460001
बैतूल पुलिस ने दो आरोपियों को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार
Nayegaon, Madhya Pradesh:बैतूल पुलिस ने अवैध हथियार बेचने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गंज पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना पर बैतूल और आमला में छापा मारा गया, जिसमें आजाद वार्ड से आशिक शाह और आमला से इरशाद खान को दो अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ये हथियार बैतूल से खरीदे थे और इन्हें बेचने के लिए जिले से बाहर जा रहे थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना रेलवे ट्रैक हत्याकांड: चार गिरफ्तार, सिरकटी लाश की साजिश का खुलासा
Patna, Bihar:13 मई को रेलवे ट्रैक के किनारे मिले सिरकटी लाश मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना के करीब 20 दिन बाद पुलिस ने मृतक चंदन कुमार का सिर भी बरामद कर लिया है। सिर कौशल नगर स्थित घटनास्थल के पास एक नाले और झाड़ियों से बरामद किया गया। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों अमित उर्फ दिलावर और छोटू कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों कौशल नगर के रहने वाले हैं और मृतक के परिचित बताए जा रहे हैं। सचिवालय SDPO-1 डॉ. अन्नू कुमारी ने बताया कि 13 मई को एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के कौशल नगर शिव मंदिर झोपड़पट्टी के समीप रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात पुरुष का सिरकटा शव मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू की। अनुसंधान के दौरान शव की पहचान कौशल नगर निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई। वैज्ञानिक, तकनीकी और मानविय अनुसंधान के आधार पर पुलिस को पता चला कि चंदन की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई थी। मामले में पुलिस ने 18 मई को एक महिला अभियुक्त खुशबू रानी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने 1 जून को मामले में संलिप्त दो अन्य अभियुक्त अमित उर्फ दिलावर और छोटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास झाड़ियों और नाले से मृतक का सिर समेत कई अहम साक्ष्य बरामद किए। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
मनोरपुर में कबाड़ी रामवतार असवाल की हत्या; 5 दिन में खुलासे का आश्वासन
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर मनोहरपुर में कबाड़ी रामवतार असवाल की हत्या का मामला कबाड़ी के गोदाम पर आरोपी ने गला काटकर की हत्या सुबह से मनोहरपुर पुलिस थाने पर चला धरना हुआ समाप्त परिजन और ग्रामीण मनोहरपुर पुलिस थाने पर बैठे थे धरने पर ASP रजनीश पूनिया ,ASP रणवीर सिंह ADM राजेंद्र सिसोदिया SDM संजीव खेदड़ सहित पुलिस जाब्ता रहा मौजूद ASP रजनीश पूनियां ने 5 दिन में वारदात का खुलासा करने का दिया आश्वासन उम्र तक के एक परिजन को संविदा पर नौकरी पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत प्रस्ताव बनाकर भेजने पर बनी सहमति शाहपुरा विधायक मनीष यादव भी सुबह से धरने में थे मौजूद0
0
Report
प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर: संपत्ति विवाद ने तीनों की हत्या
Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी प्रयागराज के साउथ मलाका इलाके में घर के अंदर दो महिला समेत तीन लोगों का लहूलुहान हालत में शव पाया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्थ के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना दोपहर करीब 4 बजे पुलिस महकमे को मिली कि एक घर दोदिन से बंद पड़ा है। घर का कोई सदस्य बाहर नहीं निकला है। दरवाजा भी अंदर से बंद है और घर के अंदर से दुर्गंध आ रही है। