460001
बैतूल में भारी बारिश से पारसडोह जलाशय के दो गेट गए खोले
Nayegaon, Madhya Pradesh:बैतूल जिले में लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। जलाशयों में क्षमता से अधिक पानी आने के कारण गेट खोले जा रहे हैं। सतपुड़ा जलाशय के 7 गेट खोलने के बाद आज दोपहर पारसडोह डैम के भी दो गेट खोले गए। डैम से 51 क्यूसेक प्रति सेकंड पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे ताप्ती नदी में बाढ़ आने की संभावना बढ़ गई है। ताप्ती के निचले क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में बैतूल जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उदयपुर की महिला ने दुकान से असली चेन के बजाय नकली चेन चुरा ली
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर शहर के भूपालवाड़ी इलाके में एक महिला ने बड़े ही शातिर अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। महिला क्षेत्र के कंचन आभूषण नाम की दुकान पर सोने की चैन खरीदने के लिए पहुंची। उसने दुकानदार से अलग-अलग डिजाइन की सोने की चेन दिखाने को कहा। दुकानदार उसे गहने दिखाने में व्यस्त हो गया। इसी दौरान दुकान पर दूसरा ग्राहक आ गया। दुकानदार जैसे ही दूसरी तरफ ध्यान देने लगा, महिला ने मौका देखकर असली चेन गायब कर दी और उसकी जगह नकली चेन रख दी। कुछ देर बाद महिला ने कहा कि वह परिवार से पूछकर वापस आएगी और वहां से चली गई। जब दुकानदार ने सामान समेटना शुरू किया तो बॉक्स में रखी चेन देखकर उसे शक हुआ। जांच करने पर पता चला कि चेन नकली है। दुकानदार तुरंत बाहर भागा और महिला को आवाज लगाई, लेकिन वह दुकान से थोड़ी दूरी पर खड़े स्कूटर पर बैठकर वह मौके से निकल गई। व्यापारी ने बाइक से पीछा भी किया, लेकिन महिला को पडकने में सफल नहीं हुआ। पीड़ित व्यापारी ने धानमंडी थाने में मामला दर्ज करवाया है। सन्दिग्ध महिला दुकान में पगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वही पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
15 साल बाद वैदिक स्वर गयाजी में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू, 55 कैमरों से निगरानी
Gaya, Bihar:गयाजी के विश्व प्रसिद्ध श्री विष्णुपद मंदिर परिसर में शनिवार से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ हो रहा है। यह महायज्ञ 15 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आयोजित किया जा रहा है, जिसे लेकर न केवल स्थानीय श्रद्धालु बल्कि दूर-दराज से आने वाले भक्तों में भी जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। महायज्ञ की शुरुआत 18 अप्रैल की सुबह भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई। श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति के अनुसार, इस कलश यात्रा में करीब 501 कलश शामिल होंगे। यात्रा में महिलाएं और युवतियां माथे पर कलश धारण कर नगर भ्रमण करेंगी। गाजे-बाजे के साथ निकलने वाली इस शोभायात्रा में ऊंट और घोड़े भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। यह यात्रा विष्णुपद मंदिर से निकलकर चांद चौरा, नवागढ़ी, बहुआर चौरा, नादरागंज, कोईरीबारी, जीबी रोड, कोतवाली, रमना रोड और पंचमहला होते हुए सूर्यकुंड सरोवर पहुंचेगी। वहां यज्ञाचार्य के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलभरी की रस्म पूरी की जाएगी। इसके बाद कलश यात्रा पुनः मंदिर लौटेगी, जहां यज्ञ मंडप में कलशों की स्थापना की जाएगी। महायज्ञ के दूसरे दिन यानी 19 अप्रैल को अग्निस्थापना, वेदी पूजन और मंडप पूजन की विधि संपन्न होगी। 