460001
बैतूल की साइबर सेल ने 22 लाख के 112 चोरी व गुम मोबाइल किए बरामद
Nayegaon, Madhya Pradesh:बैतूल जिले की साइबर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 112 चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए। इन फोनों की कीमत लगभग 22 लाख रुपये है। एसपी निश्चल झारिया के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में जिले के विभिन्न हिस्सों से मोबाइल जब्त किए गए। साइबर सेल ने सभी आवेदकों को बुलाकर उनके मोबाइल लौटाए। लंबे समय बाद अपने फोन पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चित्रकूट में खाद की समस्या : एक बोरी खाद के लिए किसानों को देने पड़ रहे 1500 से 2000 रुपये !
Chitrakoot Dham, Uttar Pradesh:चित्रकूट जनपद में खाद की समस्या के चलते किसानो को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है । प्राइवेट दुकानदारों द्वारा अधिक दर में खाद बेंची जा रही है ।0
0
Report
बारामुड़ी खटाल हटाने के विरोध में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव धनबाद पहुंचे
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के बारामुड़ी खटाल को हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव बुधवार को धनबाद पहुंचे। यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जिले प्रशासन और अधिकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया। पप्पू यादव ने जमीन माफिया और कथित इंस्पेक्टर राज के खिलाफ बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि बारामुड़ी खटाल का मामला अब संसद में भी उठाया जाएगा। संसद का सत्र शुरू होते ही वह इस मुद्दे को सदन में उठाएंगे। साथ ही धनबाद के सीओ की संपत्ति की जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को पत्र लिखने की बात कही। पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि यहां कई अधिकारी भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन सरकार के खिलाफ नहीं, बल्कि भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो वह खुद बारामुड़ी खटाल में धरने पर बैठ जाएंगे, लेकिन गरीब परिवारों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। उन्होंने प्रशासन को आगाह किया कि बारामुड़ी खटाल के लोगों के हक और अधिकार की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ी जाएगी।0
0
Report
हादसे के बाद रोजगार छिन गया, मनोज मंडावी की जिंदगी बदली
Dantewada, Chhattisgarh:बस्तर संभाग में रोजगार के सीमित अवसरों के चलते आज भी अंदरूनी इलाकों के ग्रामीण रोजी-रोटी की तलाश में दूसरे राज्यों का रुख करने को मजबूर हैं। तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु जैसे राज्यों में काम की तलाश में जाने वाले इन मजदूरों के सामने कई बार ऐसे हादसे भी आ जाते हैं, जो उनकी पूरी जिंदगी बदलकर रख देते हैं। ऐसी ही एक दर्दनाक कहानी सामने आई है दंतेवाड़ा जिलें के बारसूर से सटे बस्तर जिले के हर्राकोड़ेर गांव के रहने वाले मनोज मंडावी की। परिवार का भरण-पोषण करने और बेहतर जिंदगी की उम्मीद लेकर मनोज बीते 2021 - 22 में आंध्रप्रदेश गए थे, लेकिन वहां काम के दौरान हुए एक हादसे ने उनकी जिंदगी ही बदल दी। इस हादसे में मनोज ने अपना एक पैर और आंखों की रोशनी गंवा दी। इलाज के दौरान उनका पैर काटना पड़ा। अब हालात ये हैं कि मनोज न तो काम करने की स्थिति में हैं और न ही परिवार की जिम्मेदारी उठा पा रहे हैं। सरकारी मदद की उम्मीद में उन्होंने कई दफ्तरों के चक्कर लगाए, लेकिन उन्हें अब तक कोई ठोस सहायता नहीं मिल पाई है। मनोज मंडावी भी इसी उम्मीद में आंध्रप्रदेश गए थे कि मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का बेहतर तरीके से भरण-पोषण कर सकेंगे। लेकिन काम के दौरान हुए हादसे ने उनसे उनका पैर और आंखों की रोशनी छीन ली। किसी तरह गांव लौटने के बाद उनका इलाज कराया गया, लेकिन अब जिंदगी पहले से कहीं ज्यादा मुश्किल हो गई है। मनोज के परिवार में उनकी पत्नी और एक छोटी बेटी है। परिवार की जिम्मेदारी उठाने वाले मनोज आज खुद दूसरों पर निर्भर हो गए हैं। हादसे के बाद सरकारी सहायता मिलने की उम्मीद में उन्होंने समाज कल्याण विभाग से दिव्यांगता प्रमाणपत्र भी बनवाया, ताकि उन्हें पेंशन या रोजगार के रूप में कुछ मदद मिल सके। कुछ समय तक उन्हें हर महीने 500 रुपये दिव्यांगता पेंशन मिलती रही, लेकिन पिछले पांच महीनों से वह राशि भी बंद है। आर्थिक सहायता नहीं मिलने के कारण परिवार के सामने रोजमर्रा का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है। अपनी परेशानी लेकर मनोज जगदलपुर कलेक्टर से लेकर क्षेत्रीय विधायक तक गुहार लगा चुके हैं। लेकिन उनका कहना है कि अब तक उन्हें कोई ठोस राहत नहीं मिली है। सवाल यह है कि हादसे में अपना सब कुछ गंवा चुके मनोज और उनके परिवार की जिम्मेदारी आखिर कौन उठाएगा? क्या सरकारी योजनाओं का लाभ ऐसे जरूरतमंद दिव्यांगों तक नहीं पहुंच पाएगा?0
