icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मधुबनी में कोर्ट अतिक्रमण खाली कराते वक्त भीड़ ने पुलिस कर्मियों पर हमला

Madhubani, Bihar:मधुबनी में कोर्ट अतिक्रमण खाली कराते वक्त भीड़ ने पुलिस कर्मियों पर हमला। इस दौरान भीड़ ने कोर्ट कर्मी को कार से खींचकर निकाला और दौड़ा दौड़ाकर पीटा। घटना बेनीपट्टी थाना के अधवारी गांव की है। प्रशासन द्वारा घर खाली कराने की कार्रवाई शुरू होने पर घर का स्वामी राजेंद्र ठाकुर धधकते आग लगा हुआ घर से बाहर निकला। पीड़ित राजेंद्र ठाकुर को जलता देख भीड़ उग्र होकर अधिकारियों पर टूट पड़ी। कई अधिकारी और पुलिस अधिकारी जान बचाकर भागे लेकिन भाग रहे कोर्ट कमिश्नर रत्नाकर झा को लोगों ने कार से खींच लिया और जमकर पिटाई की। बेनीपट्टी में जमीन विवाद में आत्मदाह का प्रयास, कोर्ट कमिश्नर को भीड़ ने जमकर पीटा। फिर पुलिस ने भीड़ से निकाल कर उन्हें घटनास्थल से बाहर किया। यह पूरा मामला दो पक्षों के बीच लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद से जुड़ा है। पीड़ित राजेंद्र ठाकुर के परिजनों के अनुसार पूर्व में कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला दिया था फिर विपक्ष के पक्ष में फैसला दिया गया। बगैर किसी पूर्व नोटिस के घर तोड़ने के लिए प्रशासन पुलिस पहुंच गयी। इस दौरान पीड़ित राजेंद्र ठाकुर को विपक्षी महेंद्र यादव के लोगों ने मिट्टी तेल उड़ेलकर आग लगा दी। आग में बुरी तरह झुलसे बुजुर्ग राजेंद्र ठाकुर को सदर अस्पताल मधुबनी रेफर किया गया जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसडीओ शारंग पानी पाण्डेय और डीएसपी अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल अधवारी गांव में हालत तनावपूर्ण बनी हुई है। डीएसपी अमित कुमार ने बताया एहतियातन गांव में आस-पास के कई थानों की पुलिस कैंप कर रही है। कोर्ट कर्मी को बुरी तरह से पीटा गया है जिसकी जांच की जा रही है। डीएसपी ने बताया बगैर पूर्व नोटिस के अतिक्रमण खाली नहीं कराया जाना चाहिए मामले की जांच की जाएगी साथ ही अधेड़ को आग कैसे बेनीपट्टी की जा रही है। मामले में जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है गांव छावनी में तब्दील हो गया है। हालाँकि स्थिति अभी नियंत्रण में है।
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं में जलभराव का स्थायी समाधान: डीपीआर और आरयूआईडिपी फेज़ के साथ

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की तैयारी प्रभारी सचिव डॉ. नवीन जैन कहा— तैयार हो रही है डीपीआर आरयूआईडिप के अगले फेज के कार्यों से भी होगा समाधान मुख्य सड़कों पर जलभराव को लेकर अधिकारियों से की चर्चा फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर सेवा शिविरों के निरीक्षण के बाद कलेक्ट्रेट में ली समीक्षा बैठक झुंझुनूं जिले के प्रभारी सचिव डॉ. नवीन जैन ने जिले के दौरे के दौरान शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों का निरीक्षण करने के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन को समयबद्ध राहत पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक के दौरान डॉ. नवीन जैन ने झुंझुनूं शहर की लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या को भी गंभीरता से उठाया। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय की प्रमुख सड़कों पर बरसात के दौरान जलभराव की स्थिति सामने आती है। जिससे आमजन को परेशानी होती है। इस संबंध में अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की गई है और समस्या के स्थायी समाधान के लिए डीपीआर तैयार करवाई जा रही है। डीपीआर तैयार होने के बाद राज्य सरकार स्तर पर आवश्यक कार्रवाई कर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। साथ ही आरयूआईडिपी के अगले फेज के कार्यों की भी स्वीकृति आएगी। जिससे भी समस्या समाधान को गति मिलेगी। इससे पूर्व प्रभारी सचिव ने नवलगढ़ और झुंझुनूं नगर परिषद क्षेत्र में आयोजित शहरी सेवा शिविरों तथा गोठड़ा गांव में ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविरों में पहुंचने वाले लोगों को दी जा रही सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। समीक्षा बैठक में डॉ. नवीन जैन ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिविरों में तैनात कर्मचारियों को योजनाओं और उनकी प्रक्रियाओं की पूरी जानकारी होनी चाहिए, ताकि आमजन को सही मार्गदर्शन मिल सके और उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान हो। जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि राज्य सरकार की मंशानुसार प्रशासन का उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक राहत, सुविधाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। सभी अधिकारी संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें.
0
0
Report
Advertisement

