icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
460551
Durgaprasad JounjareDurgaprasad JounjareFollow26 Oct 2024, 04:21 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

DM के आदेश के बाद भी अररिया की जर्जर सड़कों पर मरम्मत नहीं हो पाई

Forbesganj, Bihar:अररिया के डीएम ने सड़क निर्माण कार्य के सभी संवेदकों और अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अनुरक्षण अवधि के सभी सड़को की मरम्मत करने के आदेश दिया है लेकिन ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों और संवेदक इस आदेश को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं जिससे कारण लोगों को जर्जर सड़क पर ही चलना पड़ रहा है। फारबिसगंज के पिपरा से झोकरन जाने वाली सड़क का निर्माण 2020 में ही पूरा हुआ था लेकिन सड़क निर्माण के कुछ दिनों बाद से ही टूटने लगी थी। ग्रामीण कार्य विभाग और संवेदक को 2026 के दिसंबर तक इस सड़क का मेंटेनमेंट करना है लेकिन डीएम के आदेश के बाद भी मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हुआ है जिसको लेकर ग्रामीण काफी नाराज हैं। जर्जर सड़क के कारण विद्यालय आने जाने वाले छोटे बच्चे भी दुर्घटना का शिकार होते हैं लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण सड़क जर्जर स्थिति में पहुंच गई है।
0
0
Report
Advertisement

हरुहर नदी के जलस्तर से शेखपुरा के दर्जनों गांव बाढ़ चपेट में, राहत elusive

Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा के टाल क्षेत्र में गंगा की सहायक हरुहर नदी के जलस्तर में इजाफा के बाद कई गांव की फसलें जलमग्न हो गई है। इससे जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बढ़ते जलस्तर के साथ लोगों की परेशानी बढ़ रही है।प्रखंड के पांच पंचायत के दो दर्जन से गांव किस तरह हरुहर नदी के बढ़ते जलस्तर की विभीषिका झेलते है और सरकारी मदद के नाम पर सिर्फ आश्वाशन मिलता है। जबकि कमर भर पानी में निकलें को लेकर ग्रामीणों ने जुगाड की नाम बनाया है। बाढ़ की विभीषिका पर देखिए यह खास रिपोर्ट में। ग्रामीणों ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा कोई व्यवस्था नहीं किया गया एक नाव भी नहीं दिया गया जिसके बाद ग्रामीण अपने देशी जुगाड से नाव बना दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बाजार में मिलने वाले स्टायरो फोम सीट (फोम सीट) खरीदा । उन्होंने कहा कि क्षमता के अनुसान छः से दस की संख्या में फोम सीट को एक साथ मिलकर बांध दिया और यही घर से मुख्य सड़क मार्ग में निकलने का बेहतर माध्यम है । ग्रामीणों ने कहा कि नाव ज्यादा महंगा होने के साथ ऊंचे चलना भी मुश्किल होता है ऐसे में तीन से चार व्यक्ति और सामना के भार को आसानी से लाने के जाने के लिए अच्छा माध्यम है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में लगया गया पूरी फसल चौपट हो गया। जबकि बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त है लेकिन जिला प्रशासन द्वारा अभी तक कोई व्यवस्था नहीं किया गया है। जबकि अपने जुगाड़ से यह नाव ही बाहर निकलने का बेहतर साधन है। वही जदयू एमएलसी ललन प्रसाद ने कहा कि बाढ़ की विभीषिका नालन्दा, पटना, लखीसराय और शेखपुरा के टाल क्षेत्र के लोग झेल रहे है । इसको लेकर सरकार और जल संसाधन मंत्री से मिल इस इलाका को भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने के साथ लोगो को लाभ दिलाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री से मिल राहत और सरकार से मिलने वाले लाभ उपलब्ध कराए जाने की बात कही है। गौरतलब है कि हरुहर नदी गंगा की सहायक नदी है जो टाल क्षेत्र से गुजरते हुए लखीसराय के बड़हिया में गंगा नदी में मिलती है। लेकिन बिहार में गंगा नदी उफान पर होने के कारण हरुहर नदी की धार उलटा हो जाता है जिससे लखीसराय और शेखपुरा जिले के दर्जनों गांव में बाढ़ के हालत हो जाते है। जबकि लखीसराय जिला के हरुहर नदी के मुहाने पर पड़ने वाले गांव को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया गया। जिसके कारण बहा के लोगो को बाढ़ राहत मिलता है। लेकिन शेखपुरा जिला के टाल क्षेत्र के गांव को सरकार द्वारा जल जमाव क्षेत्र माना है जिसके कारण यहां बाढ़ राहत का लाभ नहीं मिलता है। इसको लेकर राजनीतिक भी खूब होती है लेकिन आज तक यह क्षेत्र उपेक्षा का शिकार है। जरूरत है राज्य सरकार लोगो की परेशानी को देखते हुए एक विशेष टीम के माध्यम से सर्वे करा यहां के ग्रामीणों को लाभ पहुंचाया जाए ताकि बराबर परेशानी के भी बाद उपेक्षा का शिकार ग्रामीणों को लाभ पहुंचाया जा सके। जिससे आपदा पीड़ित के साथ भेदभाव नहीं ही सकें।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