0
Report
Advertisement
जबलपुर में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार आरक्षक को मारा, चालक की तलाश जारी
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर - तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार आरक्षक को रौंदा. ड्यूटी करने थाने जा रहे थे आरक्षक अनिल मरावी. सिविल लाइन थाने में पदस्थ थे अनिल मरावी. बरेला थाना क्षेत्र के जबलपुर रायपुर हाइवे में हादसा. पिकअप को कब्जे में लेकर चालक की तलाश में जुटी बरेला थाना पुलिस.0
0
Report
त्योहारों के सीजन में चांदी के नकली सिक्कों पर सावधान: नोएडा बाजार में घोटाला
Noida, Uttar Pradesh:त्योहारों के सीजन में चांदी के नकली सिक्कों का खेल, खरीदारी से पहले रहें सावधान! नोएडा में त्योहारों के मौके पर चांदी के सिक्कों की मांग बढ़ने के साथ ही बाजार में नकली सिक्कों की बिक्री का मामला सामने आ रहा है। कम कीमत और ज्यादा मुनाफे का लालच देकर लोगों को नकली चांदी के सिक्के थमाए जा रहे हैं। ऐसे में त्योहारों पर चांदी के सिक्के खरीदने जा रहे हैं तो जरा सावधान हो जाइए, क्योंकि आपकी छोटी सी लापरवाही आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है। इस पूरे मामले को लेकर हमने सेक्टर-18 स्थित तिरुपति ज्वेलर्स के संचालक से बातचीत की। उन्होंने बताया कि बाजार में नकली चांदी के सिक्के बेचे जा रहे हैं। कुछ छोटी दुकानों और कच्ची कॉलोनियों के बाजारों में अलग-अलग तरह की मार्किंग वाले सिक्के खपाए जा रहे हैं। ग्राहकों को कम कीमत का लालच देकर नकली सिक्के थमा दिए जाते हैं। उन्होंने सलाह दी कि चांदी का सिक्का खरीदते समय उस पर हॉलमार्क, दुकानदार का नाम और पक्की रसीद जरूर लें। इससे किसी तरह की गड़बड़ी होने पर दुकानदार की जवाबदेही तय की जा सकती है。0
0
Report
दरभंगा में NDA की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा आज विपक्षी आक्रामकता के बीच तैयारियाँ पूरी
Darbhanga, Bihar:देश में विपक्षियों द्वारा अराजकता का माहौल बनाया जा रहा है। इसके विरुद्ध कल 5 नवंबर को दरभंगा प्रमंडलीय मुख्यालय पोलो मैदान में एनडीए परिवार द्वारा लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा कार्यक्रम रखा गया है। जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। इस पदयात्रा कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। गोपालजी ठाकूर, सांसद, दरभंगा0
0
Report
Advertisement
लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा के दौरान साय ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं जहां आज उन्होंने लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों में भ्रम फैलाने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर शहर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के मंच से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में देश में लगाए गए आपातकाल के दौर का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने आपातकाल के दौरान देश की परिस्थितियों को याद करते हुए कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाए।कार्यक्रम के बाद रणजीता स्टेडियम से 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ बड़ी संख्या में भाजपा के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।0
0
Report
दीपावली से पहले मऊ में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बसों से पकड़ा गया 230 किलो दूषित खोया कराया गया
Mau, Uttar Pradesh:प्रकाश पाण्डेय/मऊ आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।विभागीय टीम ने छापेमारी कर दो बसों से 230 किलोग्राम दूषित खोया बरामद कर नष्ट कराया। जांच अभियान के दौरान थाना चिरैयाकोट के सामने सैदपुर (गाजीपुर) से आ रही बस संख्या यूपी 65 डीटी 1487 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 180 किलोग्राम खोया बरामद हुआ। पूछताछ में कैलाश यादव ने 100 किलोग्राम तथा सतीश चन्द्र यादव ने 80 किलोग्राम खोया अपना होना बताया। इसी क्रम में सैदपुर से ही आ रही एक अन्य बस संख्या यूपी 65 एचटी 8285 का निरीक्षण करने पर उसके अंदर 50 किलोग्राम खोया लावारिस अवस्था में पाया गया। दोनों बसों से बरामद कुल 230 किलोग्राम खोया अत्यंत अस्वच्छ एवं दूषित परिस्थितियों में रखा गया था तथा धूल युक्त और बदबूदार हो चुका