20 अप्रैल से विधिवत महायज्ञ आरंभ होगा, जो 26 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान पांच यजमान पूरे अनुष्ठान में शामिल रहेंगे। इसके अलावा आम श्रद्धालु भी कूपन लेकर हवन और पूजा में भागीदारी कर सकेंगे। महायज्ञ के आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में भव्य यज्ञ मंडप का निर्माण किया गया है, जो धूप घड़ी के समीप स्थित है। वहीं, श्रीराम कथा के लिए अलग से विशाल पंडाल तैयार किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो। 18 अप्रैल से ही श्रीराम कथा का भी शुभारंभ हो रहा है, जिसका वाचन सुप्रसिद्ध कथावाचिका डॉ. सरोज मृणाल ब्रजवासी करेंगी। कथा का आयोजन प्रतिदिन संध्या 7 बजे से 10 बजे तक होगा। इधर, महायज्ञ को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में करीब 30 अस्थायी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जबकि पहले से 25 स्थायी कैमरे मौजूद हैं। इस तरह कुल 55 कैमरों के जरिए 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा एक अत्याधुनिक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जहां से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। जिला प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह सतर्क है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है और वरीय पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन का उद्देश्य है कि श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें और आयोजन निर्विघ्न रूप से संपन्न हो।0
0
Report
दिल्ली तूफान के कारण जयपुर डायवर्ट 21 फ्लाइटों के यात्री सड़क से दिल्ली पहुंचे
Jaipur, Rajasthan:दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बीती रात तूफान और खराब मौसम के चलते फ्लाइट्स की लैंडिंग में परेशानी हुई। बीती रात दिल्ली जाने वाली 21 फ्लाइट डायवर्ट होकर जयपुर पहुंची। इस कारण कई घंटों तक हवाई यात्री जयपुर एयरपोर्ट पर अटके रहे। वहीं 4 फ्लाइट के यात्रियों को विमान से उतारकर सड़क मार्ग से दिल्ली भेजा गया। दिल्ली में खराब मौसम के चलते शुक्रवार रात को विमानों का संचालन गड़बड़ा गया। देश-विदेश के अलग-अलग एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट्स की दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग नहीं हो सकी। खराब मौसम के चलते लैंडिंग नहीं हो पाने पर इन फ्लाइट्स को जयपुर या दूसरे नजदीकी एयरपोर्ट्स के लिए डायवर्ट किया गया। दिल्ली जाने वाली कुल 21 फ्लाइट डायवर्ट होकर जयपुर पहुंची। दिल्ली में खराब मौसम के चलते रात 9 बजे से फ्लाइट्स के डायवर्जन का सिलसिला शुरू हुआ और रात 12 बजे तक फ्लाइट्स डायवर्ट होकर जयपुर पहुंची। हालांकि इसके बाद रात 12 बजे से मौसम में सुधार होने पर फ्लाइट्स वापस दिल्ली जाना शुरू हो गई थी। तड़के सुबह 5 बजे तक 16 यात्री फ्लाइट वापस दिल्ली लौट गईं। वहीं बची हुई फ्लाइट शनिवार को दिन में दिल्ली के लिए रवाना हुई। कुल 21 डायवर्ट फ्लाइट में 7 इंटरनेशनल और 14 घरेलू फ्लाइट शामिल रही।0
0
Report
Advertisement
नागौर में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के मकान फ्रीज, कार्रवाई जारी
Nagaur, Rajasthan:प्रदेशभर मे अवैध गतिविधियों मे लिप्त तस्करो पर राज्य सरकार की और से उनकी अवैध तरीके से अर्जित की संपत्ति को फ्रीज करने का लगातार एक्शन चलाया जा रहा है. वही नागौर जिले मे भी पिछले दो माह मे आधा दर्जन से अधिक तस्करो की संपत्तियो को फ्रीज कियआ जा चुका है. नागौर जिले मे एसपी रोशन मीणा के निर्देशन मे अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ लगातार कारवाही की जा रही है. कारवाही के बाद धारा 68 F के तहत तस्करो की अवैध संपत्तियो पर कारवाही की जा रही है. वही आज नागौर के डीडवाना बाइपास पर एनडीपीएस एक्ट मे तस्कर बारानी निवासी गोविन्द राम की 1300 स्कोयरफीट मकान को फ्रीज किया है. नागौर कोतवाली थानाधिकारी वेदपाल शिवरान ने बताया कि राज्य सरकार की और चलाये जा रहे तस्करो की संपत्ति फ्रीज करने के मामले मे आज नागौर एसपी रोशन मीणा के निर्देशन मे डीडवाना बाइपास पर तस्कर गोविंद राम के मकान को फ्रीज किया है. जो कि अवैध मादक पदार्थो की तस्करी से अर्जित राशि से संपत्ति खरीद की गई थी. जिसको आज फ्रीज कर दिया गया है. जिले मे अब तक एक माह मे तीन तस्करो के मकानो को फ्रीज किये जा चुके है. वही आगे भी इस प्रकार की कारवाही जारी रहेगी.0
