icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने दान-गणना और सुरक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव लागू कर दिए

Noida, Uttar Pradesh:राम मंदिर में क्या क्या हो गया बदलाव बैंकिंग और दान व्यवस्था में बदलाव किया गया है। चढ़ावे (दान) की गिनती और बैंक लेनदेन के लिए नियमों को सख्त किया गया है। अब बैंक खातों से किसी भी वित्तीय लेनदेन के लिए तीन सदस्यों (कृष्ण मोहन, जगदीश आफले और चंदन राय) के संयुक्त हस्ताक्षर अनिवार्य हैं दान पेटियों की सुरक्षा और धन की गणना के लिए अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। कर्मचारियों की सख्ती से चेकिंग भी की जा रही है. मंदिर परिसर में सेवा देने वाले पुजारियों की ड्यूटी में बदलाव किया गया है और हर 15 दिन में पुजारियों को बदलने के लिए एक रोस्टर सिस्टम लागू किया गया है चढ़ावा चोरी मामले के बाद ट्रस्ट ने सुरक्षा और दान गणना व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। गणनास्थल पर 13 नए सीसीटीवी कैमरे, अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, वीडियोग्राफी और बिना जेब वाली ड्रेस जैसी नई व्यवस्थाएं लागू की गई हैं. पहले वीआईपी पास जारी करने की कोई तय सीमा नहीं थी। जरूरत पड़ने पर 100 या उससे अधिक पास भी जारी किए जा सकते थे। अब इसमें भी बदलाव किया गया है। दान पेटी और गणनास्थल के बीच विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। पिलर नंबर-34 पर, जहां गुप्त दान पेटी रखी जाती है, वहां तीन अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को लगाया गया है. नई व्यवस्था में गणनाकर्मियों के लिए बिना जेब वाली निर्धारित ड्रेस अनिवार्य की गई है और पूरी गणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है वित्तीय पारदर्शिता के तहत दान और चंदे के प्रबंधन में अधिक स्पष्टता और लेखा-जोखा रखने पर जोर दर्शनार्थियों के लिए सुविधाओं में सुधार और सुगम दर्शन सुनिश्चित करने के प्रयास ट्रस्ट के आंतरिक कामकाज को अधिक व्यवस्थित और कुशल बनाया गया संचार और जवाबदेही के तहत ट्रस्ट और आम जनता के बीच संचार को बेहतर बनाया गया और किसी भी समस्या के समाधान के लिए एक स्पष्ट तंत्र स्थापित किया गया। दान पेटियों से निकलने वाली हर राशि पर अब कई स्तरों की निगरानी होगी। दान गणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को पहले से ज्यादा मजबूत किया गया है। 13 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है ताकि कोई भी कोना निगरानी से बाहर न रहे। जहां पहले कैमरे नहीं थे, वहां भी अब कैमरे स्थापित कर दिए गए हैं। ट्रस्ट चाहता है कि दान पेटी से लेकर नकदी की गिनती तक हर पल रिकॉर्ड हो और हर गतिविधि पर नजर बनी रहे. श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने महंत दिनेंद्र दास की प्रशासनिक भूमिका बढ़ा दी है। उनके नाम से नई डिजिटल आईडी बनाई गई है, जिसके जरिए अब श्रद्धालुओं के लिए दर्शन पास जारी किए जा सकेंगे। वहीं, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा की पहले इस्तेमाल हो रही पास जारी करने वाली आईडी को सस्पेंड कर दिया गया है. अब दान की गणना करने के लिए 9:00 से 6:00 तक का समय तय किया गया है; पहले दो शिफ्ट में यह दान गिना जाता था.
0
0
Report

नोएडा सेक्टर 58 में बारिश के बीच करंट से मौत, फिर प्रशासन की लापरवाही

Noida, Uttar Pradesh:नॉएडा सेक्टर 58 में एक बार फिर नॉएडा अथॉरिटी की लापरवाही का शिकार हुआ 27 साल का आर्यन। आर्यन की मौत बिजली का करंट लगने से हो गई। लगातर बारिश होने के कारण रोड पर पानी भरा हुआ था और पास के खंबे से तार टूटी हुई थी और आर्यन करंट की चपेट में आ गया बताया जा रहा है कि उस समय नाला भी खुला हुआ था हालाँकि नाला ज़्यादा गहरा नहीं है। आर्यन सुबह 8 बजे अपने काम पर जा रहा था जिस समय उसकी मौत हुई लेकिन सवाल यही उठता है कि आखिर में कहाँ है अथॉरिटी कहाँ है बिजली विभाग कहाँ है प्रशासन जो इस तरह के हादसे आए दिन होते है। वाक थ्रू प्रत्यक्ष दर्शी का कहना है कि उसने देखा की लाश पड़ी हुई थी पुलिस उसको उठाने की कोशिश कर रहे थे बाइट
0
0
Report
Advertisement

