460001
बैतूल में भाजपा नेता ने ली अपनी जान, मामले में अबतक 10 पर FIR!
Nayegaon, Madhya Pradesh:बैतूल में भाजपा नेता द्वारा अपनी जान लेने के मामले में पुलिस ने 10 नामजद के खिलाफ FIR दर्ज की। जहां मृतक ने अपनी जान लेने से पहले लिखे 6 पेज के नोट से कई नेताओं, ठेकेदार, व्यापारी व पत्रकारों समेत 10 लोगों को बेनकाब कर दिया। बता दें कि मृतक को रुपयों के लेनदेन में कुछ लोगों द्वारा संगठित रूप से प्रताड़ित कर बदनाम करने का जिक्र किया है। आरोपियों ने मृतक से लगभग 1 करोड़ से अधिक राशि ले चुके थे और लगातार पैसे देने के लिए दबाव बना रहे थे। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
RSS ने राहुल गांधी के बयानों पर देशभक्ति-शिक्षा बहस तेज़ कर दी
Noida, Uttar Pradesh:MATHURA (UP): INDRESH KUMAR (RSS) ON RAHUL GANDHI’S REMARKS AGAINST RSS/ STUDENT PROTEST AND EDUCATION SYSTEM DEBATE\nराहुल गांधी की समय-समय पर असंतुलित और नफ़रत भरे बयान देने के लिए आलोचना की गई है और उनसे देश के प्रति समर्पित एक देशभक्त समाज-सेवक बनने पर ध्यान देने का आग्रह किया गया है। जो अभी वृंदावन में हैं, गांधी और उनके समर्थकों के लिए सद्बुद्धि की कामना करते हैं और उनसे RSS के बारे में अपमानजनक टिप्पणियाँ बंद करने को कहते हैं, क्योंकि ऐसी बातें अनुचित मानी जाती हैं। यह लेख इस वैश्विक समझ को भी रेखांकित करता है कि आपसी मतभेदों के बावजूद, भारतीय राजनेता विदेश में एकजुटता दिखाते हैं।0
0
Report
तिंवरी, जोधपुर में 33 केवी लाइन विरोध, आंदोलन जारी
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर जिले के तिंवरी तहसील के मथानिया में आबादी के बीच 33 केवी हाईटेंशन लाइन बिछाने का ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों ने तिंवरी तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर लाइन को खेत की ओर शिफ्ट करने की मांग की। लोगों का कहना है कि पिछले 15 दिनों से धरना जारी है और सुरक्षा कारणों से कार्य भी रुका हुआ है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।0
0
Report
जयपुर विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी में ग्रामीण विकास पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू
Jaipur, Rajasthan:ग्रामीण विकास को नई दिशा देने और वैश्विक अनुभवों को साझा करने के उद्देश्य से जयपुर के विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। इस दौरान डॉ. के. राम ग्रामोत्थान अध्ययन पीठ की स्थापना भी की गई। ग्रामीण विकास को फिर से परिभाषित करना विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में देश-विदेश के विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. ललित के. पंवार ने की। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, रोजगार, तकनीक और सतत विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि यह चेयर ग्रामीण समस्याओं के समाधान के लिए शोध को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं को नवाचार आधारित मॉडल विकसित करने के लिए प्रेरित करेगी। इस अवसर पर पद्मश्री लक्ष्मण सिंह को डॉ. के. राम लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति भी प्रदान की गई। सम्मेलन 31 जुलाई तक विभिन्न तकनीकी सत्रों और शोध प्रस्तुतियों के साथ जारी रहेगा। वीजीयू वीसी प्रोफेसर एनडी माथुर ने कहा- कि इस पहल से ग्रामीण विकास के क्षेत्र में शोध और.nीतिगत सुझावों को नई गति मिलेगी।0
0
Report
Advertisement
स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के. के. गुप्ता डूंगरपुर दौरे, RO प्लांट बंद पर नाराजगी
