460001
बैतूल-खंडवा राजमार्ग पर 6 घंटे से जाम
Nayegaon, Madhya Pradesh:बैतूल-खंडवा राजमार्ग पिछले 6 घंटे से बंद है। भीमपुर और भैंसदेही में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। दामजीपुरा के पास गाड़ाघाट नदी के पुल पर बाढ़ का पानी आ गया है। इससे कई गांवों का मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं और लोग पानी उतरने का इंतजार कर रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रेहान पर चार महीनों पहले गिरफ्तार होने के आरोप, उम्र करीब 18
Noida, Uttar Pradesh:रेहान पर चार महीनों पहले भी कैट रखने के आरोप में गिरफ्तार होने का दावा है; हरियाणा पुलिस ने इसकी पुष्टि की। रिहान बहकाया गया है। पिछले चार-पाँच महीने से सोनीपत में नहीं है; वह अपनी माँ के साथ रहता है। पुलिस ने पूछताछ की है; कानून के अनुसार सजा मिल सकती है। रेहान नवमी पास है और उम्र लगभग 18 वर्ष है; उसे बहकाने का आरोप है।0
0
Report
बिना ड्राइवर चली इलेक्ट्रिक कार से मचा हंगामा, CCTV फुटेज सामने
Mainpuri, Uttar Pradesh:जिला - मैनपुरी घटना: जेल रोड, मैनपुरी में एक इलेक्ट्रिक कार अचानक बिना ड्राइवर के पीछे की ओर चलने लगी। कार को ऐसे चलते देख आसपास मौजूद लोग अफरा-तफरी में आ गए। गनीमत रही कि कार की चपेट में आने से बड़ा हादसा नहीं हुआ, पर कार में रखी चीज़ें कुछ लोग चपेट में आ गए। घटना 17 अक्टूबर की बताई जा रही है, CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। कार स्वामी ने कंपनी में शिकायत कर न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की बात कही है। घटना मैनपुरी के जेल रोड की है, जहां वाहन स्वामी अपने वाहन में सामान बाहर निकालने के लिए गया था, इसी दौरान गाड़ी अचानक चलने लगी और दोनों लोग चपेट में आ गए। मौके पर हड़कंप मच गया और लोग भागने लगे, पर कार रुकी नहीं और सड़क पर चढ़ गई, एक बैरिकेड से टकराकर रोक गई। लाइव CCTV फुटेज सामने आने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.0
0
Report
बदायूं के निजी अस्पताल में जच्चा बच्चा मौत पर हंगामा
Budaun, Uttar Pradesh:बदायूँ में डिलीवरी के दौरान निजी अस्पताल में जच्चा बच्चा की मौत. प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा. मामले की सूचना बिल्सी पुलिस को दी गई, पुलिस जांच में जुटी. परिजनों ने लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा काटा. बिल्सी पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले में जांच पड़ताल शुरू की. जच्चा बच्चा की मौत के बाद अस्पताल में लोगों की जुटी भीड़. बिल्सी नगर के एक अस्पताल का पूरा मामला.0
0
Report
Advertisement
कुचामन सिटी विजयादशमी महोत्सव: 51 फीट रावण समेत पुतलों का दहन और शोभायात्रा
Didwana, Rajasthan:कुचामन सिटी में इस बार विजयादशमी का पर्व भव्य और आकर्षक अंदाज में मनाया जाएगा। नगर परिषद की ओर से करीब 10 लाख रुपए की लागत से दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में 51 फीट ऊंचे रावण और 31-31 फीट ऊंचे कुंभकर्ण तथा मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और कारीगर पुतलों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। विजयादशमी के अवसर पर भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में हाथी, ऊंट और घोड़े शामिल होंगे। साथ ही आकर्षक झांकियां भी सजाई जाएंगी, जो लोगों के लिए विशेष आकर्षण रहेंगी। वहीं, दशहरा मैदान में जयपुर से आने वाले कलाकार अपने हैरतअंगेज करतबों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। राम-रावण युद्ध का मंचन किया जाएगा और इसके बाद रावण, कुंभकर्ण तथा मेघनाद के पुतलों का दहन होगा। कार्यक्रम के दौरान भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी। कुल मिलाकर, शोभायात्रा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, रोमांचक करतबों और आतिशबाजी के साथ कुचामन सिटी का विजयादशमी महोत्सव इस बार खास रहने वाला है। आयोजन को लेकर शहरवासियों में उत्साह का माहौल है。0