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसी तो तीन शव अलग अलग जगहों पर पाए गए हैं। शुरुआती जांच में पुलिस को घर के ही लापता एक सदस्य पर हत्या की आशंका है। क्योंकि लापता अभिषेक का संपत्ति के विवाद में पिता वीरेंद्र वैश्य (70) से अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस को शक है बेटे ने ही पिता और मां के अलावा बहन की नृशंस हत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले में सभी पहलुओं की गहनता से जानकारी जुटा रही है। डीसीपी सिटी मनीष शांडिल्य ने बताया कि मौके का मुआयना किया गया है। वीरेंद्र वैश्य (70) वर्ष उनकी पत्नी अनीता (65) और बेटी मीनाक्षी (40) का शव घर में पाया गया है। तीनों मृतकों के शव पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। आशंका है कि किसी वजनदार वस्तु से हत्या को अंजाम दिया गया है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक वीरेंद्र वैश्य (70) का एक 40 वर्षीय बेटा अभिषेक लापता है, शुरुआती जानकारी में पता चला है कि लापता बेटे से ही संपत्ति को लेकर अक्सर परिवार में विवाद होता रहता था। आशंका है कि उसी ने हत्या के बाद घर के दरवाजे पर बाहर से ताला बंद कर गायब हुआ है। घटना के बाद से उसका मोबाइल फोन भी बंद जा रहा है। डीसीपी सिटी ने दावा किया है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
भैराणा धाम मुद्दे पर मंत्री-कलेक्टर की टीम मौके पर, वार्ता तय
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) भैराणा धाम के मुद्दे को सुलझाने के लिए 3 मंत्री सहित जिला कलेक्टर संदेश नायक के साथ आधा दर्जन अधिकारी पहुंचे भैराणा धाम। मंत्री सुमित गोदारा, जवाहर सिंह बढेम और कन्हैया लाल चौधरी ने किया दादू खोल दादू मंदिर और धरना-प्रदर्शन स्थल कि किया निरीक्षण। रीको डायरेक्टर सुरेश ओला, जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक Hanuman Prasad Meena भी रहे मौजूद। करीब 49 दिनों से चल रहा है रीको हटाने को लेकर साधुओं का अग्नितप, रीको भगाओ भैराणा धाम बचाओ को लेकर धरना स्थल पर समिति के सदस्यों से करेंगे वार्ता। इससे एक दिन पहले जयपुर में साधू संतों ने किया था प्रेस वार्ता, मंत्रियों के दौरे को लेकर लगाया गया सकारात्मक सुलह के कयास। आज मंत्री और साधू संतों की वार्ता को माना जा रहा है महत्वपूर्ण। एसडीएम युगांधर शर्मा, मौजमाबाद एसडीएम बलवीर सिंह सहित कई अधिकारी रहे मौजूद।0
0
Report
हौजखास में गंदा पानी और पानी की किल्लत के पीछे लोग परेशान
हौजखास के पोर्श कॉलोनी के लोग पी रहे हैं गंदा पानी और हो रही है पानी की किल्लत. लोकेशन: साउथ दिल्ली हौजखास. विजुअल: गंदे पानी के लोगों के. साउथ दिल्ली के हौज खास पर्श इलाके के अंदर लोग बाग पी रहे हैं नल का जैसा गंदा पानी हो रही है काफी टाइम से पानी की किल्लत. मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दिक्कत पिछले 10-15 दिन से बनी हुई है और लोग बाग दिखा रहे हैं कि यह गिलास में या पानी जो टैंक में से निकल रहा है वह गंदा नाली जैसा पानी इन्होंने जिसकी शिकायत निगम पार्षद के ग्रुप में भी करी दिल्ली जल बोर्ड में भी करी ओर MLA को भी करी मगर परेशानी जो कि जो बनी हुई है. लगातार परेशानी पानी की होने से लोग बाग काफी नाराज हैं लोगों में काफी आक्रोष है. एक तरफ दिल्ली में पानी को लेकर त्राहिमाम है वहीं साउथ दिल्ली के पास इलाके हौज खास के अंदर पानी गंदा नाले जैसा आ रहा है जिसकी वजह से लोग काफी परेशान है और प्राइवेट टैंकर लेकर अपना गुजर बसर कर रहे हैं टैंकर वाले भी 3000, 4000, 5000 लेते हैं वही पीड़ित ने दिखाया कि हमें 3000 का स्कैन शॉट यह पानी के टैंकर वाले का है वही पीड़ित परिवार के बच्चों ने भी बताया कि जो स्कूल जाने वाले बच्चे हैं कि हमारे घर में गंदा नल का पानी आ रहा है इसकी विषय में काफी दिक्कत परेशानी हो रही है. देखना यह है की परेशानी कब तक बनी रहती है. खबर पर वॉकथ्रू. बाइट जनता महिला. बाइट स्थानीय लोगों. बाइट बच्चों की0
