icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

वैशाली में हत्या के इरादे से युवक पर फायरिंग, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार

Hajipur, Bihar:खबर वैशाली से है जहाँ 2 अक्टूबर को हत्या की नीयत से युवक पर किए गए फायरिंग मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक नाबालिग सहित दो को गिरफ्तार कर लिया है।दरअसल इस घटना सुपारी लेकर अंजाम दिया गया था और अपराधीयो ने पीयूष की हत्या करने के इरादे से उसपर फायरिंग की थी जिसमें तीन गोली पीयूष को लगी थी जिसमें वह घायल हो गया था और अभी भी वह इलाजरत है।इस बारे में सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि पीयूष भी अपराधी चरित्र کا है जो कुछ माह पहले एक व्यक्ति की हत्या करने के इरादे से पटना गया था लेकिन हत्या को अंजाम देने से पहले ही वह हथियार के साथ गिरफ्तार हो गया था और उसी का बदला लेने के लिए ऋषभ ने पीयूष की हत्या के लिए किसी से तीन लाख सुपारी ली थी।गिरफ्तार ऋषभ ने पुलिस को बताया है कि इसी रंजिश के कारण पीयूस के हत्या की योजना बनी थी लेकिन वह बच गया।एसडीपीओ ने बताया कि अभी तक घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार अभी बरामद नहीं हुआ है लेकिन जिसने हथियार मुहैया कराई थी उसके बारे में पता चला है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार ऋषभ और हिरासत में लिया गया नाबालिग ही घटना के वक्त मौजूद था।हालांकि साजिश में कई और लोग शामिल थे जिनके बारे में छानबीन की जा रही है।बता दे कि 2 अक्टूबर को सदर थाना क्षेत्र के बलवा कुंवारी में पीयूस के दोस्तो ने ही उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी जिसमें तीन गोली पीयूष को लगी थी。
0
0
Report

नंदगढ़ के सैनिक का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Jhanj Kalan, Haryana:नंदगढ़ गांव के सैनिक का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। ग्रामीणों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पैतृक नंदगढ़ गांव निवासी सैनिक कृष्ण दलाल का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सैनिक के अंतिम संस्कार के दौरान गांव का माहौल गमगीन रहा। सेना के जवानों ने राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। नंदगढ़ गांव निवासी 38 वर्षीय कृष्ण दलाल भारतीय सेना में तैनात थे और वर्तमान में अमृतसर के तोपखाना केंद्र में अपनी सेवाएं दे रहे थे। कैंसर बीमारी का पता चलने के बाद उनका उपचार चारण मंदिर स्थित कमांड अस्पताल में चल रहा था। शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। परिवार में माता-पिता, पत्नी, एक छोटे भाई और दो बेटों के होने की जानकारी दी गई। छोटा भाई चंडीगढ़ पुलिस में तैनात है। दोनों बेटों की उम्र सात और पाँच वर्ष है। अंतिम संस्कार में हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड के चेयरमैन कैप्टन योगेश बैरागी, नायब तहसीलदार सिराज खान, जिला परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा, जुलाना विधायक विनेश फोगाट के पति सोमबीर राठी सहित जींद आईवीओ टीम के सदस्य मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

अनूपपुर में जर्जर सड़क के खिलाफ जमकर धरना, SECL ने शुरू कराने का भरोसा दिया

Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर जिले के राजनगर क्षेत्र में डोला तिराहे से बिजुरी की ओर जाने वाली जर्जर सड़क को लेकर रविवार को धरना प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सड़क निर्माण में देरी और निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान सड़क पर आवागमन पूरी तरह बंद रहा। SECL प्रबंधन के जल्द काम शुरू कराने के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क के बीच में बैठकर धरना दिया, जिसके चलते डोला तिराहे से बिजुरी मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद हो गया। यह सड़क राजनगर और डोला क्षेत्र के साथ करीब 10 से 15 ग्राम पंचायतों को बिजुरी रेलवे स्टेशन एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि SECL द्वारा कई महीने पहले सड़क निर्माण की प्रक्रिया पूरी कर ठेकेदार को कार्य सौंप दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य में लगातार देरी हो रही है। वहीं, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सड़क निर्माण कार्य में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप भी लगाए। मामले की जानकारी मिलने पर SECL प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से चर्चा की। प्रबंधन की ओर से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने और ठेकेदार को आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया गया। आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

