icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ADM रमेश देव का बूंदी जिला अस्पताल औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का किया जायजा

Jaipur, Rajasthan:बूंदी जिला अस्पताल में ADM रमेश देव का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा. बूंदी जिला अस्पताल में बुधवार को ADM रमेश देव ने औचक निरीक्षण किया. कलेक्टर हरफूल सिंह यादव के निर्देश पर ADM ने ट्रॉमा वार्ड, ICU सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान CMHO डॉ. ओपी सामर, PMO डॉ. गोविंद गुप्ता और डॉ. अनिल जांगिड़ भी मौजूद रहे. ADM ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर मरीजों से सुविधाओं की जानकारी ली और व्यवस्थाओं को देखा. व्यापारी की मौत और अस्पताल में सामने आई अव्यवस्थाओं के बाद जिला प्रशासन अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर सख्त नजर आ रहा है. निरीक्षण के दौरान मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने और व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए.
0
0
Report

कार्यक्रम के दौरान मोहान विधायक का हाथ झुलसा, जिला अस्पताल में भर्ती उन्नाव। सरकारी अस्पताल उन्नाव

MohanjalasiddiquiMohanjalasiddiquiFollowJust now
Unnao, Uttar Pradesh:कार्यक्रम के दौरान मोहान विधायक का हाथ झुलसा, जिला अस्पताल में भर्ती उन्नाव। सरकारी अस्पताल उन्नाव में भाजपा की ‘विकसित भारत संकल्प सेवा ज्योति यात्रा’ के दौरान हादसा हो गया। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मोहान विधायक बृजेश रावत का हाथ झुलस गया। हादसे के बाद विधायक को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल उन्नाव में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी मंत्री, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक जिला अस्पताल पहुंचे और विधायक का हालचाल लिया। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। फिलहाल विधायक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
0
0
Report
Advertisement

2047 के विकसित भारत का संकल्प: उज्जैन में धार्मिक पर्यटन ने पकड़ी रफ्तार

Ujjain, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- 2047 के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में जुटना होगा, उज्जैन में धार्मिक पर्यटन ने पकड़ी रफ्तार उज्जैन- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में आमजन की सेवा के 25 साल पूरे होने पर उज्जैन में सेवा संकल्प सभा आयोजित की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसमें शामिल हुए और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मंच के सामने बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का संबोधन सुना। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन का जिक्र करते हुए कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि उन्हें प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन मिला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सेवा जीवन का एक-एक पल राष्ट्र सेवा में लगा है। अब सभी को अपनी पूरी क्षमता के साथ देश सेवा का संकल्प लेना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का जो सपना देखा है, उसे पूरा करने के लिए अभी से जुटना होगा। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश विकास के साथ आगे बढ़ रहे हैं और मध्यप्रदेश भी कई महत्वपूर्ण फैसलों के साथ आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने यूनिफाइड सिविल कोड यानी समान नागरिक संहिता का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा में इससे जुड़ा विधेयक पारित कर प्रदेश ने इस दिशा में कदम बढ़ाया है। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने उज्जैन के धार्मिक पर्यटन का भी खास तौर पर उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उज्जैन में धार्मिक पर्यटन का नया दौर शुरू हुआ है। महाकाल लोक के बाद उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते वर्ष उज्जैन में 7 करोड़ से अधिक तीर्थ यात्री पहुंचे हैं और आने वाले समय में उज्जैन और तेजी से आगे बढ़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली देश को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में काम करते हुए उनके 25 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने जनता के लगातार मिले आशीर्वाद के लिए आभार जताया और कहा कि देश ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। प्रधानमंत्री ने देश की सेवा के लिए और अधिक शक्ति और सामर्थ्य देने की प्रार्थना करने की बात भी कही। कार्यक्रम के बाद वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया। इसके बाद फ्रीगंज स्थित आस्था गार्डन से शहीद पार्क तक सेवा ज्योति मशाल यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद मशाल लेकर इस यात्रा में शामिल हुए। कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया, सांसद उमेशनाथ महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, जितेंद्र पंड्या, सतीश मालवीय, डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइट - मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल सेवा पर बलिया में भाजपा की कलश यात्रा

Ballia, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री मोदी के सेवा के 25 साल पूरे होने पर बलिया में भाजपा नेताओं ने सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में भाजपा विधायक केतकी सिंह पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, जिला प्रभारी डॉ प्रेमचंद्र मिश्र सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं बलिया के गंगा बहुउद्देशीय सभागार में पीएम मोदी के लाइव प्रसारण को भी बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने देखा। प्रधानमंत्री मोदी सेवा के प्रति समर्पण के बारे में विधायक केतकी सिंह ने कहा कि उनका जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित रहा है। जिला प्रभारी डॉ प्रेमचंद्र मिश्र ने कहा कि मोदी जी एक ऐसे नेता हैं जो समाज के सभी वर्गों के विकास और सेवा का कार्य करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र प्रथम के लक्ष्य के साथ देश को विकसित भारत की तरफ लेकर आगे बढ़ रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