बागपत में टूटे खंभे से करंट फैलने की डरावनी घटना, सुरक्षा की मांग

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां एक लोहे का बिजली का खंभा अपनी जड़ से पूरी तरह टूट चुका है, लेकिन बिजली की लाइनों के सहारे हवा में खड़ा हुआ झूल रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि टूटे हुए खंभे में करंट भी दौड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाकर विभाग की गंभीर लापरवाही उजागर की है। एक स्थानीय निवाशी ने खंबे में उतर रहे करंट से बल्ब जलाकर और पंखा चलाकर करंट उतरने की भयावहता को दिखाया। यह तस्वीरें बागपत की हैं, जहां बिजली विभाग की लापरवाही किसी बड़े हादसे को खुला निमंत्रण देती दिखाई दे रही है। लोहे का बिजली का खंभा अपनी जड़ से पूरी तरह टूट चुका है, लेकिन बिजली की तारों के सहारे अब भी हवा में खड़ा है। खंभे के दोनों टूटे हिस्सों में करंट होने का दावा स्थानीय लोगों ने मौके पर ही करके दिखाया। एक व्यक्ति ने तार के जरिए खंभे के दोनों हिस्सों से बल्ब जलाकर और पंखा चलाकर यह दिखाया कि टूटे हुए खंभे में करंट मौजूद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में यह स्थिति बेहद खतरनाक है। यदि आसपास पानी भर गया तो करंट पूरे इलाके में फैल सकता है और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तुरंत इस टूटे खंभे को बदलने और क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। अब देखना होगा कि विभाग इस गंभीर मामले पर कब तक कार्रवाई करता है, या फिर किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जाएगा।
0
0
Report

रायगढ़ के तालगांव बस्ती में हाथी हमला, महिला की मौत

Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग, रायगढ़ जिले के कापू वन परिक्षेत्र के तालगांव बस्ती में हाथी का आतंक। आज सुबह करीब 4 बजे हाथी ने बस्ती में घुसकर मचाया उत्पात। जान बचाकर दुधमुंहे बच्चे को लेकर घर से भाग रही महिला पर हाथी ने किया हमला। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हुई, बच्चा सुरक्षित घायल महिला को कापू अस्पताल में कराया गया भर्ती। इलाज के दौरान महिला की मौत। घटना के बाद हाथी ने वन विभाग की गाड़ी पर भी हमला किया। वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद। ग्रामीणों में दहशत का माहौल، धरमजयगढ़ वनमंडल के कापू वन परिक्षेत्र के तालगांव बस्ती का मामला। वन विभाग ने जंगल की ओर न जाने की किया है मुनादी।
0
0
Report
Advertisement

जौनपुर विवाहिता की संदिग्ध मौत पर मायके ने हत्या का आरोप, जांच जारी

Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के लक्षनपुर तरती गांव में एक 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर के पास अमरूद के पेड़ से लटका मिलने की सूचना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है。 मृतका की पहचान शांति देवी के रूप में हुई है। उनकी शादी 22 अप्रैल 2023 को सिकरारा थाना क्षेत्र के उगापुर अवरैला निवासी शोभनाथ गौड़ की पुत्री के रूप में अमन से हुई थी। दंपति की एक वर्ष की बेटी शिवानी भी है。 पति अमन का कहना है कि देर रात करीब तीन बजे उसकी नजर घर के बाहर अमरूद के पेड़ पर पड़ी, जहां शांति फंदे से लटकी हुई थीं। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए。 वहीं, मृतका के मायके पक्ष ने इस घटना को हत्या करार दिया है। शांति की छोटी बहन सरिता का आरोप है कि उसकी बहन की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया। सरिता ने बताया कि रात करीब 11:15 बजे शांति ने फोन कर अपनी जान का खतरा बताते हुए मदद की गुहार लगाई थी। इसके कुछ घंटे बाद तड़के उसे फोन कर बहन के घर बुलाया गया। मौके पर पहुंचने पर शांति मृत अवस्था में मिली。 सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय चौधरी और नेवढ़िया थाना प्रभारी निखिलेश तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया。 पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।
0
0
Report

