icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
460001
Rupesh MansureRupesh MansureFollow22 Jul 2024, 06:17 pm

बैतूल में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरणके चलते जिला प्रदेश में आया प्रथम

Betul, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश में आम लोगों को बेहतर सरकारी सुविधा मुहैया करवाने और लोगों की शिकायतों के निराकरण करने को लेकर चलाई जा रही सीएम हेल्पलाइन के सकारात्मक रिजल्ट देखने को मिल रहे हैं। बैतूल जिले में कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज हुई शिकायतों का 83% निराकरण करने पर बैतूल जिले ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है जिसको लेकर कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों को बधाई भी दी है और आने वाले समय में इसे और बेहतर बनाने का आश्वासन भी कलेक्टर ने दिया है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गजेंद्र सिंह शेखावत TAKSHANAM से कला को नीलामी मंच पर सम्मान देता है

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत तक्षणम कार्यक्रम पर कहते: यह महत्वपूर्ण है कि हम न केवल कला का सम्मान करें और उसकी सराहना करें, बल्कि पुरस्कारों से आगे बढ़कर उचित पारिश्रमिक की ओर भी बढ़ें। जब कलाकार निजी दीर्घाओं के माध्यम से अपने काम की नीलामी करते हैं, तो मुझे पता चला है कि आय का एक बड़ा हिस्सा दीर्घाओं या प्लेटफार्मों को जाता है। इसलिए हमने निर्णय लिया है कि जब भी हम ललित कला अकादमी, राष्ट्रीय आधुनिक कला गैलरी या भारत सरकार के ऐसे अन्य प्लेटफार्मों के माध्यम से ऐसे कार्यक्रम आयोजित करेंगे, तो हम उन्हें नीलामी मंच के रूप में भी उपयोग करेंगे। सुनिश्चित करें कि कलाकारों को उनके समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए उचित पारिश्रमिक मिले।
0
0
Report
Advertisement

सीधी में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई: कब्जा व कानूनी कदम उठाने का आदेश

