Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Betul460001

बैतूल: 7 वर्षीय खुश माथनकर गुमशुदा, पुलिस तलाश में

RKRupesh Kumar
Feb 23, 2026 11:38:20
Betul, Madhya Pradesh
मध्य प्रदेश के बैतুল जिले के चिल्कापुर गांव से 7 साल का मासूम खुश माथनकर पिछले एक महीने से रहस्मयी तरीके से लापता है। परिवार की बेचैनी हर गुजरते दिन के साथ बढ़ती जा रही है और पुलिस के लिए यह मामला बड़ी चुनौती बन गया है। चिल्कापुर निवासी अनिल माथनकर का 7 वर्षीय बेटा खुश 18 जनवरी की शाम स्कूल से घर लौटा था; वह दादी के मुताबिक वह कहकर निकला था कि उसे दादी और बकरी को लेने जाना है। शाम ढली, रात हुई, मगर खुश घर नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। पूरी रात परिवार और ग्रामीणों ने गांव के हर घर में खुश को ढूंढा, लेकिन मासूम का कोई सुराग नहीं मिला। 19 जनवरी को परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई। इसके बाद बैतूल पुलिस लगातार खुश की तलाश में जुटी है। पुलिस ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया, इलाके के CCTV फुटेज खंगाले, संदिग्धों की कॉल डिटेल खंगाली, महाराष्ट्र पुलिस की मदद भी ली गई, लेकिन अब तक खुश का कोई पता नहीं चला। पुलिस ने इलाके में जगह-जगह खुश के पोस्टर चिपकाए हैं और सही जानकारी देने वाले के लिए 10 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है, पर एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी मासूम का सुराग नहीं मिला। इधर खुश के घर का हर कोना उसकी राह देख रहा है; मां-बाप की आंखें दरवाजे पर टिकी हैं, दादी हर आहट पर चौंक जाती हैं, और परिवार की उम्मीद अब भी जिंदा है कि उनका खुश एक दिन जरूर लौटेगा। बड़ा सवाल यह है कि आखिर खुश को जमीन निगल गई या आसमान खा गया? फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है और आम लोगों से भी उम्मीद है कि खुश के बारे में कोई भी जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 23, 2026 13:12:20
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के मोहल्ला मधुगढ़ी में एक होटल पर रोटी बनाते समय कारीगर द्वारा थूकने के कथित मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। बजरंग दल के एक पदाधिकारी द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के बाद सोमवार को सपा सांसद रामजीलाल सुमन निजाम होटल पहुंचे। सांसद सुमन ने होटल संचालक शहाबुद्दीन अंसारी से बातचीत की। अंसारी ने उन्हें बताया कि कुछ दिन पहले कुछ लोगों ने उनके होटल का एक वीडियो बनाया था। इस वीडियो में यह दिखाने की कोशिश की गई थी कि उनका कारीगर रोटी पर थूक रहा है, जबकि वीडियो में ऐसा कुछ भी नहीं था। अंसारी के अनुसार, इन लोगों ने वीडियो वायरल न करने के बदले उनसे ₹1 लाख की मांग की थी। जब उन्होंने रुपए देने से इनकार कर दिया, तो इन लोगों ने वह वीडियो पुलिस को सौंप दिया और फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। इस मामले में पुलिस ने उनके एक बेटे को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। अंसारी ने यह भी बताया कि इससे पहले इन लोगों ने उनके दूसरे बेटे के साथ मारपीट की, जिससे उसे काफी चोटें आई थीं। हालांकि, पुलिस ने उनके बेटे की शिकायत दर्ज नहीं की। उनके बेटे ने यह तहरीर बजरंग दल के पदाधिकारियों हर्षित गौड़, कान्हा, विजय, शिवम, अनिकेत के खिलाफ दी थी। होटल मालिक से पूरी जानकारी लेने के बाद सांसद सुमन ने पुलिस अधिकारियों से फोन पर बात की और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। सांसद ने कहा कि उन्होंने वीडियो देखा है और इसमें रिपोर्ट में कही गई बात की पुष्टि नहीं होती है। उन्होंने पुलिस से होटल संचालक के घायल बेटे आसिफ का डॉक्टरी मुआयना कराकर मारपीट का मुकदमा दर्ज करने और हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों में यह लोग चौथ मांगते हैं और चौथा मिलने पर झूठी शिकायतें करते हैं। इस अवसर पर सपा नेता बृजमोहन राही, लल्लन बाबू, रामनारायण काके और फजरुहमान सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
0
comment0
Report
NANasim Ahmad
Feb 23, 2026 13:09:06
New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद थाना इलाके के वजीराबाद 14 नंबर गली में बारात के दौरान प्रवेश नाम के शख्स ने 24 वर्षीय आशीष की गोली मारकर हत्या कर दी और घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गयी है। जानकारी के मुताबिक बारात उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के कत्था गांव से दिल्ली के वजीराबाद गली नंबर 14 में पहुंची थी; बीच में दोनों पक्षों के बीच आपसी विवाद हुआ था। आशीष और प्रवेश के बीच पहले हाथापाई और बाद में गोलीबारी की खबर सामने आई। आरोपी प्रवेश दिल्ली पुलिस में सिपाही पद पर कार्यरत होने की भी चर्चा है, जबकि मृतक आशीष का सरकारी विभाग में जॉब की जानकारी दी गयी है। घटना के समय बारात के बाद भीड़ में नियंत्रण टूट गया था और गाँव से बारात दिल्ली लौट गयी। अब पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है; हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पायी है।
0
comment0
Report
SSsubhash saheb
Feb 23, 2026 13:08:23
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया. बताया जा रहा है कि हाल ही में विदेश से आए मेहमानों के विरोध में कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराज़गी थी. भाजपा नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस का यह प्रदर्शन देश में आए अतिथियों का अपमान है. और इसी विरोध के चलते भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता धमतरी स्थित गांधी मैदान के पास एकत्रित हुए और राहुल गांधी का पुतला फूंका. इस दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा. पुतला दहन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हल्की झूमाझटकी की स्थिति भी बनी हालांकि बाद में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया.