0
Report
रतलाम के कालूखेड़ा में युवक ने आत्महत्या, वीडियो में पत्नी और परिवार पर आरोप
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक का शव बीती शाम पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला था। मृतक की पहचान राकेश चौहान के रूप में हुई है। मामला ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब आत्महत्या से पहले बनाया गया राकेश का एक वीडियो सामने आया। वीडियो में राकेश ने अपनी पत्नी से परेशान होने की बात कही है। साथ ही उसने पत्नी की बहन पर भी मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। राकेश ने वीडियो में अपनी पत्नी और उसके परिवार को इस कदम के लिए जिम्मेदार ठहराया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच और तेज कर दी है। पुलिस वीडियो की सत्यता, पारिवारिक विवाद और अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जा सकता है।0
0
Report
Advertisement
जयपुर के भैराणा धाम में सुलह की उम्मीद, मंत्रियों की वार्ता जारी
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर।भैराणा धाम में आज सुलह की उम्मीद। आंदोलन के बीच तीन मंत्री पहुंचे भैराणा धाम। मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म और कन्हैया लाल चौधरी, सुमित गोदारा भी पहुंचे। मंत्रियों और अधिकारियों ने मौके का किया निरीक्षण। कलेक्टर संदेश नायक, रीको एमडी सुरेश ओला भी है मौजूद। जयपुर ग्रामीण एसपी हनुमान प्रसाद मीनाADM युगांतर शर्मा , SDM बलबीर सिंह भी मौजूद। RIICO क्षेत्र हटाने की मांग को लेकर साधुओं का अग्नितप हैं जारी। रीको भगाओ, भैराणा धाम बचाओ" आंदोलन पर अहम वार्ता। आंदोलन समिति और साधु-संतों से सीधे संवाद कर रहे मंत्री। भैराणा धाम संघर्ष समिति की कल हुई थी जयपुर में वार्ता। मंत्री और जिला प्रशासन के अधिकारियों से हुई थी वार्ता। सरकार और संतों के बीच आज की बातचीत पर सबकी नजर। भैराणा धाम विवाद के समाधान की दिशा में अहम दिन माना जा रहा।0
0
Report
मोदी के नेतृत्व में असम मुगा सिल्क का नया युग शुरू: मिशन सेनेहजोरी लॉन्च
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: JYOTIRADITYA M. SCINDIA (UNION MINISTER FOR COMMUNICATIONS AND DEVELOPMENT) ON E-LAUNCH OF MISSION SENEHJORI (BRANDING MUGA SILK AS THE USP OF ASSAM) दिल्ली: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का कहना है, "...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे असम मुगा सिल्क का एक नया युग शुरू हुआ है...यह 411 करोड़ का मिशन है, जिसके आधार पर हमारे 2,60,000 बंकर और पालक, रेशमकीट पालक, प्रगति और विकास की एक नई राह पर चल पड़े हैं..."0
0
Report
10 रुपए के लालच में किशोरी से दुष्कर्म; गर्भवती होने पर बाबा फरार
Mainpuri, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग - मैनपुरी मैनपुरी में 10 रूपये का लालच देकर किशोरी से दुष्कर्म रिश्ते के बाबा ने कई बार दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम किशोरी के मंदबुद्धि होने का फायदा उठाता रहा आरोपी किशोरी के गर्भवती होने पर परिवार को हुई घटना की जानकारी किशोरी की तबियत बिगड़ने पर चिकित्सीय उपचार के दौरान हुई गर्भवती होने की जानकारी पुलिस ने रेप पीड़िता का कराया मेडिकल परिक्षण घटना के बाद से आरोपी बाबा मौके से फरार पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दर्ज की FIR थाना औँछा क्षेत्र की घटना0
0
Report
Advertisement
मड़िहान में 10 वर्षीय बालिका की मौत से इलाके में दहशत
Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र में देवरी जंगल में मंगलवार दोपहर एक 10 वर्षीय अज्ञात बालिका का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जंगल के भीतर सड़क से कुछ दूरी पर शव पड़े होने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी हैं। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीणों ने देवरी जंगल क्षेत्र में सड़क किनारे झाड़ियों के बीच एक बालिका का शव देखा। इसकी सूचना तत्काल राहगीर ने मड़िहान पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने मातहत अधिकारियों के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए तथा घटनास्थल की वैज्ञानिक तरीके से जांच की। प्रारम्भिक जांच में बालिका की उम्र लगभग 10 वर्ष बताई जा रही है। उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि अज्ञात बदमाशों ने बालिका की कहीं और हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को जंगल में फेंक दिया और फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास के थानों एवं जनपदों से हाल के दिनों में लापता हुई बालिकाओं का विवरण भी जुटाया जा रहा है ताकि मृतका की पहचान की जा सके। पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है तथा घटनास्थल के आसपास आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों की जानकारी भी खंगाल रही है। एसपी ने अधिकारियों को मृतका की पहचान सुनिश्चित करने और घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस हत्या, अपहरण सहित अन्य संभावित बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। वहीं इस हृदयविदारक घटना से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और घटना के जल्द खुलासे की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका की पहचान और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।0
0
Report
नवादा: घर से काम पर निकला युवक मृत, हत्या की आशंका पर पुलिस जांच शुरू
Nawada, Bihar:नवादा। जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां घर से काम पर निकला एक युवक की शव संदिग्ध परिस्थिति में मृत मिला। युवक का शव देवधा-राजेबीघा खंदा के पास बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान देवधा गांव निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि संदीप एक सोना-चांदी की दुकान में काम करता था। वह रोजाना घर से काम पर जाता था और रात करीब 9 बजे तक वापस लौट आता था। लेकिन सोमवार को वह घर नहीं लौटा। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। मंगलुवार को देवधा-राजेबीघा खंदा के पास उसका शव मिलने की सूचना मिली। घटनास्थल से उसकी साइकिल भी बरामद हुई है। वहीं उसके पास मौजूद मोबाइल फोन पर पिता लगातार कॉल कर रहे थे। बाद में पुलिस ने फोन उठाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। मृतक के पिता करीब एक माह पहले ही बाहर से घर लौटे थे। बेटे का शव देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस को प्रारंभिक जांच में शरीर पर कोई स्पष्ट चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। इसके बावजूद पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सुजय कुमार, थाना प्रभारी समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीपीओ ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है तथा सभी बिंदुओं पर जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है।0
0
Report
कटनी में आशा कार्यकर्ताओं का धरना तेज, मानदेय एवं नियमितीकरण की मांगे ठोस ज्ञापन के साथ उठीं
