460443
नीलगढ़ जंगल में मिले दो बुजुर्गों के मिले शव, जान लिए जाने की आशंका
Ghoradongri, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के घोड़ाडोंगरी तहसील के नीलगढ़ गांव के जंगल में शुक्रवार को दो बुजुर्गों के शव मिले। मृतकों की पहचान फुत्तिढाना गांव के निवासी 65 और 60 के रूप में हुई है। शरीर पर चोट के निशान होने के कारण जान लिए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही चोपना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एएसपी कमला जोशी भी घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचीं। सारनी एसडीओपी रोशन कुमार जैन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पखांजूर में माइंस गाड़ियों के आवागमन रोके जाने पर विवाद, भाजपा नेता पर आरोप
Pakhanjur, Chhattisgarh:PLACE – पखांजूर सुरजागढ़ माइंस की गाड़ियों को रोककर कथित दबंगई और कर्मचारियों से बदसलूकी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में गाड़ियों को रोककर विवाद किए जाने का घटनाक्रम दिखाई दे रहा है। आरोप बीजेपी के कापसी मंडल अध्यक्ष अजय बछाड़ और उनके साथ मौजूद दर्जनभर से अधिक लोगों पर लगा है। आरोप है कि कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की गई। बताया जा रहा है कि मंडल अध्यक्ष स्थानीय बीजेपी विधायक के करीबी हैं। इधर पीड़ित कर्मचारी ने पखांजूर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला सुरजागढ़ माइंस की गाड़ियों के आवागमन को रोकने से जुड़ा है। आरोप है कि कापसी मंडल अध्यक्ष अजय बछाड़ और उनके साथ पहुंचे लोगों ने गाड़ियों को कापसी मे रोककर कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। इस दौरान गाली-गलौज और धक्का-मुक्की किए जाने का आरोप भी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित की शिकायत के बाद अब मामला पखांजूर पुलिस तक पहुंच गया है। शिकायत में कार्रवाई की मांग की गई है。0
0
Report
केदारताल ट्रेक पर लापता 07 ट्रैक्टर-गाइड के बाद महिला-पुरुष की डेड बॉडी बरामद
Noida, Uttar Pradesh:उत्तरकाशी।। जनपद केदारताल ट्रैक पर लापता 07 ट्रैक्टर और 01 स्थानीय गाइड के रेस्क्यू अभियान के चौथे दिन आज एक महिला और एक पुरुष की डेड बॉडी मिली। केदारताल ट्रैक पर एवलांच आने से हुआ था हादसा अभी भी 06 लोगों की तलाश जारी। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा सूचना के अनुसार रेस्क्यू अभियान में एक महिला और एक पुरुष की डेड बॉडी को किया गया बरामद। आगे की कार्रवाई जारी।।0
0
Report
आबूराज दीपावली: नक्की बाजार में शाम 6 से 10 बजे नो व्हीकल जोन लागू
Sirohi, Rajasthan:आबूराज में दीपावली सीजन को लेकर नगर पालिका अलर्ट, नक्की बाजार शाम 6 से रात 10 बजे तक नो व्हीकल जोन नक्की झील बाजार क्षेत्र में शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है, ताकि पर्यटक बिना किसी परेशानी के पैदल बाजार में घूम सकें। नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य खुद मैदान में उतरकर व्यापारियों और पर्यटकों से सहयोग की अपील कर रहे हैं। पर्यटकों की सुविधा के लिए पार्किंग के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। टू व्हीलर के लिए गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में पार्किंग व्यवस्था की जा रही है। वहीं, पोलो ग्राउंड, अशोक वाटिका, सनसेट रोड स्थित कार पार्किंग और नक्की झील के समीप किचन गार्डन पार्किंग में भी वाहन खड़े करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। नगर पालिका प्रशासन ने स्थानीय निवासियों और व्यापारियों से अपील की है कि वे व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। दीपावली के इस पर्यटन सीजन में नगर पालिका का लक्ष्य है कि आबूराज आने वाले सैलानियों को सुगम यातायात, सुरक्षित बाजार और बेहतर पर्यटन अनुभव मिले। अब देखना होगा कि यह पहल शहर को जाम से कितनी राहत दिलाती है।0