0
Report
रीवा में 55 फीट रावण पुतला के साथ विजयादशमी की भव्य तैयारी
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में इस बार रावण का 55 फीट विशाल पुतला, 50 फिट के मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, कल धूमधाम से मनाया जाएगा विजयादशमी का आयोजन,.. रीवा। शहर के NCC ग्राउंड में आगामी दशहरा उत्सव की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम आयुक्त, एसडीएम, तहसीलदार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सुरक्षा, यातायात, श्रद्धालुओं की सुविधा और प्रकाश व्यवस्था सहित सभी आवश्यक इंतजामों पर चर्चा की। रीवा में रावण दहन से पहले कई वर्षों की परंपरा है कि यहां के महाराजा पहले किले में विधि विधान अनुसार पूजा करते हैं। इसके बाद पूरे शहर का भ्रमण करते हुए एनसीसी ग्राउंड पहुंचेंगे, ठीक समय पर रावण दहन किया जाएगा.. जिसको लेकर तैयारियां अब लगभग पूरी कर ली गई हैं.. इस बार के आयोजन में जमकर आतिशबाजी देखने को मिलेगी। इस बार विशेष रूप से रावण का पुतला 55 फीट ऊंचा होगा, जबकि कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले 50-50 फीट के होंगे, जो भव्य आतिशबाजी के साथ जलाए जाएंगे। जी मीडिया ने ग्राउंड से रिपोर्टिंग करते हुए वहां मौजूद लोगों से बातचीत की। समिति के पदाधिकारी मोर्चों ने भी आयोजन की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। व्यवस्थाओं में श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश-निकासी, पार्किंग और यातायात नियंत्रण को विशेष ध्यान दिया गया है ताकि आयोजन शांति और सुव्यवस्था के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। प्रशासन ने सभी विभागों को एकजुट होकर बेहतर समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया है। कल विजयादशमी के भव्य पर्व کو पूरे सीमान्त उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा और इसके लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। निरीक्षित विभागों के अधिकारी और दशहरा उत्सव समिति के सदस्य भी मौजूद रहे.0
0
Report
Bhilwara गुलाबपुरा आगुचा बाड़े में पिकअप ब्लास्ट, एक की मौत, शीशे टूटे
Noida, Uttar Pradesh:Bhilwara गुलाबपुरा आगुचा बाड़े में पिकअप ब्लास्ट, एक की मौत, शीशे टूटे0
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर में 17 वर्षीय किशोर ने पेड़ से फांसी लगाकर दी आत्महत्या, जांच जारी
Dungarpur, Rajasthan:डूंगलरपुर जिले के धम्बोला थाना क्षेत्र के सामा घरा गाँव में एक 17 वर्षीय किशोर ने अपने घर के पास पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली | आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है | पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है | वही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है | डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाने के ASI गजेन्द्र सिंह ने बताया कि सामा घरा निवासी मोहनलाल ने रिपोर्ट दी है | रिपोर्ट में बताया कि उसका 17 वर्षीय भतीजा राजू के पिता की मौत 10 साल पहले हो चुकी थी | राजू कल देर शाम घर लौटा था। रात में परिवार के साथ भोजन करने के बाद सभी सदस्य सोने चले गए। आज सुबह जब परिजन जागे, तो राजू घर के पास पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना के बाद परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना आसपास के लोगों और पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेते हुए ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा और सीमलवाडा अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया | जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है | फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है | पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |0
