बैतूल में भैंसदेही पुलिस ने पकड़े 9 जुआरी
Nayegaon, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में भैंसदेही थाना पुलिस ने खोमई गांव में छापेमारी कर 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया। सूचना के अनुसार पुलिस ने मौके से 6 हजार रुपए नकद, 5 गड्डी ताश के पत्ते और 6 मोबाइल फोन बरामद किए। साथ ही भैंसदेही क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जुए की फड़ संचालित होने की सूचना पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। साथ ही इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की पुलिस की गंभीरता दिखाई दे रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उन्नाव: मोहल्ले की महिलाएं और बच्चियां दहशत की जिंदगी जीने को मजबूर
Netua Grameen, Uttar Pradesh:Unnao: मिशन शक्ति अभियान फेज 6 की उड़ रही थाजिया गंगाघाट कोतवाली से 100 कदम की दूरी पर एक युवक के द्वारा महिलाओं से अभद्रता, और गाली गलौज के कारण घर से महिलाओ का निकलना हुआ मुश्किल। क्षेत्र की महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लगाई न्याय की गुहार। प्रार्थना पत्र कोतवाली में देने पर मुकदमा दर्ज होने के बाद भी युवक को पुलिस का भय नही चला रहा ईट पत्थर कहीं ना कहीं पुलिस प्रशासन के सिस्टम पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त है की प्रदेश के हर अगले चौराहे पर पुलिस यमराज बनकर खड़ी है।
टायर फैक्ट्री हत्याकांड पर उबाल, थाने पर डटे सांसद इकरा हसन ओर विधायक नाहिद हसन
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर: गंगोह के ग्राम कलरेहड़ी स्थित टायर फैक्ट्री में हुए खूनी संघर्ष में युवक की मौत और दूसरे के गंभीर रूप से घायल होने के बाद मामला गरमा गया। आक्रोशित लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गंगोह कोतवाली पहुंच गए, देखते ही देखते गंगोह क्षेत्र और शामली जनपद से बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी बीच कैराना सांसद इकरा हसन और विधायक नाहिद हसन भी समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे और पीड़ित परिवार के साथ धरने पर डट गए। दोनों नेताओं ने पुलिस अधिकारियों से वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर बातचीत की और कार्रवाई की मांग उठाई, भीड़ को हटाने के लिए सीओ गंगोह शैलेन्द्र कुमार द्वारा बल प्रयोग किए जाने के बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। भारी भीड़ के बीच विधायक नाहिद हसन कड़क तेवर में नजर आए, उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि यदि गिरफ्तारी नहीं हुई तो गंगोह का घर-घर आंदोलन के लिए खड़ा कर देंगे, पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन दिन का समय मांगा। इसके बाद सांसद इकरा हसन और विधायक नाहिद हसन ने लोगों को समझाया और शांति बनाए रखने की अपील करते हुए धरना समाप्त कराया। अब सबकी निगाहें पुलिस की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं.
अज्ञात कारण के चलते युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मृतक लखनऊ में करता था प्राइवेट जॉब
Muskara, Uttar Pradesh:हमीरपुर - अज्ञात कारण के चलते युवक ने फाँसी लगाकर दी जान,मृतक लखनऊ में करता था प्राइवेट जॉब, परसो अपनी चाचा की लड़की के शादी समारोह में शामिल होने आया था हमीरपुर , मामला हमीरपुर सदर कोतवाली क्षेत्र का ।चंदौली: सामूहिक विवाह में राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने पहुंचकर दिया वर-वधू को आशीर्वाद
Khandwari, Uttar Pradesh:चंदौली: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम योजना अंतर्गत विकास खंड चहनिया ब्लाक मुख्यालय परिसर में गुरुवार को 39 युगल जोड़े दाम्पत्य सूत्र बन्धन मे बंधे जिससे ठोल नगाड़े बैंड बाजे कि गुज व मंत्रोच्चार के बीच वर -वधु ने अग्निकुंड को साक्षी मानकर एक साथ जीने की कसम खाई।वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित प्रद्युम्न पांडेय, अनिल तिवारी रजनीश पांडेय ने नव दम्पती को जय माला व सिंदुर दान कराते हुए सात बचन का संकल्प दिलाते हुए व सात जन्मों तक साथ निभाते हुए विवाह को सम्पन कराया। मुख्यअतिथि राज्य सभा सदस्य दर्शना सिंह ने नव विवाहितोंको प्रमाण पत्र व आर्शीवाद प्रदान करते हुए कहा कि आप ने सात फेरे लेकर जो जीवन भर साथ रहने का संकल्प लिया है उसे मन से निभाएं। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना गरीब परिवारों की बेटीयों के लिए वरदान साबित हो रही है । इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटीयों का विवाह सरकारी खर्च कराया जा रहा है। जिससे उनके परिवारों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ता। आज बेटीयों के जन्म होने पर होने पर लोग खुशी मना रहे हैं आज के पहले जिसके घर में बेटियां होती थी लोगों को बेटियों की शिक्षा और विवाह को लेकर काफी आर्थिक परेशानिया उठानी पड़ती थी डबल इंजन की सरकार ने बेटियों की शिक्षा से लेकर सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत विवाह का आयोजन कर यह गरीबों के लिए वरदान साबित हो रहा है। वहीं वर वधू को सरकार के तरफ से वर्तन सेट,वर के लिए पैंट, सर्ट ,वधू के लिए पांच सेट साड़ी , पगड़ी, चुनरी,श्रीगांर बाक्स , ट्राली बैंग,दीवार घड़ी , स्टील का ड्रम,प्रेशर कुकर, गद्दा कंबल सहित उनके खाते में पचास हजार रुपया भी दे रहे हैं ताकि अपने जीवन का आरंभ अच्छे ढंग से कर सके।जल्द ही बिटीया के खाते में पैसा भेज दिया जाएगा । विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आर्शीवाद देते हुए कहा की बहुत ही खुशी का दिन है सभी जातियों के लोग एक मंडप में सबके साथ सामानता का व्यवहार करते हुए सामाजिक रीति रिवाजों के परंपराओं का निर्वाहन कर वर वधू सात फेरे लेकर के सात वचनों बल देते हुए पति-पत्नी सामंजस्यपूर्ण जीवन जीते हुए प्रगति पथ पर बढ़ने की शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रशासक ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल,भाजयुमो जिला अध्यक्ष आशीष सिंह रघुवंशी, खंड विकास अधिकारी जावेद अख्तर,एडियो पंचायत अधिकारी राजेश सिंह,लेखा अधिकारी सियालाल यादव, ग्राम प्रधान प्रशासक सावित्री गुप्ता, ग्राम पंचायत अधिकारी आंनद यादव, कमलेश यादव, अतुल यादव,आशुतोष सिंह, ,ज्ञानेंद्र कुमार, प्रेमचंद कन्नोजिया,वरिष्ठ सहायक अर्चना वर्मा, एडिओ समाज कल्याण सतीश कुमार,समाज कल्याण अधिकारी प्रिंस गुप्ता,सतिश गुप्ता, आदि लोग मौजूद रहे। संचालन तकनीकी सहायक दीना नाथ यादव ने किया।
शिक्षण मंत्री दादा भुसे ने भिवंडी स्कूलों का निरीक्षण किया; अस्पताल दरों की सूची का स्वागत
Thane, Maharashtra:भिवंडी निजामपूर शहर महानगरपालिका हद्दीतील शाळा क्रमांक २२ आणि शाळा क्रमांक ६२/२२ मध्ये विशेष कार्यक्रमाचे आयोजन करण्यात आले होते. या कार्यक्रमासाठी राज्याचे शालेय शिक्षणमंत्री दादा भुसे यांनी भेट दिली. महाराष्ट्र शासनाच्या 'चला शाळेत जाऊया' अभियानांतर्गत या कार्यक्रमासाठी शाळेच्या वर्गांची पाहणी करत विद्यार्थ्यांशी संवाद साधला. सरकारी शाळांमधील शिक्षणाचा दर्जा उंचावणे आणि विद्यार्थ्यांना शाळेकडे आकर्षित करणे हा या अभियानाचा मुख्य उद्देश असल्याचे यावेळी सांगण्यात आले. शाळेच्या पाहणीनंतर बाहेर पडताना माध्यमांशी बोलताना दादा भुसे यांनी केंद्र सरकारच्या एका महत्त्वपूर्ण निर्णयाचे स्वागत केले. दादा भुसे म्हणाले, केंद्र सरकारने सर्व हॉस्पिटल आणि क्लिनिकमध्ये उपचाराच्या दराची सूची दर्शनी भागात लावणे अनिवार्य केले आहे. किती रुपयात उपचार होतो हे सामान्य जनतेला कळावे, यासाठी घेतलेल्या या निर्णयाचे आपण सगळ्यांनी स्वागत केले पाहिजे. यावेळी त्यांच्यासोबत महानगरपालिकेचे अधिकारी, लोकप्रतिनिधी, पोलीस प्रशासन आणि मोठ्या संख्येने शिक्षक उपस्थित होते. पाहणीनंतर शिक्षणमंत्री पुढील कार्यक्रमासाठी रवाना झाले.संभल हिंसा केस में अहम गवाह विष्णु शंकर जैन ने कोर्ट में दर्ज कराए बयान
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल: विवादित जामा मस्जिद / हरिहर मंदिर सर्वे के दौरान 24 नवंबर 2024 को भड़के दंगे के मामले में कोर्ट में चल रही सुनवाई के मामले में बड़ी अपडेट । संभल हिंसा के केस के4 वादी और सुप्रीम कोर्ट के वकील विष्णु शंकर जैन गवाही दर्ज कराने कोर्ट पहुंचे। संभल दंगा केस के वादी विष्णु शंकर जैन की कोर्ट में हुई अहम गवाही क्राइम नंबर 337/24 में दर्ज कराया बयान । विशेष लोक अभियोजक शालिनी ने संभल दंगे के मामले की 4 चार्जशीट फाइलें दाखिल की । कोर्ट ने अगली सुनवाई 29 अक्टूबर की तारीख दी ।
