460001
Betul - नागपुर-भोपाल हाईवे पर कोयले से भरे ट्रक में लगी आग
Betul, Madhya Pradesh:नागपुर-भोपाल हाईवे पर कोयले से भरे ट्रक में आग लग गई. आग लगने से ट्रक पूरी तरह से जल गया. फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया. समय रहते ट्रक से ड्रायवर हेल्पर ने कूदकर अपनी जान बचाई. घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के बरेठा घाट की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजस्थान के स्कूलों में स्टाफिंग पैटर्न से शिक्षण व परीक्षा कार्य बाधित होने का खतरा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नए स्टाफिंग पैटर्न को लागू करने की प्रक्रिया शिक्षा विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है। एक तरफ 25 नवंबर से अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर फरवरी तक जनगणना का कार्य चलना है। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं और तत्काल बाद वार्षिक परीक्षाओं का सिलसिला शुरू हो जाएगा। ऐसे में शैक्षणिक सत्र के बीच शिक्षकों को अधिशेष घोषित कर दूसरे स्कूलों में समायोजित करने से शिक्षण और परीक्षा व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। राजस्थान शिक्षक संघ प्राथमिक एवं माध्यमिक संघ ने इस स्थिति को देखते हुए स्टाफिंग पैटर्न की पूरी प्रक्रिया ग्रीष्मावकाश में कराने की मांग उठाई है। शिक्षक संघ ने कहा कि परीक्षाओं और जनगणना के बीच शिक्षकों को एक विद्यालय से हटाकर दूसरे विद्यालय में लगाने से स्कूलों की व्यवस्था प्रभावित होगी। संघ के प्रदेश महामंत्री अंजनी शर्मा के अनुसार, स्टाफिंग पैटर्न में अधिशेष घोषित होने वाले कई शिक्षक जनगणना कार्य में भी लगाए जा सकते हैं। ऐसे में उन्हें तत्काल कार्यमुक्त करना व्यावहारिक नहीं होगा। वहीं, जनगणना के बाद समायोजन करने पर बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी प्रभावित हो सकती हैं। शिक्षक संघ ने विषयवार पदों के निर्धारण पर भी सवाल उठाए हैं। प्रदेश के करीब 19 हजार सीनियर सेकंडरी स्कूलों में हिंदी और अंग्रेजी के वरिष्ठ अध्यापकों के पद अधिशेष होने की आशंका जताई है। प्रत्येक स्कूल में दोनों विषयों के एक-एक पद पर असर पड़ने की स्थिति में करीब 38 हजार पद प्रभावित हो सकते हैं।0
0
Report
बीकानेर के वल्लभ गार्डन में सीवरेज गंदे पानी पर पार्षदों का धरना, समाधान की मांग
Bikaner, Rajasthan:वल्लभ गार्डन में सीवरेज के गंदे पानी को लेकर धरना आबादी क्षेत्र में जमा गंदा पानी बना स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत समस्या के समाधान की मांग को लेकर धरने पर बैठे पार्षद पार्षद डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया के नेतृत्व में शुरू हुआ प्रदर्शन पार्षद विक्रम सिंह राजपुरोहित सहित अन्य पार्षद भी धरने में शामिल Intro - बीकानेर के वल्लभ गार्डन इलाके में सीवरेज के गंदे पानी की समस्या अब विरोध का मुद्दा बन गया है आबादी क्षेत्र में जमा गंदे पानी का तालाब स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है बार-बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं होने का आरोप लगाते हुए पार्षद अब खुद धरने पर बैठ गए हैं पार्षद डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया के नेतृत्व में शुरू हुए इस धरने में अन्य पार्षद भी शामिल हुए हैं। वल्लभ गार्डन में सीवरेज के गंदे पानी का भराव स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ है आबादी क्षेत्र में जमा गंदे पानी ने यहां तालाब जैसी स्थिति बना दी है स्थानीय लोगों को लगातार इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है समस्या के समाधान की मांग को लेकर पार्षद डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया के नेतृत्व में धरना शुरू किया गया है धरने में पार्षद विक्रम सिंह राजपुरोहित सहित अन्य पार्षद भी शामिल हुए हैं धरने पर बैठे पार्षदों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ उनका कहना है कि आबादी क्षेत्र में गंदे पानी का भराव लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है लेकिन जिम्मेदारों की ओर से समस्या के निस्तारण को लेकर प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे अब पार्षदों ने मौके पर ही धरना देकर प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर खींचा है उनकी मांग है कि गंदे पानी की निकासी करवाई जाए और क्षेत्रवासियों को इस परेशानी से राहत दिलाने के लिए जल्द स्थायी समाधान किया जाए। Logsheet shorts बाईट - भगवान सिंह मेड़तिया (पार्षद )0
0
Report
आजमगढ़ में ओवैसी बनाम जिन्ना पर मुस्लिम वोटरों की प्रतिक्रियाओं पर बहस
Azamgarh, Uttar Pradesh:Azamgarh. मौलाना कारी आबरार जमाल ने कहा कि ओवैसी जिस विचारधारा पर चल रहे हैं, अगर जिन्ना के रास्ते पर चलेंगे तो कामयाबी नहीं मिलेगी। आजमगढ़ के मुस्लिम वोटरों की अलग-अलग प्रतिक्रिया रही। सैयद रजाद हुसैन ने कहा कि जिन्ना जैसी सोच देश में जगह नहीं है. सलीम अहमद ने कहा कि जिन्ना साहब और ओवैसी का रास्ता अलग है, जहां जिन्ना द्वारा देश के दो हिस्सों में बांटना था, वहीं ओवैसी लोकतंत्र के दायरे में बातें रखते हैं। लेकिन अभी ओवैसी उत्तर प्रदेश के राजनीति को लेकर हुकूमत की साझेदारी में शामिल हो अभी ऐसा नहीं लगता है। उन्होंने मौलाना साहब के बयान पर कहा कि इलेक्शन करीब आ रहा है, ऐसे बयान आते रहेंगे। आजमगढ़ के मुस्लिम वोटर तारिख नदीम ने कहा कि ओवैसी देश को खराब कर रहे हैं। सहारनपुर के मौलाना कारी अबरार जमाल के बयान पर सहमति बताते हुए कहा कि असदुद्दीन ओवैसी के कितने वोटर ही हैं, वह सिर्फ बीजेपी को फायदा दे रहे हैं—वह बंटवारे की तरफ ले जाने का काम कर रहे हैं। जिले के ही मौलाना मोहम्मद हकीमुल्लाह ने कहा कि यह जुमला थोड़ा सख्त है लेकिन सही है. इस देश के अंदर हिंदू और मुस्लिम राजनीति करना जो नफरत से भरा हुआ है, ओवैसी साहब को ऐसा नहीं करना चाहिए, सिर्फ मुसलमान के लिये। इधर कुछ राजनीतिक पार्टियों है जो हिंदू और मुस्लिम की बात करती हैं, ऐसे देश नहीं चलता।0
0
Report
Advertisement
अलवर की लाल प्याज किसानों के चेहरे पर लाल सोना: भाव भीषण उछाल
Alwar, Rajasthan:अलवर की लाल प्याज बनी किसानों का 'लाल सोना', मंडी में बंपर आवक से रौनक; भाव अच्छे मिलने से खिले किसानों के चेहरे अलवर। अलवर की पहचान बन चुकी लाल प्याज की फसल इन दिनों मंडियों में पहुंचने लगी है. अलवर की प्याज मंडी में चारों तरफ लाल प्याज के ढेर नजर आ रहे हैं. रोजाना लाखों कट्टों की आवक हो रही है. खास बात यह है कि इस बार किसानों को प्याज के अच्छे भाव मिल रहे हैं, जिससे उनकी मेहनत रंग लाती दिखाई दे रही है. मंडी में प्याज की बढ़ती आवक और बेहतर कीमतों ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है. अलवर की यह लाल प्याज किसानों के लिए किसी लाल सोने से कम नहीं है. इसकी मांग बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल समेत देश के डेढ़ दर्जन के करीब राज्यों में बनी हुई है. अलवर की प्याज मंडी में इन दिनों लाल प्याज की जमकर खरीद-फरोख्त हो रही है. थोक बाजार में प्याज के भाव करीब 1100 से 1500 रुपये प्रति मन यानी 20 से 25 रुपये प्रति किलो तक चल रहे हैं. किसानों के मुताबिक एक बीघा में औसतन 70 कट्टे प्याज का उत्पादन हो रहा है. मौजूदा भाव के हिसाब से एक बीघा की फसल से करीब एक लाख रुपये की आमदनी हो रही है. वहीं बीज, सिंचाई, खेत की तैयारी, कटाई, लोडिंग और परिवहन सहित अन्य खर्चों पर करीब 50 हजार रुपये तक लागत