icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
460001
Rupesh MansureRupesh MansureFollow1 Oct 2024, 01:25 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बूंदी के गोपाल लाल जी मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव, रात 12 बजे जन्मोत्सव

Jaipur, Rajasthan:बूंदी में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, गोपाल लाल जी मंदिर में दिनभर धार्मिक कार्यक्रम बूंदी जिलेभर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम देखने को मिल रही है। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है और पूरा माहौल कृष्ण भक्ति में रंगा नजर आ रहा है। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय पुष्टिमार्ग वल्लभ संप्रदाय की प्रथम पीठ श्री गोपाल लाल जी मंदिर में सवेरे से ही विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति सदस्य पुरुषोत्तम पारीक ने बताया कि प्रातः मंगला आरती के पश्चात भगवान की प्रतिमाओं को पंचामृत से स्नान कराया गया। इस दौरान महिलाओं ने कृष्ण भजनों पर नृत्य कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की, वहीं श्रद्धालुओं में प्रसाद का भी वितरण किया गया। मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शनों के लिए दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है। रात्रि ठीक 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान मंदिर परिसर में नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की गूंज सुनाई देगी।
0
0
Report
Advertisement

बिलासपुर के वेंकटेश मंदिर में जन्माष्टमी 15 साल बाद खास योग के साथ मनाई गई

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के प्राचीन वेंकटेश मंदिर में जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार जन्माष्टमी को लेकर मंदिर में विशेष आकर्षण देखने को मिल रहा है। 15 साल बाद विशेष योग बनने की बात को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को खास बनाने के लिए मंदिर में आकर्षक झांकियां तैयार की गई हैं। भक्तों के लिए विशेष प्रसाद की भी व्यवस्था की गई है। मंदिर में पूरे दिन धार्मिक माहौल बना हुआ है और श्रद्धालु भगवान कृष्ण के दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिर में जन्मोत्सव का विशेष आयोजन होगा। इस दौरान भगवान के बाल स्वरूप के दर्शन, पूजा-अर्चना और आरती के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। फिलहाल, जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर बिलासपुर का प्राचीन वेंकटेश मंदिर कृष्ण भक्ति में सराबोर नजर आ रहा है और श्रद्धालु आधी रात होने वाले भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
0
0
Report

राहुल गांधी दलितों के साथ खड़े: निशु आज़ाद के मुद्दे पर कांग्रेस का दावा

Noida, Uttar Pradesh:रांची, झारखंड | कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने CJP कार्यकर्ता निशु आज़ाद को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की टिप्पणी पर कहा, "राहुल गांधी हर उस मज़लूम के साथ हैं, जो सत्ता के द्वारा प्रताड़ित किए जा रहे हैं। जिन्हें सत्ता के द्वारा सताया जा रहा है। सत्ता के द्वारा सताए जाने वाले हर व्यक्ति के साथ राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी है। निशु आज़ाद भी सत्ता के द्वारा सताई गई है। भाजपा के संरक्षण में लोगों ने उसके पिता पर हमला किया लेकिन उन लोगों की गिरफ्तारी तक नहीं हो पा रही है और वो बच्ची दर-दर भटक रही है... दलितों के नाम पर वोट की राजनीति करने वाली ये भाजपा असल में दलितों के साथ ऐसा ही व्यवहार करती है।"
0
0
Report

बूंदी में मानसून फिर मेहरबान: बारिश ने खेतों-खलिहान को राहत दी

Jaipur, Rajasthan:एंकर। बुंदी बूंदी जिले में मानसून एक बार फिर मेहरबान हो गया है। जिले भर में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने जहां आमजन को तेज गर्मी और उमस से राहत दी है, वहीं अन्नदाताओं के लिए यह बारिश किसी अमृत से कम नहीं है। लगातार हो रही बारिश से खेतों में फसलों को जीवनदान मिला है और किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बूंदी शहर में भी कई सड़कों पर पानी भर गया, जिससे सड़कों पर पानी-पानी का नजारा देखने को मिला। बारिश के बाद जिले भर के बांधों, तालाबों और अन्य जलाशयों में पानी की आवक बढ़ने लगी है। सुहावने मौसम के बीच अच्छी बारिश से आमजन के साथ ही किसानों में भी खुशी का माहौल है।
0
0
Report
Advertisement

