460443
घोड़ाडोंगरी में फोन पर 25 हजार की ठगी का प्रयास, युवक ने पुलिस में की शिकायत
Ghoda Dongri Ryt, Ghoradongri, Madhya Pradesh:घोड़ाडोंगरी में रविवार को एक युवक से फोन पर 25 हजार रुपये की ठगी का प्रयास किया गया। बजरंग कॉलोनी निवासी निलेश सराठे को एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसके खाते में 25 हजार रुपये डाले गए हैं, साथ ही एक फर्जी मैसेज भी भेजा। जब निलेश ने पैसे न आने की बात कही तो आरोपी बार-बार पैसे की मांग करता रहा। निलेश ने मामले की शिकायत घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी में दर्ज कराई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हैदराबाद के प्रशांत नगर में ABC प्रिंटिंग में आग; पेंट कारण से तेज; दमकलें पहुँचीं
Hyderabad, Telangana:Hyderabad: A fire broke out at ABC Printing Industry in the Prashanth Nagar industrial area of Kukatpally, Hyderabad, late on Tuesday night. The flames reportedly intensified due to paints stored inside the printing unit. Firefighters rushed to the spot and launched efforts to bring the blaze under control. The extent of the damage and the cause of the fire are yet to be ascertained. Further details are awaited.0
0
Report
रायपुर के अस्पताल में Alpha Loop तकनीक से दुर्लभ डुअल-चेम्बर पेसमेकर सफल
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में डॉक्टरों ने एक जटिल और दुर्लभ हृदय प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। 41 वर्षीय महिला मरीज के दिल में जन्मजात नसों की अलग बनावट के कारण पेसमेकर लगाना चुनौतीपूर्ण था। डॉक्टरों ने विशेष अल्फा लूप तकनीक का इस्तेमाल कर डुअल चेम्बर पेसमेकर सफलतापूर्वक लगाया है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, रायपुर में PLSVC यानी परसिस्टेंट लेफ्ट सुपीरियर वेना कावा वाले मरीज में इस तरह की प्रक्रिया का यह पहला मामला है। मामला रायपुर के एडवांस्ड कार्डियक इंस्टीट्यूट यानी ACI का है, जहां 41 वर्षीय महिला मरीज पूर्ण हृदय अवरोध यानी Complete Heart Block से पीड़ित थीं। हृदय की धड़कन सामान्य बनाए रखने के लिए उन्हें स्थायी पेसमेकर की जरूरत थी। लेकिन मरीज की नसों की बनावट सामान्य से अलग थी। मरीज में PLSVC यानी बाईं ओर की एक अतिरिक्त शिरा जन्म के बाद भी मौजूद थी। इस वजह से पेसमेकर की लीड को सामान्य रास्ते से हृदय तक पहुंचाना मुश्किल था। ऐसे चुनौतीपूर्ण मामले में कार्डियोलॉजी विशेषज्ञों ने Alpha Loop तकनीक का इस्तेमाल किया। इस तकनीक में पेसमेकर की लीड को विशेष घुमाव देकर हृदय के दाहिने हिस्से तक पहुंचाया जाता है। डॉक्टरों ने लीड को सफलतापूर्वक स्थापित करने के बाद Dual Chamber Pacemaker लगाया। प्रक्रिया के बाद पेसमेकर की लीड की स्थिति और कार्यप्रणाली संतोषजनक रही और मरीज की हालत स्थिर बताई गई है। पूरी प्रक्रिया कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव के नेतृत्व में विशेषज्ञ टीम ने पूरी की। खास बात यह है कि मरीज का पूरा उपचार आयुष्मान भारत योजना के तहत किया गया। अस्पताल के मुताबिक, जटिल हृदय प्रक्रियाओं में यह सफलता रायपुर में उन्नत कार्डियक सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।0
0
Report
कल्पना मिश्रा केस: भूख हड़ताल के बीच दिग्विजय स्वागत पर सियासत गरम
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर चल रहे विरोध के बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह रीवा पहुंचे। वहीं, सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो और पोस्ट को लेकर अब सियासत गरमा गई है। दावा किया जा रहा है कि दिग्विजय सिंह के स्वागत के दौरान उनके लिए तरह-तरह के व्यंजनों से सजी मेज नजर आई, जबकि पीछे कांग्रेस की एक नेत्री के गीत गाने का दृश्य भी दिखाई दे रहा है। दूसरी तरफ, मृतका कल्पना मिश्रा के पिता रामशिरोमणि मिश्रा पिछले सात दिनों से शहर के सिरमौर चौराहे पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं और अपनी बेटी व नवजात के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाते हुए पोस्ट साझा किए हैं—“कल्पना मिश्रा को न्याय या कांग्रेस के दामाद का स्वागत” अब सवाल यह है कि एक तरफ परिवार न्याय के लिए भूख हड़ताल पर है, तो दूसरी तरफ नेताओं के स्वागत और कथित खातिरदारी को लेकर उठ रहे सवालों पर कांग्रेस क्या जवाब देती है।0