आती है. ऐसे में किसानों को प्रति बीघा लगभग 50 हजार रुपये तक का मुनाफा मिलने की उम्मीद है. यानी दस बीघा में प्याज की खेती करने वाले किसान को करीब पांच लाख रुपये तक की शुद्ध कमाई हो सकती है. किसानों का कहना है कि इस बार मिल रहे भाव से वे संतुष्ट हैं और उन्हें अपनी मेहनत का अच्छा प्रतिफल मिल रहा है. बाइट – किसान अलवर की लाल प्याज की देशभर में मांग के पीछे इसकी गुणवत्ता और खास स्वाद को बड़ी वजह माना जाता है. व्यापारी और बोलीदाता पप्पू भाई प्रधान के मुताबिक अलवर की लाल प्याज का स्वाद दूसरी जगहों की प्याज से अलग है. यही वजह है कि देश के करीब 15 राज्यों में इसकी सप्लाई हो रही है. फिलहाल मंडी में 1100 से 1500 रुपये प्रति मन तक भाव मिल रहे हैं. इससे किसानों को अच्छा मुनाफा हो रहा है और कारोबार भी बेहतर बना हुआ है. कुल मिलाकर अलवर की प्याज मंडी में इन दिनों लाल प्याज की चमक देखने को मिल रही है. खेतों से मंडी तक पहुंची किसानों की मेहनत को अच्छे भावों का सहारा मिला है. हालांकि आने वाले दिनों में प्याज के भाव किस दिशा में जाएंगे, यह बाजार में आवक, देशभर से मिलने वाली मांग और मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर करेगा. फिलहाल अलवर का लाल सोना किसानों के चेहरों पर खुशी की चमक बिखेर रहा है।0
0
Report
डूंड़लोद नगरपालिका में हंगामा: वाइस चेयरमैन के पति ने अफसरों पर भेदभाव के आरोप
Jhunjhunu, Rajasthan:डूंडलोद, झुंझुनूं - डूंडलोद नगरपालिका की बैठक में हंगामा - वाइस चेयरमैन के पति ने किया सवाल-जवाब - वाइस चेयरमैन पति आफताब ने चेयरमैन और ईओ को घेरा - बोले— हमारी वाइफ जीतकर आई है, हम भी सवाल करेंगे - ''मुसलमानों को हल्के में ले रखा है क्या?'' कहकर जताई नाराजगी - बोनी banna और हरफूल पूनियां के नगरपालिका में हस्तक्षेप पर मांगा जवाब - ईओ व कर्मचारी प्रेम को हटाने की मांग, बैठक में टेबल बजाकर किया हंगामा - पूरी घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, महिला प्रतिनिधित्व पर उठे सवाल झुंझुनूं जिले की डूंडलोद नगरपालिका की साधारण सभा की बैठक उस समय हंगामे में बदल गई। जब बैठक में मौजूद महिला पार्षदों के परिजनों और अन्य बाहरी लोगों को बाहर भेज दिया गया। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन सचिन सैनी कर रहे थे। निर्धारित आठ बिंदुओं पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई गई थी। शुरुआती सात बिंदुओं पर चर्चा सामान्य रूप से हुई। लेकिन आठवें बिंदु पर पहुंचते ही माहौल गरमा गया। बैठक में हुए हंगामे के वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दरअसल, चेयरमैन का चुनाव हार चुके कांग्रेस पार्षद मनफूल पूनियां ने वाइस चेयरमैन यास्मीन बानो की बैठक में गैरमौजूदगी को लेकर सवाल उठाया। इसी दौरान वाइस चेयरमैन के पति आफताब भी बैठक में पहुंच गए। इसके बाद बैठक का माहौल पूरी तरह बदल गया। आफताब ने चेयरमैन सचिन सैनी और अधिशासी अधिकारी से सीधे सवाल-जवाब शुरू कर दिए। कई बार टेबल बजाकर विरोध जताया और बैठक में मौजूद लोगों के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की। आफताब ने बैठक में महिला जनप्रतिनिधियों के परिजनों को बाहर भेजने पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह कौन सा नियम है? कि वार्ड मेंबरों के पति बैठक में नहीं बैठ सकते? उन्होंने कहा, "आप ये पहले दिन मीटिंग करते हो कि वार्ड मेंबरों को उनके हसबैंड को नहीं बुलाना, क्यों? क्यों? नहीं बुलाना? हमारे पीछे हमारी वाइफ जीत के आई है। हम करेंगे? सवाल।" उन्होंने आगे कहा कि जब उनकी पत्नी वाइस चेयरमैन हैं तो बैठक में उनके बैठने और सवाल उठाने पर आपत्ति क्यों? की जा रही है? आफताब ने यह भी कहा कि उन्होंने पहले चेयरमैन को समझाया था कि वे