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Feb 23, 2026 13:07:55
Chittorgarh, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन में नगरपालिका द्वारा 1 करोड़ 57 लाख रुपये की लागत से 250 नंदियों की क्षमता वाली आधुनिक नंदीशाला का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। उपनगरीय क्षेत्र गुजरिया खेड़ी में बन रही इस नंदीशाला के लिए जनसहभागिता योजना के तहत प्रस्ताव स्वीकृत हुआ। कुल लागत का 10 प्रतिशत व्यय नगरपालिका और शेष राशि राज्य सरकार वहन करेगी। विधायक अर्जुन लाल जीनगर के मार्गदर्शन में परियोजना को गति मिली है। नंदीशाला में शेड, चारा भंडार, जल टंकियाँ, औषधि कक्ष सहित सभी आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यह पहल गौसंरक्षण और यातायात सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
0
comment0
Report
MKMUKESH KUMAR
Feb 23, 2026 13:07:27
Darbhanga, Bihar:बिहार में उच्च शिक्षा व्यवस्था पर उठाए गए गंभीर सवाल। कुलपतियों की नियुक्ति प्रक्रिया में ही मूल समस्या। कुलपतियों की नियुक्ति और उनके एजेंडा की वजह से व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना कठिन; कुलपति अपने स्तर पर लेते निर्णय। नीतीश कुमार ने राज्य में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, लेकिन उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालयों की स्थिति सुधारने का प्रयास किया, लेकिन कुलपतियों की नियुक्ति और उनके एजेंडा की वजह से पारदर्शिता और जवाबदेही कठिन रही। उन्होंने आरोप लगाया कि कुलपति अपने स्तर पर निर्णय लेते हैं, जिनका छात्रों या राज्य सरकार की प्राथमिकताओं से सीधा संबंध नहीं रहता। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय का उदाहरण देते हुए कहा कि वे सिंडिकेट सदस्य के रूप में एक बैठक में मौजूद थे, जहां सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय को पीएचडी की उपाधि देने का प्रस्ताव आया था। संजय झा के अनुसार, उन्होंने सवाल उठाया कि मिथिला विश्वविद्यालय से उनका क्या संबंध है। बाद में बताया गया कि यह निर्णय चांसलर की पैरवी पर लिया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे सिर्फ मिथिला विश्वविद्यालय की नहीं, बल्कि पूरे बिहार के विश्वविद्यालयों की स्थिति की बात कर रहे हैं। उनके मुताबिक, कुलपतियों की नियुक्ति प्रक्रिया में मूल समस्या है, जिसमें पारदर्शिता और जवाबदेही का अभाव है। राज्य सरकार उच्च शिक्षा पर पर्याप्त राशि खर्च करती है, लेकिन यदि विश्वविद्यालय प्रशासन स्वतंत्र एजेंडा के तहत काम करेगा, तो शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार मुश्किल है। उन्होंने यह भी कहा कि जनता के बीच सच्चाई आनी चाहिए और विश्वविद्यालयों में सुधार के लिए ठोस एवं पारदर्शी व्यवस्था जरूरी है.
