icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

स्वीप से मतदाता जागरूकता: सरमथुरा में शत प्रतिशत मतदान की तैयारी तेज

Dholpur, Rajasthan:स्वीप अभियान के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, शत-प्रतिशत मतदान का दिया संदेश सरमथुरा (धौलपुर) पंचायती राज आम चुनाव 2026 को लेकर सरमथुरा उपखंड में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला निर्वाचन विभाग के निर्देश पर पांच दिवसीय स्वीप कैलेंडर के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों और विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं को मतदान के महत्व की जानकारी देकर शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी.टी. के निर्देशन तथा उपखंड अधिकारी राकेश न्योल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रमों में मतदाताओं को लोकतंत्र की मजबूती में उनकी भूमिका के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक मतदाता का वोट गांव के विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए सभी मतदाता निर्भीक होकर निष्पक्ष एवं जागरूकता के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करें।पांच दिवसीय स्वीप कैलेंडर के तहत पहले दिन विद्यालयों में मतदाता जागरूकता रैली और मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। दूसरे दिन गांवों में मतदाता जागरूकता चौपाल और शपथ कार्यक्रम आयोजित होंगे। तीसरे दिन खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को जागरूक किया जाएगा। चौथे दिन महिलाओं के लिए विशेष रंगोली और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं पांचवें दिन पौधारोपण के साथ ‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’ थीम पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान उपखंड अधिकारी राकेश न्योल, तहसीलदार भीमाराम, बृजमोहन कुलश्रेष्ठ सहित बड़ी संख्या में बीएलओ, शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
0
0
Report

ग्वालियर सिरोल में स्कूटी बदमाश ने कारोबारी पर गोली चलाई; कार का शीशा भी तोड़ा

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर शहर के सिरोल थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार बदमाशों ने एक कारोबारी पर पिस्टल तानकर फायरिंग कर दी। बदमाशों ने कार को ओवरटेक कर पिस्टल के बट से कांच तोड़ दिया और पीछा कर चलती कार पर गोली चलाई। घटना मॉडल टाउन और एमके सिटी की है। वीओ- दअरसल पीड़ित की पहचान हरगोविंद का पुरा, गोहद भिंड निवासी मनकरन सिंह सरदार के रूप में हुई है। वह वर्तमान में ब्लू लोटस हिल, सिरोल में रहता है। मनकरन ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त से मिलकर पजेरो कार से वापस लौट रहा था। अलकापुरी सिटी सेंटर से एमके सिटी होते हुए सिरोल की ओर जाते समय काली स्कूटी पर सवार दो युवकों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। एमके सिटी रोड पर बदमाशों ने कार के पास आकर ड्राइविंग सीट की तरफ का कांच पिस्टल के बट से तोड़ दिया। इसके बाद पिस्टल से फायर करने की कोशिश की। घबराकर मनकरन ने कार की रफ्तार बढ़ा दी, तो बदमाशों ने पीछा कर चलती कार पर पीछे से फायरिंग कर दी। गोली बगल से निकल गई। मनकरन ने बताया कि आरोपियों ने अलापुर तिराहे पर फिर से उसे घेरने और गोली चलाने का प्रयास किया। किसी तरह वह वहां से निकलकर बच निकला। पीड़ित ने सफेद शर्ट पहने एक बदमाश की पहचान अभिषेक शर्मा उर्फ बेटू पंडित के रूप में की है। दूसरे बदमाश ने काली-सफेद चेक शर्ट पहनी हुई थी। पीड़ित के अनुसार मार्च में जिम में अभिषेक से उसका विवाद हुआ था। तभी से वह रंजिश रखता था और दोस्तों के जरिए धमकियां भी दिलवा चुका था। डर के कारण मनकरन ने उसी दिन शिकायत नहीं की और अगले दिन सिरोल थाने पहुंचा।सिरोल थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी सीसीटीवी में फायरिंग करते हुए कैद हुए हैं। फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