पक्ष में हैं, लेकिन अब विपक्ष की भूमिका भी निभाई जाएगी। हंगामे के दौरान आफताब ने चेयरमैन और नगरपालिका प्रशासन पर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा, "मुसलमानों को आपने हल्के में ले रखा है? क्या?" उन्होंने नगरपालिका के व्हाट्सएप ग्रुप में उनके द्वारा बहिष्कार लिखे जाने का जिक्र करते हुए कहा कि क्या प्रशासन ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया? आफताब ने कहा कि किसी को यह गलतफहमी नहीं होनी चाहिए कि चेयरमैन बन जाने के बाद कोई कुछ नहीं कर सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग खुद को चेयरमैन से भी बड़ा समझने लगे हैं और पांच दिन में ही हवा में बात करने लगे हैं। आफताब ने बैठक में नगरपालिका के कामकाज में कुछ अन्य लोगों के कथित हस्तक्षेप को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि "बोनी बन्ना कौन है? और हरफूल पूनियां कौन है? नगरपालिका में?" उन्होंने चेयरमैन से सवाल किया कि नगरपालिका में किन लोगों के इशारों पर काम हो रहा है? और इन लोगों का नगरपालिका के फैसलों में क्या हस्तक्षेप है? उन्होंने नगरपालिका में ईओ व कर्मचारी प्रेम की भूमिका पर भी सवाल उठाए और उसे तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की। आफताब का आरोप था कि प्रेम खुद को ईओ और ठेकेदार जैसा समझता है? तथा जनप्रतिनिधियों के फोन तक नहीं उठाता। उन्होंने ईओ और कर्मचारी प्रेम के कामकाज को लेकर नाराजगी जताई। बैठक के दौरान आफताब ने वार्डों में विकास कार्यों और लाइट लगाने के मुद्दे पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ क्षेत्रों में जरूरत से ज्यादा लाइटें लगाई जा रही हैं, जबकि उनके मोहल्ले की अनदेखी हो रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि किसी क्षेत्र में 100 लाइटें लगाई जा सकती हैं तो उनके मोहल्ले में भी 50 लाइटें लगनी चाहिए। इसी दौरान एक अन्य व्यक्ति भी बैठक में पहुंचा और उसने चेयरमैन सचिन सैनी से तू-तड़ाके में बातचीत करते हुए अभद्रता की। बैठक में पार्षद मनफूल पूनियां और आफताब के बीच-बीच में टेबल बजाने तथा तीखे सवालों से माहौल लगातार तनावपूर्ण बना रहा। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। एक ओर सरकार और प्रशासनिक व्यवस्था महिला जनप्रतिनिधियों को स्वतंत्र रूप से काम करने और उनके अधिकारों के सम्मान की बात करती है, वहीं दूसरी ओर निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों के परिजन बैठकों में अपनी मौजूदगी और भूमिका को लेकर सवाल उठा रहे हैं। यहां सवाल सिर्फ इतना नहीं है? कि महिला पार्षदों के पति बैठक में बैठ सकते? हैं या नहीं, बल्कि यह भी है? कि क्या निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों की जगह उनके परिजन बैठकों में सवाल-जवाब और निर्णय प्रक्रिया को प्रभावित करेंगे? लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधि के अधिकार और जिम्मेदारी उसी निर्वाचित व्यक्ति की होती है। ऐसे में डूंडलोद नगरपालिका की बैठक का यह घटनाक्रम महिला प्रतिनिधित्व और स्थानीय निकायों में परिजनों की भूमिका पर नई बहस खड़ी कर रहा है。0
0
Report
बस्तर में पीएम सूर्य घर योजना धीमी, 4290 आवेदन, 1526 घरों में रूफटॉप सोलर
