icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बोरी में निर्भया जैसी दरिंदगी, आरोपी अभी फरार; फांसी की मांग तेज

Jobat, Madhya Pradesh:आलीराजपुर ब्रेकिंग न्यूज़ बोरी में निर्भया जैसी दरिंदगी, आज 'बोरी बंद' का ऐलान! ​हथियारों के दम पर विधवा महिला के घर में डकैती और हैवानियत, 24 घंटे बाद भी आरोपी फरार! ​गुस्से में जनता: कांग्रेस करेगी बोरी थाने का घेराव, फांसी की मांग! ​कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान आज पीड़ित परिवार से करेंगे मुलाकात। हथियारों की नोंक पर एक बेबस महिला के साथ हुई इस हैवानियत ने कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। जनता का एक ही नारा है—आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उसे फांसी के फंदे तक पहुंचाया जाए। आज होने वाला कांग्रेस का थाना घेराव और कैबिनेट मंत्री का दौरा इस बात का संकेत है कि यह मामला अब बेहद तूल पकड़ चुका है। पुलिस पर दबाव भारी है, लेकिन देखना यह होगा कि 24 घंटे से पुलिस को छका रहा आरोपी कब तक कानून की गिरफ्त में आता है।
0
0
Report
Advertisement

गांधी नगर चोरी: बदमाश SUV से पहुंचे, 90 हजार नकद सहित फरार

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल के गांधी नगर में चोरों का आतंक SUV कार से पहुंचे बदमाशों ने दो दुकानों को बनाया निशाना देर रात हाईटेक तरीके से बदमाशों ने एक मोबाइल शॉप और एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान को निशाना बनाय पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद पुलिस अब आरोपियों की. तलाश मे जुटी आरोपी दुकान के मुख्य शटर का ताला कटर से काटते हुए दिखाई दे रहे हैं काफी कोशिशों के बावजूद वे मोबाइल शॉप में चोरी करने में सफल नहीं हो सके मोबाइल दुकान में नाकाम रहने के बाद बदमाश रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर पहुंचे यहां शटर का ताला तोड़कर 90 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए
0
0
Report

फॉलोअर्स के लिए सोशल मीडिया विवाद: दो युवक पुलिस से अभद्रता कर गिरफ्तार

Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग- फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में पुलिस से अभद्रता एंकर- ऊधम सिंह नगर जिले में सोशल मीडिया पर वायरल होने और अधिक व्यूज बटोरने की होड़ अब युवाओं को कानून से टकराने तक ले जा रही है। लाइक, शेयर और फॉलोअर्स बढ़ाने की इस अंधी दौड़ का ताजा मामला जिले के रुद्रपुर से सामने आया है, जहां नैनीताल रोड पर पुलिस से जानबूझकर विवाद करना दो युवकों को महंगा पड़ गया। वीओ- यातायात पुलिस की चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट पंहुचा बाइक सवार चालान की कार्रवाई की वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डालने के चक्कर में युवक पुलिस टीम से भीड़ गया और मौके पर अपने भाई दीपक यादव को भी बुला लिया दोनों भाई पुलिस से अभद्रता की, सरकारी कार्य में बाधा डाली और सरकारी वाहन में तोड़फोड़ का प्रयास किया। घटना के कारण कुछ देर के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और लगभग एक घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही।टीएसआई राम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चंदन यादव और दीपक यादव के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, लोक सेवक के साथ अभद्रता, धमकी देने तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों ने बाद में अपने व्यवहार पर माफी मांगी। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें थाने से ही जमानत दे दी गई। जानकारी के अनुसार, चंदन यादव ने स्वीकार किया कि उसने यह हंगामा सोशल मीडिया पर अधिक व्यूज और फॉलोअर्स पाने के उद्देश्य से किया था। उसने बताया कि कुछ महीने पहले डीडी चौक पर चालान के दौरान दीपक यादव का विवाद हो गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसे बड़ी संख्या में लोगों ने देखा था। उस वीडियो के वायरल होने के बाद दीपक के सोशल मीडिया फॉलोअर्स में काफी बढ़ोत्तरी हुई थी। इसी अनुभव के आधार पर उसने पुलिस के साथ विवाद किया। पूछताछ में चंदन ने बताया कि उसका मानना था कि यदि चालान कट भी जाएगा तो अधिकतम एक हजार रुपये का नुकसान होगा, लेकिन यदि विवाद का वीडियो वायरल हो गया तो उसे मिलियन व्यू मिल सकते हैं और उसके सोशल मीडिया अकाउंट के फॉलोअर्स तेजी से बढ़ जाएंगे। इसी सोच के चलते उसने इस बार भी हंगामा किया, लेकिन इस बार मामला उसे उल्टा पड़ गया।
0
0
Report
Advertisement