0
Report
मैदानी इलाकों में भारी बारिश, ऊँचाई पर हिमपात; किश्तवाड़ में स्कूल बंद, NH-44 ट्रैफिक एडवायज़री
Bhaderwah, Exclusive Spl Story;Heavy Rain in Plains, Fresh Snowfall in Higher Reaches; Schools Closed in Kishtwar, Traffic Advisory Issued on NH-44 In predicted by the Meteorological Department, plains are witnessing torrential rainfall, while higher reaches of Bhaderwah, Kishtwar, and Ramban have experienced fresh snowfall since last night. In view of the prevailing weather conditions, the District Administration Kishtwar has ordered the closure of all government and private schools as a precautionary measure. However, schools in Ramban and parts of Doda district are functioning normally with precautionary measures. SSP Traffic NHW Ramban informed that traffic movement on the Jammu–Srinagar National Highway (NH-44) is ongoing but with caution due to inclement weather. He has advised commuters to avoid unnecessary travel on NH-44 until weather conditions improve. The administration continues to keep a close watch on the situation arisen after torrential rains.0
0
Report
अलवर में गौकशी-तस्करी पर सख्ती की मांग; समाज समिति ने एसपी को ज्ञापन सौंपा
Alwar, Rajasthan:अलवर में हाल ही में सामने आई गौकशी की घटनाओं और जिले में बढ़ती गौ तस्करी को लेकर सर्व हिंदू समाज समिति ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) को ज्ञापन सौंपकर गहरी चिंता व्यक्त की है। समिति ने प्रशासन से इन मामलों में त्वरित कार्रवाई और लगातार निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन के दौरान समिति के प्रतिनिधियों ने बताया कि कुछ दिन पहले अग्रसेन चौराहे के पास एक गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर मिला था, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। इसके अलावा, रात के समय शहर में गौ तस्करों द्वारा गायों को पिकअप वाहनों में भरकर ले जाने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं, जिन पर तुरंत रोक लगانا आवश्यक है। पुलिस अधीक्षक ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि मामले में शामिल दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि गौकशी और तस्करी जैसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस विभाग विशेष अभियान चलाएगा। समिति के पदाधिकारियों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग दोहराते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं पर नियंत्रण के लिए ठोस और निरंतर कदम उठाए जाने चाहिए। बाइट: तेज सिंह, हिंदूवादी नेता बाइट: सुभाष अग्रवाल, हिंदूवादी नेता0
0
Report
Advertisement
शादी कार्ड बांटने निकली मां की ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में मौत
Faridabad, Haryana:शादी की खुशियां मातम में बदली, कार्ड बांटने निकली मां की सड़क हादसे में मौत फरीदाबाद के बल्लभगढ़ मकेश कॉलोनी में उस वक्त खुशी का माहौल मातम में बदल गया, जब शादी के कार्ड बांटने निकली एक मां सड़क हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर रिश्तेदारों को शादी का निमंत्रण देने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि मां की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बेटा सुरक्षित बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है。 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही ट्रैक्टर चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा。0