0
Report
Advertisement
मरासू चक्रवात से धान खेत गिरने, किसानों को नुकसान का डर
Pakhanjur, Chhattisgarh:PLACE – पखांजूर मरासु चक्रवात का असर अब किसानों की फसलों पर भी दिखाई देने लगा है। तेज हवाओं और बारिश के चलते खेतों में पककर तैयार धान की फसल जमीन पर बिछ गई है। फसल गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। पहले ही मौसम की मार झेल रहे किसानों को अब उत्पादन में नुकसान का डर सताने लगा है। खेतों में लहलहाती धान की फसल कई जगह गिर गई है। किसानों के लिए यह चिंता का विषय है, क्योंकि फसल गिरने से धान की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों प्रभावित होने के आशंका है। अब किसानों को नुकसान के आकलन और प्रशासनिक मदद का इंतजार है。0
0
Report
नर्मदापुरम में महिला चोर से 65 लाख की ज्वेलरी चोरी, इटारसी गिरफ्तार
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से हुई 65 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वारदात को एक महिला ने ग्राहक बनकर अंजाम दिया था। उसने दुकानदार को बेसमेंट के स्टोर रूम में बंद कर सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने करीब 250 CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी महिला को इटारसी से गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी के आभूषण भी बरामद हुए हैं। चोरी की यह वारदात शहर की रघुनाथ गली स्थित राज ज्वेलर्स की है। सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे स्कार्फ से चेहरा ढककर एक महिला ग्राहक बनकर दुकान पहुंची। उसने चर्म रोग होने का बहाना बनाकर चेहरा दिखाने से इनकार कर दिया। पहले मंगलसूत्र का पेंडल देखा और ATM से पैसे लाने का कहकर चली गई। करीब 15 मिनट बाद वापस आकर कान के टॉप्स दिखाने को कहा। दुकानदार जैसे ही बेसमेंट के स्टोर रूम में जेवर लेने पहुंचे, महिला ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और काउंटर से आभूषणों के डिब्बे लेकर फरार हो गई। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आसपास के करीब 250 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली。 जांच के दौरान इटारसी के सराफा बाजार में हुई चोरी की घटना से भी महिला के तार जुड़े। फुटेज के आधार पर पहचान होने के बाद पुलिस ने इटारसी में घेराबंदी कर 28 वर्षीय चाहत मंसूरी उर्फ मुस्कान लोट को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 450 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं, जिनकी कीमत लगभग 65 लाख रुपये बताई गई है। पहचान छिपाने के लिए महिला ने वारदात में पहने कपड़े, स्कार्फ, चप्पल और जेवरों के डिब्बे तक जला दिए थे। फिलहाल पुलिस उससे अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।0
0
Report
मांडल मंदिर से चांदी मुकुट और कड़ें चोरी, CCTV में कैद चोर
Noida, Uttar Pradesh:नाम : जितेंद्र सिंह गौड़ मो. 9828504062 जिला: भीलवाड़ा खबर लोकेशन: मांडल, भीलवाड़ा के मांडल से खबर, परिसर से सटे मंदिर में दिन दहाड़े चोरी की वारदात, मंदिर में स्थित सांवरियाजी की मूर्ति से चांदी का मुकुट, 6 हाथ के कड़े और दो पैर में पहने कड़े चुरा ले गया चोर, चोरी की वारदात हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुजारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज का शुरू की बदमाशो की तलाश0
0
Report
Advertisement
जियावन बाजार में महिला ने चप्पलों से युवक को पिटाई का वीडियो वायरल
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र के जियावन बाजार में एक महिला द्वारा युवक की चप्पलों से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला चप्पल उतारकर युवक को पीटती नजर आ रही है, जबकि तीन अन्य लोग युवक को पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। बीच बाजार हुई इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। आखिर किस बात को लेकर महिला ने युवक की सरेआम की पिटाई, वजह अभी स्पष्ट नहीं... वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुटी स्थानीय पुलिस।0