पीलीभीत वोटर लिस्ट में एपिक नंबर गड़बड़ी, 20,000 वोटों में हेराफेरी के आरोप

MTMD. TARIQJust now
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर-पीलीभीत में अधिवक्ता फैजान अली खान ने वोटर लिस्ट के ऑनलाइन पोर्टल पर गड़बड़ी का आरोप लगाया है। आरोप है कि हजारों मतदाताओं के पहचान पत्र के ईपिक नंबर दूसरे लोगों के नाम दर्ज कर दिए गए। पूरे मामले की शिकायत अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल ने जिला अधिकारी से की है जिसके बाद जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जांच के बाद कार्यवाही का भरोसा दिलाया है साथ ही बताया है कि एक बार फिर वोटर लिस्ट को लेकर विशेष अभियान चल रहा है जो भी लोगो की नाम या पते को लेकर गड़बड़ी है वह लोग अपने बूथ पर जाकर विशेष कैंप में 24 अक्टूबर तक उसे सही करा सकते हैं। फैजान का कहना है कि एसआईआर के बाद उनका नाम वोटर लिस्ट में था लेकिन जब कुछ दिन पहले एपिक नंबर डालकर उन्होंने इलेक्शन कमिशन की वेबसाइट पर जाकर देखा तो उनके नाम के आगे रईस अहमद लिखा है इसके साथ ही उनके भाई फरहान अली के एपिक के आगे गुफरान नाम दर्ज है। फैजान का आरोप है कि एक-एक बूथ पर 100 से ज्यादा एपिक नंबर के आगे अज्ञात लोगों के नाम दर्ज किए गए हैं पूरे विधानसभा में लगभग 20000 वोट गड़बड़ हुए हैं उन्होंने ईआरओ मयंक गोस्वामी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फैजान का आरोप है कि एसडीएम स्तर से ही एपिक किसी का और नाम किसी का जैसी गड़बड़ियों की गई है वह जल्द fir भी दर्ज कराएंगे। फिलहाल डीएम ने जांच का आज आश्वासन दिया है।
0
0
Report

73 वर्षीय इस्केमिक स्ट्रोक मरीज को हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग -गंभीर मरीज को हैली एम्बुलेंस से किया एयर लिफ्ट कर हायर सेंटर रेफर उत्तरकाशी: एक 73 वर्षीय व्यक्ति, निवासी-ग्राम लोदाडा धौन्तरी, इस्केमिक स्ट्रोक (दायें सेरिबेलर इन्फार्क्ट) से पीड़ित थे, जिनका इलाज जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में चल रहा था। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा उसे हैली एम्बुलेंस से हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी गई। परिजनों द्वारा हैली एम्बुलेंस के लिए जिला प्रशासन से अनुरोध किया गया। जिला प्रशासन द्वारा यूकाड़ा से समन्वय कर गम्भीर मरीज को हैली एम्बुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश भेजा गया।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली दमकल विभाग समीक्षा के बाद सुरक्षा सुधारों के कड़े निर्देश जारी

New Delhi, Delhi:दिल्ली में दमकल विभाग की तैयारियों की गई समीक्षा, दिल्ली गृह मंत्री आशीष सूद अधिकारी भी बैठक मौजूद रहे। फायर सर्विस को मिलीं 6 साल में सबसे ज्यादा 36,877 इमरजेंसी कॉल्स। दिल्ली में फायर सेफ्टी व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश। घनी आबादी और संवेदनशील इलाकों में दमकल की रिस्पॉन्स टाइम घटाने के लिए जोनवार लक्ष्य तय होंगे। रिहायशी, बाजार और औद्योगिक क्षेत्रों में फायर सेफ्टी ऑडिट और निरीक्षण होंगे तेज। दावा: करीब 99% आग की घटनाएं बिना फायर सेफ्टी सर्टिफिकेशन वाले परिसरों में हुईं। नए फायर स्टेशन, भर्ती प्रक्रिया और GIS आधारित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को तेजी से विकसित करने के निर्देश।
0
0
Report
Advertisement

नई टिहरी में दुष्यंत गौतम को सिक्किम राज्यपाल बनाए जाने के विरोध में पुतला फूंका

New Tehri, Uttarakhand:नई टिहरी शहर कांग्रेस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला फूंका. एंकर-अंकिता भंडारि हत्याकांड में कथित VIP एंगल में नाम आने के बाद भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के विरोध में आज शहर कांग्रेस कमेटी, नई टिहरी ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की. शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पवार ने कहा कि भाजपा सरकार एक तरफ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, दूसरी तरफ अंकिता के माता-पिता जिस व्यक्ति पर आरोप लगा रहे हैं, उसे संवैधानिक पद देकर जांच से बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी ने भी राष्ट्रपति जी को पत्र लिखकर इस नियुक्ति पर पुनर्विचार की मांग की है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक CBI जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक दुष्यंत गौतम को पदभार ग्रहण नहीं करने देना चाहिए।
0
0
Report