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर – बस्तर जिले में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत तेजी से काम करने का दावा प्रशासन द्वारा किया जा रहा लेकिन आंकड़ों की माने तो जिले में पीएम सूर्य घर योजना बेहद धीमी गति से चल रही है, जिले में योजना के तहत अब तक 4290 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 1526 घरों में रूफटॉप सोलर लग चुका है, केंद्र सरकार की ओर से 2 किलोवाट पर 90 हजार और 3 किलोवाट पर 1 लाख 8 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है, वहीं अब जिला प्रशासन ने नगरनार गांव को मॉडल सोलर विलेज के रूप में विकसित करने की तैयारी है, गांव के अधिक से अधिक घरों में रूफटॉप सोलर पैनल लगाकर इसे सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा गया है, क्रेडा विभाग के माध्यम से सोलरयुक्त गांव बनाने की योजना प्रशासन ने बनाई है, वहीं कलेक्टर ने नागरिकों से योजना का लाभ लेकर बिजली बिल कम करने और सौर ऊर्जा को अपनाने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू, सीमा पर चेक पोस्ट से अवैध धान पर रोक
Rajnandgaon, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत होते ही अवैध रूप से धान खपाने वाले कोचिये भी सक्रिय हो गए हैं। दूसरे राज्यों से धान लाकर छत्तीसगढ़ के खरीदी केंद्रों में बेचने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने सीमावर्ती इलाकों में निगराणी बढ़ा दी है। इसी कड़ी में राजनांदगांव जिले में महाराष्ट्र सीमा पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन की टीम ने धान से भरे दो ट्रकों को जब्त किया है। दोनों ट्रकों में कुल 595 क्विंटल धान लोड था। दरअसल, जिले में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही अवैध धान परिवहन और कोचियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमाओं पर कुल 6 चेक पोस्ट बनाए गए हैं। बीती रात महाराष्ट्र सीमा पर पाटेकोहरा चेक पोस्ट में जिला कलेक्टर और खाद्य विभाग की टीम ने जांच के दौरान महाराष्ट्र से आ रहे धान से भरे दो ट्रकों को पकड़ा।0
0
Report
सरस्वती शुगर मिल का उद्घाटन खाली, किसानों की एकता सरकार के निर्णयों पर कठोर सवाल
Yamuna Nagar, Haryana:सरस्वती शुगर मिल का शुभारंभ हो गया, लेकिन मिल बिना गन्ने के ही चल रही है. किसान नेता संजू गुंडियाना ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ये किसानों की एकता की जीत है और सरकार को अब भी समझ जाना चाहिए. क्या बोले संजू गुंडियाना, देखिए. यमुनानगर सरस्वती शुगर मिल पर आज सुबह से ही किसान डटे हुए हैं. मिल का शुभारंभ हो गया, लेकिन गन्ना लेकर एक भी किसान नहीं पहुंचा. इसी को लेकर किसान नेता संजू गुंडियाना ने मिल गेट से ही अपनी प्रतिक्रिया दी. संजू गुंडियाना ने कहा कि जब से मिल लगी है, तब से आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ. उद्घाटन हुआ है, मिल चलेगा लेकिन बिल्कुल खाली चलेगा, बिना गन्ने के चलेगा. पहली बार ऐसा हुआ है। जब से शुगर मिल लगी है, आज तक इतिहास में पहली बार हुआ है कि सरकार की निकम्मी के कारण, सरकार के किसान विरोधी चेहरे के कारण आज मिल का शुभारंभ बिना गन्ने के हुआ है. संजू गुंडियाना ने कहा कि ये सरकार के लिए शर्म की बात है। किसान ने अपनी एक आवाज पर गन्ना नहीं दिया. हम धन्यवाद करना चाहते हैं, अपने सभी किसान साथियों का। किसान की एक आवाज पर अपने खेत में छिलाई नहीं लगाई। कोई भी किसान गन्ना लेकर नहीं आया। अपनी एकता सभी किसान साथियों ने दिखाई. अंत में संजू गुडियाना ने सभी किसानों से एकता बनाए रखने की अपील की. और सभी किसान साथी ऐसे ही अपनी एकता बनाए रखें। अपना हक़ अपना गन्ने का रेट हम लेकर रहेंगे और जब तक रेट नहीं मिलता मिल में गन्ना लेकर कोई भी किसान साथी ना आए. हमारा धरना ऐसे ही जारी रहेगा. संजू गुदीयाना ने साफ कर दिया है, मिल भले ही चल रही है, लेकिन वो खाली चल रही है. किसानों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. अब देखना होगा कि सरकार इस एकता के सामने कब तक टिक पाती है और गन्ने के रेट पर क्या फैसला लेती है.0
0
Report
हरिद्वार में विनोद आर्य के घर घेराव के बाद महिला मोर्चा गिरफ्तारी की मांग तेज