खुशखबरी: बिहार फसल योजना से खरीफ 2024 नुकसान पर किसानों को मुआवजा मिला

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना बिहार राज्य फसल सहायता योजना अंतर्गत खरीफ 2024 मौसम के लाभुक किसानों को सहायता राशि प्रदान की गई सहकारिता विभाग के मंत्री राम कृपाल यादव ने किसानों को सहायता राशि वितरित की। मंत्री ने कहा बिहार राज्य फसल योजना अंतर्गत खरीफ 2024 के मौसम में जो नुकसान हुआ था उसमें मुआवजा दिया गया है मंत्री ने कहा लगभग एक लाख 17 हजार708 लाभुक किसानों को लाभ मिला है। एक अरब चार करोड़ छियालिस लाख छियालिस हजार चार सौ पांच रुपये दिए गए है। योजना का मुख्य उद्देश्य है फसल नुकसान होने की स्थिति में किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है यह योजना पूर्ण रुपए राज सरकार के निधि से संचालित की जा रही है बिहार राज्य फसल योजना के अंतर्गत सहायता की राशि प्राप्त किए जाने हेतु किसानो को किसी प्रकार का प्रीमियम नहीं देना होगा। इस योजना में उपज दर में 20% के ह्रास की स्थिति में 7500 प्रति हेक्टेयर दिया जाता है या 20% से अधिक ह्रास की स्थिति में ₹10000 प्रति हेक्टेयर की दर से दिया गया है। वही मंत्री कहा बाढ़ में जो फसल नुकसान हुई है उसे फसल को ध्यान में रखते हुए सरकार उचित कदम उठाएगी। बाढ़ प्रभावित जिलों का पानी कम होने के बाद आकलन किया जाएगा। जिसके बाद किसानों को फसल क्षति का मुआवजा सरकार देगी。
0
0
Report

बिहार को फरक्का जल संधि से नुकसान? मंत्री जमा खान ने कड़ी कार्रवाई दावा

Khajuria Khurd, Bihar:मुकुल जायसवाल स्लग - बिहार के हितों से कोई समझौता नहीं: मोहम्मद जमा खान अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने कहा— फरक्का जल संधि से राज्य को नुकसान, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई। वियो - बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने हाल ही में राज्य के ज्वलंत मुद्दों और फरक्का जल संधि को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि बिहार के हितों और यहाँ की जनता के अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। *जल संधि पर जताई चिंता* मंत्री जमा खान ने कहा कि वर्षों पुरानी फरक्का जल संधि के कारण बिहार को बड़े पैमाने पर नुकसान उठाना पड़ा है। राज्य के लगभग 12 जिले इससे लगातार प्रभावित होते हैं, जहाँ कभी सूखा तो कभी भीषण बाढ़ का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हमारे नेताओं ने this मुद्दे को पूरी गंभीरता से उठाया है। जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने भी इस विषय को सदन में और विभिन्न मंचों पर प्रमुखता से रखा है। उन्होंने बक्सर से लेकर प्रभावित जिलों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया है। जमा खान के अनुसार, यदि कोई जल संधि बिहार के नुकसान का कारण बनती है, तो उसमें राज्य के हितों को ध्यान में रखकर संशोधन किया जाना चाहिए। लालू यादव का घोटाला का फैसला मामलों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में गलत काम करने वालों और घोटालों में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार किसी भी दोषी के खिलाफ निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई करेगी। नीतीश कुमार का नेतृत्व और सर्वसमावेशी विकास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना करते हुए मंत्री ने कहा कि उन्होंने बिहार में समाज के हर वर्ग—चाहे हिंदू हों या मुस्लिम, अति पिछड़ा हो या दलित—सबको साथ लेकर चलने का काम किया है। नीतीश कुमार ने राज्य में विकास और सामाजिक सौहार्द का नया मॉडल पेश किया है। जेडीयू का हर कार्यकर्ता और नेता पार्टी तथा बिहार के विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बाइट - जमा खान - अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बिहार सरकार
0
0
Report
Advertisement