Sidhi, Madhya Pradesh:बिना अनुमति प्लॉटिंग करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश, जमीनों पर कब्जा लेने और जिम्मेदारों के खिलाफ न्यायालय में प्रकरण दर्ज कराने की तैयारी सीधी। जिले में बिना वैधानिक अनुमति के कॉलोनी विकसित करने और प्लॉटिंग कर भूखंडों का विक्रय करने के मामलों में कलेक्टर न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया है। सीधी खुर्द क्षेत्र में तीन अलग-अलग भूमियों पर विकसित की जा रही कॉलोनियों को अवैध घोषित करते हुए कलेक्टर न्यायालय ने संबंधित जमीनों पर भू-प्रवेश की कार्रवाई कर कब्जा प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही अवैध कॉलोनी निर्माण के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए सक्षम न्यायालय में प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। कलेक्टर विकास मिश्रा के न्यायालय से जारी आदेशों के बाद अब संबंधित जमीनों को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है। आदेश में नगर पालिका परिषद सीधी को संबंधित भूमियों पर कब्जा प्राप्त करने के साथ कॉलोनी विकास और नागरिक अधोसंरचना से जुड़ी व्यवस्थाओं के लिए प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, संबंधित मामलों में जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के लिए तहसीलदार गोपदबनास को अधिकृत किया गया है। सीधी खुर्द की तीन भूमियों पर अवैध प्लॉटिंग का मामला कलेक्टर न्यायालय के आदेशों में ग्राम सीधी खुर्द की तीन अलग-अलग भूमियों का उल्लेख किया गया है। इन जमीनों पर वैध अनुमति के बिना कॉलोनी विकसित करने और भूखंडों के विक्रय से संबंधित मामले सामने आए हैं। न्यायालय ने प्रकरणों की कार्रवाई के दौरान संबंधित कॉलोनियों को अवैध घोषित किया है। आदेश में जिन भूमियों का उल्लेख किया गया है, उनका विवरण इस प्रकार है— 1. खसरा नंबर 303: इस भूमि का कुल रकबा 0.2430 हेक्टेयर है। आदेश में इस जमीन पर विकसित की जा रही कॉलोनी में नौ भूखंडों के विक्रय का उल्लेख किया गया है। 2. खसरा नंबर 157/5/1/1: इस भूमि का कुल रकबा 0.0854 हेक्टेयर है। न्यायालय के आदेश के अनुसार, इस जमीन पर दो भूखंडों के विक्रय का उल्लेख है। 3. खसरा नंबर 156/2/1/1: इस भूमि का कुल रकबा 0.2799 हेक्टेयर है। इस जमीन पर विकसित की जा रही कॉलोनी में छह भूखंडों के विक्रय का उल्लेख आदेश में किया गया है। इस तरह तीनों भूमियों पर कुल 0.6083 हेक्टेयर जमीन से संबंधित मामले में 17 भूखंडों के विक्रय का उल्लेख न्यायालय के आदेशों में किया गया है। इन तीनों कॉलोनियों को अवैध घोषित किए जाने के बाद संबंधित जमीनों पर आगे की कार्रवाई की जिम्मेदारी संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपी गई है। नगर पालिका को कब्जा लेने के निर्देश कलेक्टर न्यायालय ने संबंधित भूमियों को नगर पालिका परिषद सीधी से संबद्ध करते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत संबंधित जमीनों पर भू-प्रवेश की कार्रवाई कर कब्जा प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी की जानी है। इसके अलावा नगर पालिका को कॉलोनी विकास और नागरिक अधोसंरचना से संबंधित प्राक्कलन तैयार करने के लिए भी कहा गया है। इसका उद्देश्य संबंधित क्षेत्रों में आवश्यक नागरिक सुविधाओं और बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में आगे की कार्रवाई करना है। हालांकि, आदेश के तहत जमीनों पर कब्जा प्राप्त करने और अधोसंरचना विकसित करने की प्रक्रिया किस समय-सीमा में पूरी होगी, इसकी जानकारी उपलब्ध विवरण में नहीं दी गई है। वास्तविक स्थिति संबंधित विभागों की आगे की कार्रवाई के बाद स्पष्ट होगी। जिम्मेदारों के खिलाफ न्यायालय में दर्ज होगा प्रकरण कलेक्टर न्यायालय ने केवल कॉलोनियों को अवैध घोषित करने तक कार्रवाई सीमित नहीं रखी है, बल्कि संबंधित मामलों में जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। आदेशों में मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम, 1961 की धारा 339-क एवं 339-ख तथा कॉलोनाइजर पंजीयन नियम, 1998 के प्रावधानों के उल्लंघन का उल्लेख किया गया है। इन प्रावधानों के तहत संबंधित मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई की जानी है। न्यायालय ने अनावेदकों के विरुद्ध सक्षम न्यायालय में प्रकरण दर्ज कराने के लिए तहसीलदार, गोपदबनास को अधिकृत किया है। इसके बाद संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। अवैध कॉलोनी में प्लॉट खरीदने वालों के लिए भी अहम मामला बिना वैध अनुमति विकसित की जाने वाली कॉलोनियों में भूखंड खरीदने वाले लोगों के सामने भविष्य में विभिन्न प्रकार की समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। इनमें सड़क, नाली, पेयजल, बिजली, जल निकासी और अन्य नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता जैसे मुद्दे शामिल हो सकते हैं। ऐसे में कलेक्टर न्यायालय का यह आदेश अवैध कॉलोनी निर्माण के मामलों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, संबंधित 17 भूखंडों के सभी खरीदारों की स्थिति, उनके स्वामित्व संबंधी दस्तावेजों और संभावित प्रभावों का विस्तृत विवरण उपलब्ध आदेश-sार में नहीं है। इसलिए खरीदारों के अधिकारों और उनके भूखंडों की वर्तमान स्थिति को लेकर अंतिम निष्कर्ष संबंधित अभिलेखों के परीक्षण के बाद ही निकाला जा सकता है। प्रशासनिक कार्रवाई पर रहेगी नजर सीधी खुर्द की तीन भूमियों से जुड़े इन मामलों में कलेक्टर न्यायालय के आदेश के बाद अब नगर पालिका परिषद सीधी और राजस्व विभाग की आगे की कार्रवाई महत्वपूर्ण होगी। एक ओर संबंधित जमीनों पर कब्जा प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी की जानी है, वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध सक्षम न्यायालय में प्रकरण दर्ज कराने की कार्रवाई आगे बढ़ाई जानी है。 अब देखना होगा कि संबंधित विभाग न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए जमीनों पर कब्जा प्राप्त करने, नागरिक अधोसंरचना के लिए प्राक्कलन तैयार करने और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया को किस तरह आगे बढ़ाते हैं। सीधी खुर्द की तीन भूमियों पर अवैध कॉलोनियों को लेकर कलेक्टर न्यायालय के इस आदेश ने जिले में कॉलोनी निर्माण की वैधानिक अनुमति और भूखंडों के विक्रय से जुड़े मामलों को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।डिजिटल पोर्टल के लिए अन्य जरूरी विवरण
0
0
Report
Advertisement