फर्रुखाबाद: शराबी पति ने पत्नी से मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद पत्नी ने पति पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार फर्रुखाबाद : कायमगंज क्षेत्र की महिला ने पति पर शराब के नशे में मारपीट करने, आर्थिक व मानसिक उत्पीड़न करने तथा धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से हमला करने की कोशिश का लगाया आरोप。 कोतवाली कायमगंज क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपा है। महिला का आरोप है कि उसका पति लंबे समय से शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता है तथा गाली-गलौज करता है और लगातार मानसिक व आर्थिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। पीड़िता ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से तत्काल कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार महिला की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी। विवाह के बाद कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में पति का व्यवहार बदल गया। आरोप है कि पति शराब पीने का आदी है और आए दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद करता है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती है और अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है。 महिला का कहना है कि 11 जुलाई 2026 की रात करीब 10 बजे उसका पति नशे की हालत में घर पहुंचा और बिना किसी वजह के गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि पति ने धारदार हथियार से हमला करने का भी प्रयास किया, जिससे वह किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकल सकी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद मामला शांत हुआ。 पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पति का व्यवहार लगातार हिंसक होता जा रहा है और उसे भविष्य में किसी बड़ी घटना की आशंका है। उसने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उसे न्याय मिल सके और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके。 बाइट :-- पीड़िता की बहन
0
0
Report

फर्रुखाबाद में शराब के नशे में युवक की पिटाई, किसानों ने दिया जवाब

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में शराब के नशे में हंगामा करना एक युवक को भारी पड़ गया। शराब के ठेके के सामने गाली-गलौज और दबंगई दिखाने वाले युवक की किसानों ने ऐसी खबर ली कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट का वीडियो भी अब चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र के कतरौली पट्टी का है। यहां शराब के ठेके के सामने एक युवक शराब के नशे में धुत होकर लोगों से गाली-गलौज करने लगा। उसी समय पास के खेतों में किसान धान की रोपाई कर रहे थे। युवक की अभद्र भाषा और हंगामे से नाराज़ किसानों ने पहले उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं माना तो विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। शराब के ठेके के सामने मारपीट होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। शराब के नशे में की गई अभद्रता इस युवक पर भारी पड़ गई। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

सुल्तानपुर के गोदाम में भीषण आग; दमकलों ने पाया काबू, कोई जनहानि नहीं

Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर नगर के प्यारेपट्टी रोड स्थित गोदाम में बीती रात अज्ञात कर्म से आग लग गई। आग लगने से इलाके में हडक़ंप मच गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच कर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे। मोहम्मद अहमद के गोदाम में लगभग 11:00 बजे आग लगी। रात्रि के समय घटना की सूचना प्राप्त हुई। फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों मौके पर पहुँचीं और आग पर नियंत्रण के प्रयास जारी रहे; आग लगभग काबू में है। कोई जनहानि नहीं हुई है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है; मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
0
0
Report

मैनपुरी-थाना करहल परिवार परामर्श केंद्र में दंपतियों का हुआ समझौता,टूटने से बचे दो रिश्ते।

