460001
बैतूल के कोतवाली थाने में धामन प्रजाति का सांप, मचा हड़कंप
Nayegaon, Madhya Pradesh:बैतूल के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सांप के निकलने से हड़कंप मच गया। सांप दिखने की सूचना मिलने पर सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे और काफी मेहनत के बाद सांप को पकड़ा। बताया जा रहा है कि यह सांप धामन प्रजाति का था। सर्पमित्र ने इसे सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगल में छोड़ दिया, जिससे थाना परिसर में स्थिति सामान्य हुई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शिवनन्दनपुर नगरीय चुनाव: अरुण साव- अमरजीत भगत के बयान से सुलगती राजनीति
Surajpur, Chhattisgarh:शिवनन्दनपुर नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सियासी पारा अपने चरम पर पहुंच गया है, आगामी 1 जून को होने वाले मतदान और 4 जून को आने वाले चुनावी नतीजों से पहले क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है। इसी क्रम में मतदाताओं को रिझाने और अपनी-अपनी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के दिग्गज नेताओं ने मोर्चा संभाल लिया है. उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने साधा कांग्रेस पर निशाना चुनाव प्रचार के सिलसिले में शिवनन्दनपुर पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में जमकर माहौल बनाया, जनता से वोट की अपील करते हुए उपमुख्यमंत्री ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का हवाला दिया। अरुण साव ने दावा किया कि शिवनन्दनपुर की जनता विकास के नाम पर भाजपा को चुनने का मन बना चुकी है और यहां पार्टी की ऐतिहासिक जीत तय है। उन्होंने क्षेत्र के सुनहरे भविष्य और स्थानीय विकास के वादों के साथ पार्टी प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया. पूर्व मंत्री अमरजीत भगत का पलटवार भाजपा के इस आक्रामक प्रचार के बीच कांग्रेस ने भी पलटवार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत खुद शिवनन्दनपुर के चुनावी मैदान में उतरे और कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। अमरजीत भगत ने राज्य की वर्तमान भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध किया। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा की नीतियां जनविरोधी हैं, जिससे आम जनता त्रस्त है। पूर्व मंत्री ने दावा किया कि क्षेत्र की जनता कांग्रेस के काम और उनकी नीतियों पर पूरा भरोसा करती है। उन्होंने भाजपा के दावों को खोखला बताते हुए कहा कि चुनाव परिणामों में कांग्रेस के प्रत्याशी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे और भाजपा को उसकी गलत नीतियों का जवाब मिलेगा. क्या कहता है चुनावी समीकरण? शिवनन्दनपुर नगरीय चुनाव का यह मुकाबला अब सीधे तौर पर दोनों ही प्रमुख दलों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन चुका है। एक तरफ जहां उपमुख्यमंत्री अरुण साव के दौरों और बयानों से भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है, वहीं अमरजीत भगत की जमीनी सक्रियता ने कांग्रेस के पक्ष में माहौल को मजबूत करने की कोशिश की है। इस चुनाव का पूरा गणित स्थानीय मुद्दों और दोनों दलों की साख पर टिका हुआ है। सत्ता पक्ष के लिए जहां अपनी लहर को बनाए रखने की चुनौती है, वहीं विपक्ष के लिए खुद को दोबारा साबित करने का यह एक बड़ा मौका है। अब सारा दारोमदार 1 जून को होने वाले मतदान पर है, जिसके बाद 4 जून को होने वाली मतगणना यह साफ कर देगी कि शिवनन्दनपुर की जनता ने विकास के किस दावे पर अपनी मुहर लगाई है.0
0
Report
रतलाम में चार दिनों में दो आत्मदाह की कोशिश, सुनवाई न मिलने से आक्रोश