दतिया में संदिग्ध गतिविधियाँ: दो होटलों पर दबिश, पुलिस जांच तेज

Datia, Madhya Pradesh:दतिया में संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस का शिकंजा, दो होटलों में दबिश तीन युवतियों सहित छह लोग मिले, एंट्री और स्टॉक रजिस्टर जब्त; जांच में जुटी कोतवाली पुलिस दतिया। शहर में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचनाओं पर कोतवाली पुलिस ने दो होटलों में दबिश देकर जांच तेज कर दी है। होटल ग्लोबल में तीन युवतियां मिलीं, जबकि नजर बाग स्थित होटल श्री पीतांबरा भवन में दो युवतीयों और दो युवकों के मिलने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने दोनों मामलों में होटल से संबंधित दस्तावेज जब्त कर पूछताछ शुरू की है। टीआई सुधीर हिन्नारिया के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस होटल के रिकॉर्ड और संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल कर रही है।
0
0
Report

18 वर्षीय पहलवान धीरेंद्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली; पुलिस सुसाइड नोट से जांच

Hansi, Haryana:हांसी हांसी के नारनौंद हल्के के बास खुर्द में 18 वर्षीय पहलवान ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट के आधार पर जांच में जुटी पुलिस भिवानी में कुश्ती की तैयारी कर रहा था बास खुर्द निवासी धीरेंद्र, पैसों के लेनदेन समेत अन्य पहलुओं की जांच हांसी। हांसी के नारनौंद हल्के के गांव बास खुर्द निवासी 18 वर्षीय पहलवान धीरेंद्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। धीरेंद्र भिवानी के महावीर स्टेडियम में कुश्ती की तैयारी कर रहा था और वहीं कोचिंग ले रहा था। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। आपको बता दे कि जानकारी के अनुसार धीरेंद्र दो दिन पहले घर से करीब 48 हजार रुपये लेकर भिवानी गया था। बुधवार शाम वह गांव लौटा और रात को खाना खाने के बाद पशुओं के बाड़े में सोने चला गया। वीरवार सुबह करीब पांच बजे उसके चाचा ने उसे फंदे पर लटका देखा। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई और पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट मिलने की जानकारी सामने आई है। इसमें भिवानी के प्रेमनगर निवासी दो सगे भाइयों और प्रेमनगर बिजली घर में काम करने वाले एक व्यक्ति का नाम लिखा होने की बात कही गई है। परिजनों को इन लोगों के बारे में पूरी जानकारी नहीं है। पैसों के लेनदेन समेत अन्य पहलुओं को लेकर आशंका जताई जा रही है, लेकिन आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। बताया गया कि करीब सात दिन पहले धीरेंद्र के एक बेहद करीबी दोस्त की मौत हो गई थी। दोस्तों के अनुसार, इस घटना के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान था। हालांकि, आत्महत्या के पीछे यही वजह थी या कोई अन्य कारण, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।धीरेंद्र के परिवार में उसकी मां और बड़ा भाई हैं। उसका बड़ा भाई ड्राइवरी का काम करता है। धीरेंद्र कुश्ती में आगे बढ़ने के लिए भिवानी में तैयारी कर रहा था। बास थाना के सब इंस्पेक्टर जय सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report
Advertisement