0
Report
Advertisement
बाड़मेर निकाय चुनाव: ट्रैक्टर हादसे के बाद ₹1 लाख के लिफाफे पर सियासत तेज
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर निकाय चुनाव में प्रचार के दौरान हादसा, ₹1 लाख के लिफाफे पर उठे सवाल बाड़मेर में निकाय चुनाव प्रचार के दौरान राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रचार अभियान से जुड़ा एक मामला चर्चा में आ गया है। प्रचार के दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला के घायल होने की बात सामने आई है। हादसे के बाद महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे कथित तौर पर ₹1 लाख का लिफाफा दिए जाने की जानकारी सामने आई है। मामले को लेकर अब चुनावी आचार संहिता के बीच आर्थिक सहायता दिए जाने पर सवाल उठने लगे हैं। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि यदि चुनाव प्रचार से जुड़े लोगों की ओर से घायल महिला को नकद राशि दी गई है, तो इसकी प्रकृति और परिस्थितियों की जांच जरूरी है। चुनावी माहौल में सामने आए इस घटनाक्रम ने प्रचार अभियानों में सुरक्षा व्यवस्था और आचार संहिता के पालन को लेकर भी बहस छेड़ दी है। अब निगाहें प्रशासन और निर्वाचन अधिकारियों की संभावित कार्रवाई पर हैं.0
0
Report
पैसों की कमी के बावजूद जुगाड़ू विदेशी दोस्त महंगे शौक कैसे पूरा करता है
Noida, Uttar Pradesh:पैसों की कमी के बावजूद जुगाड़ू विदेशी दोस्त महंगे शौक कैसे पूरा करता है0
0
Report
कमाल की जुगाड़: एक बार बनाओ, फिर से चलाओ
Noida, Uttar Pradesh:कमाल की जुगाड़, बस एक बार बनाओ सालो चलाओ,0
0
Report
Advertisement
जलभराव के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी की जुगाड़ की तारीफ खूब हो रही है
Noida, Uttar Pradesh:ट्रैफिक पुलिसकर्मी की जितनी तारीफ़ की जाए कम है. ये जलभराव के समय किया जुगाड़0
0
Report
सिंगरौली के गरीब राशन घोटाले, बायोमेट्रिक के बावजूद राशन नहीं पहुंचा
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग.... सिंगरौली में गरीबों के राशन पर डाका, बायोमेट्रिक लगवाकर राशन डकारने का आरोप.... खम्हनिया समिति में जून, जुलाई और अगस्त का राशन गायब, ग्रामीणों में भारी आक्रोश.... खाद्य अधिकारी ने जांच रिपोर्ट SDM को सौंपने की बात कही, राशन वितरण पर साधी चुप्पी.... चितरंगी तहसील के खम्हनिया और अमिलहवा गांव में राशन की कालाबाजारी का गंभीर आरोप लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि कोटेदार ने अंगूठे का निशान तो लगवा लिया, लेकिन महीनों से राशन की एक बोरी तक नहीं बांटी गई। चितरंगी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत खम्हनिया और अमिलहवा के सैकड़ों गरीब परिवार दाने-दाने को मोहताज हैं। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि सहकारी समिति खम्हनिया के सहायक कोटेदार जवाहर लाल केवट ने जुलाई और अगस्त माह का बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट लगवा लिया, लेकिन अनाज का वितरण नहीं किया। आलम यह है कि कई परिवारों को तो जून माह का भी राशन नहीं मिला है। जब पीड़ित ग्रामीण अपने हक का अनाज मांगने पहुंचे, तो कोटेदार ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि सोसाइटी में राशन आया ही नहीं है और अब सीधा सितंबर में खाद्यान्न मिलेगा। अंगूठा लग जाने के बावजूद राशन न मिलने से परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन की चौखट पर दस्तक दी है और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। इस पूरे मामले पर जब जिला खाद्य अधिकारी पी.सी. चंद्रवंशी से सवाल किया गया, तो उन्होंने माना कि शिकायत के बाद मौके पर जांच टीम भेजी गई थी और जांच प्रतिवेदन उपखंड अधिकारी (SDM) को सौंप दिया गया है। हालांकि, जब यह पूछा गया कि गरीब ग्रामीणों को उनके हक का खाद्यान्न कब तक मिलेगा, तो अधिकारी गोलमोल जवाब देते नजर आए। उनका कहना था कि पूरे प्रकरण के आधिकारिक निराकरण के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सवाल यह उठता है कि जब सरकार गरीबों के लिए मुफ्त और रियायती अनाज की योजनाएं चला रही है, तो जमीनी स्तर पर इन योजनाओं को किसकी शह पर लूटा जा रहा है? जांच रिपोर्ट फाइलों में दबने के बजाय गरीबों के चूल्हे कब जलेंगे, यह देखने वाली बात होगी。0