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर लोकेशन डूंगरपुर निरीक्षण के दौरान गुप्ता ने शहरी सेवा शिविर में चल रहे कार्यों की बारीकी से जानकारी ली। वही शिविर में आए लोगों को पट्टो का वितरण करने के साथ अन्य योजनाओं से भी लाभान्वित किया। शिविर के निरीक्षण के बाद गुप्ता ने अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने अब तक शिविर के माध्यम से आमजन को दी गई राहत और निस्तारित किए गए प्रकरणों की प्रगति रिपोर्ट मांगी। गुप्ता ने शहर के हर घर से कचरा उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़कों और खुले स्थानों पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते हुए जुर्माना वसूला जाए। शहर में हरियाली बढ़ाने और स्वच्छता व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ करने की समीक्षा की गई। नगर परिषद द्वारा शहर में लगाए गए 41 RO प्लांट्स में से कुछ के बंद होने की शिकायत पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की। गुप्ता ने कड़ा रुख अपनाते हुए निर्देश दिए कि जब तक बंद पड़े RO प्लांट्स चालू नहीं हो जाते, तब तक संबंधित ठेकेदार का भुगतान रोक दिया जाए। बैठक में शहरी सेवा शिविरों की समीक्षा के दौरान उप-विभाजन, नामांतरण और पट्टों के बकाया (पेंडेंसी) मामलों को देखकर उन्होंने असंतोष जताया। उन्होंने अधिकारियों को पेंडेंसी तुरंत खत्म कर जनता को जल्द से जल्द राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक के अंत में स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के. के. गुप्ता ने अधिकारियों और कर्मचारियों को हिदायत दी कि शिविर के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
अलवर में जलभराव से महिलाएं सड़क पर जाम लगा देतीं
Alwar, Rajasthan:अलवर में जलभराव से नाराज महिलाओं ने लगाया जाम, प्रशासन मौके पर अलवर में प्रताप स्कूल के पीछे सड़क पर बारिश का गंदा पानी भरने से नाराज़ स्थानीय महिलाओं ने परशुराम सर्किल पर जाम लगा दिया। महिलाओं ने सड़क पर बांस-बल्लियां डालकर विरोध जताया। उनका कहना है कि जलभराव के कारण रास्ते से निकलना मुश्किल हो गया है और गंदे पानी में मच्छर पनपने से बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। साथ ही पानी भरने से घरों में दरारें भी आने लगी हैं। महिलाओं ने बताया कि हाल ही में बनाया गया नाला भी बंद पड़ा है, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही और सड़क पर गंदा पानी जमा हो जाता है। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश कर रास्ता खुलवाने का प्रयास किया। वहीं अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।0
0
Report
ललितपुर के अजीतपुरा में बंद कमरे में युवक का सड़ा शव मिलने से हड़कंप
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक बंद कमरे में एक युवक का सड़ा गला हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई , घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को बुलाकर उनके सामने दरवाजा को तोड़कर शव को कब्जे में लिया और जांच में जुट गई है । घटना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अजीतपुरा मोहल्ले की है । बताया जा रहा है कि नाराहट थाना क्षेत्र अंतर्गत उमरिया ग्राम निवासी रामनरेश ललितपुर शहर के अजीतपुरा मोहल्ले में एक कमरे में किराए से रहा करता था । जिसका आज उसके ही कमरे में शव मिला है ,फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है ।0
0
Report
Advertisement
मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय, हरदा में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:एंकर मध्य प्रदेश में मानसून का प्रचंड रूप, हरदा में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट। मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। गुरुवार, 30 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी से अति भारी बारिश, की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार ओडिशा और छत्तीसगढ़ की ओर से आगे बढ़ रहे गहरे दबाव के क्षेत्र तथा सक्रिय मानसून ट्रफ लाइन के प्रभाव से प्रदेश में व्यापक वर्षा का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने देवास, धार, हरदा, बुरहानपुर और नर्मदापुरम जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अति भारी बारिश होने की संभावना है।0
0
Report
शिवगादी धाम में श्रावणी मेला का उद्घाटन, सुरक्षा और सफाई व्यवस्था मजबूत
Sahibganj, Jharkhand:साहिबगंज के बरहेट स्थित बाबा भोलेनाथ का धाम शिवगादी धाम में एक माह तक चलने वाला श्रावनी मेला का आज विधिवत उद्घाटन जेएमएम के सचिव पंकज मिश्रा, उपायुक्त दीपक दुबे और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने नारियल फोड़कर किया. मौके पर पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता सहित सैकड़ों की संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे. साहिबगंज बरहेट का शिवगादी धाम पहाड़ के गुफा में बसा बाबा भोलेनाथ का एक मंदिर है जहाँ पूरे सावन भर भारी संख्या में लोग कांवड़ यात्रा कर बाबा को जल चढ़ाने आते हैं. शिवगादी धाम में बिहार झारखण्ड और पश्चिम बंगाल से कावड़ यात्रा कर शिवभक्त जल चढ़ाने आते हैं. श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए प्रशासन के द्वारा पानी, बिजली, सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया जाता हैं. झारखण्ड सरकार शिवगादी धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना बना रखी हैं.0
0
Report
प्रेम प्रसंग के जाल में दीपक कुजूर हत्या: करोड़पति आरोपी गिरफ्तार
Narayanpur, Jharkhand:19 जुलाई को बढ़गढ़ थाना क्षेत्र में दीपक कुजूर नामक युवक की गोली मारकर हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। प्रेम प्रसंग में हुई हत्या। पलामू का मुस्लिम कारोबारी आशिक मतीन अख्तर उर्फ़ मुन्ना खान अपने चश्मे के दुकान में काम करने वाली एक आदिवासी महिला के साथ पिछले 10 वर्षों से प्रेम संबंध में था। इसके बीच उसकी बेटी गर्भ में आ गई। लेकिन महिला के पिता ने सिमडेगा में अपनी बेटी की शादी एक नौकरीपेशा युवक दीपक कुजूर से कर दी। शादी के चार माह बाद बच्चा हुआ, जिसे पाने के लिए मतीन ने अपने चार साथियों के साथ दीपक को रास्ते से हटाने की साजिश रची। हत्या के लिए सिमडेगा तक प्लान बना, पर दीपक भंडारिया और बढ़गढ़ के रास्ते में जंगल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। दीपक मरने से पहले अपनी जान की बूझ मांग रहा था कि बच्चा दे देगा लेकिन हत्यारों ने नहीं माना और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अभी भी फरार है। इनके पास से दो देशी पिस्तौल, 18 जिंदा कारतूस, एक स्कॉर्पियो, एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।0
0
Report
Advertisement
बस्तर पुलिस ने 8.375 किलो गांजा बरामद, प्रदीप बेपारी गिरफ्तार
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले की पुलिस ने एक बार फिर गांजा तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए 8 किलो 375 ग्राम गांजा बरामद किया है, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उड़ीसा बॉर्डर के धनपुंजी फारेस्ट नाका के पास से आरोपी को नगरनार थाने की पुलिस ने पकड़ा, आरोपी सवारी वाहन का इंतजार कर रहा था आरोपी के पीठठु बैग से पुलिस ने गांजा बरामद किया जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 20 हजार रुपए आंकी गई है, आरोपी का नाम प्रदीप बेपारी है और उड़ीसा के मलकानगिरी का निवासी है, फिलहाल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।0
0
Report
सब्सिडी वाली यूरिया से भरे ट्रक का पर्दाफाश, ड्राइवर समेत 2 गिरफ्तार