0
Report
आवास विकास परिषद ने अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चला 11 भवनों में ताला डाला
Agra, Uttar Pradesh:आवास विकास परिषद ने शुक्रवार को अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाया और अवैध रूप से भवनों में रह रहे लोगो को बाहर निकाल कर अपना ताला डाल दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. कलिंदी विहार में बनी काशीराम योजना के कई ब्लॉकों में अचानक से आवास विकास परिषद दलबल के साथ पहुंची जहां बड़ी संख्या में भवनों में लोग अवैध रूप से रह रहे थे, इन ब्लॉकों में लगभग 360 आवासीय भवन बने है जिसमें से अभी महज 145 भवन ही आवंटित हुए है लेकिन लंबे समय से लोगों ने इस पर अवैध कब्जा कर लिया और रहने लगे, कुछ मकान ऐसे थे जो बाहरी व्यक्तियों द्वारा कब्जा कर लिया गया था, उसके बाद आवास विकास परिषद की प्रवर्तन टीम ने अवैध रूप से रह रहे लोगों को घर से बाहर कर 11 भवनों में अपना ताला डाल दिया जबकि अन्य 50 से ज्यादा परिवारों को दो दिन में मकान खाली करने का आदेश दिया है, आवास विकास परिषद के अधीक्षक अभियंता अतुल कुमार ने साफ कर दिया है कि किसी भी अवैध कब्जाधारी को भवनों ने नहीं रहने दिया जाएगा, और अवैध कब्जा मिलने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी. 13 साल पहले काशीराम आवास योजना के तहत 360 आवासीय भवनों का निर्माण कार्यदाई संस्था डूडा से कराया गया था लेकिन अभी तक महज 145 मकान ही परिषद को हैंडओवर किए गए थे जबकि अन्य 215 अभी भी हैंडओवर नहीं हुए0
0
Report
बोकारो के नए SSP नाथू सिंह मीणा का गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत और कार्यालय निरीक्षण
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के नए पुलिस अधीक्षक के कार्यालय परिसर में जोरदार स्वागत किया गया। जहां पुलिस के अधिकारियों ने उपस्थित होकर नए पुलिस अधीक्षक को गार्ड ऑफ ऑनर दिलवाया, इसके बाद उन्हें पुष्प गुच्छ देकर के स्वागत किया गया। इसके बाद नए पुलिस कप्तान नाथू सिंह मीणा अपने कार्यालय पहुंचे तथा कार्यालय का निरीक्षण भी किया। हालांकि योगदान देने की प्रक्रिया भी शुरू होगी।0
0
Report
Advertisement
उधम सिंह नगर में अवैध संरचनाओं पर बुलडोजर, तीन धार्मिक संरचनाएं ध्वस्त
Vijayawada, Andhra Pradesh:उधम सिंह नगर में आज फिर धामी बुलडोजर अवैध रूप से बनाई गई संरचनाओं पर गरजा। सुबह से हुआ यह अभियान कई घंटे तक चला। इस दौरान तीन धार्मिक संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। दरअसल एक वर्ग विशेष के लोगों ने गूलरभोज के ठंडे नाला क्षेत्र में सिंचाई विभाग की भूमि पर अवैध रूप से बस्ती बसा ली थी। इतना ही नहीं इस कालोनी से धार्मिक संरचनाओं का निर्माण भी कर दिया गया। तीन महीने पहले प्रशासन ने इस क्षेत्र का सर्वे किया और अवैध कब्जा होने की स्थिति में ठंडा नाले में बसी बस्ती को नोटिस जारी कर दिया। यह नोटिस मिलने के बाद अवैध कब्जेदारों ने हाई कोर्ट की शरण ली जहां उन्हें राहत नहीं मिली जिसके बाद अतिक्रमणकारी सुप्रीम कोर्ट से स्थगन आदेश ले आए लेकिन इन धार्मिक संरचनाओं पर कोई स्थगन आदेश नहीं मिला जिसे फिर प्रशासन ने तीनों अवैध संरचना बनाने वाले अतिक्रमणकारियों को भूमि और निर्माण संबंधी दस्तावेज दिखाने के निर्देश दिए थे, जब अतिक्रमणकारी निर्माण संबंधी कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाए तो आज तड़के सिंचाई विभाग ने प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर बुलडोजर की मदद से तीनों अवैध संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से अभियान के दौरान पूरे क्षेत्र को सील कर दिया थे。0