दुधवा टाइगर रिजर्व में बाढ़ से जलभराव, वनकर्मी सुरक्षा के साथ पेट्रोलिंग जारी

Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:Name _Dileep Misra लखीमपुर खीरी में इंडो नेपाल बॉर्डर सीमा से सटे दुधवा टाइगर रिजर्व में लगातार बारिश और नदियों के बढ़े जलस्तर से इस बार दुधवा के कई ऐसे इलाके भी प्रभावित हुए हैं जिनमें पहले कई वर्षों से जल भराव की स्थिति नहीं उत्पन्न हुई थी । ऐसे में दुधवा में जंगली जानवरों की देखरेख और उनकी मॉनिटरिंग के लिए लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है जहां गहरा पानी है वहां हाथियों के सहारे और सड़क मार्गों पर पैदल वनकर्मी रैपिड रिस्पांस टीम के साथ पेट्रोलिंग कर रहे हैं। हालांकि ये पेट्रोलिंग रूटीन का एक हिस्सा ही है लेकिन ऐसी विपरीत परिस्थितियों में वन कर्मियों के लिए सुरक्षा पेट्रोलिंग काफी कठिन रहती है।
0
0
Report

हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा: सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले में नया मोड़

Prayagraj, Uttar Pradesh:सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले में हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, राज्य सरकार से इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तीन सप्ताह में मांगा जवाब, 6 करोड़ 41 लाख जुर्माना आदेश पर हाईकोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक, 12 अक्टूबर को अब हाईकोर्ट मामले में अगली सुनवाई करेगा, मस्ज़िद कमेटी ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई और निचली अदालतों के आदेश के खिलाफ दाखिल की है याचिका। सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्ज़िद ध्वस्तीकरण के खिलाफ दाखिल याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई है। हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद राज्य सरकार को नोटिस जारी कर मामले में तीन सप्ताह के अंदर जवाब तलब किया है। साथ ही अगली सुनवाई तक जुर्माना वसूली के आदेश पर रोक लगा दी है। मस्ज़िद कमेटी के मुतवल्ली मोहम्मद तनवीर अहमद की तरफ से दाखिल याचिका पर जस्टिस रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच ने सुनवाई की है। मामले में सुनवाई के लिए हाईकोर्ट ने 12 अक्टूबर की अगली तारीख तय की है। बताए दे की बीते सप्ताह यूपी के सहारनपुर के कलेक्ट्रेट स्थित मस्जिद को ध्वस्त किया गया था जिसके बाद मस्जिद कमेटी ने पूरी कार्रवाई को अवैध और गैर कानूनी बताते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका में कहा गया है कि उन्हें मस्जिद के ध्वस्तीकरण के लिए कोई नोटिस नहीं दी गई और वरशिप एक्ट 1991 का भी सीधे तौर पर उल्लंघन किया गया है। राज्य सरकार के अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल ने बताया कि संविधान के अनुच्छेद 227 के तहत दाखिल याचिका में सिटी मजिस्ट्रेट सहारनपुर के बीते 16 जुलाई के आदेश के साथ ही जिला जज सहारनपुर के 2 सितम्बर के बेदखली के आदेश को चुनौती दी गई है। इसके अलावा जुर्माने के तौर पर 6 करोड़ 41 लाख रुपए लगाए जाने के आदेश को भी याचिका में चुनौती दी गई है। हाईकोर्ट ने फिलहाल सुनवाई के बाद मामले में राज्य सरकार से तीन सप्ताह में जवाब मांगा है और तब तक के लिए जुर्माने की वसूली पर अंतरिम रोक लगा दी है।
0
0
Report