Kaithal, Haryana:600 कट्टे सब्सिडी वाली यूरिया से भरा ट्रक पकड़ा, ड्राइवर समेत 2 गिरफ्तार सीवन पुलिस की कार्रवाई; बिना बिल के यमुनानगर ले जाई जा रही थी IFFCO की खाद, रिमांड में खुलेगा पूरा नेटवर्क कैथल जिले की सीवन थाना पुलिस एवं ANC स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कृषि योग्य सब्सिडी वाली यूरिया से भरे एक ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक में IFFCO की करीब 600 बोरियां यूरिया लदी हुई थीं, जिन्हें बिना किसी वैध दस्तावेज के यमुनानगर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है。 थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर जय भगवान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक बिना बिल के सब्सिडी वाली यूरिया लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर गांव गोहरा के पास नाकाबंदी कर PB11BR-5998 नंबर के ट्रक को रोका गया। तलाशी के दौरान ट्रक में 600 कट्टे IFFCO यूरिया बरामद हुई。 पुलिस ने ट्रक चालक जोगा सिंह निवासी समाना और उसके साथ मौजूद आसिफ अली निवासी यमुनानगर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपी खाद के परिवहन से संबंधित कोई वैध बिल या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके。 सूचना मिलने पर कृषि विभाग के गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक भूपेंद्र सिंह और उपमंडल कृषि अधिकारी सतीश कुमार भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने खाद का निरीक्षण कर नमूने लिए और उन्हें सील कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। प्रारम्भिक जांच में यह पुष्टि हुई कि बरामद खाद भारत सरकार की सब्सिडी वाली कृषि योग्य यूरिया है। कृषि विभाग के अनुसार, सब्सिडी वाली यूरिया का गैर-कृषि उपयोग, अवैध बिक्री या डायवर्जन कानूनन अपराध है। विभाग की शिकायत पर पुलिस ने फर्टिलाइजर कंट्रोल ऑर्डर (FCO)-1985 की धारा 4, 5, 25 व 28, आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा 3 व 7 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिमांड में खुलेगा नेटवर्क थाना प्रभारी जय भगवान ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान उनसे गहन पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि इस मामले में और कौन-कौन शामिल है। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि सब्सिडी वाली यूरिया कहां से लाई गई और किसके कहने पर इसे यमुनानगर ले जाया जा रहा था। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। बाइट जय भगवान थाना प्रभारी सीवन0
0
Report
मैनडगढ़ी में शराब के पैसे नहीं मिलने पर बेटे ने बुजुर्ग मां की हत्या कर दी
New Delhi, Delhi:मां से शराब के लिए पैसे मांगा, माँ ने पैसे नहीं दिए तो बेटे ने हिंसक हमला कर बुजुर्ग मां की हत्या कर दी. मैदानगढ़ी इलाके में यह सनसनीखेज वारदात घटी. बहू ने बचाने की कोशिश की, पर आरोपी ने उसे कमरे से भागा दिया. लोकेशन—मैदानगढ़ी. ज़ी मीडिया के लिए विजय कुमार की रिपोर्ट. खबर पर वॉकथ्रू. डीसीपी साउथ डिस्ट्रिक्ट आनंद मित्तल ने बताया कि मामला मैदानगढ़ी के खड़ड गांव का है. सूचना मिलने पर मैदानगढ़ी थाने और FSL टीम पहुंचकर जांच कर रहे हैं. मृतक बुजुर्ग महिला चिंता देवी (60) की पहचान हुई है, जबकि आरोपी बेटा अमोद है जो अभी फरार है. पत्नी और देवर आदि मौजूद थे जब यह वारदात हुई. बताया गया कि बेटे ने शराब के लिए पैसे मांगे और मां ने मना कर दिया तो उसने लात-घूंसे और हथौड़े से वार करके हत्या कर दी. बाद में मृतक की बॉडी को बेड पर लिटा कर ठिकाने लगाने का प्रयास किया गया. परिवार को डराने-धमकाने की भी कोशिश हुई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वारदात के बाद आरोपी फरार हुआ था, जिसे बाद में गिरफ्तार किया जाना है.0
