icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हाथरस में रामोजी रिसोर्ट के बाहर व्यापारी के साथ मारपीट, होटल मालिक और स्टाफ पर FIR दर्ज

GOVIND CHAUHANGOVIND CHAUHANFollow2m ago
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के थाना हाथरस गेट क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक नामी रिसोर्ट के बाहर एक व्यापारी के साथ दबंगई और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के संबंध में पीड़ित व्यापारी ने थाना हाथरस गेट में नामजद तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना हाथरस गेट क्षेत्र की वसंत व्यू कॉलोनी के निवासी शरद अग्रवाल (पुत्र नवीन कुमार गोयल) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दिनांक 17 जून 2026 की रात्रि करीब 10:30 बजे वे रामोजी रिसोर्ट के बाहर अपने कुछ व्यापारी मित्रों को छोड़ने आए थे। पीड़ित का आरोप है कि उसी समय होटल मालिक सजल बूटिया (पुत्र मनोज बूटिया) अपने परिवार के अन्य सदस्यों और रिसोर्ट के स्टाफ के साथ वहां पहुंच गए। तहरीर में मनोज बूटिया (पुत्र कैलाश बूटिया), अचल बूटिया (पुत्र मनोज बूटिया), आदित्य बूटिया (पुत्र संजीव बूटिया) और उद्भव बूटिया (पुत्र संजीव बूटिया) समेत उनके बाउंसर और स्टाफ के 5 अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है। यह सभी आरोपी वसंत बाग कॉलोनी, थाना हाथरस गेट के निवासी बताए जा रहे हैं। व्यापारी शरद अग्रवाल का कहना है कि रिसोर्ट के बाहर आते ही उक्त सभी आरोपियों ने उनके साथ बिना किसी वजह के गाली-गलौज शुरू कर दी। जब पीड़ित ने इस अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज का विरोध किया, तो आरोपियों ने एक राय होकर उनके ऊपर हमला कर दिया। आरोपियों और उनके बाउंसरों ने मिलकर पीड़ित व्यापारी के साथ जमकर मारपीट की, जिससे उन्हें शरीर में काफी अंदरूनी चोटें आई हैं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद सहमे और घायल अवस्था में पीड़ित व्यापारी शरद अग्रवाल ने सीधे थाना हाथरस गेट पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत पत्र (तहरीर) सौंपा। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने फिलहाल मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
0
0
Report

बस्तर के पास भाजपा ने 2028 चुनाव के लिए प्रभारियों की नियुक्ति शुरू की

Jagdalpur, Chhattisgarh:भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में बस्तर संभाग के बिजापुर कोंटा और बस्तर विधानसभा में प्रभारियों की नियुक्ति कर 2028 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है, भाजपा ने खास तौर पर उन विधानसभाओं में प्रभारियों की नियुक्ति पहले की है जहां कांग्रेस के विधायक है, स्पष्ट है कि भाजपा सबसे चुनौतीपूर्ण विधानसभाओं में संगठन को मजबूत करने के लक्ष्य के साथ काम करती हुई नजर आ रही है, भाजपा द्वारा की गई प्रभारियों की नियुक्ति पर पूर्व पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने निशाना साधा उन्होंने कहा भाजपा कितने भी प्रभारियों की नियुक्ति कर ले लेकिन इस बार जनता भाजपा को सबक सिखाएगी, जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने नियुक्तियों को संगठनात्मक जरूरत बताया साथ ही कहा भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहता है।
0
0
Report

बोकारो में CCTV कैद: चोर बेसमेंट से घर में घुसे, जाल बिछाया

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में चोरी की वारदात CCTV में हुई कैद। चोर किस तरह से मकान के अंदर घुस रहा है तस्वीरों में आप देख सकते हैं। ये मामला बोकारो के चीरा चास थाना क्षेत्र का है जहां दो चोर चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए मकान के निचले हिस्से के बेसमेंट में घुसे। दोनों ने मुंह में कपड़ा बांधकर घुसा था और पानी का पाइप काटकर ले गया। पिछले दिनों चीरा चास थाना क्षेत्र के गंधा जोड़ में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया था और लाखों के सामान पर हाथ साफ किया था। बताते चले कि चीरा चास थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों का आतंक मचा हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