झज्जर के सरकारी भवन में हुक्का-ताश: वीडियो वायरल, जांच के आदेश जारी

Jhajjar, Haryana:झज्जर के सरकारी भवन में हुक्का-ताश की महफिल, वीडियो वायरल हुआ डीएफओ कार्यालय के नजदीक ऑफिस टाइम में हुक्के की गुड़गुड़ाहट और ताश की बाजी की चर्चा हर सप्ताह उपले मंगाए जाने की भी बात वीडियो वायरल होने के बाद विभाग में मची अफरातफरी मामले को लेकर डीएफओ का बयान आया सामने कहा: मामला संज्ञान में, जांच जारी जांच पूरी होने के बाद मामले की सच्चाई आएगी सामने जो भी दोषी हुआ उसके खिलाफ की जाएगी कार्रवाई झज्जर जिला फॉरेस्ट ऑफिस (डीएफओ) कार्यालय के नजदीक स्थित एक सरकारी भवन में कार्यालय समय के दौरान हुक्का चलने और ताश की बाजी लगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक वीडियो वायरल होने के बाद सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि सरकारी भवन में ऑफिस टाइम के दौरान हुक्का चलने का सिलसिला रहता है। हुक्के के लिए हर सप्ताह उपले (गोसे) मंगाए जाने की भी चर्चा है। करीब सात रुपये प्रति उपले के हिसाब से बोरा भरकर उपले सरकारी भवन में पहुंचाए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सरकारी भवन में ताश की बाजी लगने की भी चर्चा है हुक्के के साथ-साथ सरकारी भवन में ताश खेलने की बात भी सामने आई है। जिला मुख्यालय से सटे सरकारी परिसर में कार्यालय समय के दौरान इस तरह की गतिविधियों की चर्चा और वीडियो वायरल होने के बाद मामला ने तूल पकड़ लिया है। मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि संबंधित सरकारी भवन जिला फॉरेस्ट कार्यालय के आसपास स्थित बताया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि कार्यालय समय में इस तरह की गतिविधियां हो रही थीं, तो संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार कर्मचारियों की नजर इस पर क्यों नहीं पड़ी। वायरल वीडियो के बाद निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहा है कि सरकारी भवन का इस्तेमाल कार्यालयीन कार्यों के बजाय अन्य गतिविधियों के लिए किस स्तर तक हो रहा था। यदि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही गतिविधियां इसी सरकारी परिसर की हैं और कार्यालय समय की हैं, तो इसकी जांच कर जिम्मेदारी तय किए जाने की मांग उठ सकती है। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर सामने आए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर से जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि सरकारी भवन में वास्तव में क्या गतिविधियां चल रही थीं और इसके लिए कौन जिम्मेदार है, जबकि यह स्पष्ट है कि जिस विभाग में सरकारी बिल्डिंग के अंदर हुक्का पीने और ताश की बाजी लगाने का वीडियो वायरल हुआ है उसकी जिम्मेदारी पर्यावरण को सुरक्षित रखने की है। इस मामले में अधिकारी कह रहे हैं कि मामाला संज्ञान में है और जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच पूरी होने के बाद सामने आएगा कि मामले की सच्चाई क्या है। मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

लखनऊ में एंबुलेंस दस्तावेज चेकिंग: 50 हजार जुर्माना, 17 हजार KGMU

Lucknow, Uttar Pradesh:एंकर - लखनऊ में मरीजों की जान बचाने वाली एंबुलेंस को लेकर परिवहन विभाग ने बड़ा अभियान शुरू किया है... RTO की टीम ने अस्पतालों और शहर के अलग-अलग इलाकों में एंबुलेंस की जांच की तो कई चौंकाने वाली कमियाँ सामने आईं... कहीं फिटनेस फेल मिली, कहीं इंश्योरेंस और प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं मिला... सबसे बड़ा खुलासा KGMU की एक एंबुलेंस को लेकर हुआ, जिसकी फिटनेस करीब 10 साल से फेल थी... अब RTO ने ऐसी एंबुलेंसों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है... वी ओ - सड़क पर दौड़ती ये एंबुलेंस मरीज एक मरीज के लिए अस्पताल पहुंचने की उम्मीद होती हैं... लेकिन अगर यही एंबुलेंस फिटनेस और जरूरी दस्तावेजों के बिना सड़क पर दौड़ रही हों तो सवाल मरीजों की सुरक्षा पर उठता है... इसी सवाल का जवाब तलाशने के लिए परिवहन विभाग ने एंबुलेंस के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया... वी ओ - RTO की टीम ने लखनऊ में कुल 16 एंबुलेंस की जांच की... जांच के दौरान 11 एंबुलेंस में दस्तावेजों से जुड़ी खामियां सामने आईं... कई एंबुलेंस में फिटनेस, प्रदूषण प्रमाणपत्र और बीमा जैसे जरूरी दस्तावेजों की स्थिति सही नहीं मिली... वी ओ - सबसे चौंकाने वाला मामला KGMU से जुड़ी एंबुलेंस का सामने आया... जांच में पता चला कि KGMU रजिस्ट्रार के नाम दर्ज एक एंबुलेंस की फिटनेस 2017 से फेल थी... यानी करीब एक दशक से फिटनेस अपडेट नहीं हुई थी... इसके बावजूद एंबुलेंस का इस्तेमाल मरीजों को लाने-ले जाने में किया जा रहा था...इस मामले में परिवहन विभाग ने कार्रवाई करते हुए 17 हजार रुपये का चालान किया है... वी ओ - सिर्फ KGMU ही नहीं...जांच के दौरान चरक हॉस्पिटल, हर्ष अस्पताल की एक एंबुलेंस भी बिना फिटनेस, प्रदूषण प्रमाणपत्र और बीमा के मिली... इसे सीज करने की कार्रवाई की गई... वहीं अन्य एंबुलेंस के दस्तावेजों में कमी मिलने पर चालान किया गया... वी ओ - अलग-अलग क्षेत्रों में कई एंबुलेंस के चालान किए गए और कुल जुर्माना करीब 50 हजार रुपये तक पहुंचा... सबसे ज्यादा 17 हजार रुपये का चालान KGMU से जुड़ी एंबुलेंस का हुआ। बाइट— RTO प्रवर्तन हमने एंबुलेंस की फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की है। जिन वाहनों में कमियां मिली हैं, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top