मोकामा के कन्हाईपुर में कृष्णी देवी की मौत पर बेटे पर हत्या का आरोप

Barh, Bihar:मोकामा थाना क्षेत्र के कन्हाईपुर गांव में कृष्णी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में इकलौते बेटे पर हत्या का गंभीर आरोप लगा है। मृतका की पुत्री ने अपनी मां की मौत के लिए सीधे तौर पर अपने भाई, भाभी और भाभी की मां को जिम्मेदार ठहराया है। पुत्री का आरोप है कि उसकी मां को घर में लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी प्रताड़ना के कारण उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। उसने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही मोकामा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम भी घटनास्थल की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के आधार पर ही हत्या या आत्महत्या का मामला स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस परिजनों के आरोपों की जांच में जुटी है। बाइट मृतका की बेटी
0
0
Report

महाराणा प्रताप जयंती पर OPD 9–11 बजे, जानकारी न मिलने से मरीज परेशान

Jaipur, Rajasthan:एसएमएस के धन्वंतरि opd में मरीजों की भारी भीड़ महाराणा प्रताप जयंती पर सरकारी छुट्टी के चलते केवल 2 घंटे के लिए चली OPD सुबह 9 से 11 बजे तक ही मरीजों को मिला परामर्श 11 बजे बाद भी OPD के बाहर मरीजों की लंबी कतारें छुट्टी के दिन OPD टाइमिंग की जानकारी नहीं होने से मरीज परेशान दूर-दराज से इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचे कई मरीज अब कई मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ा वापस मरीजों ने कहा- अगर डॉ. चेक नहीं करेंगे तो opd पर्ची क्यों काट रहे? छुट्टी वाले दिनों में समय की जानकारी पहले दी जाए Vo-1 ये तस्वीरें हैं धन्वंतरि अस्पताल की… जहां OPD के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लगी हैं। कई मरीज ऐसे हैं जिन्हें आज के सीमित OPD समय की जानकारी नहीं थी। सुबह इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचे मरीज अब अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन दो घंटे की OPD के बाद भीड़ और मरीजों की संख्या व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। Vo-2 जयपुर के धन्वंतरि अस्पताल में आज छुट्टी वाले दिन OPD की व्यवस्था को लेकर मरीजों में नाराजगी देखने को मिली। महाराणा प्रताप जयंती के चलते OPD का समय सुबह 9 से 11 बजे तक रखा गया था, लेकिन कई मरीजों को इसकी जानकारी नहीं थी। इस दौरान भारी संख्या में मरीज पहुंच गए। साथ ही कई अव्यवस्थाएं भी देखने को मिली जैसे भीड़ ज़्यादा थी लेकिन उसे कंट्रोल करने या क़तारों में चलाने के लिए कोई गार्ड मौजूद नहीं था, हालांकि मीडिया को देखकर तुरंत व्यवस्थाएं संभालने का प्रयास किया गया। पूरी ओपीडी में LED स्क्रीन पर टोकन नो. चलाए जा रहे, लेकिन मरीजों की टोकन नो. के अनुसार नहीं भेजा जा रहा Vo- 3 सुबह से ही बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंचे और अपनी बारी का इंतजार करते रहे। मरीजों का कहना है कि अगर डॉक्टर को 11 बजे के बाद दिखाना ही नहीं था तो OPD की पर्चियां क्यों काटी गईं। मरीजों ने मांग की कि छुट्टी वाले दिनों में OPD के समय की जानकारी पहले से दी जानी चाहिए ताकि दूर-दराज से आने वाले लोगों को परेशानी ना हो। मरीजों ने कहा कि कई घंटे लाइन में खड़े रहने के बाद भी उनकी बारी नहीं आई। कुछ मरीजों ने ये भी कहा कि उनके बाद आने वाले लोगों को पहले डॉक्टर के पास भेजा गया। Vo-4 11 बजने के बाद न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और मेडिसिन विभाग में OPD बंद कर दी गई। पंखे लाइटें सब बंद कर दिए गए। और मरीजों को बाहर जाने के लिए कहा गया। कई मरीज ऐसे भी मिले जो दूसरे राज्यों और दूर-दराज के इलाकों से इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचे थे। मरीजों ने बताया कि आने-जाने का किराया खर्च हुआ, बाहर से जांचें करवाईं, लेकिन डॉक्टर से परामर्श नहीं मिल पाया। Final vo अब सवाल है कि क्या छुट्टी वाले दिनों में OPD के समय और व्यवस्था को लेकर मरीजों को पर्याप्त जानकारी दी जा रही है? और अगर भीड़ ज्यादा हो तो अस्पताल प्रशासन की वैकल्पिक व्यवस्था क्या है?
0
0
Report