0
Report
देशी जुगाड़ देखिए कैसे दुघ पी रहा है शक्क्ष
Noida, Uttar Pradesh:देशी जुगाड़ देखिए कैसे दुघ पी रहा है शक्क्ष0
0
Report
Advertisement
चीनी बचाव दल ने ताकतवर हेलीकॉप्टर ड्रिल में कौशल दिखाया
Noida, Uttar Pradesh:Chinese rescue crews ran a demanding helicopter drill.0
0
Report
हरदोई में गर्भवती पत्नी की हत्या: पति ने डंडे से पीटकर मार डाला
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में पति ने डंडे से पीट-पीटकर सात माह की गर्भवती पत्नी को मार डाला, मां को भी पीटा,आरोपी हिरासत में हरदोई में बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मयोरा गांव में मंगलवार शाम घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया।सात माह की गर्भवती 24 वर्षीय किरन की उसके पति विशाल ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।मारपीट के दौरान किरन को बचाने पहुंची उसकी सास प्रेमा को भी विशाल ने पीटकर घायल कर दिया।गंभीर हालत में किरन को एंबुलेंस से बिलग्राम सीएचसी ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया था,जिसे पुलिस ने तलाश कर हिरासत में ले लिया。 मयोरा गांव निवासी प्रेमा के तीन बेटे हैं। विशाल की शादी करीब तीन साल पहले किरन से हुई थी। दोनों की एक साल की बेटी है और किरन करीब सात माह की गर्भवती थी। मंगलवार शाम पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि विशाल ने किरन को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। बहू को बचाने पहुंची प्रेमा ने बेटे को रोकने की कोशिश की तो उसने मां के साथ भी मारपीट कर दी।घर से चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस तथा एंबुलेंस को सूचना दी。 गंभीर रूप से घायल किरन को बिलग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के मायके वालों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लिया गया है।परिजनों की शिकायत और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
बदायूं चिटफंड घोटाला: भाइयों की गिरफ्तारी, 15 हजार निवेशकों के पैसे लूटने का आरोप
Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं में 200 करोड़ के चिटफंड घोटाले का पर्दाफाश: अमर ज्योति कंपनी के मालिक मौर्या बंधु गिरफ्तार,15 हजार निवेशकों के पैसे लेकर फरार हुए थे दोनों भाई, हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद पुलिस ने बरेली से दबोचा।\n\nबदायूं जिले के सबसे बड़े चिटफंड घोटाले में फरार चल रहे अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड के मालिक दोनों सगे भाइयों को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान शशिकांत मौर्या और सूर्यकांत मौर्या के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बरेली के सिंधुनगर/कटरा चांद खां के रहने वाले हैं।\n\nपुलिस के अनुसार दोनों भाइयों पर जिले के करीब 15 हजार लोगों के लगभग 200 से 300 करोड़ रुपये हड़प कर फरार होने का आरोप है।\n\n22 साल पुरानी कंपनी, 5 साल में पैसा डबल का लालच.......\n\nजांच में सामने आया है कि शशिकांत मौर्या ने करीब 22 साल पहले बदायूं शहर में शेखूपुर मार्ग पर जालंधरी सराय में अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड के नाम से कंपनी खोली थी। कंपनी ने 200 से अधिक एजेंट नियुक्त किए थे।\n\nआरडी, एफडी में 5 साल में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर लोगों से निवेश कराया गया। बताया जा रहा है कि पिछले 10 सालों में हजारों लोगों ने इसमें निवेश किया, जिनमें सैकड़ों वकील, शिक्षक, पुलिसकर्मी, छोटे दुकानदार, फल-सब्जी विक्रेता और दिहाड़ी मजदूर तक शामिल हैं।\n\nबार एसोसिएशन के अनुसार अकेले 300 से अधिक वकीलों के ही 5 करोड़ रुपये से ज्यादा इस कंपनी में फंसे हैं।\n\nजब निवेशकों का पैसा लौटाने का समय आया तो आरोपी अपना कार्यालय बंद कर और कटरा चांद खां स्थित अपनी कोठी चोरी-छिपे बेचकर फरार हो गए।\n\n4 मुकदमे, हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत.......\n\nपीड़ितों के हंगामे और प्रदर्शन के बाद पिछले साल 1 जून 2025 को शहर कोतवाली में पहला मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद 6, 8 और 9 जून को तीन और मुकदमे दर्ज किए गए। मामले की जांच के लिए एसएसपी ने एसपी सिटी के नेतृत्व में SIT गठित की थी।