460001
बैतूल पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ चार बदमाशों को किया गिरफ्तार
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल पुलिस ने तीन देशी कट्टे, एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस के साथ चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक आरोपी को पिछले साल जिला बदर किया गया था और फिर भी वह अपराध की नीयत से घूम रहा था। सभी बदमाश अवैध हथियार बेचने की फिराक में थे। इन बदमाशों की तलाश काफी दिनों से चल रही थी। उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोरबा: नाबालिग बेटी मोबाइल माँगने पर पेड़ चढ़ी, पुलिस ने समझौते से सुरक्षित नीचे उतारा
Korba, Chhattisgarh:कोरबा: नाबालिग युवती की मोबाइल लेने की प्रबल जिद, माँ के मना करने पर गुस्सा होकर चढ़ गई तेंदू के पेड़ के सबसे ऊपरी सिरे पर, माँ ने सूचना दी पुलिस को, मौके पर पहुंचे पुलिस ने दिखाई सूझबूझ, पुलिस ने नाबालिग को समझाया कि पढ़ाई में अच्छे अंक लाने पर दिया जाएगा मोबाइल, समझाइस का हुआ नाबालिग पे असर, पेड़ से सकुशल नीचे उतर आई नाबालिग युवती, पुलिस की सूझबूझ से नाबालिग की बची जान, थाने पसान अंतर्गत चैतमा चौकी का मामला0
0
Report
बलिया में पति और प्रेमिका ने मिलकर पत्नी की हत्या की, गिरफ्तार
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में पति-पत्नी के रिश्ते को संसार कर देने वाली एक घटना सामने आई जब पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में पति और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल 24 मई को जनेश्वर सेतु के पास शिवपुर दीयर में एक अज्ञात महिला का शव मिला था। गुमशुदगी की कार्यवाही में परिजनों द्वारा महिला के शव की Shınakh्त ki गई। मृतिका प्रीति प्रजापति के पिता ने पुलिस को बताया कि 22 मई से उनकी बेटी लापता थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर प्रीति के पति चुन्नीलाल प्रजापति और उसकी प्रेमिका शोभा चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में प्रेमिका शोभा चौरसिया ने बताया कि प्रीति के पति ने उसे कागज की पुड़िया में कुछ दिया था और कहा था कि मेरी पत्नी को पानी में मिलाकर पिला देना। लिहाजा घटना को अंजाम देने के लिए शोभा प्रीति को लेकर बयासी पुल के पास ई-रिक्शा से पहुंची और उसे दवा के नाम पर वही पानी पिलाया जिसमें उसके पति ने कुछ मिला रखा था। पानी पीते ही पत्नी प्रीति बेहोश हो गई और थोड़ी देर में ही वहां पति चुन्नीलाल भी पहुंचा और दोनों पुल से नीचे ले जाकर झाड़ियो में प्रीति का गला दबा दिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों वहां से फरार हो गए और उसके बाद पति चुन्नीलाल अपने घर चला गया और प्रीति के गुमशुदा होने की अफवाह फैला दी। वही बलिया के सीओ सिटी मोहम्मद उस्मान ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज डीआर एनालिसिस और कई मैन्युअल साक्ष के आधार पर इस हत्या का पर्दाफाश किया गया और दोनों आरोपियों पति और प्रेमिका को गिरफ्तार कर के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
बालोद रेलवे कॉलोनी में लाखों के जेवरात की दिनदहाड़े चोरी, आरोपी फरार
Raipur, Chhattisgarh:चोरों ने दिन दहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम. रेलवे कर्मी के घर से दो लाख रुपए से अधिक के जेवरात की चोरी. सुबह 11 बजे से 12 बजे के बीच रेलवे कर्मी के घर अज्ञात चोर ने अलमारी में रखे लाखों के जेवरात को चोरी कर ले गया. रेलवे चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से छानबीन की लेकिन अज्ञात चोर अबतक पुलिस के गिरफ्त से बाहर. कोतवाली थाना क्षेत्र में बालोद शहर के रेलवे कॉलोनी की घटना. कोतवाली पुलिस ने FIR दर्ज कर की जांच शुरू.0
0
Report
Advertisement