नॉलेज पार्क हॉस्टल में छात्र की आत्महत्या, पुलिस जांच जारी

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क के एक हॉस्टल के कमरे में एक छात्र का शव पंखे से लटका मिला है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस का दावा है की छात्र ने खुदकुशी की है, हालांकि पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। नॉलेज पार्क थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूलरूप से कन्नौज के सोरिक का रहने वाला 21 निशांत शाक्य नॉलेज पार्क स्थित एक हॉस्टल में रहता था ,छात्र गलगोटिया यूनिवर्सिटी से बीसीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस के मुताबिक गुरुवार को छात्र का रूम पार्टनर कमरे पर पहुंचा तो अंदर से दरवाजा बंद था। छात्र ने खिड़की से झांक कर देखा तो निशांत पंखे लटका हुआ था। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को पंखे से नीचे उतारा। पुलिस ने कमरे की जांच पड़ताल की, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने कमरे से छात्र का मोबाइल लैपटॉप आदि सामान कब्जे में लिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर सैम्पल लिए। मौके से कुछ एलोपैथिक दवाइयां भी मिली है। इस मामले में एसीपी कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि छात्र ने खुदकुशी की है, हालांकि खुदकुशी का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने पर बातचीत की जाएगी। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report

पूर्णिया में गर्भपात कथित मामले में डॉक्टरों समेत दो गिरफ्तार

Purnia, Bihar:पूर्णिया में महिला के यौन शोषण और कथित अवैध गर्भपात के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जांच के दौरान दो डॉक्टरों समेत अल्ट्रासाउंड सेंटर से जुड़े लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस यह अनुसंधान कर रही है कि गर्भपात कराने की पूरी प्रक्रिया में किसकी क्या भूमिका थी और इस काम में कितने लोग शामिल थे. पूर्णिया की डीएसपी स्पेशल क्राइम यूनिट शिवानी श्रेष्ठा के अनुसार, पीड़िता ने जनता दरबार में एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन को लिखित शिकायत देकर पूरे मामले की जानकारी दी थी। शिकायत के मुताबिक, महिला की आरोपी से फोन पर बातचीत शुरू हुई थी। उस समय आरोपी उत्तराखंड में रहता था। बाद में वह पूर्णिया आया और शादी करने का भरोसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब वह पांच महीने की गर्भवती हो गई, तब उसे पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर दलाल की मदद से उसे एक क्लिनिक तक पहुँचाया, जहां उसका पांच महीने का गर्भपात करा दिया गया। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम बनाई। डीएसपी के मुताबिक, एसएसपी, जिलाधिकारी और सिविल सर्जन के निर्देश पर कार्रवाई की योजना तैयार की गई। इसके तहत महिला थाना की दो कांस्टेबलों को सादे कपड़ों में मरीज बनाकर संबंधित लोगों से संपर्क करने के लिए भेजा गया। पुलिस की योजना के अनुसार, दोनों महिला कांस्टेबल दलाल के संपर्क में आईं और फिर मुख्य प्राथमिकी अभियुक्त राकेश कुमार से बातचीत के सिलसिले में संबंधित क्लिनिक पहुंचीं। इसी दौरान वहाँ एक अन्य दलाल भी मौजूद था। पुलिस टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय राकेश कुमार, निवासी मधेपुरा, और 23 वर्षीय दिलराज कुमार, निवासी कटिहार, के रूप में बताई गई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य लोगों और कथित नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। जांच के दौरान पुलिस को डॉ. एम. एस. आलम और डॉ. कुमार सुमित के नाम मिले हैं। इसके अलावा न्यू सोनो अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालक, कर्मचारियों और अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पुलिस यह स्पष्ट करने में जुटी है कि गर्भपात कराने में किन लोगों की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संलिप्तता थी। डीएसपी शिवानी श्रेष्ठा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है और न्यायालय में उसका बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में सात लोगों को नामजद किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के अलावा अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है। मुख्य आरोपी के अररिया का रहने वाला होने की जानकारी देते हुए डीएसपी ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report