0
Report
खेतड़ी मोड़ पर गोयल कॉस्मेटिक दुकान से चोरी, CCTV में युवक कैद
Sikar, Rajasthan:खेतड़ी मोड़ पर कॉस्मेटिक दुकान में चोरी, युवक ने गल्ले से उड़ाए रुपए नीमकाथाना के खेतड़ी मोड़ स्थित गोयल कॉस्मेटिक दुकान की घटना। दुकान के गल्ले को निशाना बनाकर युवक ने नकदी की चोरी की। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद घटना चर्चा में। सीकर जिले के नीमकाथाना शहर के खेतड़ी मोड़ स्थित गोयल कॉस्मेटिक दुकान पर दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। एक युवक दुकान में घुसकर गल्ले में रखी नकदी और चांदी के सिक्के चोरी कर फरार हो गया। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।जानकारी के अनुसार, दुकान संचालक नितेश के बच्चे की स्कूल से छुट्टी होने पर स्कूल वैन उसे दुकान के बाहर छोड़कर चली गई उसके बाद नितेश अपने बच्चे को घर छोड़ने चला गया इसी दौरान एक युवक दुकान में घुसा और गल्ले में रखी करीब 20 से 25 हजार नकदी व चांदी के सिक्के अपने बैग में डाल लिए।कुछ देर बाद जब दुकानदार वापस दुकान पर पहुंचा तो युवक ने उसे अपनी बातों में उलझा लिया और सामान दिखाने की बात कही। बाद में सामान पसंद नहीं आने का बहाना बनाकर युवक मौके से फरार हो गया।घटना का पता उस समय चला, जब एक अन्य ग्राहक ने सामान खरीदने के बाद दुकानदार को रुपए दिए। इस दौरान दुकानदार की नजर गल्ले पर पड़ी तो उसमें रखी नकदी गायब मिली। इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई, जिसमें युवक गल्ले से रुपए और चांदी के सिक्के निकालते हुए दिखाई दिया।दुकानदार ने आसपास के क्षेत्र में युवक की तलाश भी की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। दुकानदार ने आमजन से आरोपी के संबंध में जानकारी मिलने पर सूचना देने की अपील की है।0
0
Report
अलवर: प्रेम विवाह के मामले में थानाधिकारी समेत दो दोषियों को 4-4 साल जेल
Alwar, Rajasthan:प्रेम विवाह करने वाले युवक को जेल भेजने की धमकी देकर मांगी थी रिश्वत, तत्कालीन थानाधिकारी सहित दो दोषियों को 4-4 साल की जेल अलवर। प्रेम विवाह करने वाले युवक को जेल भेजने की धमकी देकर एक लाख रुपए की रिश्वत मांगने के मामले में एसीबी कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायालय ने नारायणपुर के तत्कालीन थानाधिकारी जितेंद्र यादव और उसके कथित दलाल बलवीर यादव को दोषी करार देते हुए चार-चार साल के कारावास की सजा सुनाई है। दोनों आरोपियों को एसीबी ने 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था。 मामला जनवरी 2020 का है। परिवादी कृष्ण कुमार ने एसीबी अलवर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मौसी के बेटे संदीप निवासी रसूलपुर, तहसील बुहाना (झुंझुनूं) ने जनवरी 2019 में अलवर जिले के थानागाजी क्षेत्र की एक युवती से प्रेम विवाह किया था। उस समय युवती स्नातक की पढ़ाई कर रही थी और अपने मायके में रह रही थी。 शिकायत के मुताबिक, 5 जनवरी 2020 को संदीप अपनी पत्नी को लेकर रसूलपुर स्थित घर पहुंचा था। इसके तीन दिन बाद 8 जनवरी को नारायणपुर थाने की पुलिस टीम उनके घर पहुंची और दोनों को थाने ले आई। आरोप है कि वहां तत्कालीन थानाधिकारी जितेंद्र यादव ने संदीप को जेल भेजने की धमकी दी。 इसके बाद युवती के न्यायालय में बयान दर्ज कराने और संदीप के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने की एवज में थानाधिकारी ने अपने कथित दलाल बलवीर यादव के जरिए एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी। परिवादी की शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी ने 10 जनवरी 2020 को ट्रैप कार्रवाई की। इस दौरान 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए तत्कालीन थानाधिकारी जितेंद्र यादव और बलवीर यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। करीब छह साल पुराने इस मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद एसीबी कोर्ट की न्यायाधीश अनु चौधरी ने दोनों आरोपियों को दोषी मानते हुए चार-चार साल के कारावास की सजा सुनाई। गौरतलब है कि रिश्वत प्रकरण के समय नारायणपुर अलवर जिले का हिस्सा था, जबकि वर्तमान में यह कोटपूतली-बहरोड़ जिले के अंतर्गत आता है。0