बिलसंडा में पुलिस मुठभेड़: पप्पू गुप्ता हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर,पीलीभीत के थाना बिलसंडा क्षेत्र में कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता हत्याकांड में बदमाश और बिलसंडा पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी बदमाश लक्की के पैर में गोली लगी है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान हेड कांस्टेबल सुनील कुमार के भी गोली लगी है। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। दरअसल 2 दिन पहले साइकिल की दुकान चलाने वाले पंकज कटियार पर उनके ससुराल पक्ष के लोगों व बदमाशों ने दुकान पर आकर हमला कर दिया। पड़ोसी कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता जब बीच बचाव करने गए तो बदमाशों ने उनके गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। आज पुलिस ने आरोपी लक्की जो शाहजहांपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। इसको मुठभेड़ के बाद पकड़ा है। यह पप्पू गुप्ता हत्याकांड में शामिल था। पुलिस ने इस मामले में साजिश रचने के आरोप में साइकिल कारोबारी पंकज कटियार के ससुर रमेश, साले सीतेश और विमल को भी गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी शाहजहांपुर जिले के थाना रोजा क्षेत्र के ग्राम मुकरमपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी थी。0
0
Report
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला के हाथ में लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान कुसुमलता के रूप में हुई है। गोली उनके दाहिने हाथ में लगी । प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना गौरीबाजार थाना क्षेत्र के ककवल चौराहे के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कुसुमलता घर पर मौजूद थीं, तभी अचानक गोली चलने से वह घायल हो गईं। गोली लगते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि महिला के पति सेना से रिटायर जवान हैं और उनके पास लाइसेंसी पिस्टल भी है। आशंका जताई जा रही है कि उसी पिस्टल से गोली चली है। हालांकि, गोली चलने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर सतेंद्र राय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
चतरा में अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक फरार
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा : जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिमरिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब छह लाख रुपये मूल्य की 1 किलो 113 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय, सिमरिया एसडीपीओ नागरगোজे शुभम भाऊ साहेब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बगरा-लावालौंग रोड स्थित गोठाई गांव के समीप जंगल में कुछ लोग अवैध रूप से अफीम की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि होते ही उनके नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम जैसे ही गोठाई गांव के पास जंगल में पहुंची, पुलिस वाहन को देखकर वहां मौजूद लोग भागने लगे। तत्परता दिखाते हुए सशस्त्र बल के जवानों ने पीछा कर दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि एक व्यक्ति जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू गंझु एवं रामदेव गंझू के रूप में हुई है। दोनों आरोपी लावालौंग थाना क्षेत्र के जलमा गांव के निवासी हैं। पूछताछ के दौरान दोनों ने स्वीकार किया कि वे अफीम की बिक्री के लिए वहां पहुंचे थे। वहीं फरार आरोपी की पहचान सरफराज खान के रूप में हुई है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तारी को जेल भेजा जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
१५ साल के अद्भुत सूर्या की कहानी: बचपन में भी कमाल
Noida, Uttar Pradesh:Sooryavanshi - १५ साल की उम्र का अद्भुत सूर्या । इस उम्र में तो हम बंटों और गुल्ली डंडा भी ठीक से नहीं खेल पा रहे थे0
0
Report
मदन राठौड़ ने गौतम दक को क्लीन चिट दी, जांच पर उठे सवाल