Durga Puja पंडालों की सुरक्षा के लिए CCTV, फायर सेफ्टी और वालंटियर तैनाती का निर्देश

Barh, Bihar:बाढ दुर्गा पूजा को लेकर शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का जायजा लेने अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण जोशी और डीएसपी रामकृष्ण पहुंचे। उन्होंने पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बरती जा रही सावधानियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूजा आयोजकों को निर्देश दिया कि आम लोगों की सुविधा के लिए पंडाल में सीसीटीवी कैमरा और फायर सेफ्टी उपकरण जरूर लगाए जाएं। पंडाल और मंदिर की सुरक्षा को लेकर आईडी कार्ड के साथ वालंटियर नियुक्त किए जाएं। मंदिर में प्रवेश के लिए महिला और पुरुष की अलग-अलग कतार बनाई जाए, ताकि श्रद्धालुओं को माता के दर्शन में कोई परेशानी नहीं हो।
0
0
Report
Advertisement

बिहार CM सम्राट चौधरी ने सरकारी डॉक्टरों पर सवाल उठाए, निजी अस्पतालों पर जोर

Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज एक कार्यक्रम में बिहार के सरकारी डॉक्टरों की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर जताया नाराजगी कहां की हम सरकारी अस्पताल में काम करने वाले अपने डॉक्टर को सबसे अच्छी तनख्वाह देते हैं। लेकिन जब हमें जनता के लिए डॉक्टरों की जरूरत होती है उसे वक्त उनकी उपलब्धता नहीं रहती है इससे अच्छा तो प्राइवेट अस्पताल हैं। वह महज 200 करोड रुपए खर्च करते हैं और उनकी सुविधा देखी लेकिन सरकारी अस्पतालों को बनाने में लगभग 700 करोड रुपए का खर्च आता है। जो कि हमारे लिए एक लायबिलीटी बन जाती है जब जरूरत पर डॉक्टर उपलब्ध नहीं रहते बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का यह बयान तब आया जब बीते दिन वैशाली जिले के राघोपुर में नाव पलटने से कई बच्चों की मौत हो गई और डॉक्टरों की कमी पर सवाल उठने लगे। बाइट — सम्राट चौधरी,मुख्यमंत्री, बिहार सरकार
0
0
Report