हरियाणा कांग्रेस अनुशासन नोटिस: पराग शर्मा और गजना लांबा को 7 दिन का जवाब

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में 8 अक्टूबर को आयोजित काला दिवस कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति ने पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी पराग शर्मा और पूर्व जिला अध्यक्ष गजना लांबा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दोनों के बीच में आगे चलने को लेकर विवाद और उसके बाद हुए आपसी झगड़े और अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर जवाब मांगा गया है। अब जानिए क्या है पूरा मामला फरीदाबाद में कांग्रेस के SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही थी। इसी दौरान बल्लभगढ़ से विधानसभा चुनाव लड़ चुकीं पराग शर्मा और गजना लांबा के बीच में एक-दूसरे से आगे निकलने को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते मामला थप्पड़-मुक्कों तक पहुंच गया। यह सब महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पर्ल चौधरी के सामने हुआ। कांग्रेस के सह प्रभारी जितेन्द्र बघेल और जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक को बीच बचाव में उतरना पड़ा। 8 अक्तूबर को दोनों के बीच में थप्पड़ चले थे। संगठन के भीतर کا विवाद सार्वजनिक होने पर सवाल हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति के अध्यक्ष धर्मपाल सिंह मलिक की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि काला दिवस कार्यक्रम के दौरान शांतिपूर्ण प्रदर्शन के समय पराग शर्मा और गजना लांबा के बीच अमर्यादित व्यवहार हुआ और विवाद की स्थिति पैदा हुई। मामला पुलिस तक पहुंचा और मीडिया के सामने भी पार्टी का आंतरिक विवाद सार्वजनिक हुआ। समिति ने इसे पार्टी के अनुशासन, संगठनात्मक मर्यादा और सार्वजनिक छवि के लिहाज से गंभीर मामला बताया है। नोटिस में कहा गया है कि आंतरिक विवादों का समाधान संगठन के उचित मंच और पार्टी नेतृत्व के माध्यम से किया जाना चाहिए था। दोनों को 7 दिन के अंदर जवाब देना होगा विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी है पराग शर्मा बल्लभगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ चुकीं पराग शर्मा पेशे से एडवोकेट हैं। कांग्रेस ने उन्हें 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में बल्लभगढ़ सीट से अपना प्रत्याशी बनाया था। चुनाव में पराग शर्मा को कुल 8 हजार 674 वोट मिले थे और वह चौथे स्थान पर रही थीं। बल्लभगढ़ सीट से भाजपा के मूलचंद शर्मा ने 61 हजार 806 वोट हासिल कर चुनाव जीता था। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी शारदा राठौर 44 हजार 76 वोट के साथ दूसरे और निर्दलीय राव राम कुमार 23 हजार 77 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे。 दोनों के बीच में आगे चलने को लेकर विवाद हुआ था। अब गजना लांबा के बारे में जानिए गजना लांबा कांग्रेस में पिछले काफी लंबे समय से सक्रिया है। वह साल 2019 से साल 2023 तक जिला अध्यक्ष महिला के पद पर रहीे है। वह प्रदेश में कई पदों रह चुकी है। उन्होंने अभी तक कोई चुनाव नहीं लड़ा है। सात दिन में देना होगा जवाब नोटिस में पराग शर्मा और गजना लांबा से से सात दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। उनसे पूछा गया है कि कथित अनुशासनहीनता और व्यवहार के लिए पार्टी संविधान एवं नियमों के तहत उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए। नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय में जवाब नहीं मिलने या जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर उपलब्ध तथ्यों और अभिलेखों के आधार पर एकपक्षीय कार्रवाई की जा सकती है।
0
0
Report