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय में पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की दो घटनाएं चार दिनों में सामने आईं। दोनों मामलों में किसान ने सुनवाई न होने को लेकर आत्मदाह का प्रयास किया। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में नमली निवासी रमेश कुमावत पहुँचा और अपने साथ लाया पेट्रोल खुद पर डालकर आत्मदाह करने लगा; मौजूद शासकीय कर्मचारियों ने उसे रोककर ग्रामीण एसडीएम कार्यालय भेजा, जहाँ उसने अपनी बात ग्रामीण एसडीएम के सामने रखी। किसान रमेश ने आरोप लगाया कि उनके दादाजी की 10 बीघा जमीन शासकीय घोषित कर दी गयी है और उनमें से कुछ हिस्सा बिजली कंपनी ने अधिग्रहित कर लिया है; उनके पास दस्तावेज हैं और प्रशासन से जमीन वापस देने की मांग कर रहे हैं, पर सुनवाई नहीं हो रही। हालाँकि ग्रामीण एसडीएम विवेक सुनकर ने कहा कि मामले में पहले से ही जांच हो चुकी है; वास्तविक जमीन किसान के नाम पर है, पर जिस जमीन पर दावा किया गया वह जांच के बाद शासकीय पाई गयी; बाकी निजी अन्य लोगों की पाई गयी है। यह चार दिन में दूसरा मामला है—बीते मंगलवार नगरा के किसान प्यारसिंह ने भी कलेक्टर कार्यालय में खुद पर पेट्रोल डाल लिया था, जिसका मकसद था कि गलत बीज से उसकी फसल तीन साल पूर्व खराब हो गयी थी, जिसके मुआवजे के लिए काफी समय से गुहार लगा रहा है; प्रशासन का कहना था कि प्राकृतिक आपदा में मुआवजे का प्रावधान है और उस समय बीज खराब से फसल मुआवजे के नियम नहीं थे। फिलहाल सवाल यह है कि शिकायतकर्ताओं को संतुष्टि क्यों नहीं मिल रही, और क्या आत्मदाह से प्रशासनिक नियमों में बदलाव हो जाएंगे? यदि शिकायतकर्ता अपने दावों और दस्तावेजों से सही हैं तो न्यायिक प्रक्रियाओं के जरिये भी अपनी गुहार लगा सकते हैं। बाइट - रमेश (शासकीय व निजी ज़मीन पर दावा) बाइट - विवेक सुनकर (ग्रामीण एसडीएम) रतलाम चंद्रशेखर सोलंकी 90394415110
0
Report
अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी ने बेटा बचाओ आंदोलन शुरू किया
Karhi, Chhattisgarh:एंकर - छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी की छठी पुण्यतिथि पर उनके पुत्र अमित जोगी ने आज राज्यव्यापी बेटा बचाओ आंदोलन की शुरुआत की। इस कार्यक्रम के दौरान अमित जोगी ने कहा कि यह आंदोलन किसी के विरोध में नहीं, बल्कि समाज निर्माण और युवाओं को नशे व अवसाद से बचाने के उद्देश्य से वे शुरू किया है। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए अमित जोगी ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में शराब, गांजा और सिंथेटिक ड्रग्स जैसे “सूखा नशा” तेजी से युवाओं और स्कूली छात्रों तक पहुंच रहा है, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन डॉक्टरों, शिक्षकों, धर्मगुरुओं, पत्रकारों, खिलाड़ियों, समाजसेवियों, अभिभावकों और युवाओं सहित समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलाया जाएगा। अमित जोगी भावुक होते हुए कहा कि वे इस अभियान में एक नेता नहीं, बल्कि एक बेटे के रूप में खड़े हैं। उन्होंने कहा कि जीवन के कठिन दौर से गुजरने के कारण वे युवाओं की पीड़ा और अकेलेपन को समझते हैं। इसी वजह से उन्होंने छत्तीसगढ़ के हर बेटे को नशे और अवसाद से बचाने का संकल्प लिया है। अमित ने कहा कि इस आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत महिलाएं होंगी। माताएं, बहनें और पत्नियां ही नशे की सबसे बड़ी पीड़ा झेलती हैं, इसलिए बेटों को बचाने की सबसे निर्णायक भूमिका भी वही निभाएंगी। उन्होंने कहा कि “बेटा बचाओ” अभियान समाज में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है। कार्यक्रम में अमित जोगी ने राज्य सरकार से पूर्ण शराबबंदी लागू करने, सूखा नशा रोकने के लिए विशेष पुलिस टास्क फोर्स गठित करने, जिला अस्पतालों में नशा मुक्ति विभाग शुरू करने तथा स्कूल-कॉलेजों में नशा विरोधी पाठ्यक्रम लागू करने की मांग की है। अमित की माने तो अगले एक महीने में यह अभियान रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर और जगदलपुर सहित प्रदेश के सभी संभागों तक पहुंचाया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