Jaipur, Rajasthan:जयपुर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने दी मंत्री दक को क्लीन चिट. सहकारिता मंत्री गौतम दक पक्ष रखने के लिए बुलाया राठौड़ ने. गौतम दक पर थाने में कांस्टेबल से गाली गलौच करने का आरोप. राठौड़ ने कहा, मैने गौतम दक से टेलीफोन पर की बातचीत. मैं प्रत्यक्ष में जानता हूं, हम साथ साथ विधायक रहे हैं. कहीं भी ऐसा नहीं लगा कि वो व्यक्ति अपशब्दों का प्रयोग करेगा. नाराजगी होगी, किसी की खिंचाई की होगी, यह संभव है. इसमें कितना मनगढंत है, इसका पता चलना चाहिए. गौतम दक ने कहा कि मैं ऐसा कर सकता हूँ क्या भाई साहब ? ? खैर सवाल यह उठ रहा है कि बिना जांच के ही राठौड़ ने दे दी क्लीन चिट0
0
Report
CUET (UG) 2026: तकनीकी गड़बड़ी से देरी, अब पूर्ण समय के साथ आयोजित
Noida, Uttar Pradesh:NTA tweets – TCS ने बताया कि उनकी ओर से तकनीकी गड़बड़ी के कारण CUET (UG) 2026 की शुरुआत कुछ केंद्रों पर 30.05.2026 को देरी हुई। समस्या हल हो चुकी है और परीक्षा को पूरा compensatory समय देकर आयोजित किया जा रहा है ताकि किसी भी उम्मीदवार को नुकसान न हो। अपराह्न सत्र का revised timing: रिपोर्टिंग/एंट्री 2:30 PM से, परीक्षा शुरू 4:00 PM (पहले 3:00 PM था)। सुबह के सत्र के उम्मीदवारों को फुल ड्यूरेशन मिलेगा और वे तभी बाहर निकलेंगे जब पेपर पूरा कर लें। हेल्पलाइन: 91-11-40759000 | cuet-ug@nta.ac.in0
0
Report
Advertisement
लोनी में ताबड़तोड़ गोलीबारी: घायल ओमकार, आरोपियों के संरक्षण पर सवाल
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में सुबह-सुबह हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। खडखडी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे अंडरपास में बदमाशों ने गनौली गांव के व्यक्ति ओमकार को गोली मार दी और लहूलुहान हालत में उसे साथ ले गए। घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है। जब ओमकार काम पर जा रहा था। मोटर साइकिल सवार हमलावरों ने अंडरपास में ओमकार को घेर लिया और 7 राउंड से ज्यादा फायरिंग की। गोली लगते ही आरोपी ओमकार को उसी हालत में कार में डालकर फरार हो गए। सूचना पर 112 और लोनी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस को मौके से कोई सुराग नहीं मिला। बीते दिनों ओमकार का गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसके बाद ओमकार ने थाना लोनी में शिकायत भी दी थी, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित के भाई सुरेंद्र ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, इसी वजह से अपराधियों के हौसले बुलंद थे। आज उन्होंने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। घटना के बाद गनौली और आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। हंगामे के चलते कुछ देर तक अंडरपास पर जाम की स्थिति बन गई। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और फरार आरोपियों की तलाश में 5 टीम लगी है। ओमकार को कहां ले जाया गया है, इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस टीम जांच में लगी हुई है।0
0
Report
कोटा बिजली व्यवस्था सुधार के लिए ऊर्जा मंत्री नागर ने KE DL को अल्टीमेटम दिया
Noida, Uttar Pradesh:कोटा में बिजली तंत्र की अव्यवस्था पर मंत्री भड़के। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने KE DL CEO की लगाई क्लास, 2 महीने का दिया अल्टीमेटम। कोटा में ट्रिपिंग-फॉल्ट पर भड़के मंत्री नागर। KE DL को चेतावनी मंत्री नागर बोले - बॉक्सर_bithakar जनता को मत डराओ, बिजली व्यवस्था सुधारों, 250 करोड़ अंडरग्राउंड में दबे मंत्री नागर ने KE DL से मांगा हिसाब। मंत्री नागर ने कोटा के बिजली मॉडल को भीलवाड़ा-बांसवाड़ा से सीखने को कहा। एक्सईएन का पद ही नहीं, KE DL का प्रशासनिक ढांचा संवेदनहीन - ऊर्जा मंत्री0
0
Report
18 मकानों के ध्वस्तीकरण के लिए प्रशासन ने भारी फोर्स तैनात
