icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बेगूसराय में भीड़ ने चोरी के आरोप पर दो युवकों की पिटाई, कानून-व्यवस्था पर सवाल

Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में एक बार फिर लोगों कानून को अपने हाथ में लिया। चोरी के आरोप में दो युवकों को भीड़ ने पकड़कर घंटों तक बेरहमी से पीटा। वीडियो सामने आया है जिसमें लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पिटाई होते देखा जा सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया। मामला बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के ट्रैफिक चौक स्थित नगर परिषद मार्केट के पास का है। तीन युवक एक दुकान से ट्रॉली बैग चोरी कर भाग रहे थे; स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने उनका पीछा किया। पीछा करते हुए दो युवकों को पकड़ लिया गया, एक भाग गया। भीड़ ने दोनों की पिटाई की, पुलिस को सूचना दी गई तो भीड़ का आक्रोश बढ़ गया और पिटाई जारी रही। पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले ली। फिलहाल पूछताछ जारी है और पूरे मामले की जांच हो रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का मेड़ता रोड स्टेशन पर कांग्रेस नेताओं के साथ गर्मजोशीपूर्ण स्वागत

Nagaur, Rajasthan:मेड़ता रोड, नागौर मेड़ता रोड रेलवे स्टेशन पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत इस अवसर पर कॉंग्रेस कार्यकर्ताओ ने मेड़ता विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न जनहित के मुद्दों एवं पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समक्ष रखी। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रिय रखने, आमजन की समस्याओं को मजबूती से उठाने तथा जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कांग्रेस की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को लेकर कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच सक्रिय रहें।
0
0
Report

बारां में चाकूबाजी: कोटा रेफर के दौरान घायल युवक की मौत, पुलिस खोज में

Baran, Rajasthan:बारां में देर रात अम्बेडकर सर्किल के पास चाकूबाजी में दो युवक घायल हुए थे, एक गंभीर हालत में कोटा रेफर इलाज के दौरान तोड़ा दम पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी बारां शहर में शुक्रवार रात अम्बेडकर सर्किल के पास चाकूबाजी की घटना से सनसनी फैल गई। वारदात में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में विशाल कोली को कोटा रेफर किया गया। इलाज के दौरान विशाल कोली ने दम तोड़ दिया। घायलों के रोहित सोन का अस्पताल में उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस चाकूबाजी की घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। साथ ही वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी गई है। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है।
0
0
Report

केदारनाथ धाम में मौसम के कारण तीर्थयात्रियों के लिए यात्रा चुनौती, बचाव राहत व्यवस्था हाई अलर्ट

Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड: उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में मौसम की स्थिति लगातार अनिश्चित बनी हुई है। भारी बारिश और घने कोहरे के कारण श्रद्धालुओं के लिए तीर्थयात्रा चुनौतीपूर्ण हो गई है। भारत मौसम विभाग की मौसम चेतावनी के बाद, जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, जबकि सुरक्षा एजेंसियां पूरे तीर्थस्थल क्षेत्र में लगातार निगरानी रख रही हैं। केदारनाथ धाम हिमालय के ऊंचे इलाके में होने के कारण, यहाँ का मौसम लगातार बदलता रहता है। इस पर नज़र रखी जा रही है और उसी के हिसाब से इंतज़ाम किए जा रहे हैं। हमारी सुरक्षा और बचाव टीमें तीर्थयात्रियों को लेकर बहुत सावधानी बरतती हैं, खासकर खतरनाक इलाकों में, जैसे कि नदी का जलस्तर बढ़ जाता है, खासकर मंदाकिनी और सरस्वती नदियों के किनारे। हम तीर्थयात्रियों से अपील करते हैं कि वे नदी के किनारों के पास न जाएं बल्कि सुरक्षित जगहों पर रहें। इसके अलावा, चूंकि यह हिमालय का ऊंचा इलाका है, इसलिए जिला मजिस्ट्रेट ने कुछ रास्तों पर ट्रेकिंग पर रोक लगा दी है। तीर्थयात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे मंदिर के दर्शन करें और फिर सुरक्षित रूप से अपनी जगहों पर लौट आएं।
0
0
Report
Advertisement

उत्तराखंड में बेहद भारी बारिश से चमोली के पहाड़ी मार्ग अवरुद्ध, 15 सड़कें बन्द

Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बीती रात लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बारिश के बाद हुए भूस्खलन से चमोली जनपद में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पहाड़ी से मलवा आने पर नंदप्रयाग में बंद हो गया है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रो को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली 15 सड़के बंद है। जिनको कि खोलने का प्रयास जारी है। बीओ 1 / मिली जानकारी के अनुसार,बद्रीनाथ हाइवे पर नंदप्रयाग के पास भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य राजमार्ग के अलावा बारिश का असर जिले के अंतर्गत ग्रामीण इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। चमोली के ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली करीब 15 सड़कें बाधित हो गई हैं। इससे कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है । प्रशासन और संबंधित कार्यदायी एजेंसी मार्ग को साफ करने के कार्य में जुट गई हैं। हालांकि, प्रभावित क्षेत्रों में मलबा हटाने की मशीनें तैनात कर दी गई हैं, लेकिन लगातार गिर रहे पत्थरों और खराब मौसम के कारण बहाली के कार्य में बाधा आ रही है। स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों से मौसम का मिजाज देखकर और स्थिति सामान्य होने पर ही यात्रा करने की अपील की है।
0
0
Report
Advertisement

लालगंज नगर परिषद के दावों पर बड़ा सवाल: टूटी सड़के, गंदगी और टूटे नाले

Hajipur, Bihar:वैशाली जिले के लालगंज नगर परिषद की हकीकत आज जी मीडिया के रियलिटी चेक में कैमरे में कैद हुई। नगर परिषद कार्यालय से लेकर महाराणा प्रताप चौक, गांधी चौक और रेफरल अस्पताल रोड तक टीम ने जमीनी पड़ताल की। जो तस्वीर सामने आई, उसने नगर परिषद के विकास के दावों पर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए। शहर की लगभग हर सड़क जर्जर दिखाई दी। जगह-जगह टूटे हुए नाले, सड़क पर फैला गंदा पानी और कचरे का अंबार लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। स्थानीय लोगों ने कैमरे पर अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि करीब दस साल पहले बने नाले अब पूरी तरह टूट चुके हैं। हालात ऐसे हैं कि घर से निकलने के लिए भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है और आए दिन लोग फिसलकर घायल हो जाते हैं। लोगों का आरोप है कि नगर परिषद के अधिकारी और जनप्रतिनिधि सिर्फ दावे करते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर विकास कहीं नजर नहीं आता। उनका कहना है कि स्वच्छ भारत अभियान के दावे लालगंज में पूरी तरह दम तोड़ते दिखाई दे रहे हैं। वहीं जब जी मीडिया की टीम ने नगर परिषद के सभापति कंचन साह से इस बदहाली को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि नगर परिषद हर साल करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपये से अधिक का बजट विकास कार्यों पर खर्च करती है। लेकिन जब उनसे पूछा गया कि ऐसा कौन-सा विकास कार्य है जो जमीन पर साफ दिखाई देता है, तो उन्होंने जवाब में कहा कि पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। हालांकि शहर की टूटी सड़कें, जर्जर नाले और फैली गंदगी विकास के इन दावों पर सवाल खड़े कर रही हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब करोड़ों रुपये का बजट हर साल खर्च होने का दावा किया जाता है, तो लालगंज की जनता आखिर बदहाल सड़कों, टूटे नालों और गंदगी के बीच जीवन जीने को क्यों मजबूर है?
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top