0
Report
Advertisement
दीपावली से पहले बांसवाड़ा में मिलावटखोरों पर कड़ी कार्रवाई, नमूने लैब भेजे
Banswara, Rajasthan:जिला बांसवाड़ा विधानसभा बांसवाड़ा लोकेशन बांसवाड़ा एंकर - दीपावली के त्योहार को देखते हुए बाजार में मिलावटी मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। बांसवाड़ा जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव के निर्देश पर जिले में 'शुद्ध के लिए युद्ध' अभियान के तहत कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। फूड इंस्पेक्टर उमेद टेलर के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान मिठाई, मावा, सोहन पापड़ी, नमकीन सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। विभाग की टीम ने प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपल एकत्रित किए। लिए गए सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट में यदि किसी खाद्य पदार्थ का सैंपल फेल पाया जाता है तो संबंधित प्रतिष्ठान संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दीपावली पर लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग की यह कार्रवाई मिलावटखोरों के लिए सख्त संदेश मानी जा रही है。0
0
Report
दिव्यांग दंपती ने स्कूटी से मतदान कर लोकतंत्र की मिसाल कायम की
Tonk, Rajasthan:गुराई ग्राम पंचायत में दिखा मतदान का उत्साह, दिव्यांग दंपती ने स्कूटी से पहुंचकर किया मतदान गुराई (टोंक)। पंचायतराज चुनाव के दौरान लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं का उत्साह देखने को मिला। ग्राम पंचायत गुराई में मतदान के प्रति जागरूकता की एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई, जहां दोनों पति-पत्नी दिव्यांग होने के बावजूद हौसले के साथ स्कूटी पर सवार होकर मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दंपती ने शारीरिक चुनौतियों को पीछे छोड़ते हुए मतदान केंद्र पहुंचकर लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी निभाई। उनका मतदान के प्रति उत्साह अन्य मतदाताओं के लिए भी प्रेरणाक संदेश बना। इस दौरान उन्होंने साबित किया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में हर एक वोट की अहमियत है।0
0
Report
अजमेर में सतर्कता सप्ताह: संभाग स्तर की रैली से भ्रष्टाचार के विरोध का संदेश
Ajmer, Rajasthan:भारतीय खाद्य निगम के सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत आज अजमेर में संभाग स्तर की रैली का आयोजन किया गया.. सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और ईमानदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सतर्कता जागरूकता सप्ताह के आयोजन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कार्यों में सत्यनिष्ठा अपनाने तथा भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया... निगम का उद्देश्य सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखना, भ्रष्टाचार की रोकथाम करना और आमजन में जागरूकता बढ़ाना है..रैली के दौरान कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया गया... बाइट - राकेश कुमार,संभागीय प्रबंधक,भारतीय खाद्य निगम0
0
Report
Advertisement
मेरठ में गटारू गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला सिंडिकेट खुलासा