उन्नाव साधु हत्याकांड: मजिस्ट्रेटीय जांच इजरायली एनकाउंटर पर शुरू

Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव में साधु हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर। साधु का मर्डर करने वाले इजरायल के एनकाउंटर पर बैठी जांच। इसराइल उर्फ इजरायल के एनकाउंटर पर خواهد होगी मजिस्ट्रेटी जांच। पुलिस की थ्योरी की सिटी मजिस्ट्रेट मनोज सिंह करेंगे जांच। 9 जून को इसराइल ने अपने साथियों के साथ मिलकर साधु मिलन दास की कर दी थी हत्या। 15 जून को एक लाख के इनामी इसराइल को पुलिस ने एनकाउंटर में कर दिया था ढेर। मजिस्ट्रेट की जांच में आम पब्लिक को भी किया जाएगा शामिल। एनकाउंट के बारे में किसी को कोई जानकारी हो तो मजिस्ट्रेट को करा सकता है उपलब्ध। उन्नाव के बांगरमऊ में साधु मिलन दास की कर दी गई थी हत्या।
0
0
Report

जसपुर में राशन कार्ड सत्यापन के लिए घर-घर सर्वे, अपात्र कार्ड निरस्त करने के निर्देश

Jaspur, Uttarakhand:राशन कार्डों की जांच प्रक्रिया शुरू जसपुर में राशन कार्डों की जांच प्रक्रिया तेज कर दी गई है ताकि जांच में अपात्रो का राशनकार्ड निरस्त कर पात्र लोगो को योजना का लाभ मिल सके ताकि गरीब परिवार योजनाओं से लाभांवित हो सके. पात्र और अपात्र लाभार्थियों की पहचान के लिए प्रशासन ने विशेष टीमें गठित की हैं. प्रशासन द्वारा गठित टीमें घर-घर जाकर राशन कार्ड धारकों का सत्यापन करेंगी और दस्तावेजों की जांच करेंगी. जांच के दौरान अपात्र पाए जाने वाले लोगों के राशन कार्ड निरस्त किए जाएंगे जबकि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता रहेगा साथ ही जिन लोगो के राशनकार्ड नही है और वो पात्र की श्रेणी में है तो विभाग द्वारा जांच कर उनके राशनकार्ड बनाकर उन्हें योजना का लाभ दिया जा सकेगा. जसपुर खाद्य आपूर्ति निरीक्षक मुकुल ग़रजोला का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य सरकारी राशन व्यवस्था में पारदर्शिता लाना और जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है. पूर्व में भी जिलाधिकारी द्वारा जांच के आदेश दिए गए थे और इस वर्ष भी आदेश दिए गए है जिसमें जसपुर शहरी क्षेत्र के लिए उपजिलाधिकारी जसपुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है और ग्रामीण क्षेत्रो के लिए खण्ड विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है. उपजिलाधिकारी द्वारा नगरपालिका के ईओ को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है जिसमें सभी को उपजिलाधिकारी द्वारा पत्र भेजा जा चुका है कि टीमें गठित कर राशनकार्ड के सत्यापन का हाउस टू हाउस सर्वे करना सुनिश्चित करे. खण्ड विकास अधिकारी द्वारा ग्रामीणों क्षेत्रो में सर्वे का कार्य कराया जा रहा है और शहरी क्षेत्र में भी जल्द ही सत्यापन कार्य शुरू किया जाएगा. पूर्व में भी सरकार द्वारा अभियान चलाया था और वर्तमान में भी अभियान चलाया जा रहा है ताकि अपात्र लोग इससे हट जाएँ और पात्रों को इसका लाभ मिल सके. एक माह के भीतर इस कार्य को किया जाना है.
0
0
Report

रीवा में एक रात में ट्रैक्टर-चोरी: 5 गिरफ्तार, गैंग का पर्दाफाश

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा पुलिस ने एक ही रात में हुई ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का सनसनीखेज खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। मामला गोविन्दगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मड़वा का है, जहां 15 और 16 जून की दरम्यानी रात चोरों ने पहले एक पावर ट्रैक ट्रैक्टर और फिर एक हीरो आई स्मार्ट मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर दिया था। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई, जिसने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर चोरी गया ट्रैक्टर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के हंडिया थाना क्षेत्र से और मोटरसाइकिल रायपुर कर्चुलियान क्षेत्र के खजुहा खुर्द से बरामद की गई। इतना ही नहीं, पुलिस ने चोरी के माल को ठिकाने लगाने में शामिल एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 12 लाख रुपये कीमत का ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल और वारदात में इस्तेमाल की गई बोलेरो वाहन जब्त की है। गिरफ्तार सभी पांच आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस सफल कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है और पुलिस की तत्परता की सराहना की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

जम्मू-कश्मीर में खाद्य प्रसंस्करण लैब का उद्घाटन, नवाचार से स्थानीय रोजगार को प्रेरणा