बीकानेर पुलिस ने रेस्क्यू वाहनों से गोल्डन ऑवर में राहत पहुंचाने की पहल शुरू

Bikaner, Rajasthan:सड़क हादसों में जान बचाने के लिए बीकानेर पुलिस की बड़ी पहल, रेस्क्यू वाहनों की शुरुआत, आईजी ओम प्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा ने दिखाई हरी झंडी, आईजी कार्यालय से विशेष रेस्क्यू वाहनों को किया गया रवाना, दुर्घटना स्थल पर त्वरित सहायता और राहत कार्य के लिए करेंगे काम, आईजी ओम प्रकाश बोले— गोल्डन ऑवर में राहत पहुंचाना है प्राथमिकता, रेस्क्यू वाहनों के माध्यम से घायलों को समय पर मिलेगी मदद। सड़क दुर्घटनाओं में अक्सर समय पर मदद नहीं मिलने के कारण कई लोगों की जान चली जाती है ऐसे में बीकानेर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विशेष रेस्क्यू वाहनों की शुरुआत की है इन वाहनों का उद्देश्य दुर्घटना के बाद गोल्डन ऑवर के दौरान घायलों तक तेजी से पहुंचकर उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध करवाना है बीकानेर में आईजी ओम प्रकाश और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने रेस्क्यू वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ये विशेष वाहन सड़क दुर्घटनाओं के दौरान त्वरित राहत और बचाव कार्यों के लिए उपयोग में लिये जाएंगे। आईजी ओम प्रकाश ने कहा कि किसी भी सड़क दुर्घटना के बाद शुरुआती एक घंटा यानी गोल्डन ऑवर सबसे महत्वपूर्ण होता है यदि इस दौरान घायल को समय पर प्राथमिक उपचार और अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था हो जाए तो उसकी जान बचने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इन रेस्क्यू वाहनों को शुरू किया गया है वाहनों में आवश्यक उपकरणों के साथ प्रशिक्षित पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे, जो दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य करेंगे। बीकानेर पुलिस का मानना है कि इस पहल से सड़क हादसों में होने वाली मौतों को कम करने में मदद मिलेगी साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान भी चलाए जाएंगे सड़क दुर्घटनाओं में हर मिनट कीमती होता है और कई बार यही समय जिंदगी और मौत के बीच का अंतर तय करता है। बीकानेर पुलिस की यह नई पहल न केवल त्वरित राहत पहुंचाने में मददगार साबित होगी, बल्कि सड़क हादसों में होने वाली मौतों को कम करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। अब उम्मीद है कि जरूरत की घड़ी में मदद और भी तेजी से लोगों तक पहुंच सकेगी.
0
0
Report
Advertisement

सिरगिट्टी में युवक की हत्या की आशंका, डॉग स्क्वॉड से जांच जारी

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत नयापारा के गणेशनगर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव देखा। मृतक की पहचान इरफान बगीरा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी और तोरवा पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिन्होंने साक्ष्य जुटाने का काम किया है। प्रारंभिक जांच में शरीर पर मिले निशानों के आधार पर पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर चल रही है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से कड़ी पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे के कारणों को खंगालने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
0
0
Report