0
Report
हिसार की 128 साल पुरानी रामलीला में रावणपुतला रोशन और आतिशबाजी से उत्सव
Hisar, Haryana:विजयदशमी के महापर्व को लेकर हरियाणा के ऐतिहासिक शहर हिसार में उत्साह चरम पर है, जहाँ श्री कटला रामलीला कमेटी पिछले 128 सालों से इस भव्य उत्सव की परंपरा निभाती आ रही है। कटला रामलीला मैदान में कोलकाता के कारीगरों द्वारा तैयार किए गए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के विशाल पुतले पहुँच चुके हैं और उन्हें पूरी शान के साथ खड़ा करने की तैयारियाँ जोरों पर हैं, जिसमें रावण का पुतला 55 फुट, मेघनाथ का 45 फुट और कुंभकर्ण का पुतला 40 फुट ऊँचा है। इस बार का उत्सव बेहद खास है क्योंकि रावण को विशेष राजसी पोशाक पहनाई गई है और उसकी आँखों में लाइटें लगाई गई हैं जो शाम को चमकती दिखेंगी, साथ ही उत्तर प्रदेश से आई विशेष आतिशबाजी टीम लगभग एक घंटे तक आसमान में भव्य आकृतियाँ उकेरकर अद्भुत नजारा पेश करेगी। 128 साल पुरानी इस ऐतिहासिक विरासत के साथ हिसार एक बार फिर बुराई के अंत और धर्म की जीत के गवाह बनने के लिए पूरी तरह तैयार है0
0
Report
हांसी की हर्षा यादव बनी ETO, IAS सपनों की उड़ान जारी
Hansi, Haryana:हांसी की बेटी हर्षा यादव बनी ETO, 3 नंबर से चूकी थी पिछली बार, अब IAS बनने का लक्ष्य 18 घंटे पढ़ाई कर हासिल की सफलता, दिल्ली यूनिवर्सिटी से की बीएससी और एमएससी; परिवार में खुशी का माहौल हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा HCS परीक्षा की फाइनल लिस्ट में हांसी की बेटी हर्षा यादव ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हर्षा का चयन ETO यानि एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर के पद पर हुआ है। बेटी की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। हर्षा के पिता बिजली बोर्ड में फोरमैन के पद पर कार्यरत हैं। हर्षा के पिता सुरेंद्र यादव ने बताया कि उनकी बेटी पढ़ाई में शुरू से ही मेहनती रही है। उसने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीएससी और एमएससी की पढ़ाई पूरी की। इससे पहले HPSC की परीक्षा में हर्षा महज तीन नंबर से चयनित होने से रह गई थी, लेकिन उसने हार नहीं मानी और अपनी तैयारी जारी रखी। कड़ी मेहनत और लगन के दम पर आखिरकार उसे सफलता मिल गई।परिजनों के अनुसार, हर्षा प्रतिदिन करीब 18 घंटे पढ़ाई करती थी। उसका अगला लक्ष्य IAS अधिकारी बनना है। ETO के पद पर चयन के बाद भी वह अपनी तैयारी जारी रखते हुए बड़े लक्ष्य को हासिल करना चाहती है। हर्षा की मां कुसुम यादव ने बेटी की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। उसकी मेहनत रंग लाई है और परिवार के लिए यह बेहद खुशी का पल है। वहीं, दादी कमला देवी ने कहा कि हर्षा ने अपनी मेहनत से परिवार का नाम रोशन कर दिखाया है। हर्षा के दादा मान यादव पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हैं। परिवार के सदस्यों और परिचितों की ओर से हर्षा को बधाइयां दी जा रही हैं। उसकी सफलता उन युवाओं के लिए भी प्रेरणा है, जो असफलता के बाद दोबारा मेहनत कर अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहते हैं।0
0
Report
Advertisement
हरियाणा में अगले हफ्ते बारिश नहीं होगी, तापमान 2-3 डिग्री बढ़ेगा