0
Report
Advertisement
बूंदी में रेगर समाज ने प्रशासन को 7 दिन अल्टीमेटम, हेलिपैड के विरोध पर तनाव
Jaipur, Rajasthan:बूंदी रेगर समाज ने प्रशासन को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम अखिल भारतीय रेगर महासभा ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर गरीब काश्तकार परिवारों की खातेदारी भूमि की पैमाइश कर कब्जा दिलाने और प्रस्तावित हेलिपैड के नाम पर कथित बेदखली रोकने की मांग की। समाज ने आरोप लगाया कि वर्षों से खेती और निवास कर रहे परिवारों को मामला न्यायालय में लंबित होने के बावजूद हटाने का प्रयास किया जा रहा है। हेलिपैड के लिए वैकल्पिक भूमि चिन्हित करने की मांग भी उठाई। सात दिन में समाधान नहीं होने पर हिण्डोली में अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी।0
0
Report
J&K पुलिस ने पाक से ऑपरेट कर रहे 5 आतंकियों की संपत्ति अटैच की
Srinagar, Uttarakhand:J&K पुलिस ने पाक से ऑपरेट कर रहे 5 आतंकियों की संपत्ति अटैच की. अधिकृत विवरण के मुताबिक जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पाकिस्तान से ऑपरेट कर रहे पांच कुख्यात आतंकवादियों की प्रॉपर्टी अटैच करने का ऑर्डर दिया है. X के बारे में डिटेल्स शेयर करते हुए, J&K पुलिस ने कहा कि डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस नलिन प्रभात ने टेरर नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत प्रॉपर्टी अटैच करने का ऑर्डर दिया है. एक अलग कार्रवाई में, पुलिस ने मोहम्मद कासिम के खिलाफ भी प्रोक्लेमेशन हासिल की हैं - जो लश्कर-ए-तैयबा का एक टॉप ऑपरेटिव है और पाकिस्तान से ऑपरेट कर रहा है. अधिकारियों ने बताया कि उसकी प्रॉपर्टी पहले मार्च 2026 में अटैच की गई थी. ये कदम J&K पुलिस की लगातार कोशिशों का हिस्सा हैं ताकि टेरर एक्टिविटीज़ में शामिल लोगों की प्रॉपर्टी को बढ़ाया जा सके और बॉर्डर पार से ऑपरेट हो रहे सपोर्ट स्ट्रक्चर को रोका जा सके.0
0
Report
बारिश से कश्मीर में ईंट भट्ठों पर संकट, मजदूरों की रोज़गार प्रभावित
Kulgam, وادی کشمیر میں موسم کی غیر یقینی صورتحال نے اینٹ سازی کے کاروبار کو شدید متاثر کیا ہے۔ مسلسل بارشوں اور نمی کی وجہ سے خام اینٹیں دھوپ میں خشک نہیں ہو پا رہیں، جس کے باعث ان کی تیاری کا عمل بار بار رک جاتا ہے۔ اینٹ بھٹوں سے وابستہ مالکان کا کہنا ہے کہ اینٹ بنانے کے لیے کئی دن تک مسلسل دھوپ کی ضرورت ہوتی ہے، لیکن بار بار ہونے والی بارشیں پوری محنت پر پانی پھیر دیتی ہیں۔ اس صورتحال سے پیداوار میں نمایاں کمی آئی ہے اور مزدوروں کو بھی روزگار کے مواقع کم مل رہے ہیں۔ اس صنعت سے ہزاروں مزدور وابستہ ہیں، جن کی روزانہ کی آمدنی کام بند ہونے سے بری طرح متاثر ہوئی ہے۔ کئی مزدوروں کا کہنا ہے کہ خراب موسم کے باعث انہیں کئی کئی دن تک کام نہیں ملتا، جس سے ان کے گھریلو اخراجات پورے کرنا مشکل ہو گیا ہے۔ دوسری جانب اینٹوں کی پیداوار کم ہونے کے باعث مارکیٹ میں سپلائی متاثر ہوئی ہے، جس کے نتیجے میں اینٹوں کی قیمتوں میں بھی اضافہ دیکھنے کو مل رہا ہے۔ تعمیراتی کام کرنے والے افراد کا کہنا ہے کہ بڑھتی ہوئی قیمتوں نے تعمیراتی منصوبوں کی لاگت میں مزید اضافہ کر دیا ہے۔ اینٹ بھٹہ مالکان نے حکومت سے مطالبہ کیا ہے کہ موسمی تبدیلیوں سے متاثر ہونے والی اس صنعت کے لیے خصوصی امدادی پیکیج اور مناسب سہولیات فراہم کی جائیں تاکہ اس شعبے سے وابستہ ہزاروں خاندانوں کا روزگار محفوظ بنایا جا سکے۔ واضح رہے کہ موسمیاتی تبدیلی کے اثرات اب صرف زراعت اور باغبانی تک محدود نہیں رہے بلکہ اینٹ سازی سمیت دیگر چھوٹے اور درمیانے درجے کے کاروبار بھی اس کی زد میں آ رہے ہیں، جس کے باعث معیشت کے مختلف شعبے مشکلات کا سامنا کر رہے ہیں۔0
0
Report
Advertisement