एल नीनो का असर: राजस्थान में मानसून प्रभावित हो सकता है, IMD ने चेताया

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में मानसून की दस्तक से पहले ही मौसम को लेकर एक बड़ी चर्चा शुरू हो गई है… वजह है अल नीनो। मौसूम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रशांत महासागर में बन रही परिस्थितियां इस बार मानसून को प्रभावित कर सकती हैं। क्या अल नीनो राजस्थान और देश भर की बारिश को इफ़ेक्ट करेगा? इसके लिए हमने बात की IMD जयपुर निदेशक राधेश्याम शर्मा से। उन्होंने बताया दुनिया के मौसम को प्रभावित करने वाला एक सिस्टम… अल नीनो। जब प्रशांत महासागर के भूमध्यीय हिस्से में समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से ज्यादा बढ़ जाता है तो इस स्थिति को अल नीनो कहा जाता है। मौसम विशेषज्ञ राधेश्याम शर्मा के अनुसार इस बार पूर्वी प्रशांत महासागर में तापमान सामान्य से करीब 1 से 2 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा है और आने वाले समय में इसके और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इससे अल नीनो के मजबूत होने के संकेत मिल रहे हैं।
0
0
Report

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दावों का खेल, कौन मिलेगा 34-35 वोट?

Ranchi, Jharkhand:झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग से पहले दावों का दौर जारी है। कांग्रेस कोटे के मंत्री इरफान अंसारी ने कहा बीजेपी के पांच से 6 विधायक हमारे संपर्क में हैं तो झामुमो प्रवक्ता ने भी कहा हमारे संपर्क में एनडीए के लोग हैं वहीं बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता का कहना है, निर्दलीय प्रत्याशी नाथवानी को 34 से 35 वोट मिलेगा कांग्रेस के नाराज मंत्री भी उनको वोट करेगें। राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग से पहले दावों और बयानों का दौर जारी है। कांग्रेस कोटे के मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, बीजेपी के कुछ विधायक हमारे संपर्क में हैं , उन्होंने कहा है इस बार झारखंड का साथ देंगे , झारखंड की माटी के लाल का साथ देंगे, उन लोगों को भी मैंने कहा है यहां अब बीजेपी की दाल नहीं गलेगी चाल नहीं चलेगी । बीजेपी के लगभग 5 से 6 विधायक हमारे संपर्क में हैं । उन्होंने कहा है बीजेपी का उम्मीदवार अगर होता तो उनको वोट करता , उन्होंने कहा , हम व्यवसाई के पीछे क्यों जाएंगे। बाइट ...इरफान अंसारी, मंत्री, कांग्रेस कोटे झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा, राज्यसभा को लेकर सीधा हिसाब है 56 विधायक हमारे साथ है, हमारे दल के हैं और वो इंडिया गठबंधन के प्रति कमिटेड हैं। उसके बाद तो सब जुगाड़ करना होगा, पूरा एनडीए फोल्डर मिल कर 24 होगा जिसकी सम्भावन कम है कि पूरा एनडीए एकजुट रह पाएगा। हमारे संपर्क में भी एनडीए के लोग हैं उसका खुलासा अभी नहीं करुंगा। कुल मिला कर नाथवानी जी का जितना टेढ़ी खीर है। उन्होंने झारखंड के लिए क्या किया है सांसद निधि जो मिलता होगा उसी का उपयोग किए होगें। बाइट ...मनोज पांडेय, प्रवक्ता, झामुमो बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा हमें भी उम्मीद है कि हमारे निर्दलीय प्रत्याशी को कम से कम 34 से 35 वोट आने चाहिए। हमें ऐसा लगता है इस सरकार से नाराज चल रहे कुछ कांग्रेस के मंत्री भी हमें समर्थन देंगें । कांग्रेस के मंत्रियों पर भी पूरी तरह से संशय की तैयारी है । यहां उनकी सरकार फिर भी कांग्रेस के मंत्रियों और विधायकों को एक होटल में रखा जा रहा है। अंतरात्मा के आवाज पर वोटिंग की संभावना कांग्रेस खेमे से ही होने वाली है। बाइट ... प्रतुल शाहदेव, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में स्वच्छता अभियान तेज, 70 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य