मेरठ, यूपी एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। जम्मू-कश्मीर में रंगदारी, डकैती, जमीन हड़पने, जानलेवा हमला, अवैध हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी जैसे संगीन अपराधों में लिप्त कुख्यात गटारू गैंग के 04 सदस्यों को थाना सदर बाजार जनपद मेरठ के सोतीगंज से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त - 1. सौरभ गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता निवासी वार्ड नं0-09 विजयपुर, सांबा जम्मू कश्मीर 2. गौरव गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश निवासी वार्ड नं0-09 विजयपुर, सांबा 3. रोहित बलोना पुत्र गोपाल कृष्ण बलोना निवासी वार्ड नं0-11 विजयपुर, सांबा 4. माज कुरैशी पुत्र जाकिर कुरैशी निवासी सोतीगंज थाना सदर बाजार जनपद मेरठ बरामदगी - 04 अदद मोबाइल और 01 अदद लैपटॉप गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक - दिनांक 02-11-2026 को समय लगभग 23:05 बजे मोहल्ला सोतीगंज थाना सदर बाजार जनपद मेरठ। कैसे हुई गिरफ्तारी - 22 अक्टूबर 2026 को जम्मू कश्मीर के जनपद सांबा पुलिस से सूचना मिली कि गटारू गैंग के सदस्य जनपद मेरठ में छिप कर रह रहे हैं। इस पर एसटीएफ की विभिन्न टीमों को अभिसूचना संकलन के लिए निर्देशित किया गया। श्री बृजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ फील्ड इकाई मेरठ के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की जा रही थी। जब सटीक सूचना मिली तो सांबा पुलिस के साथ साझा की गई। डिप्टी एसपी श्री अतहर बख्शी के नेतृत्व में एक टीम मेरठ आई और दिनांक 02-11-2026 को संयुक्त टीम ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बड़ा खुलासा - - गटारू गैंग जम्मू कश्मीर का एक बेहद कुख्यात गिरोह है जो मुख्य रूप से जम्मू और सांबा जिलों में सक्रिय है। यह गैंग रंगदारी, सुपारी लेकर हत्या, डकैती, जमीन हड़पने के लिए जाना जाता है। - इस गैंग को सुमित जंदियाल उर्फ गटारू चलाता था, जो सांबा जिले के विजयपुर का रहने वाला था। वह अपने भाई सौरभ गुप्ता और अन्य साथियों के साथ सिंडिकेट ऑपरेट करता था। दोनों भाइयों पर पहले PSA के तहत कार्रवाई हो चुकी है। - जम्मू कश्मीर में गटारू गैंग की दुश्मनी विक्की खौफ गैंग और विकास सलाथिया ग्रुप से चल रही है। गैंगवार लंबे समय से जारी है। - गिरफ्तार सौरभ गुप्ता और विक्की खौफ दोनों कक्षा 07 से 11 तक एक ही स्कूल नेताजी एकेडेमी विजयपुर में पढ़ते थे। वहीं से इनकी दुश्मनी शुरू हुई। - वर्ष 2018 में सौरभ के दोस्त रोहित बलोना व अक्षय शर्मा ने विक्की खौफ गैंग के साहिल शर्मा को चाकू मारकर घायल किया। 2022 में विक्की गैंग ने सौरभ के दोस्त बरिंदर की बाजू काट दी थी। - 21 जनवरी 2025 को जम्मू शहर के "ज्वेल चौक" में सरेआम गटारू गैंग के सरगना सुमित जंदियाल उर्फ गटारू को पार्टी में बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। - जून 2025 में गटारू गैंग के गौरव जंदियाल ने शाहबाद कुरुक्षेत्र के शराब कारोबारी शान्तनु की हत्या करा दी थी। इसके बाद हरियाणा एसटीएफ ने रोमिल बोहरा को मुठभेड़ में मार गिराया था। - सुमित की हत्या के बाद सौरभ गुप्ता की मुलाकात आशू पंडित निवासी कलहेड़ा बागपत से हुई। आशू ने उसे मेरठ में मोहल्ला सुभाष नगर में लगभग एक माह और सुभारती यूनिवर्सिटी के पास एक फ्लैट में 03 माह तक शरण दी और तीन अवैध पिस्टल भी उपलब्ध कराईं। - कुरुक्षेत्र जेल में गौरव जंदियाल की मुलाकात मेरठ के मोहसिन नामक बदमाश से हुई। बाहर आकर गौरव ने मोहसिन से संपर्क किया, जिसने अपने दोस्त सोहेल पुत्र असलम निवासी ShyamNagar मेरठ के माध्यम से सोहेल की खाला के लड़के माज कुरैशी के यहां ठहरने की जगह उपलब्ध कराई। - वर्तमान में माज कुरैशी ने बिना पुलिस वेरिफिकेशन कराए अपने मकान में इन तीनों को शरण दे रखी थी। तीनों आरोपी थाना विजयपुर जनपद सांबा में मु0अ0सं0 146/26 धारा 8/21/22/25 NDPS एक्ट व 3/25 आर्म्स एक्ट में वांछित चल रहे थे। अग्रिम विधिक कार्रवाई जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा की जाएगी।0