Varanasi, Uttar Pradesh:आज कुल 18 मकानों को तोड़ने के लिए भारी फोर्स के साथ पहुंचा प्रशासन. 3 पुराने एवं 15 नए मकानों को ध्वस्त करने की शुरू हुई कवायद. दालमंडी में सुरक्षा के लिहाज से पैरामिलिट्री फोर्सेस और पुलिस की भारी तैनाती. आवासाही के सभी रास्तों को किया गया बंद. मौके पर जिला प्रशासन, पुलिस अधिकारी एवं PWD के अधिकारी भी मौजूद. सुरक्षा के लिहाज से ड्रोन कैमरों से रखी जा रही नजर.0
0
Report
Advertisement
SC के सख्त फैसले के बाद जोधपुर की जोजरी नदी के प्रदूषण पर तेज कार्रवाई
Jodhpur, Rajasthan:जोेधपुर की जोजरी नदी में औद्योगिक प्रदूषण के मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद राज्य सरकार और प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल की जांच में सांगरिया औद्योगिक क्षेत्र स्थित कॉमन इफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) द्वारा अवैध पाइपलाइन के जरिए प्रदूषित पानी सीधे रीको नाले में छोड़े जाने का खुलासा हुआ है। इस मामले पर राजस्थान सरकार के संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि जोजरी नदी का विषय अत्यंत महत्वपूर्ण है और सर्वोच्च न्यायालय के सख्त रुख का सरकार स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। पटेल ने कहा कि निरीक्षणों के बावजूद सामने आई गुप्त पाइपलाइन की जानकारी पहले प्रशासन को भी नहीं थी, जो गंभीर चिंता का विषय है। मंत्री ने बताया कि सरकार जोजरी और लुनी नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए दीर्घकालिक योजना पर काम कर रही है। बजट में पाइपलाइन के माध्यम से प्रदूषित पानी के निस्तारण और सीवरेज ट्रीटमेंट की व्यवस्था का प्रावधान किया गया है। साथ ही IIT के सहयोग से भी एक परियोजना तैयार की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि अगले दो से तीन वर्षों में दोनों नदियों को प्रदूषण मुक्त करने का लक्ष्य है। इधर, मामले में क्षेत्रीय अधिकारी कामिनी सोनगरा सहित तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। सीईटीपी ट्रस्टियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो औद्योगिक इकाइयों को सील किया गया है। प्रशासन ने सीईटीपी और उसकी सदस्य इकाइयों के संचालन पर भी रोक लगा दी है।0
0
Report
बिलासपुर के सुशासन त्यौहार में किसानों ने प्रशासन से जवाब मांगे
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा चलाए जा रहे सुशासन त्यौहार आज बिल्हा विधानसभा के ग्राम पंचायत गोढी मे विकासखंड स्तरीय आयोजित हुआ, इस शिविर मे सरकार की कार्य कुशलता को परखने हेतु जनता के बिच पहुचे क्षेत्रीय कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला ने ग्रामीणों की आवेदन पर निराकरण नही होना पाया जिससे उन्होंने क्षेत्र मे चल रहे कार्यो के बारे मे जनता के साथ मिलकर सभी विभाग से जानकारी लिये, जिसपर पी एच ई, कृषि व विद्युत विभाग द्वारा किसानो को समय मे पानी, खाद - बीज, बिजली उपलब्ध नही करवाने हेतु व लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा नगपुरा से लेकर झाल तक की सडक, मोहदा मोड से मोहदा तक की सड़क निर्माण हेतु संतुष्टजनक जवाब नही मिलने पर प्रशासन को जनता के बिच मे हि घेरे जिससे जनता खुद हां - हां जवाब दो के नारे लगाकर सवाल करने लगी।0
0
Report
सांचौर में टेंट के गोदाम में भीषण आग; दमकल आग बुझाने में जुटी
Jalore, Rajasthan:जिला-जालोर विधानसभा-सांचौर में टेंट के गोदाम में भीषण आग लगी; आग लगने से लपटें उठीं और अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में गोदाम को चपेट में ले लिया गया। सूचना मिलने पर दमकल मौके पर पहुँची और आग बुझाने की कोशिश जारी है। मौके पर भारी भीड़ है; हवाओं की गति तेज होने के कारण आग बुझाने में कठिनाई हो रही है। यह मम्मादेवी कॉलोनी, Sanchour (Sanchore) की घटना है।0
0
Report
Advertisement