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Feb 23, 2026 13:04:07
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन विधानसभा में गांधी प्रतिमान के सामने कांग्रेस का प्रदर्शन पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप का मुखौटा पहन कर पहुंचे कांग्रेस विधायक पीएम मोदी को बताया किसान विरोधी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन बाइट.. उमंग सिंघार, नेता प्रतिपक्ष *राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के दौरे पर कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना का बयान* इनके पास कोई मुद्दे नहीं है राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे सिर्फ जनता को गुमराह करने के लिए आ रहे हैं *कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाहा का पलटवार* कांग्रेस पार्टी गुमराह नहीं करती सच्चाई बता रही है सच्चाई बताने के लिए यहां पर हमारे नेता आ रहे हैं अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील में हमारे किसानों का नुकसान हो रहा है बाइट..कैलाश कुशवाहा,विधायक कांग्रेस
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Feb 23, 2026 13:03:58
Morena, Madhya Pradesh:एंकर-ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में रहने वाले रिटायर्ड डिप्टी रेंजर रामलखन शर्मा के गुम हुए मोबाइल की एक सिम से अज्ञात व्यक्ति ने डुप्लीकेट सिम निकलवा कर उनके अकाउंट से 11 लाख 74 हजार से ज्यादा की ठगी कर ली. यह ठगी यूपीआई और आईएमपीएस के जरिए की गई है.दरअसल जनवरी महीने में डिप्टी डेंजर रालखन शर्मा का मोबाइल फोन गुम हो गया था इसमें दो सिम थी जिनमें एक सिम 9 महीने से बंद थी.अज्ञात व्यक्ति ने इस सिम की डुप्लीकेट सिम निकलवाई. यही सिम डिप्टी रेंजर के अकाउंट से जुड़ी हुई थी. इसका फायदा उठाकर अज्ञात बदमाश ने यूपीआई और आईएमपीएस के जरिए 11.74 लाख की ठगी कर ली.इस मामले की शिकायत रविवार को की गई.पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर डिटेल्स निकालनी शुर कर दी है.
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Feb 23, 2026 13:02:46
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में लगातार तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जहाँ तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार पूर्व सैनिक एवं उसकी पत्नी को कुचल दिया। जिससे पूर्व सैनिक की पत्नी की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि इस घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। आपको बताते चले कि जीरो माइल थाना क्षेत्र के जीरो माइल स्थित गोलंबर के समीप एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार पूर्व सैनिक की पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि स्कूटी चला रहे पूर्व सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। मृतका की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी पूर्व सैनिक प्रेम कुमार सिंह की पत्नी पूनम देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि प्रेम कुमार सिंह अपनी पत्नी के साथ स्कूटी पर सवार होकर तेघड़ा थाना क्षेत्र के बरौनी एक पंचायत स्थित ससुराल जा रहे थे। 27 फरवरी को उनके साले के पुत्र का उपनयन संस्कार होना था। इसी दौरान जीरो माइल गोलंबर के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी पर पीछे बैठी पूनम देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रेम कुमार सिंह घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। संयोगवश, जीरो माइल गोलंबर स्थित बरौनी अंचल निरीक्षक कार्यालय में मौजूद अंचल निरीक्षक अमलेश कुमार ने घटना की सूचना मिलते ही तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। उनकी तत्परता से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया गया। हालांकि, भीड़ का फायदा उठाकर ट्रक चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जीरो माइल थाना प्रभारी प्रवीण कुमार भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी और ट्रक को जब्त कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक नंबर के आधार पर वाहन मालिक की पहचान की जा रही है। फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है तथा दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है。
0
comment0
Report
Feb 23, 2026 13:01:46
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव जनपद के परियर क्षेत्र स्थित स्थानीय सब्जी मंडी में दो दिन पूर्व मारपीट की एक घटना को लेकर चर्चा तेज है। आरोप है कि बाजार के बीचों-बीच कुछ लोगों ने सैदापुर निवासी मनहारण बाबा को गिराकर मारपीट की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह उनकी जान बचाई। हालांकि मामले को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। स्थानीय चौकी प्रभारी अनिल कुमार राजपूत ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, वहीं पुलिस का कहना है कि यदि कोई तहरीर या शिकायत प्राप्त होती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन बाजार क्षेत्र में हुई कथित घटना को लेकर लोगों में चिंता देखी जा रही है
0
comment0
Report
RKRohit Kumar
Feb 23, 2026 13:01:19
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा में रफ़्तार का कहर हुआ है।जहां अज्ञात पिकअप वाहन ने बाईक सवार युवक को टक्कर मार दी जिससे घटना स्थल पर ही बाइक सवार युवक की मौत हो गई।घटना शेखपुरा जिले के सिरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरारी–जयमंगला पथ पर हुआ। बताया जाता है कि जयमंगला गांव के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप के आगे तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप वैन ने बाइक सवार युवक को पीछे से कुचल दिया। मृतक की पहचान महसार गांव निवासी राम प्रवेश कुमार के रूप में की गई है।मृतक शेखपुरा बाजार से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था,तभी पीछे से आ रही पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी।घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा लाया है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top