रोहिणी के EWS एपार्टमेंट: जर्जर इमारतें, डर, संरचनात्मक सुरक्षा ऑडिट की मांग

New Delhi, Delhi:दिल्ली के रोहिणी में इमारत गिरने की घटना के बाद भी प्रशासन सबक लेता नजर नहीं आ रहा है। द्वारका सेक्टर-16बी स्थित EWS न्यू आदर्श अपार्टमेंट में रहने वाले सैकड़ों परिवार जर्जर इमारतों के बीच डर के साये में जीवन बिताने को मजबूर हैं। करीब 980 फ्लैटों वाली इस सोसायटी में कई फ्लैटों की दीवारों और छतों से प्लास्टर व सीमेंट के बड़े-बड़े हिस्से टूटकर गिर रहे हैं। कई जगह दीवारों में गहरी दरारें पड़ चुकी हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दीवारों और छत से मलबा गिरने की वजह से कई निवासी पहले भी घायल हो चुके हैं। खेलते समय बच्चों को भी चोटें लगी हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। निवासियों का आरोप है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभागों और प्रशासन से शिकायत की, लेकिन उनकी समस्याओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि हर दिन इस डर के साथ गुजरता है कि कहीं कोई दीवार या छत का हिस्सा गिरकर किसी की जान न ले ले। बताया जाता है कि यह फ्लैट केजरीवाल सरकार के कार्यकाल में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवारों के पुनर्वास के लिए उपलब्ध कराए गए थे। अब वर्षों बाद इन इमारतों की हालत लगातार खराब होती जा रही है। स्थानीय लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि पूरे अपार्टमेंट का तत्काल स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑडिट कराया जाए, जर्जर भवनों की मरम्मत या पुनर्निर्माण किया जाए और किसी बड़े हादसे से पहले प्रभावी कदम उठाए जाएं। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो रोहिणी जैसी घटना यहां भी दोहराई जा सकती है।
0
0
Report

यमुनोत्री हाईवे बंद, यातायात प्रभावित: स्यानाचट्टी में बड़ा हिस्सा टूटा, बायपास निर्माण जारी

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी में बारिश का सिलसिला जारी है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्यानाचट्टी में सड़क का बड़ा हिस्सा वासआउट हो गया जिससे यमुनोत्री यात्रा पर ब्रेक लग गया है। साथ ही स्यानाचट्टी में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे भवनों पर खतरा मंडराने लगा है, स्थानीय लोगों ने सिंचाई विभाग पुरोला पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि समय रहते सिंचाई विभाग ने सुरक्षा के कार्य नहीं किए। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नालूपानी और नगुण में बार-बार बंद हो रहा है। साथ ही यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के स्यानाचट्टी के पास सड़क का बड़ा हिस्सा टूट गया है, जहां पर बायपास सड़क बनाने का कार्य किया जा रहा है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में नालूपानी और नगुण के पास पर्याप्त मशीनें रखी गई हैं और कुछ देर के लिए ट्रैफिक बंद हो रहा है। फिर मार्ग को सुचारू किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

तबादला आदेश के विरोध में ग्रामीणों ने स्कूल में तालाबंदी कर दिया

Sri Ganganagar, Rajasthan:तबादले पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, विद्यालय पर जड़ा ताला रघुनाथपुरा पीईईओ रामकुमार साहू को यथावत रखने की मांग, ग्रामीणों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू बीरमाना व रघुनाथपुरा पीईईओ एवं प्रधानाचार्य रामकुमार साहू के स्थानांतरण के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने विद्यालय में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की तथा तबादला आदेश तत्काल निरस्त करने की मांग उठाई。 आंदोलन में शामिल विद्यार्थियों, अभिभावकों और ग्रामीणों का कहना है कि रामकुमार साहू के नेतृत्व में विद्यालय का शैक्षणिक स्तर बेहतर हुआ है और विद्यालय में अनेक विकास कार्य हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक रामकुमार साहू को पुनः यथावत पदस्थापित नहीं किया जाएगा, तब तक विद्यालय की तालाबंदी और आंदोलन जारी रहेगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा。
0
0
Report

