालिकाओं ने रैली निकाली। रैली में लड़कियों ने कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह, दहेज और यौन उत्पीड़न के खिलाफ नारेबाजी की — भीख नहीं अधिकार चाहिए, जीने का सम्मान चाहिए। रैली ढढ़ोरपुर, जयापुर, चंदापुर, भीखमपुर, असवारी, बूड़ापुर, कोइलीपुर आदि गांवों की सैकड़ों किशोरियों की भागीदारी से निकली। जो कोइलीपुर-ढढ़ोरपुर की बस्तियों से होते हुए आशा सिलाई-कढ़ाई केंद्र पहुंची, जहां बालिका महोत्सव आयोजित हुआ। महोत्सव में लड़कियों ने नाटक, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए कुरीतियों पर प्रहार किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि संवैधानिक व्यवस्था ने सबको समान अधिकार दिया है, लेकिन सामाजिक व्यवस्था में बदलाव जरूरी है। सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत दहुरी ने कहा कि कानून सख्त होने के बाद भी महिलाओं के खिलाफ अपराध चिंताजनक है। महिला संगठन संयोजिका अनीता पटेल ने लड़कियों से अपने हक के लिए खुद आगे आने की अपील की।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर के जंतर-मंतर में पत्थरों से बना विज्ञान, समय और आकाश का अद्भुत हिसाब

Jaipur, Rajasthan:जयपुर- न घड़ी, न मोबाइल… फिर भी वक्त का हिसाब सेकंड तक! सूर्य की छाया से समय और विशाल यंत्रों से ग्रह-नक्षत्रों की गणना। जयपुर का जंतर-मंतर, जहां करीब 300 साल पहले पत्थरों में विज्ञान उतारा गया। यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल जंतर-मंतर आज भी बताता है कि हमारे पूर्वज आसमान को सिर्फ देखते नहीं थे,बल्कि उसकी हर चाल का हिसाब भी रखते थे। देखिए ये खास रिपोर्ट। यह पत्थर नहीं, विज्ञान के औजार हैं। हर कोण, हर निशान और हर संरचना के पीछे एक गणना है। जयपुर का जंतर-मंतर इस बात की गवाही है कि सदियों पहले भी आसमान को समझने के लिए वैज्ञानिक प्रयोग किए जाते थे। ये कोई आम इमारतें नहीं… हर आकार, हर कोण और हर निशान के पीछे छिपा है विज्ञान। कहीं सूर्य की छाया से समय का पता चलता है, तो कहीं ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का अध्ययन होता है। जयपुर के जंतर-मंतर में बने विशाल यंत्र इस बात का प्रमाण हैं कि सदियों पहले भी खगोल विज्ञान और गणित की समझ कितनी विकसित थी। इस वैज्ञानिक विरासत के पीछे हैं जयपुर के संस्थापक महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय। 18वीं सदी में उन्होंने खगोलीय गणनाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पांच वेधशालाएं बनवाईं। जयपुर की वेधशाला इन पांचों में सबसे बड़ी और बेहतर संरक्षित मानी जाती है। यहां पत्थर और धातु को इस तरह आकार दिया गया कि वे आकाशीय घटनाओं के अध्ययन में मदद कर सकें। जंतर-मंतर का वृहद सम्राट यंत्र इसकी सबसे बड़ी पहचान है। विशाल त्रिकोणीय संरचना और उसके आसपास बने माप-चिह्नों की मदद से स्थानीय समय की गणना की जाती है। इसकी गणना की सटीकता दो सेकंड तक बताई गई है। वहीं, लघु सम्राट यंत्र से लगभग 20 सेकंड की सटीकता तक समय मापा जा सकता है। यानी आधुनिक डिजिटल घड़ियों से सदियों पहले समय को मापने की ऐसी व्यवस्था तैयार की गई, जो आज भी लोगों को हैरान करती है। यहां हर यंत्र की अपनी भूमिका है। नाड़ीवलय यंत्र सूर्य की स्थिति और स्थानीय समय बताता है। जयप्रकाश यंत्र से आकाशीय पिंडों की स्थिति समझी जाती है। राशिवलय यंत्र के 12 अलग-अलग उपकरण राशियों से संबंधित खगोलीय गणनाओं के लिए बनाए गए। राम यंत्र से आकाशीय पिंडों की ऊंचाई और दिशा का अध्ययन किया जाता है। यानी एक ही परिसर में आसमान को समझने के लिए कई तरह की वैज्ञानिक व्यवस्थाएं विकसित की गईं। जंतर-मंतर की खूबसूरती सिर्फ इसके आकार में नहीं, इसकी बनावट में भी है। कहीं विशाल पत्थर की संरचनाएं हैं, तो कहीं धातु की डिस्क और संगमरमर पर उकेरे गए माप। हर यंत्र को एक खास उद्देश्य के लिए तैयार किया गया। इनकी बनावट में गणित, दिशा निर्धारण, माप और स्थापत्य का ऐसा मेल दिखाई देता है, जो इस वेधशाला को दुनिया की दूसरी ऐतिहासिक इमारतों से अलग पहचान देता है। जंतर-मंटर को 31 जुलाई 2010 को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया। यहां आने वाले पर्यटक सिर्फ ऐतिहासिक इमारतें नहीं देखते, बल्कि उस वैज्ञानिक परंपरा को समझने का मौका भी पाते हैं, जिसमें आकाशीय घटनाओं को गणना और यंत्रों के जरिए समझने का प्रयास किया गया। आज समय हमारी कलाई पर बंधी घड़ी और मोबाइल में कैद है, लेकिन जयपुर का जंतर-मंतर याद दिलाता है कि कभी सूर्य की छाया ही समय की सबसे बड़ी गवाह हुआ करती थी। ये यंत्र इतिहास के अवशेष भर नहीं, बल्कि वैज्ञानिक जिज्ञासा, गणितीय समझ और भारतीय स्थापत्य कौशल की जीवंत मिसाल हैं। पत्थरों में दर्ज यह विज्ञान आज भी दुनिया को भारत की समृद्ध वैज्ञानिक विरासत से रूबरू करा रहा है। नोट-इस खबर की फीड ओएफसी से स्लग से भेजी गई है।
0
0
Report