Aram Pora, Ganderbal, Minister for Science & Technology, Information Technology and Youth Affairs, Government of Jammu & Kashmir, Shri. Satish Sharma inaugurated the state-of-the-art Food Processing Laboratory at the Design Innovation Centre (DIC), Central University of Kashmir (CUKashmir) at Green Campus . Vice-Chancellor Prof. A. Ravinder Nath, Dean Academic Affairs and Director, DIC, Prof. Shahid Rasool, Dean International Affairs, Prof. Sandhya Tiwari, I/c Registrar, Prof. D. K. Madaan, Finance Officer, Mr. Abdul Hamid Kumar, Controller of Examinations, Prof. Kaisar Javeed, Librarian, Dr. Nazir Ahmad Bhat, Joint Director, DIC, and Deputy Registrar, Dr. Javid Ahmad Wani, heads and coordinators of departments, faculty members, key officials of the University were present. Speaking on the occasion, Shri Satish Sharma lauded the efforts of the Design Innovation Centre in promoting innovation, self-reliance and entrepreneurship among the youth. He appreciated the Centre's initiatives aimed at preserving and enhancing local craftsmanship and lauded the innovative handicraft designs developed by the DIC. The Minister expressed confidence that the newly established laboratory would emerge as an important platform for nurturing talent, strengthening practical education and creating new opportunities for employment, enterprise and economic growth in Jammu and Kashmir. "This facility is a platform for learning and product development that will directly benefit our local communities. By providing modern tools, technical expertise and practical training, we are empowering youth to add value to local produce, develop market-ready products and build sustainable livelihoods," he said. Addressing the gathering, Vice-Chancellor Prof. A. Ravinder Nath highlighted the broader social and economic significance of the facility and emphasized that the laboratory would serve not only as an academic resource but also as a catalyst for community-oriented development. CUKashmir Vice Chancellor, noted that the laboratory has the potential to contribute significantly to economic empowerment by fostering value addition, product prototyping and incubation activities. He observed that such initiatives are essential for bridging the gap between academic knowledge and practical application while supporting the national vision of a self-reliant and developed India. Director, DIC, Prof. Shahid Rasool, said, the laboratory has been conceived with the objective of promoting innovation-driven education, practical skill development, product design, entrepreneurship and experiential learning in the field of food processing and value addition. Equipped with modern food processing and product development machinery, the facility houses advanced equipment including Planetary Mixer, Dough Kneader, Bakery Oven, Hot Air Oven, Laminar Air Flow, Proofer, Refrigeration Unit, Precision Weighing Balances, Tray Dryer, Muffle Furnace, Refractometer, Microscope, Water Bath and Autoclave, he added. Joint Director, DIC, Dr. Javid Ahmad Wani, said the DIC has engaged four qualified faculty members and instructors for teaching and practical training, supported by a dedicated Laboratory Assistant responsible for laboratory operations and maintenance.
0
0
Report
Advertisement

राजद के चार विधायक ने इंडिया गठबंधन को वोट दिया; नेतृत्व ने आरोपों को खारिज किया

Ranchi, Jharkhand:राज्यसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने झारखंड राजद प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा, सभी लोग यहां उपस्थित हैं कल के राज्यसभा चुनाव में पार्टी की तरफ से ऑथराइज्ड एजेंट नियुक्त थे, जो विधायक वोट देते हैं वो हमें दिखाते हैं, हमारे चारों विधायक ने वोट दिया और इंडिया गठबन्धन के प्रणब झा को वोट दिया है प्रमाणित करता हूं। कांग्रेस प्रभारी के बयान के मर्माहत हूं। वो अपनी कमी ढकने के लिए इस तरह का बयान देते हैं इसकी निंदा करता हूं। राजद की विचारधारा सामाजिक न्याय और धर्म निरपेक्षता रहा है। जिस तरह का घिनौना आरोप के राजू ने लगाया से सरासर गलत है। सांप्रदायिक शक्तियों से हाथ मिलाते तो हमारे नेता को जेल नहीं जाना पड़ता। इस तरह का आरोप उचित नहीं। मुझे लगता है राजू जी को आत्म मंथन करना चाहिए। हमारे चारों विधायक ने इंडिया गठबंधन को वोट किया है। कांग्रेस से मांग करता हूं अनर्गल बयान पर रोक लगाए। राजद किसी के भरोसे राजनीतिक नहीं करती। हर परिस्थिति से मुकाबला करने के लिए हमारा दल तैयार है। अगर हमारे ऊपर आरोप लगाया है तो बेबुनियाद है। मंत्री संजय यादव ने कहा, राजू का जो बयान आया है और हम लोगों को ऊपर से आदेश था गठबन्धन को वोट करना है। वोट की प्रक्रिया होती है, पार्टी एजेंट को दिखा कर वोट होता है। पार्टी एजेंट को दिखा कर प्रणब झा को वोट किया है। बीजेपी ने कितना भी ताकत लगाया राजद झुका नहीं, हम लोग मरना पसंद करते पर अपने नेता के आदेश को नहीं टालते। राजू के बयान से डेढ़ साल पहले देश दुनिया ने देखा है कि कौन कौन विधायक पकड़ाए थे, राजू का एक ग्रुप है, उसकी में से किसी ने कुकर्म किया है और अब छिपाने के लिए बयान दे रहे हैं। राजद कभी गद्दार नहीं रहा है। राजद नीति सिद्धांत से कभी कोई समझौता नहीं किया। राजू मंथन करें कि उनके विधायक उनके नियंत्रण में हैं या नहीं वो खुद एजेंट थे अपने आप को छिपाने के लिए इस तरह का बयान दे रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव ने कहा, हमारे नेता ने स्पष्ट किया है, हम लोग अपने नेता के प्रति उत्तरदायी हैं, अपने नेता को दिखा कर चारो विधायक ने वोट किया है। कांग्रेस का बयान भविष्य की रणनीति के सेहत के लिए ठीक नहीं। कांग्रेस के सहारे हम राजनीति नहीं करते हैं। कांग्रेस के नेता को राजद के प्रति बोलने से पहले सोचना चाहिए। जब जब कांग्रेस पर आफत आई है हमारे नेता ने कांग्रेस को बचाने का काम किया है। प्रभारी के आए हुए दो दिन हुआ है उन्हें नियंत्रण में बयान देना चाहिए। कांग्रेस में खुद छेद है। हमारे नेता तय करेंगे कांग्रेस के साथ रहना है या नहीं। विधायक सुरेश पासवान ने कहा, राजू पर आरोप लगाते समय चोर बोले जोर से, बिहार चुनाव में रेड हैंड कांग्रेस का आदमी पकड़ाया था तब राजू का बयान कहां था। हम लोगों को sख्त निर्देश था गठबन्धन उम्मीदवार प्रणब झा को वोट करना है। जो चोरी करते हैं सामने आ गया, पता चल गया कांग्रेस कितने चाल में चलते हैं। कांग्रेस प्रत्याशी और नाथवानी दोनों एक ही प्लेट में नाश्ता किया है। जब सोनिया गांधी पर आरोप लगा तब लालू यादव उनके पक्ष के खड़े हुए। कांग्रेस कितना चाल चलता है पता चल गया। राजू बिकाऊ आदमी है, उन्होंने ही ऐसा कर राजद का बदنام करवाया है।
0
0
Report
Advertisement