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार - अंकिता भंडारी मामले में पूर्व राज्य मंत्री विनोद आर्य के अंकिता और उसके दोस्त की चैट को सार्वजनिक करने का मामला अब तूल पकड़ता है। मंगलवार को इसका विरोध करते हुए प्रदेश कांग्रेस महिला मोर्चा ने विनोद आर्य के घर का घेराव किया। प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में दर्जनों महिला कार्यकर्ताओं ने विनोद आर्य के घर के घेराव की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प भी देखने को मिली। तकरीबन आधा घंटे चले ड्रामे के बाद प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला का कहना है कि जिस तरह से उत्तराखंड की बेटी की पर्सनल चैट को सार्वजनिक किया गया वह दंडनीय अपराध है और उसका महिला मोर्चा विरोध करती है उन्होंने कहा कि विनोद आर्य की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए वहीं कांग्रेसी नेता महेश प्रताप राणा ने कहा कि जिस तरह से इस पूरे मामले में भाजपा केस को बदलना चाहती है वह बहुत ही निंदनीय है और इसी के विरोध में आज उन्होंने विनोद आर्य के घर का घेराव किया。0
0
Report
Advertisement
देवेंद्र फडणवीस बने भारत स्काउट्स का राष्ट्रीय अध्यक्ष; खंडेलवाल चीफ नेशनल कमिश्नर नियुक्त
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम—महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है, जबकि सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. के.के. खंडेलवाल को चीफ नेशनल कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई है। निर्विरोध निर्वाचित नया राष्ट्रीय नेतृत्व घोषित किया गया। गुरुग्राम में डॉ. के.के. खंडेलवाल और हरियाणा के स्टेट कमिश्नर प्रदीप कौशिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। स्काउट्स एंड गाइड्स के राष्ट्रीय स्तर पर संगठन विस्तार और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर फोकस रहेगा। अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं को जोड़ने की रणनीति बनेगी। डॉक्टर के.के. खंडेलवाल ने कहा कि भारत स्काउट्स एंड गाइड्स बच्चों और युवाओं के चरित्र निर्माण में भूमिका निभाता है। प्रदीप कौशिक ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस का राष्ट्रीय अध्यक्ष और खंडेलवाल का चीफ नेशनल कमिश्नर चुना जाना संगठन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, जिम्मेदारी, नेतृत्व क्षमता और समाज सेवा की भावना विकसित की जाती है।0
0
Report
हमीरपुर में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत, जागरूकता रैली का शुभारंभ
Chanwal, Himachal Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज हमीरपुर :- मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत, विशेष अभियान के तहत निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली, जिलाधिकारी अशोक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को किया रवाना, रैली में शामिल स्कूली छात्र छात्राओं ने लोगों को किया जागरूक, हाथों में जागरूकता स्लोगन लिखे पोस्टर - बैनर लेकर स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं के मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली गई जागरूकता रैली, युवा विशेष तिथियों में बीएलओ के माध्यम से फार्म - 6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम, जिला मुख्यालय के अम्बेडकर पार्क का मामला。0
0
Report
अमेठी रामगंज में चोरी से हड़कंप, 70 लाख के जेवर और नकदी गायब
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - रामगंज थाना क्षेत्र में नहीं थम रही है चोरी की घटनाएं, करीब 70 लाख रुपए के कीमत के जेवर न नगदी चोरी होने से मचा हड़कंप, बताया जा रहा है कमरा बंद कर लखनऊ इलाज के गये हुए थे परिजन, कमरें में लगी पिछले हिस्से की खिड़की टूटीं होने की जानकारी पर लोगों ने देखा कमरा तो समान दिखा बिखरा, मौके पर पहुंची पुलिस व फारेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुटी रामगंज थाना क्षेत्र के भादर गांव का है मामला0