0
Report
राजगढ़ में पशु चोरी: 7 बकरियां और 1 बकरा गायब, डेढ़ लाख का नुकसान
Alwar, Rajasthan:राजगढ़ थाना क्षेत्र के दुब्बी गांव में पशु चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने बीती रात घर के बाहर बने बाड़े में बंधी 7 बकरियां और 1 बकरे को चोरी कर लिया। पप्पूराम मीना ने बताया कि उनके भाई कजोड़मल मीना के बाड़े में कुल 12 बकरियां बंधी हुई थीं। रात करीब 11 बजे तक सभी बकरियां सुरक्षित थीं, लेकिन सुबह उठकर देखा तो उनमें से 7 बकरियां और एक बकरा गायब मिला। चोरी हुई बकरियां तोतापुरी नस्ल की बताई जा रही हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है। घटना के बाद कजोड़मल मीना ने राजगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश की जा रही है0
0
Report
मधुबनी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, घरेलू कलह से जुड़ा दर्दनाक मामला
Madhubani, Bihar:मधुबनी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, घटना अररिया संग्राम थाना के पिपरौलिया पंचायत के विष्टौल गाँव की है। 23 वर्षीया मृतिका द्रौपदी देवी, दुर्गानंद तांती की पत्नी थी। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि महिला ने घरेलू कलह के कारण जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने गंभीर हालत देख उसे निजी अस्पताल पहुंचाया लेकिन हालत बिगड़ते देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस विष्टौल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। थानाध्यक्ष आयुष कुमार झा ने बताया पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामले का खुलासा हो जाएगा。0
0
Report
Advertisement
गिरिडीह: कौशल केंद्र में छात्राओं का हंगामा, भेदभाव और सुरक्षा पर सवाल
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सोनबाद पंचायत स्थित बलगो बेलाटांड़ गांव में झूपो देवी इंटर कॉलेज परिसर में संचालित दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र में छात्राओं ने अव्यवस्था के खिलाफ जमकर हंगामा किया. यह केंद्र मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत भाड़े के भवन में चल रहा है. करीब दो घंटे तक चले हाई वोल्टेज हंगामे के बाद बेंगाबाद पुलिस ने बड़ी मशक्कत से मामला शांत कराया. छात्र-छात्राओं ने केंद्र प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. छात्रों का कहना है कि यहां आदिवासी बच्चों के साथ भेदभाव और छुआछूत किया जाता है. पिछले कई महीनों से हॉस्टल में महिला वार्डन की नियुक्ति नहीं हुई है. नियमित कक्षाएं नहीं चलतीं और जिन ट्रेड की ट्रेनिंग का दावा किया जाता है, उन विषयों के शिक्षक ही उपलब्ध नहीं हैं. छात्राओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए. हॉस्टल में लड़के-लड़कियां दोनों रहते हैं, लेकिन महिला गार्ड की कोई व्यवस्था नहीं है. परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी पिछले एक महीने से बंद पड़े हैं. शिकायतों के बावजूद प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की. लगातार अनदेखी से नाराज डेढ़ दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं ने हॉस्टल छोड़ने का फैसला लिया और सामान लेकर घर जाने लगे. इसी दौरान हॉस्टल के बाहर छात्रों और शिक्षकों के बीच तीखी नोकझोंक और हंगामा शुरू हो गया.0
0
Report
धौलपुर में 800 करोड़ की कालीतीर लिफ्ट से पानी हर खेत और घर तक