मालघर के बोर-विहीर में फंसी दो मगरियों को वन विभाग ने सुरक्षित बाहर निकाला

Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी..पडीक विहिरीतून दोन मगरींची सुरक्षित सुटका; चिपळूण वन विभागाची धाडसी कामगिरी.. चिपळूण तालुक्यातील मालघर येथील टेपवाडी परिसरात एका पडीक विहिरीत पडलेल्या दोन मगरींना वन विभागाच्या बचाव पथकाने ग्रामस्थांच्या मदतीने सुरक्षितपणे बाहेर काढले.. स्थानिक रहिवासी प्रकाश लटके यांनी विहिरीत मगरी पाहिल्यानंतर वन विभागाला याची माहिती दिली. मालघर धरणातून या मगरी विहिरीत आल्याचा अंदाज असून,त्यापैकी नऊ आणि सात फूट लांबीच्या मगरींना अत्यंत जोखमीच्या आणि आव्हानात्मक परिस्थितीत वन कर्मचाऱ्यांनी विहिरीत उतरून दोन्ही मगरींची सुटका केली.. वैद्यकीय तपासणीनंतर दोनहीं मगरींना त्यांच्या नैसर्गिक अधिवासात सुरक्षितपणे सोडण्यात आले असून,वन विभागाच्या या तत्परतेमुळे परिसरातील संभाव्य धोका टळला आहे..
0
0
Report

वडोदरा में चोरों का आतंक: दो मकानों को बनाया निशाना, लाखों का माल चोरी

Vadodara, Gujarat:વડોદરા બ્રેકિંગ જયંતિ તાંદલજાની અનસપાર્ક સોસાયટીમાં ચોરોનો આતંક, બે મકાનોને બનાવ્યા નિશાન દીકરીના લગ્નની સામગ્રી સહિત લાખો રૂપિયાના માલસામાનની ચોરીની આશંકા ચોરી પહેલાં તસ્કરોએ સીસીટીવી કેમેરા તોડી પુરાવા મિટાવવાનો પ્રયાસ કર્યો ઉપરના માળે પરિવાર સૂતો હતો, નીચે ચોરોએ હાથ ફેરવી ફરાર થયા સવારે પરિવાર જાગતા મકાનમાં ચોરી થયાની જાણ થતાં ચકચાર мચી કંટ્રોલ રૂમમાં જાણ થતાં પોલીસ તાત્કાલિક ઘટનાસ્થળે પહોંચી ચોરીની घटनાને લઈ પોલીસે તપાસનો ધમધમાટ, તસ્કરોની શોધખોળ શરૂ બાઈટ : ફરિયાદી મહિલા
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top