था। लगभग 69,000 रुपये अनुमानित मूल्य के इस दूषित खोये को खाद्य कारोबारियों की सहमति से नगर पंचायत चिरैयाकोट की टीम के सहयोग द्वारा मौके पर ही नियमानुसार नष्ट करा दिया गया। इसके अतिरिक्त, टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मिठाई की दुकानों का निरीक्षण कर जांच हेतु कुल चार नमूने संग्रहित किए। इनमें पहसा बाजार से छेना मिठाई, भीमपुरा मोड़ (रतनपुरा) स्थित प्रतिष्ठान से बेसन लड्डू, चोरपाकला स्थित भाई-भाई बंगाली स्वीट से बर्फी तथा चोरपाकला के ही एक अन्य प्रतिष्ठान से बर्फी का नमूना लिया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक की प्रयोगशाला भेजा गया है। सहायक आयुक्त ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी। अभियान के दौरान दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई रखने एवं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने के प्रति जागरूक भी किया गया। बाइट - (खाद्य) आयुक्त-॥ मंजूषा सिंह0
0
Report
कांग्रेस का जिला स्तर का 3–25 नवंबर जनजागरूकता अभियान: गांव-गांव चौपाल से वोटिंग मुद्दे उजागर
Nuh, Haryana:गांव-गांव में चौपाल लगाकर वोट चोरी के मुद्दे पर लोगों को जागरूक करेगी कांग्रेस 3 से 25 नवंबर तक चलेगा जिला स्तरीय जनजागरूकता अभियान, पिनगवां में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लिया निर्णय。 जिला कांग्रेस कमेटी नूंह की ओर से जिले में 3 नवंबर से 25 नवंबर तक गांव-गांव चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर कथित वोट चोरी और मतदाता सूचियों में अनियमितताओं के मुद्दे को उठाएंगे। अभियान को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पुनहाना विधानसभा क्षेत्र के पिनगवां ब्लॉक में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई。 जिला कांग्रेस कमेटी के अनुसार, इन चौपाल कार्यक्रमों में विधायक राजबीर सिंह फर्टिया मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि कार्यक्रमों की अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी नूंह के जिलाध्यक्ष शहीदा खान करेंगे。 कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, जनजागरूकता अभियान के दौरान कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को कथित वोट चोरी के मुद्दे से अवगत कराएंगे। इसके साथ ही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत मतदाता सूचियों से कथित तौर पर वोट काटे जाने के मामलों को भी ग्रामीणों के समक्ष उठाया जाएगा。 जिला कांग्रेस कमेटी का कहना है कि अभियान का उद्देश्य जिले के प्रत्येक गांव तक पहुंचकर लोगों को उनके लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मताधिकार के प्रति जागरूक करना है। चौपालों के माध्यम से मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की कथित अनियमितता के खिलाफ आवाज उठाने के साथ लोगों को अपने मताधिकार के प्रति सजग रहने का संदेश दिया जाएगा। चौपाल कार्यक्रमों के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी जाएंगी। इसके अलावा मतदाता सूचियों से जुड़ी शिकायतों और संबंधित मामलों की जानकारी एकत्रित की जाएगी, ताकि मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उचित मंच पर उठाया जा सके। जिला कांग्रेस कमेटी ने इस अभियान के जरिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी और मताधिकार की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाने की बात कही है。0
0
Report
Advertisement
देहरादून क्लेमेंट टाउन में कंटेनर पलटने से चार कार सवारों की मौत
Noida, Uttar Pradesh:राजधानी देहरादून के थाना क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में एक कंटेनर के पलटने से कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कंटेनर कार पर पलट गया तो उसकी वजह से यह हादसा हुआ है। जिसकी वजह से कार में सवार तीन महिला समेत एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने नाराज़गी जाहिर की है।0
0
Report
कलेक्टर ने मक्सी में विकास कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति और दिशा-निर्देशन दिए