सरयू नदी उफान: एक दर्जन गांव बाढ़ से घिरे, किसानों की फसलें डूबीं

Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर- सन्तकबीरनगर में सरयू नदी उफान पर है। जलस्तर बढ़ने से नदी और एमबीडी बांध के बीच बसे गुवतिया, सियरकला, गायघाट दक्षिणी, भाऊवापार, खैररगाढ़, ढोलबजा, भौवापार सहित करीब एक दर्जन गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। लोगों को आवागमन के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। जलस्तर बढ़ने से जहां किसानों की धान, मक्का, गन्ना और अन्य फसल पानी में डूब गई हैं, वहीं पशुओं के लिए चारे का संकट खड़ा हो गया है। इलाके के स्कूलों में पानी भर जाने से पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। नदी के बढ़ते जलस्तर से ग्रामीण सहमे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। फसलें जलमग्न हो गई है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। सरयू नदी के तटवर्ती गांव के लोग हर साल बाढ़ की विभीषिका के शिकार होते हैं। पिछले वर्षों में बाढ़ और कटान के चलते कई गांव का अस्तित्व मिट चुका है जबकि कई लोगों के घर नदी की धारा में विलीन हो चुके हैं। बाढ़ से बेघर हो चुके लोग अब सड़क के किनारे रहने को मजबूर हैं। प्रशासन ने उन्हें बसने के लिए जमीन दी है पर गांव से काफी दूर होने के चलते ग्रामीण वहां जाने से कतराते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव के करीब जमीन आवंटित करने की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। वहीं बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। बाढ़ से बचाव के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

हरदोई में अवैध हथियार गैंग गिरफ्तार: 5 पिस्टल व 10 मैगजीन बरामद

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में अवैध हथियारों का बड़ा खुलासा, 5 पिस्टल और 10 मैगजीन के साथ 3 गिरफ्तार हरदोई में पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एफसीआई गोदाम के पीछे घेराबंदी कर पांच देशी .32 बोर पिस्टल, कुल 10 मैग्जीन और 900 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के हातमपुर शेख निवासी रवि कुमार, पिहानी के मोहसिनपुरवा निवासी मो. रियासत और टड़ियावां के गढ़ी निवासी मोबीन शामिल हैं।पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने बताया कि मुख्य आरोपी रवि कुमार मध्य प्रदेश से करीब 14 से 15 हजार रुपये में पिस्टल खरीदकर उन्हें हरदोई और आसपास के क्षेत्रों में करीब 28 से 30 हजार रुपये या तय सौदे के हिसाब से बेचता था। पुलिस के मुताबिक हथियारों की सप्लाई का स्रोत मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के जंगलों में संचालित होने वाली अवैध फैक्ट्री होने की आशंका है। रवि और मोबीन की पहचान हिमाचल प्रदेश की एक दवा फैक्ट्री में काम करने के दौरान हुई थी। मो. रियासत के कहने पर मोबीन ने रवि से पिस्टल उपलब्ध कराने के लिए संपर्क किया था। रवि हथियार बेचने के लिए हरदोई आया था, तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अवैध हथियारों को सस्ते दामों में खरीदकर मुनाफे के लिए आगे बेचते थे। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हरदोई में अब तक इन हथियारों को किन-किन लोगों ने खरीदा है और उनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। एएसपी के मुताबिक फिलहाल आरोपियों से पूछताछ में इनके सीधे किसी अपराध में इस्तेमाल की जानकारी नहीं मिली है। आशंका है कि हथियार आगे सप्लाई करने या मुनाफा कमाने के लिए खरीदे-बेचे जा रहे थे। गिरफ्तार मुख्य आरोपी रवि कुमार पर पहले से 10 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें दिल्ली के लोधी कॉलोनी स्पेशल सेल में आर्म्स एक्ट के दो मामले भी शामिल हैं। इसके अलावा बिजनौर में भी उसके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और हथियारों के खरीदारों का पता लगाने में जुटी है。
0
0
Report