0
Report
Advertisement
पटना में तेजस्वी यादव की सक्रियता: राजद कार्यालय में बड़ी बैठक तय
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग- छठ पर्व समाप्त होते हैं एक्टिव दिखे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अचानक पहुंचे राजद कार्यालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे से पहले बड़ी बैठक पार्टी कार्यालय में संभव राजद एमएलसी सुनील सिंह, विधायक रणविजय साहू , मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव सहित कई नेता मौजूद0
0
Report
धान घोटाले पर दुष्यंत चौटाला की सरकार पर नया हमला; जवाब नहीं तो खुलासा
Panchkula, Haryana:पंचकुला में आज जननायक जनता पार्टी (JJP) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा में धान घोटाले के आरोपों को एक बार फिर दोहराते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। दुष्यंत चौटाला ने सवाल उठाया कि कुरुक्षेत्र में जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (DFSC) ने किन परिस्थितियों और कारणों के चलते इस्तीफा दिया है? उन्होंने इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री से जवाब मांगा है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि धान घोटाले को लेकर सरकार की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। मुख्यमंत्री को इस मामले में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। यदि सरकार की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो वह धान घोटाले से जुड़े तथ्यों को सार्वजनिक करेंगे। काबिलेजिक्र है कि 6 दिसंबर की महेंद्रगढ़ रैली को लेकर JJP की पंचकूला में आज पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बैठक में पहुंचे। जननायक जनता पार्टी (JJP) की ओर से 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाली रैली की तैयारियों को लेकर आज पंचकूला में जिला स्तरीय महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में 6 दिसंबर को होने वाली महेंद्रगढ़ रैली की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों and अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर दिशा निर्देश दिए गए।0
0
Report
जयपुर रेंज पुलिस ने गांजा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, भारी मात्रा बरामद
Jaipur, Rajasthan:जयपुर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई नशे के सौदागरों पर जयपुर रेंज पुलिस का बड़ा प्रहार ऑपरेशन एंटीवेनम के तहत गांजा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करीब 15 लाख रुपए कीमत का 30 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद, गांजा तस्करी के आरोप में दो तस्कर राजेन्द्र शर्मा और प्रदीप सिंह गिरफ्तार तस्करी में इस्तेमाल टोयोटा ग्लैंजा कार और महिंद्रा DI जीप तथा 3.35 लाख रुपए जब्त जयपुर रेंज साइबर सेल की सूचना पर हुई बड़ी कार्रवाई शाहपुरा-अजीतगढ़ रोड पर हाथीदेह के आसपास पकड़े गए तस्कर सीकर से गांजा लाकर जयपुर सहित कई जिलों में होती थी सप्लाई जयपुर ग्रामीण, कोटपूतली-बाहरोड़ और अलवर तक फैला था नेटवर्क उदयपुरिया मोड़ निवासी कान्हा मीणा बताया जा रहा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड कान्हा मीणा के नेटवर्क में राजेन्द्र शर्मा और प्रदीप सिंह की भूमिका एडवांस में रकम लेकर ग्राहकों तक पहुंचाया जाता था गांजा पूछताछ में कई अन्य तस्करों और सप्लायरों के नाम आने की संभावना0
0
Report
Advertisement