पत्नी के सॉरी कहने पर युवक टॉवर से नीचे उतरा, ढाई घंटे का ड्रामा

Jaunpur, Uttar Pradesh:पत्नी से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, ढाई घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पत्नी के 'सॉरी' कहते ही उतरा नीचे जौनपुर। जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पत्नी से हुए विवाद के बाद एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर युवक को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जफराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिसकर्मियों ने करीब ढाई घंटे तक युवक को समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा। युवक का कहना था कि पहले उसकी पत्नी को मौके पर बुलाया जाए, तभी वह टावर से नीचे उतरेगा। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने युवक की पत्नी को मौके पर बुलाया। पत्नी के पहुंचने के बाद दोनों के बीच बातचीत हुई। बताया जा रहा है कि पत्नी ने युवक से माफी मांगी और साथ चलने का भरोसा दिया। इसके बाद युवक शांत हुआ और स्वेच्छा से टावर से नीचे उतर आया। युवक के सुरक्षित नीचे उतरते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। लगभग ढाई घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और पूरे घटनाक्रम को देखते रहे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया。
0
0
Report
Advertisement

आंगनबाड़ी केंद्र की छत गिरने से बच्चे बाल-बाल बचे, मरम्मत की मांग तेज

Barh, Bihar:बाढ़ प्रखंड में एकडंगा पंचायत के वार्ड नंबर 10 में आंधी-बारिश के बीच एक आंगनबाड़ी केंद्र के जर्जर भवन की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। गनीमत यह रही कि कंक्रीट का मलबा ठीक उस जगह पर नहीं गिरा, जहां बच्चे बैठे थे। हादसे के दौरान आंगनबाड़ी में मौजूद दर्जनों मासूम बच्चों की जान बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। खस्ताहाल भवन को देखते हुए आंगनबाड़ी में बच्चों की पढ़ाई-लिखाई बंद कर दी गई है। हादसे के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में 30 से 35 छोटे-छोटे बच्चे और बच्चियां बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। आंगनबाड़ी के कमरे की छत के बीचों-बीच पहले से क्रैक था, जिसके कारण सावधानी बरतते हुए सभी बच्चों को बीच में न बैठाकर दीवार के किनारे बैठाया जाता था। संयोगवश, छत का वह भारी प्लास्टर ठीक उसी खाली पड़े बीच के हिस्से में जाकर गिरा। अगर बच्चे बीच में बैठे होते, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। इस हादसे ने विभागीय लापरवाही की पोल खोल दी है। ग्रामीणों का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्र का यह भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है और इसकी दीवारें व छत कभी भी गिर सकती हैं। उनका कहना है कि जब तक जर्जर भवन की मरम्मत नहीं होती या आंगनबाड़ी केंद्र को कहीं और शिफ्ट नहीं किया जाता, तब तक वे अपने बच्चों को यहां नहीं भेजेंगे। हादसे के बाद से आंगनबाड़ी केंद्र पर ताला लटका है।
0
0
Report

पटना में भारी बारिश के कारण मौसम बदला, 12 जिलों में येलो अलर्ट

Patna, Bihar:बिहार में मानसून की सक्रियता बनी हुई है, जिससे राजधानी पटना समेत राज्य के कई हिस्सों में लगातार मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, वातावरण में नमी अधिक होने के कारण उमस का असर अभी भी बना हुआ है। मौस्म विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार शनिवार को पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादलों की आवाजाही के बीच मेघ गर्जन, हल्की से मध्यम बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं, अररिया, दरभंगा, किशनगंज, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, सिवान, सुपौल, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और गोपालगंज समेत 12 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है राजधानी पटना की बात करें तो कल देर रात से ही मूसलाधार बारिश का दौर जारी है, तापमान में गिरावट आई है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली , हालांकि पैदल चलने वाली यात्रियों को थोड़ा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन मौसम के इस बदले हुए मिजाज ने राजधानी पटना वासियों एक राहत की सांस दी है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top