कांकेर में प्लेसमेंट कर्मचारियों की वेतन वृद्धि के लिए रैली, पीएम-सीएम के नाम पोस्टकार्ड
Kurustikur, Chhattisgarh:एंकर - कांकेर जिला मुख्यालय में आज फिर प्लेसमेंट कर्मचारियों ने रैली निकाली और अपने वेतन बढ़ाने की मांग की है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम पोस्ट कार्ड में अपनी मांग लिखकर सभी कर्मचारियों ने अपनी मांगे रखी है। पूरे मसले में कर्मचारियों का कहना है कि प्लेसमेंट कर्मचारियों को बेहद कम वेतन मिल रहा जिसकी वजह से घर चलाना मुश्किल हो रहा मुख्यमंत्री जी से निवेदन है कि केन्द्र सरकार द्वारा केंद्र के प्लेसमेंट कर्मचारियों की तरह वेतनमान बढ़ाया जाए। पेट्रोल डीजल की वजह से महंगाई बढ़ रही जिसे कम किया जाए इन मांगो को लेकर हमने पोस्ट कार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संदेश भेजा है। बाइट - भाऊ सिंह प्लेसमेंट कर्मचारी बाइट - द्वारिका कोसरिया प्लेसमेंट कर्मचारी0
0
Report
खरगोन में एलआईसी कार्यालय के पास नवजात भ्रुण मिलने से इलाके में सनसनी
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन शहर के सनावद रोड़ स्थित न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने एलआईसी कार्यालय के समीप बाउंड्रीवाल के किनारे झाड़ियों से एक अविकसित भ्रुण पाया है। रहवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू की है। मौके पर मौजूद सुशील भावसार ने बताया कि झाड़ियों में कुत्ते मंडरा रहे थे, शक होने पर नवजात नजर आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने शव को एक बॉक्स में रखने के बाद जिला अस्पताल पीएम के लिए भेजा है।0
0
Report
श्योपुर तहसीलदार मनीषा मिश्रा अस्पताल में भर्ती, BP हाई, इलाज जारी
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर में तहसीलदार मनीषा मिश्रा की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल श्योपुर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार उनका ब्लड प्रेशर हाई होना बताया जा रहा है, जहाँ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। प्रशासनिक अमला अस्पताल में मौजूद, आपको बता दें कि हाल ही में जनसुनवाई के दौरान एक बुजुर्ग द्वारा जहरीला पदार्थ खा लेने का मामला सामने आया था, जिसके बाद तहसीलदार मनीषा मिश्रा को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। मामले को लेकर विभिन्न संगठनों और लोगों द्वारा तहसीलदार को हटाने की मांग उठाई गई थी। इसके बाद प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई करते हुए कलेक्टर द्वारा तहसीलदार मनीषा मिश्रा को हटाने की कार्रवाई भी की गई थी। घटना के बाद से प्रशासनिक महकमे में लगातार चर्चाओं का दौर जारी है。0
0
Report
Advertisement
हरियाणा-पंजाब हाई कोर्ट योगराज सिंह को वेब सीरीज लुक्खे मामले में अग्रिम राहत देता है
Noida, Uttar Pradesh:CHANDIGARH: PUNEET BALI (ADVOCATE) ON HARYANA & PUNJAB HIGH COURT GRANT INTERIM RELIEF TO FORMER INDIAN CRICKETER & ACTOR YOGRAJ SINGH IN CONNECTION WITH 'LUKKHE' WEB SERIES CONTROVERSY चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह को वेब सीरीज़ ‘लुख्खे’ में उनकी टिप्पणियों से जुड़ी FIR के मामले में अंतरिम राहत दी है। इस पर वकील पुनीत बाली कहते हैं, "उनकी अग्रिम ज़मानत याचिका सेशंस कोर्ट ने खारिज कर दी थी। इसलिए, हमने हाई कोर्ट में एक और अग्रिम ज़मानत याचिका दायर की, जिसने अभी-अभी उनके पक्ष में एक आदेश पारित किया है, जिसमें कहा गया है कि उनके खिलाफ कोई भी ज़बरदस्ती वाला कदम नहीं उठाया जाएगा। और मामले की सुनवाई के बाद, हमने हाई कोर्ट के सामने जो मुख्य मुद्दा उठाया, वह यह था कि यह एक किरदार है और वह एक वेब सीरीज़ में अभिनय कर रहे हैं, और किसी ने इसकी एक क्लिप YouTube या सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी है... यह तर्क दिया गया कि यह एक रचनात्मक काम है... वह एक अनुबंध से बंधे हुए हैं, और यह कलाकृति उस कंपनी की है जो इसे बना रही है... इसलिए आप इसके लिए अभिनेता को दोषी नहीं ठहरा सकते... योगराज सिंह को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। मामले की सुनवाई जुलाई तक के लिए टाल दी गई है....0