0
Report
विकास मित्र हत्याकांड में 3 अभियुक्त गिरफ्तार; पिस्तौल-कारतूस और मोबाइल बरामद
Gaya, Bihar:विकास मित्र हत्याकांड में संलिप्त 3 अभियुक्त गिरफ्तार, गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से बरामद हुआ एक पिस्तल, तीन जिंदा कारतूस और दो मोबाइल। एसएसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी। बिहार के गया जिले के डेल्हा थाना क्षेत्र में 4 अक्टूबर 2026 पूर्व चल रहे विवाद को लेकर विकास मित्र शंकर मांझी को गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। इसके बाद गया के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा उद्वेदन के लिए नगर पुलिस अधीक्षक गया के मार्गदर्शन पर एक विशेष टीम का गठन किया गया जिसमें डाला थाना के पुलिसकर्मी शामिल थे साथ ही एफएसएल और तकनीकी टीम घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन हेतु भेजी गई थी। सूचना मिली कि अभियुक्त मधापुर थाना दाउदनगर में नानी के घर छिपा है। इसके बाद दाउदनगर में छापेमारी कर दो व्यक्ति पकड़े गए—बंटी और उर्फ ओमकार—पिता स्वर्गीय मांझी अंदर बैरागी थाना दिल्ला बताया गया। पकड़े गए दोनों अभियुक्तों के निशानदेही पर संदीप और शक्ति कुमार को गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही पर इस कांड में शामिल एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही इस मामले में लोडेड पिस्तौल तीन जिंदा कारतूस और दो मोबाइल बरामद हुए। पूर्व में इस कांड में तीन अभियुक्त को न्यायिक हिरासत भेजा जा चुका है। अन्य गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.0
0
Report
हजारीबाग में सरकारी कर्मचारी के घर से लाखों की चोरी; डॉग स्क्वॉड जांच जुटा
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला कानी बाजार कौलेसर बाबू कॉलोनी निवासी एक सरकारी कर्मचारी के घर से सामने आया है, जहां चोरों ने घर खाली होने का फायदा उठाकर लाखों रुपये की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस घटना में करीब 10 से 12 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पीड़ित मयंक भूषण पांडे अनुमंडल कार्यालय, बरही में उच्चवर्गीय लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि बीती रात उनके घर पर कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने घर को निशाना बनाया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घर का निरीक्षण कर जांच शुरू की। मामले की छानबीन के लिए डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल पर जांच की। पुलिस की ओर से अनुसंधान जारी रहने के कारण फिलहाल घर के अंदर जाने से मना किया गया है। मयंक भूषण पांडे के अनुसार, घर से करीब 4 से 4.5 लाख रुपये नकद चोरी हुए हैं। इसके अलावा कई गहने भी गायब हैं। जेवरात की वास्तविक कीमत का आकलन अभी नहीं हो पाया है। उनका कहना है कि मौजूदा बाजार दर के हिसाब से गहनों की कीमत काफी अधिक हो सकती है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक नकदी और जेवरात मिलाकर कुल नुकसान करीब 10 से 12 लाख रुपये तक पहुंच सकता है। पीड़ित ने बताया कि अभी चोरी गए सामान का पूरा आकलन नहीं हो पाया है। पुलिस की जांच और घर के अंदर सामान की विस्तृत पड़ताल के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि चोर कितनी संपत्ति लेकर फरार हुए हैं। शहर में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं के बीच अब सरकारी कर्मचारी के घर को निशाना बनाए जाने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस चोरों तक पहुंचने और चोरी की वारदात का खुलासा करने में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