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: कालीतीर लिफ्ट परियोजना का काम शुरू, 800 करोड़ से बदलेगी जिले की तस्वीर 180 मीटर ऊंचाई तक लिफ्ट होगा चंबल का पानी, 483 गांवों की प्यास बुझेगी, सिंचाई को मिलेगा संजीवनी धौलपुर जिले में सालों से सिंचाई और पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। बहुप्रतीक्षित कालीतीर लिफ्ट परियोजना पर आखिरकार धरातल पर काम शुरू हो गया है। करीब 800.04 करोड़ रुपये की लागत वाली इस महत्वाकांक्षी योजना के पूरा होने के बाद चंबल नदी का पानी जिले के प्रमुख बांधों तक पहुंचेगा, जिससे न सिर्फ खेतों को पानी मिलेगा बल्कि लाखों लोगों की पेयजल समस्या भी खत्म होगी। क्या है परियोजना: जल संसाधन विभाग की इस योजना के तहत सरमथुरा तहसील के मदनपुर गांव के पास चंबल नदी में इंटेक वेल बनाया जा रहा है। यहां से दो अत्याधुनिक पंपिंग स्टेशनों के जरिए पानी को करीब 180 मीटर की ऊंचाई तक लिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद लगभग 10 किलोमीटर लंबी भूमिगत एमएस पाइपलाइन से पानी को पार्वती बांध और रामसागर बांध तक पहुंचाया जाएगा। पंपिंग स्टेशनों को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए 132 केवी का जीएलएस सब स्टेशन भी स्थापित किया जा रहा है मानसून के पानी का होगा उपयोग: अधीक्षण अभियंता राजीव अग्रवाल ने बताया कि इस परियोजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि मानसून के दौरान चंबल में आने वाली बाढ़ का जो पानी व्यर्थ बह जाता था, अब उसका उपयोग हो सकेगा। जुलाई से सितम्बर माह के बीच नदी से प्रतिदिन 20 क्यूसेक पानी लिफ्ट कर बांधों में स्टोर किया जाएगा। इससे रबी और खरीफ दोनों सीजन में किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा। साथ ही बांधों में जलस्तर बना रहने से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग सालभर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कर पाएगा। 483 गांवों को सीधा फायदा: परियोजना से धौलपुर, बाड़ी, बसेड़ी और सरमथुरा क्षेत्र के कुल 483 गांवों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। वर्तमान में इन क्षेत्रों में गर्मी के दौरान पेयजल की भारी किल्लत रहती है और सिंचाई के लिए किसान पूरी तरह बारिश पर निर्भर हैं। योजना पूरी होने के बाद क्षेत्र में भू-जल स्तर भी सुधरने की उम्मीद है। काम ने पकड़ी रफ्तार: विभाग के अनुसार एक अप्रैल 2026 से साइट पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। परियोजना पर अब तक करीब 294 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। सबसे बड़ी बाधा वन एवं वन्यजीव विभाग की एनओसी थी, जो अब मिल चुकी है। ऐसे में काम में तेजी लाई जा रही है। विभाग ने तय समयसीमा में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है। अधिकारियों का दावा है कि यदि योजना समय पर पूरी होती है तो यह धौलपुर जिले के लिए जल संकट का स्थायी समाधान साबित होगी और यहां की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। बाइट 1 राजीव अग्रवाल अधीक्षण अभियंता जल संसाधनविभाग0
0
Report
पार्वती नदी के पास कंटेनर पलटा, बड़ा हादसा टला, कोई हताहत नहीं
Dholpur, Rajasthan:सैपऊ के पार्वती नदी के पास अनियंत्रित होकर पलटा कंटेनर, टला बड़ा हादसा सैपऊ उपखंड के पार्वती नदी के पास देर रात एक अनियंत्रित कंटेनर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और समय रहते एक बड़ी दुर्घटना टल गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहत कार्य की मदद से ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही सैपऊ थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रथम दृष्टया रात के अंधेरे में संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा होना सामने आया0
0
Report
Advertisement