Katni, Madhya Pradesh:आशा कार्यकर्ता अपनी 12 सूत्रीय माँग को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर धरने पर बैठी। कटनी में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का आक्रोश एक बार फिर सड़कों पर देखने को मिला। आशा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया और सरकार से लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बावजूद उन्हें पर्याप्त मानदेय और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यताओं ने ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। कटनी में आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। आशा कार्यकर्ता महिला संगठन के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे लंबे समय से नियमितीकरण, मानदेय में वृद्धि, समय पर भुगतान, सेवानिवृत्ति लाभ और अन्य सुविधाओं की मांग कर रही हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आशा कार्यकर्ताओं ने मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आशा एवं आशा सहयोगिनी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, न्यूनतम वेतन लागू करने और विभिन्न योजनाओं के प्रोत्साहन राशि भुगतान में आ रही समस्याओं को दूर करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे गांव-गांव जाकर स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम करती हैं, लेकिन उनके श्रम के अनुरूप सम्मान और पारिश्रमिक नहीं मिल रहा है। उन्होंने सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड दौरे पर राहुल गांधी के बयान पर धामी का तीखा हमला, सैनिक सम्मान पर सवाल
Dehradun, Uttarakhand:एंकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी उत्तराखंड पर आ रहे है। कांग्रेस इस पूरे दौरे को सफल बनाने में जुटी हुई है, वही मुख्यमंत्री है राहुल गांधी के दौरे को लेकर राजनैतिक चुटकी ली है。 लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस जहां अंतिम तैयारी कर रही है वहीं कम धामी ने राहुल गांधी के पूर्व के बयानों पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह राहुल गांधी ने देश-विदेश में जाकर सैनिकों की उपासना की है, वह बड़ा ही निंदनीय है। उत्तराखंड में हर पांचवें परिवार से एक सैनिक पैदा होता है और देश की सेवा करता है ऐसे में उन्होंने देश के सैनिकों का हमेशा से अपमान किया है。 बाइट – पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने कहा ऑपरेशन सिंदूर और सर्जिकल स्ट्राइक पर राहुल गांधी ने देश की सेना पर ही कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने सेना के पराक्रम को अपमानित करने का कार्य किया है। जब वह उत्तराखंड आएंगे तो ऐसी ही अपेक्षा उनसे रखी जाएगी。 बाइट पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड 4 और 5 जून को राहुल गांधी उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे। जिसमें चार जून को अल्मोड़ा में जनसभा और पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन रखा गया है। वही 5 जून को देहरादून में पार्टी पदाधिकारी से हुआ वार्ता करेंगे। लेकिन सीएम पुष्कर सिंह धामी की चुटकी पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन को लेकर थी। जिससे पूर्व सैनिकों को विपक्ष का असली चेहरा दिख सके।0
0
Report
दमोह जनसुनवाई में दिव्यांग रवि को चंद घंटों में पेंशन और आधार मिला
Damoh, Madhya Pradesh:जनसुनवाई की खूबसूरत तस्वीर, 5 साल से पेंशन और आधार कार्ड के लिए भटक रहे दिव्यांग को चंद घंटों में मिली सुविधाएं.... इस बीच इसी जनसुनवाई की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर दमोह से सामने आई है जहां पांच सालों से भटक रहे एक दिव्यांग को चंद घंटों में ही वो मिल गया जिसके लिए वो और उसका परिवार सालों से भटक रहा था. दरअसल जिले के हिंडोरिया के रहने वाले 22 साल के दिव्यांग रवि पटेल पूरी तरह से दिव्यांग है चलना फिरना तो दूर खड़े भी नहीं हो सकते , परिवार गरीब है और इस दिव्यांग युवक का जीवन यापन मुश्किल है वैसे में सरकार की मदद इसका बड़ा सहारा है लेकिन सरकार की योजना का लाभ भी उसे नहीं मिल पा रहा उनका दिव्यांग पेंशन का प्रकरण पांच सालों से अटका पड़ा है. इस बात को लेकर दिव्यांग और उसके माता पिता दमोह कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचे और उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई जिसके बाद कलेक्टर ने मानवीयता दिखाई सब कुछ पता किया तो मालूम चला कि दिव्यांग रवि का न तो आधार कार्ड है न हैं मेडिकल सर्टिफिकेट जो ये कागजों में तय करे कि युवक दिव्यांग है। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कलेक्ट्रेट में ही एंबुलेंस को बुलाया रवि को उसमें बैठाया, मेडिकल बोर्ड के डॉक्टर्स को काल क्या और जिला अस्पताल में रहने और रवि का चेकअप कर उसे सर्टीफिकेट देने के लिये कहा और उसका मेड़ीकल चेकअप होकर इसे विधिवत सर्टिफिकेट भी मिला। इतना ही नहीं कलेक्टर में ही आधार कार्ड निर्माण करने वाली एजेंसी को मशीन के साथ तलब किया गया और रवि का आधार कार्ड बना। ये प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिव्यांगो की पेंशन शाखा देखने वाले अधिकारी भी उसके पास आए और शेष खानापूर्ति करने के बाद रवि की पेशन शुरू होने का समय भी आ गया। मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए कलेक्टर ने अपना चेंबर छोड़ा और खुद पैदल चलकर उस जगह पहुंचे जहां दिव्यांग रवि था और अपने हाथों से उसे तमाम दस्तावेज सौंपे और बाकायदा परिवार से खेद जाहिर किया कि कुछ सरकारी कर्मचारियों की बेरूखी की वजह से उन्हें इतने सालों तक भटकना पड़ा। मीडिया से बात करते दिव्यांग रवि के परिजन जनसुनवाई और कलेक्टर को धन्यवाद देते नजर आए तो डीएम यादव ने कहा कि प्रशासन अब जिले भर में ऐसे प्रकरणों को पता कर रहा है जिनमें कुछ खानापूर्ति पूरी न होने की वजह से दिव्यांगों को परेशानी हो रही है और एक भी पीड़ित न बचने पाए इसकी पहल की जाएगी。0
0
Report
कटनी में 24 घंटे में साइबर ठगी: ग्रामीणों के खातों से 4 लाख उड़े
Katni, Madhya Pradesh:कटनी - 24 घंटे में तीन ग्रामीणों से करीब 4 लाख रुपये की ठगी, पुलिस ने जारी की चेतावनी। कटनी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में साइबर अपराधियों का नेटवर्क तेजी से सक्रिय होता नजर आ रहा है। महज 24 घंटे के भीतर बहोरीबंद और बड़वारा थाना क्षेत्रों से ऑनलाइन ठगी के चार गंभीर मामले सामने आए हैं। शातिर साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से ग्रामीणों को झांसे में लेकर उनके बैंक खातों से लगभग 4 लाख रुपये उड़ा लिए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच साइबर सेल को सौंप दी है। सबसे बड़ी ठगी का मामला बहोरीबंद थाना अंतर्गत ग्राम बचैया में सामने आया। यहां निवासी सतीश कुमार नामदेव 35 वर्ष के बैंक खाते से अज्ञात साइबर अपराधी ने मात्र डेढ़ घंटे के भीतर अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर 1 लाख 87 हजार 1 रुपये निकाल लिए। इस ठगी की जानकारी तब लगी जब उनके मोबाइल पर लगातार रकम कटने के संदेश आने लगे। दूसरा मामला बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम धनवारा का है। यहां मनसुख लाल यादव 34 वर्ष को साइबर ठगों ने अपने जाल में फंसाकर 1 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी। वही बहोरीबंद थाना क्षेत्र के ग्राम बिछियाकाप निवासी अंकित कुमार नामदेव 31 वर्ष भी साइबर अपराधियों का निशाना बने। ठगों ने उनसे संपर्क कर बैंक खाते से रकम निकाल ली। बढ़ती घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत लगातार सामने आ रहे साइबर फ्रॉड के मामलों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चिंता बढ़ा दी है। पुलिस का मानना है कि ठग मोबाइल कॉल, फर्जी लिंक और ऑनलाइन प्रलोभनों के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं। इसके अलावा एक कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी एक युवक से भी सायबर ठग ने उसे झांसे में ले उसके खाते से पैसे उड़ा लिया है। कटनी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