Delhi, Delhi:दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा मॉडल टाउन विधानसभा पहुंचे और स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया मॉडल टाउनशिप विधायक अशोक गोयल भी वहां पर मौजूद रहे और सब ने मिलकर सफाई की स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर हर जगह सेवा पखवाड़ा चलाया जा रहा है उसके चलते स्वच्छता अभियान भी किया जा रहा है पहले यमुना घाट पर किया गया था अब हर गली में हर पार्क में हर जिले को कर किया जाता है जहां पर भाजपा के सभी नेता मिलकर साथ में कार्य करता और स्थानीय लोग भी मिलकर स्वच्छता अभियान में हिस्सा ले रहे हैं इसी के साथ-साथ दिल्ली सरकार एक बड़ा वृक्षारोपण अभियान भी चलाने जा रहा है जिसके तहत दिल्ली भर में 70 लाख पेड़ लगाए जाएंगे कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का बयान राजधानी में चलाए जा रहे स्वछता अभियान पर - देश के प्रधानमंत्री जी को हमेशा एक चिंता रहती है कि मेरा भारत विकसित तभी होगा जब भारत स्वच्छ होगा जब से प्रधानमंत्री जी ने अपनी सेवा को संभाला है सबसे स्वच्छता पर बहुत जोर है आज 12 साल की खुशी में जहां हम गुरुद्वारे में मंदिर में धार्मिक स्थान में जाकर प्रधानमंत्री जी की अच्छी सेहत के लिए भारत के विकास और तरक्की के लिए अरदास करते हैं वही जनकल्याण के काम के साथ-साथ स्वच्छता पर भी सरकार का फोकस है तो माननीय मुख्यमंत्री आदेश अनुसार पूरी दिल्ली में स्वच्छता अभियान चल रहा है हमारे यहां के विधायक अशोक गोयल जी और पार्टी के लोग और सब ने मिलकर एक बड़े स्वच्छता अभियान को यहां पर किया यह गंदगी को निकालने का जमा मोदी जी ने ले रखा है हमें उसके साथ-साथ यह धरती की गंदगी को भी साफ करना होगा एक गंदगी को प्रधानमंत्री जी ने जो साथ 70 साल से गंद डालते रहे और और यहां जो दिल्ली में 10 साल तक गंद डालते रहे और एक और गंदगी जो बंगाल के बॉर्डर पर घुसपैठियों को घुसने का काम करता था गंदगी को बाहर निकलने का काम देश के प्रधानमंत्री ने किया है ऐसे में हमारा फर्ज बनता है कि कम से कम हम सड़कों की गंदगी और पार्क की गंदगी तो हम बाहर निकले राजधानी में होने वाला वृक्षारोपण अभियान- इस बार बहुत बड़ा कैंपेन है पब्लिक पार्टिसिपेशन के साथ लाखों लोगों को जोड़ेंगे दिल्ली के अंदर विभिन्न क्षेत्रों के लोग इस अभियान में साथ देंगे पिछले साल जो हमने पेड़ लगाए थे उसमें सर्वाइवल रेट आज तक का सबसे ज्यादा है 90% के करीब हमारे सरकार ऐसा काम करती है जिसमें ईमानदारी भी दिखाई दे बहुत बड़ा वृक्षारोपण का काम हम कर रहे हैं और दिल्ली के बीच एरिया में जो नए पेड़ लगाए जा रहे हैं वह ज्यादा ऑक्सीजन देंगे कम पानी पियेंगे तुझे एरिया को भी और हरा-भरा किया जा सके और यहां पर 15 लाख पेड़ लगाए जाएंगे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर और अकाल तख्त के फैसले पर- (hindi and punjabi) वह उन पर आरोप नहीं है उन पर वह तब तक थे जब तक फॉरेंसिक लैब की जांच नहीं हुई थी अब वह आरोप नहीं रह गए अब वह आरोप सिद्ध हो गए हैं और सिद्ध होने के बाद अकाल तख्त के जटाधार ने फरमान जारी किया है फरमान ने कहा गया है कि भगवंत मान के साथ कोई भी सिख रिश्ता नहीं रखेगा यह अब तक का सबसे बड़ा पाप है एक तरफ वह कानून बना रहे थे अब खुद बेअदबी कर रहे हैं और इतना बड़ा पाप कर रहे हैं इसलिए इल्जाम नहीं है रिपोर्ट है और जटाधार साहब ने कहा भी मुख्यमंत्री को अपने भी कहीं से जांच करनी है तो कर लो उनको रिजाइन कर देना चाहिए था उनके गुरु कौन है, पंजाब में कहावत है कि जिनके गुरु आगे होते हैं तो उनके चेले और आगे निकलते हैं तो करप्शन के बाद जब केजरीवाल ने अपना पद नहीं छोड़ा तो भगवंत मन से कैसे उम्मीद करते हो लोग इनको मार मार के कुर्सियों से भगाएंगे
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top