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर जिले के मक्सी में बुधवार को कलेक्टर डॉ. परीक्षित संजय राव झाड़े ने विभिन्न शासकीय निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण की शुरुआत कलेक्टर ने मक्सी में निर्माणाधीन शहरी हाईवे की सीसी रोड से की। यहां उन्होंने सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति देखी। इसके बाद वे मक्सी थाने पहुंचे, जहां सिंहस्थ के मद्देनजर पुलिसकर्मियों के ठहरने के लिए बनाई जा रही बिल्डिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन निर्माण की स्थिति और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद कलेक्टर ने मक्सी के फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर जल शुद्धिकरण व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं निर्माणाधीन सिविल अस्पताल पहुंचकर भवन निर्माण कार्य की प्रगति देखी। उन्होंने मक्सी के तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया और इसके बाद उज्जैन से इंदौर मार्ग को जोड़ने वाले निर्माणाधीन बायपास का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर ने विभिन्न निर्माण कार्यों की स्थिति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता, निर्धारित समय-सीमा और विकास कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बाइट – डॉ. परीक्षित संजय राव झाड़े, कलेक्टर शाजापुर0
0
Report
मंदसौर के गणेश मंदिर के पास लाठी बाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर के नई आबादी क्षेत्र में गणेश मंदिर के पास दो पक्षों में लाठी बाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि अभी सड़क किनारे गणेश मंदिर के पास दुकान लगाने के स्थान को लेकर वह विवाद में है। यह लाठी का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।0
0
Report
Advertisement
छतरपुर: बमीठा थाना क्षेत्र में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के बमीठा थाना पुलिस ने चंद्रनगर में अवैध पटाखों के बड़े जखीरे को बरामद किया है। शिवराजपुर रोड पर राजेंद्र गुप्ता के यहां छापेमारी में करीब 3 लाख रुपये से अधिक के अवैध पटाखे बरामद किए गए हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिवराजपुर रोड पर राजेंद्र गुप्ता के यहां अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किया जा रहा है। सूचना पर एसडीओपी के साथ थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान करीब 3 लाख रुपये से अधिक के अवैध पटाखे बरामद किए गए। छापेमारी के दौरान मौके पर तहसीलदार सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने बरामद पटाखों को जब्त कर आगे की वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है। दीपावली के त्योहार को देखते हुए पुलिस अवैध पटाखा कारोबारियों पर लगातार नजर बनाए हुए है।0
0
Report
Desuri घाट पर हादसों का सिलसिला जारी, एलिवेटेड वे निर्माण की मांग तेज
Pali, Rajasthan:पाली जिले के देसूरी घाट सेक्शन में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन होने वाले हादसों के बावजूद इस मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अब तक कोई ठोस समाधान नजर नहीं आ रहा है। आज एक बार फिर देसूरी घाट सेक्शन में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। लगातार हो रहे हादसे अब सरकार और जिम्मेदार विभागों के लिए गंभीर चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। पिछले दो दशकों की बात करें तो इस खतरनाक घाट सेक्शन में सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके बावजूद स्थायी समाधान का इंतजार आज भी बना हुआ है। वहीं, देसूरी घाट सेक्शन में हादसों पर अंकुश लगाने के लिए एलिवेटेड वे निर्माण की डीपीआर तैयार किए जाने की प्रक्रिया भी चर्चा में है। लेकिन अब आमजन को केवल योजनाओं और घोषणाओं से नहीं, बल्कि धरातल पर काम शुरू होने से राहत की उम्मीद है। ऐसे में सवाल यही है कि आखिर कब तक इस घाट सेक्शन में हादसों का सिलसिला जारी रहेगा? सरकार कब इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता देते हुए एलिवेटेड वे निर्माण की दिशा में ठोस कदम उठाएगी? क्योंकि जब तक योजना धरातल पर उतरकर निर्माण कार्य शुरू नहीं होता, तब तक इस खतरनाक मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े होते रहेंगे।0
0
Report
झालावाड़ में दीवार गिरने से अधेड़ की मौत, गांव में शोक की लहर
Jhalawar, Rajasthan:डग (झालावाड़) झालावाड़ जिले के गंगधार थाना क्षेत्र के ग्राम दल की रुंडी (पाड़लिया खेड़ा) में दीवार गिरने से एक अधेड़ व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में विजय सिंह राजपूत दीवार के नीचे दब गए, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं. हादसे के बाद परिजन स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौमहला लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर छा गई. सूचना मिलने पर गंगधार पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया. इसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है.0
0
Report
Advertisement