प्रशांत भूषण के शासन परिवर्तन के दावे पर संसद में हड़कंप

Noida, Uttar Pradesh:DELHI: DANISH ALI (CONGRESS MP) ON PRASHANT BHUSHAN’S REGIME CHANGE REMARKS / CJP TIRANGA PROTEST TOMORROW / SUPREME COURT REMARKS ON RAHUL GANDHI’S PROTEST MARCH / BJP LEADER GAURAV BHATIA’S REMARKS / PUSHKAR SINGH DHAMI ON ACTION TAKEN IN THE CASE लोकतंत्र तो होता ही जो वाइब्रंट डेमोक्रेसीज होती हैं, उसमें तो रिजीम चेंज होते ही हैं, गवर्नमेंट चेंज होती ही हैं। कि जनता अपने अधिकार का प्रयोग करती है, वोट के अधिकार का प्रयोग करती है और रिजीम चेंज होते हैं। लेकिन यहां पर तो वोट के अधिकार को ही छीना जा रहा है।लड़ाई उसी बात की तो है कि जो हमारे संविधान ने हमें अधिकार दिया है, जो इस देश के लोकतंत्र में आम जनमानस को अधिकार है, उससे वो अधिकार छीना जा रहा है एसआईआर के नाम पर। मोदी सरकार ने वोट चोरी कर करने का काम किया है और वोट चोरी करके ही कई प्रदेश की सरकार बनी और ये केंद्र की सरकार बनी। तो वोट चोरी के विक्टिम हम जैसे लोग हैं जो 5 बजे तक जीत रहे थे और लास्ट में जाके हार गए। नैरो मार्जिन से हम लोग हार गए। तो ये सब वही तो है। तो उसके खिलाफ अगर लड़ाई लड़ी जाती है, तो उसको कहते हैं लोग कि साहब ये तो सरकार के खिलाफ अभी विपक्ष का तो काम ही है कि सरकार अगर गलत काम कर रही है, तो उसको बेनकाब करना और उसको सही रास्ते पर लाना। ऑनरेबल सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस साहब ने तो खुद मीडिया के सामने आ करके नॉर्मली चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया लोग जो हैं वो मीडिया के सामने इतने सारे कैमरे कैमरों के सामने नहीं आते हैं। लेकिन उन्होंने एक दिन पहले आके खुद कहा ये कि आप हमारे यहां पिटीशन फाइल करिए हम सुनवाई करेंगे। तो हमारे नेता लोग इंडिया गठबंधन के नेता लोग जो है ऑनरेबल सुप्रीम कोर्ट के बाकायदे एक आम नागरिक की तरह जाकर के रजिस्ट्री ऑफिस में जाकर के पिटीशन फाइल करके आए हैं। उस पे उस पे सुनवाई हो रही है। अब तरीका भी आप बताओगे। तरीका भी बीजेपी बताएगी कि किस तरीके से हमें अपनी आवाज उठानी है। लोकतंत्र में जो अधिकार हमें दिए गए हैं, इस देश के नागरिकों को, इस देश के विपक्ष को, उन सभी अधिकारों का प्रयोग इस देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए, इस देश के संविधान को बचाने के लिए श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में जन आंदोलन जारी रहेगा, हम लोग जरा भी डिगने वाले नहीं हैं। देखिए, Modi कि नए Bharat में गुजरात से लेकर के उत्तराखंड तक। जो महिला उत्पीड़न के जो योद्धा होते हैं, उनको बाकायदे माला पहनाई जाती है। चाहे गुजरात के एपिसोड आप देख लीजिए। बिल्कीस बानव वाले केसेस में देख लीजिए आप कि जो लोग रेपिस्ट बलात्कारी लोग जब आते हैं तो उनको भाजपा आर एस एस के लोग माला पहनाते हैं। हरियाणा में आप देख लीजिए। गुरमीत सिंह राम रहीम जो रेपिस्ट हैं कन्विक्टेड रेपिस्ट हैं। उनको बीजेपी लगातार मेरे ख्याल से जितने दिन वो जेल में नहीं रहते जनाब जितने दिन जो है बाहर। बीजेपी के लिए प्रचार करने के लिए बार-बार पैरोल पर बीजेपी छोड़ देती है। अभी सीबीआई की जांच। कंक्लूड भी नहीं हुई। खुद आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का बयान है कि जांच अभी कंक्लूड नहीं है, जांच चल रही है। तो भाई साहब, क्या अकेले एक दुष्यंत गौतम ही थे मोदी जी? जिनको राज्यपाल बनाना था, आपकी पार्टी में बहुत अच्छे-अच्छे लोग भी हैं। हम नहीं कह रहे कि सारे ही गंदे, सारे ही बलात्कारी, सारे ही खराब लोग हैं, कुछ अच्छे लोग भी हैं। उन किसी अच्छे लोगों में से किसी को राज्यपाल बना देते हैं।
0
0
Report

बेतिया पुलिस ने दुर्गा पूजा के मद्देनजर मॉक ड्रिल से विपक्षी तत्वों पर कड़ी नजर

Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड़ पर है असमाजिक तत्वों की खैर नहीं है पुलिस ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल किया है किसी भी स्थिति से निपटने के लिए दंगा नियंत्रण टीम का गठन किया है दंगा नियंत्रण टीम ने आज मॉक ड्रिल का अभ्यास किया जिसमें लाठी चार्ज टियर गैस छोड़ने का अभ्यास किया गया हेलमेट बॉडी प्रोटेक्टर चेस्ट गार्ड उपकरणों से लैश टीम ने अभ्यास किया बेतिया एसपीसी कुमार गौतम ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर बेतिया पुलिस अलर्ट मोड़ पर है किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस तैयार है पूजा में असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी गई है सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के भ्रामक अफवाह फैलाने वालों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top