Ajay KumarAjay KumarFollow28m ago
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी मैनपुरी-करहल के परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को आयोजित काउंसलिंग में दो दंपतियों के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद आपसी सहमति से सुलझ गया। काउंसलर नितिन चतुर्वेदी ने दोनों पक्षों की विस्तार से काउंसलिंग की और उन्हें आपसी संवाद और पारिवारिक जिम्मेदारियों का महत्व समझाया। काउंसलिंग के बाद दोनों दंपतियों के बीच समझौता हो गया,उन्होंने भविष्य में साथ रहने और रिश्ते को बनाए रखने पर सहमति जताई। परिवार परामर्श केंद्र की सदस्य कविता,रजनी सिंह,संतोष कुमारी और प्रीति चौहान ने दंपतियों को आपसी विश्वास और सामंजस्य के साथ जीवन बिताने की सलाह दी।
0
0
Report
Advertisement

नवादा में सर्पदंश: नौ मरीजों को 14-14 डोज एंटी-वेनम, डॉक्टर बोले- समय पर अस्पताल पहुँचें

Nawada, Bihar:नवादा में गर्मी बढ़ते ही सांपों का आतंक, 4 घंटे में 9 लोग हुए शिकार सदर अस्पताल में देर रात तक लगी रही भीड़, सभी मरीजों को दी गईं 14-14 डोज एंटी-वेनम | डॉक्टर बोले- झाड़फूंक में समय न गंवाएं, तुरंत अस्पताल आएं नवादा में शाम होते ही जिले में सांप काटने के मामलों में अचानक वृद्धि देखी गई। सदर अस्पताल में भीड़ जुट गई, जहां विभिन्न इलाकों से कुल नौ लोग सांप के डंसने की शिकायत लेकर पहुंचे। सदर अस्पताल के फिजिशियन डॉ. विक्रम कुमार ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण सांप सक्रिय हो गए हैं। सभी मरीजों को जहरीले सांप ने काटा था। चिकित्सकों की टीम ने तुरंत इलाज शुरू किया और प्रत्येक मरीज को 14-14 डोज एंटी-वेनम इंजेक्शन दी गई। एक मरीज ने सांप को मारकर अस्पताल लाया और डॉक्टरों को दिखाकर इलाज कराया। शाम 8 बजे से 12 बजे के बीच सभी नौ मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। डॉ. विक्रम कुमार ने आमजन से अपील की है कि सांप काटने पर किसी भी प्रकार के अंधविश्वास या घरेलू उपाय में समय नष्ट न करें। तुरंत निकटतम अस्पताल पहुंचें, क्योंकि समय पर इलाज से जान बचाई जा सकती है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है। खासकर शाम के समय खेत-खलिहान या घने इलाकों में सावधानी बरतने की जरूरत है।
0
0
Report

बिहार सरकार ने IAS अधिकारियों के तबादलों की अधिसूचना जारी, देखें कौन बना अपर सचिव

Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग - बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 12 जुलाई 2026 को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 6 अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की 2014 बैच के IAS संजय कुमार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग का अपर सचिव बनाया गया है, इससे पहले उन्हें नगर विकास एवं आवास विभाग का अपर सचिव बनाया गया था.... 2014 बैच के IAS मुकेश कुमार का गया के बंदोबस्त पदाधिकारी पद से तबादला कर वित्त विभाग के भविष्य निधि निदेशालय में निदेशक बनाया गया है.... 2014 बैच के IAS अखिलेश कुमार सिंह को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग से स्थानांतरित कर कृषि विभाग में अपर सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है.... 2015 बैच के IAS मनोज कुमार रजक को नगर विकास एवं आवास विभाग से स्थानांतरित कर युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग का अपर सचिव बनाया गया है.... 2017 बैच के IAS मनोज कुमार के तबादले संबंधी 10 जुलाई 2026 की पूर्व अधिसूचना रद्द कर दी गई है, अब वे पहले की तरह नगर विकास एवं आवास विभाग में अपर सचिव बने रहेंगे.... 2021 बैच की IAS सारा अशरफ को नालंदा जिला परिषद का उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है.... 2023 बैच के IAS तुषार कुमार को पूर्णिया का अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) बनाया गया है, साथ ही उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS)-2023 के तहत कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियां भी प्रदान की गईं....
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top