0
Report
यूपी: CM योगी की मंत्रियों के साथ CM आवास पर हाई-प्रोफाइल बैठक
Noida, Uttar Pradesh:UP के CM योगी आदित्यनाथ ने CM आवास पर UP के सभी मंत्रियों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की0
0
Report
रहस्य और इतिहास से भरा 1000 साल पुराना धोलकल गणेश मंदिर, 3000 फीट की ऊंचाई पर स्थित
Dantewada, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के बस्तर में धोलकल पहाड़ी पर 3,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित धोलकल गणेश मंदिर अपने इतिहास और रहस्य के लिए प्रसिद्ध है। यहां स्थापित गणेश प्रतिमा लगभग 1,000 वर्ष प्राचीन मानी जाती है। इतिहासकारों के अनुसार, इस मूर्ति का निर्माण नागवंशी शासकों के काल में हुआ था। दुर्गम पहाड़ी पर स्थित यह मंदिर श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आस्था व रोमांच का केंद्र है।0
0
Report
Advertisement
जयपुर में ओलों के साथ बारिश ने शहर को प्रभावित किया
Noida, Uttar Pradesh:JAIPUR (RAJASTHAN): HAILSTORM ALONG WITH RAIN LASHES CITY0
0
Report
जयपुर बजाज नगर में थार हिट-एंड-रन आरोपी गिरफ्तार: सीसीटीवी ने राज खोला
Jaipur, Rajasthan:सीसीटीवी ने खोला हिट एंड रन का राज, थार चालक गिरफ्तार खड़े वाहनों को टक्कर मारकर भागा चालक चढ़ा पुलिस के हत्थे बजाज नगर पुलिस की कार्रवाई: हिट एंड रन आरोपी गिरफ्तार, थार जब्त जयपुर शहर की बजाज नगर थाना पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाकर खड़े वाहनों को टक्कर मारने और मौके से फरार होने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल थार जीप भी बरामद कर जब्त कर ली है।इस घटना के दो CCTV फुटेज भी सामने आए है। घटना में थार चालक साफ़ साफ़ लापरवाही से वाहनों क़ो टक्कर मारता दिखाई दे रहा है और एक महिला ख़ुद क़ो गाड़ी से निकलकर भागकर ख़ुद क़ो बचाती हुई दिखाई दे रही है। घटना 22 मई की रात की है ज़ब अर्जुन नगर फाटक के पास बरकत नगर क्षेत्र में खड़े कई वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करने की घटना सामने आई थी। घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए बजाज नगर थाना पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर घटना में प्रयुक्त थार जीप की पहचान कर आरोपी तक पहुंच बनाई गई। पुलिस ने आरोपी सोनू दायमाcनिवासी झुंझुनूं को गिरफ्तार कर लिया गया है जो वर्तमान में वह मानसरोवर क्षेत्र में किराये के फ्लैट में रह रहा था।आरोपी की गिरफ्तारी में हेड कांस्टेबल अविनाश, कांस्टेबल महेंद्र कुमार और कांस्टेबल रामावतार की विशेष भूमिका रही।0
0
Report
आंधी से मालगाड़ी के 4 कंटेनर पटरी पर गिरे, बड़ा हादसा टला
Noida, Uttar Pradesh:जिला सीकर लोकेशन नीमकाथाना तेज आंधी से मालगाड़ी के 4 कंटेनर पटरी पर गिरे。 बड़ा हादसा होने से टला。 सूचना मिलते ही रेल अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा राहत कार्य करवाया शुरू。 पटरी से कंटेनरों को हटाने के बाद लाइन करवाई गई क्लियर0
0
Report
Advertisement
समस्तीपुर के निजी अस्पताल में किशोर मौत पर आक्रोश, सड़क जाम और हंगामा