\n\nगिरफ्तारी से बचने के लिए तीनों भाइयों शशिकांत, सूर्यकांत और श्रीकांत ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। करीब 6 महीने तक सुनवाई चली, लेकिन हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी। इसके बाद न्यायालय ने तीनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए और संपत्ति कुर्क करने की उद्घोषणा भी जारी की थी। पुलिस ने दोनों पर 25-25 हजार से बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।\n\nऐसे हुई गिरफ्तारी......\n\nएसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर शहर कोतवाली पुलिस की टीम ने बरेली में दबिश देकर दोनों भाइयों को हिरासत में लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों को बदायूं लाकर न्यायालय में पेश करने की तैयारी है। कंपनी के 18 बैंक खातों को पहले ही फ्रीज किया जा चुका है, जिनमें 1.15 करोड़ रुपये से अधिक की रकम मिली है।\n\nइसके पहले पुलिस इस मामले में 7 एजेंटों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।........\n\nपुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में घोटाले की पूरी चेन और निवेशकों की रकम कहां निवेश की गई, इसका खुलासा होगा। वहीँ गिरफ्तारी की खबर के बाद निवेशकों में न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।\n\nबाइट - अंकिता शर्मा एसएसपी बदायूं0
0
Report
Advertisement
यूट्यूब स्टोरी के लिए ताज़ा खबर
Raipur, Chhattisgarh:0
0
Report
गंगा का जलस्तर घटा, खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर, रात डरावनी
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में गंगा का जलस्तर करीब 30 सेंटीमीटर नीचे आ गया है, लेकिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्र अभी भी खतरे के निशान से लगभग दो मीटर ऊपर बह रहे हैं. मोहिउद्दीननगर और मोहहनपुर प्रखंड के निचले इलाकों में घरों के भीतर पानी जमा है और हजारों लोग सुरक्षित ठिकाने की तलाश में हैं. मोहिनपुर प्रखंड की डुमरी दक्षिणी पंचायत में हालत बेहद खराब हैं; अधिकांश लोग पिछले छह दिनों से घरों की छतों पर रहने को मजबूर हैं. रात की परेशानी सबसे डरावनी तस्वीर दिखाती है. जी मीडिया की टीम ने रात के अंधेरे में नाव से प्रभावित इलाकों का जायजा लिया. पानी से घिरे गांवों के बीच नाव आगे बढ़ी तो चारों तरफ सिर्फ पानी और अंधेरा था. लोगों ने बताया कि रात होते ही डर बढ़ जाता है. घर में रहना संभव नहीं है, सड़क और बांध भी सुरक्षित नहीं हैं और कई बार रात नाव पर ही गुजारनी पड़ती है. बाढ़ पीड़ितों के अनुसार अंधारे में बच्चों और मवेशियों को लेकर डर अधिक रहता है. नाव पर रात बिताना मजबूरी है. चारों तरफ पानी होने के कारण किसी आपात स्थिति में मदद मिलना भी आसान नहीं है. ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन राहत और व्यवस्थाओं के दावे कर रहा है, पर वास्तविक स्थिति अलग है. उनका कहना है कि राहत कार्य सोशल मीडिया पर अधिक दिखते हैं, जबकि बाढ़ प्रभावित इलाकों में भोजन, पानी, पशु चारा और रोशनी जैसी मूलभूत सुविधाएं अभी भी कम पड़ती हैं. प्रशासन की ओर से मोहिउद्दीननगर प्रखंड में करीब 25 स्थानों पर सामुदायिक किचन शुरू बताए गए हैं, ताकि प्रभावित लोगों को भोजन मिल सके. 95 नावों के जरिये राहत सामग्री और सामुदायिक किचन का सामान पहुंचाने की बात कही गई है. पशुओं के लिए चारा और प्लास्टिक शीट वितरित करने की भी बात है, लेकिन राहत पर्याप्त नहीं है. गंगा का पानी घटने से कुछ उम्मीद जगी है, पर फैलाव अभी कम नहीं हुआ. छह दिन से पानी के बीच जीवन गुजार रहे परिवारों के लिए यह सबसे बड़ा सवाल है कि डरावनी रात कब खत्म होगी. मौके से नाव पर बाढ़ पीड़ितों से बातचीत किया गया.0
0
Report
15 हजार की इनामी गैंगस्टर महिला गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र में गैंगस्टर एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रही 15 हजार रुपये की इनामी महिला अभियुक्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, महिला के खिलाफ भिटौली थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। लंबे समय से फरार रहने के कारण उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कलक्ट्रेट पुलिस चौकी क्षेत्र में घेराबंदी कर महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया।0
0
Report
Advertisement