भीलवाड़ा में गंगापुर नगर पालिका मतदान शांतिपूर्ण, सुरक्षा तैनात रही

Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा- पर्यवेक्षक अरविंद सारस्वत पहुंचे गंगापुर मतदान केंद्रों पर, मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण। पर्यवेक्षक के साथ गंगापुर निर्वाचन अधिकारी विवेक गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बुधराज, पुलिस उपाध्यक्ष सुदर्शन पालीवाल, गंगापुर थाना प्रभारी सहित पुलिस जप्त तैनात रहा। गंगापुर में शांतिपूर्ण चल रहा है नगर पालिका चुनाव को लेकर मतदान। मतदान केदो के बाहर मतदाताओं सहित उम्मीदवारों का समर्थकों की भारी भीड़ मौके पर मौजूद। आखिरी समय के चलते हर मतदाता को मतदान केंद्र पर मतदान के लिए लाने का किया जा रहा है प्रयास।
0
0
Report

ब्रिक्स समिट के लिए ताजमहल होटल ने मां के हाथ का स्वाद पेश किया

New Delhi, Delhi:दुनिया चखेगी भारतीय माताओं के हाथ का स्वाद। ब्रिक्स सम्मेलन में आए सभी मेहमानों का स्वागत ताजमहल होटल मां के हाथ की स्वाद से करने को पूरी तरीके से तैयार है ट्रेडीशन तू टेबल नाम से ताजमहल होटल ने एक बुक लॉन्च की जिसमें जितने भी शेफ ताजमहल होटल में काम करते हैं उन्होंने अपने मां के रेसिपी को इस बुक में सजाया है जैसा कि हम जानते हैं अगले दो दिन तक भारत में ब्रिक्स सम्मेलन हो रहा है जिसको देखते हुए हजारों की संख्या में विदेशी मेहमान भारत की सर जमीन पर आएंगे इसी के चलते ताजमहल होटल ने अपने खाने-पीने यहां तक की सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक का मेन्यू पूरी तरीके से बदला है और वहीं दूसरी तरफ ताजमहल होटल के किचन से मां के हाथ का स्वाद सीधे मेहमानों की प्लेट तक जाएगा ताजमहल होटल के एरिया डायरेक्टर और जनरल मैनेजर डॉक्टर अनमोल अहलूवालिया ने बताया कि हम पिछले 48 सालों से ताजमहल होटल अपने मेहमानों का स्वागत बाहे फैला कर करता चलाया है ताजमहल होटल देश ही नहीं पूरी दुनिया में अपने काम अपने नाम से जाना जाता है सुरक्षा की बात करें तो दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ इंटरनल सिक्योरिटी का ब्याह खास ध्यान रखा गया है हॉस्पिटैलिटी की बात करें तो बेहतर सुविधाएं और एक अच्छा एक्सपीरियंस देने के लिए बहुत सारी चीज नए तरीके से डिजाइन की गई है वहीं दूसरी तरफ अपने मेहमानों के खाने-पीने की बात करें तो काफी हद तक बहुत बदलाव किया गया है हमारे जितने भी शेफ हैं उन्होंने एक किताब की शक्ल में मां के हाथ का स्वाद परोसने की कोशिश की है। ताज महल होटल के एग्जीक्यूटिव चैफ कौशिक मिश्रा ने बताया कि हमने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक सभी राज्यों के खास व्यंजनों को अपने मेहमानों को परोसने की तैयारी की है भारत के नक्शे के तहत तकरीबन हर राज्य के स्वाद अपने मेहमानों की प्लेट तक पहुंच सके हमने इस बात को लेकर पूरी तैयारी कर चुके हैं हम पिछले 3 महीने से अपने यहां आने वाले सभी देशों के मेहमान के लिए खास तौर पर उनकी पसंद की डिशेस को तैयार करने में पूरी रिसर्च कर रहे हैं मां के हाथ का स्वाद का दीवाना हर कोई शख्स होता है इसलिए हमको यह ख्याल आया है कि जब भी मेहमान भारत से वापस जाएं तो भारतीय माताओं के हाथ का स्वाद हमेशा याद रखें। देश के अलग-अलग राज्यों के खान-पान को लेकर भी ताजमहल होटल ने खास इंतजाम किया है कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक तकरीबन सभी राज्यों के स्वाद को एक प्लेट में परोसने की कोशिश की है दिल्ली से अगर शुरुआत करें तो दिल्ली 6 का कोरमा नाली नहरी गुजरात का ढोकला फाफड़ा राजस्थान की मिठास कन्याकुमारी के एहसास एक प्लेट में परोसने की कोशिश की है। खासतौर पर उत्तर प्रदेश की कचौड़ी उत्तराखंड का स्वाद हमने अपने मेहमानों के लिए तैयार किया है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top