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक किशोर की मौत के बाद आज परिजनो ने जमकर हंगामा किया । आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने अस्पताल में तोड़फोड़ करते हुए शव को सड़क पर रख एनएच-322 जाम कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन घंटे बाद लोगों को समझा-बुझाकर लोगों को शांत किया और यातायात बहाल कराया। जानकारी के अनुसार बरूना रसलपुर निवासी लालबाबू राय के 16 वर्षीय पुत्र अमन कुमार यादव आज दोपहर कोचिंग से घर लौट रहा था। इसी दौरान बरूना पुल की ओर से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने एसएच-88 पर पीपल के पेड़ के समीप उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अमन गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से घायल किशोर को इलाज के लिए खालिसपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के समय अमन की सांस चल रही थी, लेकिन अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। बाद में परिजन उसे समस्तीपुर लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की।घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल परिसर में हंगामा और तोड़फोड़ की तथा शव को एनएच-322 पर रखकर सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा।मौके पर प्रशिक्षु पुलिस अधीक्षक अनिकेत कुमार द्विवेदी, पुलिस बल के साथ पहुंचे ।अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया और जाम हटवाया।सरायरंजन थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजकर पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
NIA ने किशनगंज में मनोज रविदास से पूछताछ शुरू कर दी
Kishanganj, Bihar:NIA की टीम आज अहले सुबह तीन बजे किशनगंज जिले के पोठिया थाना क्षेत्र के जनता हाट गांव निवासी लखन रविदास के घर पर छह घंटे तक लगातार तलाशी ली. प्राप्त जानकारी के अनुसार NIA को इनपुट मिला था कि लखन रविदास का छोटा पुत्र मनोज रविदास पाकिस्तान के आतंकवादियों से फोन कॉल्स और सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क बनाए हुए था, जिसके बाद NIA की टीम कुछ संदिग्ध कॉल रिकॉर्डिंग्स और चैट के आधार पर छापेमारी की है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक NIA की टीम हिरासत में लिये संदिग्ध युवक मनोज रविदास जो गांव में ही एक किराए की दुकान पर जूता-चप्पल की मरम्मत और बिक्री का काम करता है, और उसके पिता लखन रविदास भी यही काम करते हैं और खेतीबाड़ी भी. NIA टीम ने मनोज और उसके बड़े भाई डोमा रविदास दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर जांच कर रही है. मनोज को उसके घर से हिरासत में लेकर किशनगंज सर्किट ह_house लाया गया, जहाँ उससे पूछताछ जारी है. परिजनों ने बताया कि मनोज रविदास निर्दोष है. उसने किसी गलत आदमी से बात नहीं की. हालांकि NIA की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच एजेंसी मनोज रविदास से पूछताछ जारी है। आगे की जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।0
0
Report
भूमि विवाद में चचेरे भाई ने बहन को गोली मारी, घायल अस्पताल में भर्ती
Barh, Bihar:बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के मोगलपुरा बिघा गांव में भूमि विवाद को लेकर चचेरे भाई ने अपनी बहन को गोली मार दी। प्रियंका देवी चंपापुर की रहनेवाली है। वह कुछ दिनों पहले अपने मायके मोगलपुरાકીघा आई हुई थीं। इसी दौरान उनके चचेरे भाई पिंटू कुमार से जमीन को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान ही दोनों में तेज बहस हो गई। गुस्से में पिंटू कुमार ने अपनी बहन प्रियंका को गोली मार दी। प्रियंका गोली लगने के बाद बगल के ही एक दुकान में जाकर छिप गई। सीने के ऊपर गोली लगने से वह बुरी तरह से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही बख्तियारपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। बाइट प्रियंका देवी, पीड़ित महिला0
0
Report
Advertisement