धरसींवा में शव मिलने से सनसनी, टाटा मैजिक से जुड़ा गुमनाम मामला पुलिस जांच

Begun, Rajasthan:रायपुर धरसींवा में शव मिलने से सनसनी टाटा मैजिक में चादर से बंधा मिला व्यक्ति का शव पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर भागे चालक और उसका साथी रात करीब सवा एक बजे पुलिस ने किया था वाहन का पीछा परस्तराई से शीतला मंदिर तक पुलिस ने किया पीछा वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों में भागे आरोपी टाटा मैजिक से चादर में बंधा मिला शव वाहन पर लिखे मोबाइल नंबर से संजय उर्फ मोरध्वज चौहान का मिला कनेक्शन शव की पहचान और मौत के कारण का अभी खुलासा नहीं हत्या कर शव ठिकाने लगाने की आशंका, पुलिस जांच जारी शाम तक पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद धरसींवा थाना क्षेत्र का मामला..
0
0
Report

द्वारका के कॉलोनी में मगरमच्छ घुसने से हड़कंप, रेस्क्यू जारी

Jabalpur, Madhya Pradesh:पनागर के द्वारका परिसर स्थित कालोनी में मगरमच्छ के घुसने से हड़कंप की स्थिति मच गई। बताया जाता है कि मगरमच्छ लगभग तीन से चार फीट लंबा है और कॉलोनी के पास ही बने खेत में मगरमच्छ घुस गया है जिसके चलते लोगों में दहशत फैल गई है मामले की सूचना वन विभाग की टीम को भी दी गई वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है हालांकि जहां पर मगरमच्छ घुसा है वहां पर पानी ज्यादा है इस कारण उसका रेस्क्यू अभी नहीं हो रहा है लेकिन वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लोगों की मदद से इसको खाली कराया जा रहा है और उसके बाद इस मगरमच्छ का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। वही स्थानीय लोग द्वारका परिसर में मगरमच्छ की मौजूदगी से दहशत में है
0
0
Report
Advertisement

रघुवीर घाट में फिर से दराड़ गिरा, यातायात ठप

Ratnagiri, Maharashtra:खेड-रत्नागिरी रघुवीर घाटात गुरुवारी रात्री पुन्हा मोठी दरड कोसळल्याने वाहतूक ठप्प झाली आहे.. रत्नागिरी-सातारा जिल्ह्याला जोडणाऱ्या रघुवीर घाटात गुरुवारी रात्री पुन्हा मोठी दरड कोसळल्याने वाहतूक ठप्प झाली आहे.. रस्त्यावर माती व मोठे दगड आल्याने वाहनांची ये-जा बंद झाली असून,सातारा जिल्ह्यातील सुमारे १५ ते २० गावांचा रत्नागिरीशी संपर्क विस्कळीत झाला आहे.. दरड कोसळलेल्या ठिकाणी अकलपे-खेड एसटी बस सकाळपासून अडकली असून,बसमधील विद्यार्थी,महिला आणि अन्य प्रवाशांना मोठ्या गैरसोयीला सामोरे जावे लागत आहे.. खेडकडे येणारे अनेक प्रवासीही घाटात अडकले आहेत.. दरड हटविण्यासाठी संबंधित यंत्रणेकडून काम सुरू करण्यात आले आहे.मात्र, मोठे दगड असल्याने जेसीबीच्या मदतीने मलबा हटविण्यात अडचणी येत आहेत.. त्यामुळे ब्रेकरच्या साहाय्याने मोठे दगड फोडून रस्ता मोकळा करण्याचे काम करण्यात येणार आहे.. रस्ता पूर्ववत होण्यासाठी किती वेळ लागेल, हे अद्याप स्पष्ट झालेले नाही..
0
0
Report
Advertisement

जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर स्कूलों में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक.श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर स्कूलों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। राधा-कृष्ण के रूपों में सजे बच्चे बने आकर्षण का केन्द्र रहे। गुरुवार, इटियाथोक विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बसंतपुर राजा स्थित राइजिंग एकेडमी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव विद्यालय की अध्यापिका स्वाती शुक्ला और सुधा मिश्रा के कुशल निर्देशन में बड़े धूम धाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन बृज गोपाल तिवारी ने किया, तथा विद्यालय के अध्यापक राधेश्याम यादव राहुल, रवि,कुलदीप , दीपेंद्र शुक्ला, अरविंद शुक्ला, कृष्ण लाल,नंद गोपाल तथा अध्यापिका कोमल शुक्ला, नेहा शुक्ला, आंशिक तिवारी, मीनू मिश्रा आदि मौजूद रहे।
0
0
Report

मेरठ: धरने पर बैठे दलित नेता रवि गौतम आधी रात अस्पताल में भर्ती

मेरठ: 15 दिन से धरने पर बैठे दलित नेता रवि गौतम को पुलिस ने आधी रात उठाया, निजी अस्पताल में भर्ती मेरठ, 01 सितंबर 2026 - कमिश्नरी चौराहा पार्क में पिछले 15 दिनों से धरने पर बैठे दलित नेता रवि गौतम को मेरठ पुलिस ने आधी रात को धरना स्थल से उठाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। रवि गौतम ने कल से अपनी मांगों को लेकर 3 दिवसीय भूख हड़ताल शुरू की थी。 जानकारी के मुताबिक रवि गौतम पुलिस अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने और खुद व अपने साथियों पर लगे फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर धरने पर थे。 मामला 8 जुलाई से जुड़ा है। 8 जुलाई को दलित छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड में आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर ललिता के परिजन और कई दलित संगठनों के नेता कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। आरोप है कि उन्हें कलेक्ट्रेट में घुसने नहीं दिया गया और गेट बंद कर दिया गया। इसके विरोध में वो कलेक्ट्रेट गेट पर ही धरने पर बैठ गए。 आरोप है कि उसी दौरान तत्कालीन SSP अविनाश पांडेय ने नाराज होकर खुद सड़क पर उतरकर प्रदर्शनकारियों पर हाथों से पिटाई की थी। रवि गौतम को भी पुलिस ने लाठीचार्ज के बाद अरेस्ट किया था और पुलिस वैन में बिठाने के बाद पूर्व SSP द्वारा उनकी पिटाई करने का आरोप लगा था। इसी घटना के बाद से रवि गौतम पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर लगातार धरना दे रहे थे। पुलिस का कहना है कि तबीयत बिगड़ने के कारण एहतियातन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
0
0
Report

आत्मरक्षा में किया गया कदम? स्वतंत्र भारद्वाज का दावा जंतर-मंतर हिंसा पर नया मोड़

Noida, Uttar Pradesh:बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध-प्रदर्शन के दौरान CJP कार्यकर्ता निशु आज़ाद के पिता पर हमले को लेकर एक पॉडकास्ट के दौरान किए दावे पर स्वतंत्र भारद्वाज ने कहा, "लोग जिसे हमला कह रहे हैं, वह असल में आत्मरक्षा था। अगर मैंने आत्मरक्षा में ऐसा नहीं किया होता, तो भीड़ मुझे पीट-पीटकर मार सकती थी या मेरी हत्या हो सकती थी। मेरे पास वीडियो सबूत हैं। मुझे 10-15 लोगों ने घेर लिया था। जब मैंने आत्मरक्षा में कदम उठाया, तो उनके सिर पर चोट लग गई। दिल्ली पुलिस की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई थी... अभी भी जांच चल रही है और मैं पूरा सहयोग कर रहा हूँ। राहुल गांधी और अन्य लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा पॉडकास्ट क्लिप नकली है। जो लोग कह रहे हैं कि मुझे कपिल मिश्रा के प्रभाव के कारण छोड़ा गया, उनसे मैं कहना चाहता हूँ कि कपिल मिश्रा और चिराग पासवान मेरे भाइयों की तरह हैं। लोगों को समझना चाहिए कि क्या बात व्यंग्य में कही गई थी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top