राहुल गांधी के विदेशी दौरे पर विपक्षी सवाल, अमेरिका-यूरोप से दखल को लेकर सियासी घमासान

Noida, Uttar Pradesh:DELHI : R.P. SINGH (BJP) ON SUDHANSHU TRIVEDI'S ALLEGATIONS REGARDING RAHUL GANDHI'S FOREIGN TRIPS / POLITICAL ROW OVER THE CANCELLATION OF DILJIT DOSANJH'S EVENT / BHAGWANT MANN HITTING BACK AT THE BJP OVER HOME MINISTER AMIT SHAH'S REMARKS ON DRUGS / IMRAN MASOOD'S COMMENTS TARGETING RSS LEADER INDRESH KUMAR / DETENTION OF PROTESTERS DURING THE DELHI MARCH DEMONSTRATIONS दिल्ली: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह कहते हैं, "राहुल गांधी विदेश जाते हैं और ऐसी ताकतों के साथ जुड़ते हैं जो भारत का विरोध करते हैं। वह इल्हान उमर से मिले, जो खुले तौर पर कहती हैं कि कश्मीर को भारत से अलग हो जाना चाहिए। अमेरिका के दौरों के दौरान, उन्होंने यह भी कहा है कि अमेरिका और पश्चिमी यूरोपीय देशों को भारत के मामलों में दखल देना चाहिए, और दावा किया कि यहाँ लोकतंत्र खत्म हो गया है। उनके सलाहकार सैम पित्रोदा ने खुले तौर पर सवाल उठाया है कि अगर जॉर्ज सोरोस 100 मिलियन डॉलर खर्च करते हैं, तो इससे क्या फर्क पड़ता है। जब भी राहुल गांधी विदेश जाते हैं, तो ऐसा लगता है कि ये लोग भारत को तोड़ने के लिए विदेशी ताकतों के साथ मिलकर साजिश रच रहे हैं।"
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top