Back
छिंदवाड़ा में हिंदू गर्जना रैली के बाद टी राजा सिंह के बयानों से सियासत गर्म
RKRupesh Kumar
Feb 17, 2026 04:34:54
Betul, Madhya Pradesh
छिंदवाड़ा जिले में शिवाजी महाराज जयंती पर निकली हिंदू गर्जना रैली में उस वक्त माहौल गरमा गया,जब तेलंगाना के गोशामहल से विधायक टी राजा सिंह ने मंच से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की जमकर तारीफ की। जिला बजरंग दल के नेतृत्व में धूनीवाले दादा जी मंदिर से निकली रैली दशहरा मैदान पहुँचकर विशाल धर्मसभा में बदल गई,जहां हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम को लेकर बजरंग दल ने व्यापक तैयारियां की थीं। रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और पुलिस बल पूरे समय मुस्तैद नजर आया। मंच से टी. राजा सिंह ने हिंदुत्व,सुरक्षा और मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर कई तीखे और राजनीतिक संदेश दिए। टी राजा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन भैया का धन्यवाद करता हूं,जिन्होंने सख्त कार्रवाई कर उदाहरण पेश किया है। अगर कोई तुम्हें मारने आए तो जिंदा नहीं जाना चाहिए,शस्त्र विद्या सीखो,समय की जरूरत है। नारियों और युवाओं को भी आत्मरक्षा की ट्रेनिंग लेनी होगी,आने वाला समय संघर्ष का हो सकता है। भोपाल सहित प्रदेश में लव जिहाद के मामलों पर सख्ती जरूरी है। जो हिंदुओं की बात करता है,वही राज करता है,मध्य प्रदेश का हिंदू आपके साथ है। टी. राजा सिंह ने अपने संबोधन में प्रदेश में कथित लव जिहाद और अपराध के मामलों का जिक्र करते हुए सरकार से और सख्त कदम उठाने की मांग भी की। उनके बयान के दौरान सभा में मौजूद समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी की। फिलहाल छिंदवाड़ा की इस हिंदू गर्जना रैली और टी. राजा सिंह के तीखे बयानों के बाद प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। अब देखना होगा कि इस पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं क्या सामने आती हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAnkit Mittal
FollowFeb 17, 2026 06:20:100
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 17, 2026 06:19:57Ratlam, Madhya Pradesh:दोनों शव निकाल लिए
0
Report
RSRAKESH SINGH
FollowFeb 17, 2026 06:19:190
Report
ARAarti Rai
FollowFeb 17, 2026 06:19:100
Report
MTMadesh Tiwari
FollowFeb 17, 2026 06:18:570
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
FollowFeb 17, 2026 06:18:410
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 17, 2026 06:18:190
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 17, 2026 06:18:060
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 17, 2026 06:17:470
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 17, 2026 06:17:110
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 17, 2026 06:16:460
Report
RKRakesh Kumar
FollowFeb 17, 2026 06:16:340
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 17, 2026 06:16:140
Report
IAImran Ajij
FollowFeb 17, 2026 06:16:000
Report
ADArjun Devda
FollowFeb 17, 2026 06:15:400
Report