Hisar, Haryana:हरियाणा में अगले पूरे सप्ताह बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम साफ रहेगा। सुबह-शाम हल्की ठंडक रहेगी, लेकिन दिन में तेज धूप खिलेगी। बारिश न होने और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से इस हफ्ते दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है。0
0
Report
पटना में रामलीला महोत्सव 2026: 80 फीट रावण के साथ सुरक्षा चाकचौबंद
Patna, Bihar:पटना Anchor श्री रामलीला महोत्सव 2026 का आयोजन पटना के गांधी मैदान में किया जा रहा है.. श्री दशहरा कमिटी की ओर से आयोजित इस आस्था,संस्कार और संस्कृति के कार्यक्रम में मंगलवार को रावण दहन कार्यक्रम आयोजित होगा.. 80 फीट का रावण, और 70-70 फीट का कुम्भकरण, मेघनाथ का पुतला बनकर तैयार है.. सुरक्षा जांच यहां का किया जा रहा है, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है, स्निफर डॉग और मेटल डिटेक्टर समेत, एक्सपोसिव डिटेक्टर के साथ सुरक्षाकर्मियों ने इन पुतलों और आयोजन स्थल का सुरक्षा जायजा लिया .. कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार इस आयोजन में अहम भूमिका निभाती है, तैयारीयां का जायजा लिया0
0
Report
पोरवाल टायर फैक्ट्री में आग, दमकल मौके पर पहुँची
Begun, Rajasthan:रायपुर ब्रेकिंग पोरवाल टायर फैक्ट्री में लगी आग.. फैक्ट्री में मजदुर कर रहे थे काम.. फैक्ट्री में मची अफरातफरी.. फैक्ट्री के दरवाजे किये गये बंद. टायर बनाने में काम आता है टार. प्रोसेसिंग के समय टार लीक होने से आग लगने की आशंका.. दमकल की दो वाहन मौके पर. उरला थाना इलाके का मामला..0
0
Report
Advertisement
यशपाल आर्य ने रामशरण नौटियाल के कांग्रेस में शामिल होने को मजबूत कदम कहा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: उत्तराखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता यशपाल आर्य ने पूर्व भाजपा नेता रामशरण नौटियाल के कांग्रेस में शामिल होने पर कहा, "...उनके कांग्रेस में आने से निश्चित रूप से पार्टी को ताकत मिलेगी..उनका अपना एक अनुभव है, उसका लाभ भी हमें मिलेगा...उनकी घर वापसी हुई है, मैं उनका स्वागत करना चाहता हूं0
0
Report
झुंझुनूं में स्टेट पैरामेडिकल प्रीमियर लीग का फाइनल आज
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—झुंझुनूं, जिला—झुंझुनूं - स्टेट पैरामेडिकल प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला होगा - सीजन-7 में सभी 10 टीमों के नॉकआउट मुकाबले पूरे - डॉ. कमलचंद सैनी और डॉ. योगेंद्र शर्मा ने प्रतियोगिता पोस्टर का विमोचन किया - विजडम सिटी क्रिकेट ग्राउंड पर होगा प्रतियोगिता का निर्णायक मुकाबला - सहायक रेडियोग्राफर कार्तिक सैनी ने आयोजन में सहयोगियों का आभार जताया - प्रतियोगिता के सफल आयोजन में टीम गुलजार फौजी नूआं का विशेष सहयोग0
0
Report
कौशांबी NH-19 पर ओलियम एसिड टैंकर लीक, धुआं उठा
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में नेशनल हाईवे-19 पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ओलियम एसिड से भरा एक टैंकर लीक होने लगा। टैंकर से सड़क पर एसिड बहने के बाद धुआं उठने लगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और टैंकर को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। मामला सैनी थाना क्षेत्र के एनएच-19 स्थित कनवार बॉर्डर का है। जानकारी के मुताबिक, ओलियम एसिड से भरा टैंकर मध्य प्रदेश के मलवा से बिहार के नालंदा जा रहा था। इसी दौरान टैंकर से एसिड का रिसाव होने लगा। सड़क पर एसिड गिरते ही धुआं उठने लगा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टैंकर को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।0
0
Report
Advertisement