रामलीला कमेटी ने कॉकरोच का पुतला जलाकर गंदगी हटाने का संदेश दिया

New Delhi, Delhi:पीतमपुर में श्री केशव रामलीला कमेटी इस साल रावण के साथ-साथ कॉकरोच का पुतला जलाएगी- विधायक और रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल कॉकरोच गंदगी का प्रतीक है- अशोक गोयल विजयदशमी हजारों वर्ष से हम मना रहे हैं बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है अधर्म पर धर्म की जीत, असत्य पर सत्य की जीत बनाते हैं और बार-बार रावण मेघनाथ और कुंभकरण का पुतला जलाकर लोगों को बताते हैं की आखिरी में जीत सत्य की ही होती है और एक चौथ पुतला हम जलाते हैं यह बताने के लिए की समझ में उसे वक्त या देश में जो बीमारी चल रही है जिससे हम ग्रसित हैं उसका पुतला जलाते हैं जैसे पिछली बार हमने नक्सलवाद का पुतला जलाया और धीरे-धीरे अब नक्सलवाद देश से करीब करीब खत्म हो गया है उससे पहले हमने आतंकवाद का भी पुतला जलाया आतंकवाद ने हमारे देश पर बहुत काबू पाया है अब हमारी कमेटी ने निर्णय लिया है जो गंदगी है चाहे हमारे घर के अंदर की या बाहर या समाज की या किसी भी तरह की गंदगी हो उसे गंदगी का प्रतीक कॉकरोच है तो हमने निर्णय लिया उसे गंदगी के प्रतीक कॉकरोच का पुतला जलाएंगे और जो स्वच्छ भारत स्वच्छ दिल्ली का मिशन है इसमें जब तक जन भागीदारी नहीं होगी लोगों की इसमें सहभागिता नहीं होगा तब तक यह मिशन सफल नहीं होगा कमेटी ने निर्णय लिया है जो गंदगी का प्रतीक का कॉकरोच उसका पुतला हम जलाएंगे मतलब आप यह कह रहे हैं यह जो पार्टी है यह देश में गंदगी है?---आप यह कह सकते हैं हमारी कमेटी ने जो निर्णय लिया है गंदगी को ध्यान में रखते हुए और गंदगी किसी भी तरह की हो सकती है कॉकरोच अगर खाने में मिल जाए या घर में तो तुरंत उसको आदमी मरने के लिए दौड़ता है और गंदगी किसी भी तरह की हो हमें उससे छुटकारा पाना चाहिए और उसको खत्म करना चाहिए राजधानी में प्रदर्शन और हाल ही में स्थिति-- इस देश में कानून व्यवस्था है संस्थाएं कम कर रहे हैं अगर आप सभी पर प्रश्न उठाएंगे यह कहेंगे सब कुछ गलत हो रहा है आपके पास कोई सबूत नहीं है और देश को आप बंधक बना देंगे तो चलेगा नहीं अगर एस ए आर गलत है क्योंकि सारी परियां इसको प्रोक्सी के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं तो ऐसा यार 24 में हुआ यह तो सालों से हार्ट आ रहे हैं अभी बिहार के चुनाव में भी कांग्रेस का बयान आया कि राहुल गांधी जी कह रहे हैं फिर की वजह से चुनाव हार गए लाखों वोट कट गए उन लाखों में से कुछ हजार लोगों को तो ले आते जो बताता कि मेरा वोट काटा है मैं जिंदा हूं लेकिन यह लोग सिर्फ बहाने बना रहे हैं क्योंकि यह जनता से डिस्कनेक्ट है जनता इनको चाहती नहीं है जनता सिंह का कोई सरोकार भी नहीं है इसलिए यह लोग अराजकता फैलाना चाहते हैं विदेश से फंडिंग लाकर यहां पर माहौल क्रिएट करना चाहते हैं लेकिन देश की जनता जागरुक है इनको लगातार जवाब दे रही है वोट के माध्यम से और आने वाले समय में इनको पूरे तरीके से साफ करेगी मैं उनको यही कहूंगा की जनता के बीच में रहकर आवाज बनना चाहिए अगर आपके पास किसी तरीके का सबूत है तो पुलिस है कानून है उच्चतम न्यायालय है वहां जाइए लेकिन जिनके पास कुछ है ही नहीं वह इसी तरीके के काम करेंगे और देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी
0
0
Report
Advertisement

कल्याण में मतचोरी के आरोपों पर जनआक्रोश, मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग

Kalyan, Maharashtra:मतचोरीच्या आरोपांवरून कल्याणमध्ये जनआक्रोश मोर्चा मुख्य निवडणूक आयुक्तांच्या राजीनाम्याची मागणी; निवडणूक आयोग आणि केंद्र सरकारविरोधात घोषणाबाजी मतचोरीच्या आरोपांवरून आणि निवडणूक प्रक्रियेतील कथित अनियमिततेच्या निषेधार्थ शुक्रवारी कल्याणमध्ये महाविकास आघाडी आणि इंडिया आघाडीच्या वतीने जनआक्रोश मोर्चा काढण्यात आला. कल्याण पश्चिमेतील साई चौक येथून प्रांत कार्यालयावर नेण्यात आला. यावेळी निवडणूक आयोग आणि केंद्रातील मोदी सरकारविरोधात घोषणाबाजी करत मुख्य निवडणूक आयुक्त ज्ञानेश कुमार यांच्या राजीनाम्याची मागणी करण्यात आली. या मोर्चात काँग्रेस, राष्ट्रवादी काँग्रेस (शरदचंद्र पवार), शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे), महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना यांच्यासह विविध विरोधी पक्षांचे पदाधिकारी आणि कार्यकर्ते सहभागी झाले होते. निवडणूक प्रक्रियेत पारदर्शकता राखावी आणि मतदारांच्या मतदानाच्या अधिकारांचे संरक्षण करावे, अशी भूमिका आंदोलकांनी मांडली.यावेळी मोठा पोलीस बंदोबस्त लावण्यात आला होतो
0
0
Report

दुमका दुर्गा पूजा सुरक्षा: प्रशासन ने सख्त कार्रवाई और निगरानी बढ़ाई

Dumka, Jharkhand:दुमका दुर्गा पूजा के दौरान शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर दुमका जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा, एसपी पीतांबर सिंह खेरवार और एसडीओ कौशल कुमार समेत जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शहर के अलग-अलग इलाकों और दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान पूजा समितियों को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए दुमका पुलिस और जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाई जा रही है, वहीं पुलिस आम लोगों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील कर रही है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि दुर्गा पूजा के दौरान अफवाह फैलाने, माहौल बिगाड़ने या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मनचलों और शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी। वहीँ दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा, एसपी पीतांबर सिंह खेरवार, एसडीओ कौशल कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लेकर अधिकारियों ने पूजा समितियों को सभी आवश्यक इंतजाम समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। प्रशासन का कहना है कि संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में मां दुर्गा की आराधना कर सकें और दुर्गा पूजा का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।
0
0
Report

जबलपुर में सनातन त्योहार के समय सनातन दुकानों पर पोस्टर अभियान शुरू

Jabalpur, Madhya Pradesh:सनातन का त्योहार और सनातन से ही हो व्यापार इसी स्लोगन के साथ जबलपुर में विश्व हिंदू महासंघ ने एक अभियान शुरू किया है जबलपुर की खैर माई माता मंदिर परिसर से इस अभियान की शुरुआत विश्व महासंघ के द्वारा की गई है जिसमें की दुकानदारों से अपील की गई है कि वह अपनी दुकानों पर सनातनी पोस्टर चिपकाये साथ ही ग्राहकों से अपील की गई है कि सनातन के त्यौहार के दौरान सनातनी दुकानों से ही खरीदी की जाए। विश्व हिंदू महासंघ के विकास खरे का कहना है कि देखने में आया है कि अक्सर दुकान विधर्मियों के द्वारा लगा ली जाती हैं और उनके नाम भी हिंदू रखे जाते हैं लेकिन जब क्यूआर कोड स्कैन کیے जाते हैं तब असलियत का पता चलता है ऐसा ही कुछ मामला जबलपुर के ग्वारीघाट में भी सामने आया था वही जबलपुर के बड़ी खेरमाई मंदिर के बाहर मैदान में भी एक अन्य समुदाय की दुकान लगी हुई है जिसको लेकर विश्व हिंदू महासंघ पहले भी विरोध जाता चुका है उसकी महासंघ का कहना है कि जब त्यौहार सनातन का हो ऐसे में विधर्मी कमाई क्यों करें। साथ ही उनका कहना है कि विधर्मी दुकानदार लव जिहाद जैसे मामलों को भी बढ़ावा देते हैं सनातन को जागरूक करने के लिए उन्होंने इस तरह का पोस्टर अभियान शुरू किया है जो की आने वाले त्योहारों में भी जारी रहेगा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top