5 लाख इनामी शूटर अरमान यूपी जेल से रवाना; एनकाउंटर का डर जारी

Gaya, Bihar:उमेश पाल हत्याकांड का 5 लाख का इनामी शूटर अरमान गया जेल से यूपी रवाना, परिजनों को एनकाउंटर का डर प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड में पांच लाख रुपये के इनामी आरोपित मोहम्मद अरमान को गया सेंट्रल जेल से यूपी पुलिस अपने साथ ले गई। अरमान को ले जाने की जानकारी मिलते ही उसके पिता, मां, भाई समेत बड़ी संख्या में परिजन गया सेंट्रल जेल पहुंच गए। परिजनों ने यूपी पुलिस पर अरमान के एनकाउंटर की आशंका जताते हुए सरकार से उसकी सुरक्षा की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि अरमान को जो भी सजा मिले, वह न्यायालय के माध्यम से मिले。 अरमान की मां ने कहा कि उनके बेटे की शादी इलाहाबाद में हुई थी। शादी के बाद वह वहीं रहकर काम करने लगा था। इसी दौरान वह गलत संगत में पड़ गया और एक गंभीर आपराधिक मामले में फंस गया। मां का कहना है कि उनका बेटा अपराधी नहीं है और परिवार को उसकी सुरक्षा को लेकर डर सता रहा है। उन्होंने आशंका जतायी कि कहीं यूपी पुलिस उनके बेटे का एनकाउंटर न कर दे। परिवार की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और कानून के मुताबिक ही कार्रवाई की जाए。 अरमान के भाई ने आरोप लगाया कि परिवार को जानकारी दिए बिना यूपी पुलिस उनके बड़े भाई को अपने साथ लेकर चली गई। उन्होंने कहा कि हम लोगों को डर है कि कहीं यूपी पुलिस अरमान का एनकाउंटर न कर दे। भाई ने भी यही मांग दोहरायी कि अगर अरमान दोषी है तो न्यायालय उसे सजा दे। परिवार को कानून की प्रक्रिया पर भरोसा है, लेकिन एनकाउंटर की आशंका से वे चिंतित हैं। मोहम्मद अरमान मूल रूप से गया के कठोकर तालाब मोहल्ले का रहने वाला बताया जाता है। प्रयागराज पुलिस की टीम ने 30 सितंबर को गया सेंट्रल जेल पहुंचकर उसकी पहचान प्रक्रिया पूरी की थी। इसके बाद एक अक्टूबर को उसे ट्रांजिट रिमांड पर उत्तर प्रदेश ले जाने के लिए गया कोर्ट में आवेदन दिया गया था। अदालत की अनुमति के बाद प्रयागराज पुलिस ने अरमान को अपने साथ ले लिया। अब उसे प्रयागराज ले जाकर उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

शाहजहांपुर: लैब टेक्नीशियन संघ के चुनाव में जयपाल सिंह जिलाध्यक्ष व रामू नायक बने महामंत्री

SHIV KUMARSHIV KUMARFollow11m ago
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में आज उत्तर प्रदेश लैब टेक्नीशियन संघ का एक महत्वपूर्ण जिला सम्मेलन संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर मंथन के साथ-साथ नई कार्यकारिणी का चुनाव भी कराया गया। वहीं, मंच से कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर बड़े आंदोलन की हुंकार भरी गई।सम्मेलन के दौरान हुए संगठनात्मक चुनाव में पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें जयपाल सिंह को निर्विरोध जिलाध्यक्ष और रामू नायक को जिला महामंत्री चुना गया। नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश पटेल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन को एकजुट रखने का संदेश दिया। मंच को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि संघ अपनी प्रमुख मांगों—खासकर पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली, वेतन विसंगतियों को दूर करने और पदनाम संशोधन को लेकर अब आर-पार के मूड में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन मांगों को लेकर जल्द ही एक व्यापक आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है, जिसके लिए सभी लैब टेक्नीशियन कर्मचारियों को कमर कसकर तैयार रहने का आह्वान किया गया है।
0
0
Report

अरनिया सेक्टर में सुरक्षा एजेंसियों ने पाक से संबंध के शक पर युवक हिरासत

Forbesganj, Bihar:जम्मू के अरनिया सेक्टर में सुरक्षा एजेंसियों ने अररिया जिले के सौरगांव के एक युवक को पाकिस्तान से कनेक्शन होने के आरोप में पूछताछ के लिए हिरासत में लेने का मामला सामने आया है। सौरगांव के रहने वाले डोंक सदा 15 दिन पहले ही जम्मू में मजदूरी करने गया जहां सुरक्षा एजेंसियों को उसके मोबाइल में 12 पाकिस्तानी नंबर सेव मिले हैं। सुरक्षा एजेंसियों को उसके मोबाइल से vpn भी इस्तेमाल होने की जानकारी मिली है। हिरासत में लिये गए युवक को गांव के ढंग का मकान तक नहीं है और उसके माता पिता एक छोटा सा दुकान चलाते हैं। गांव के मुखिया और पर के मुताबिक डोंक सदा पूरी तरह अनपढ़ है और धान कटनी के लिए जम्मू गया था लेकिन वहां क्या हुआ इसकी पूरी जानकारी फिलहाल किसी के पास नहीं है。
0
0
Report
Advertisement

कटिहार हत्याकांड: मुख्य अभियुक्त नंदन यादव गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस बरामद

Katihar, Bihar:कटिहार में हत्याकांड अपडेट: नंदन यादव हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार। कटिहार पुलिस एवं STF की संयुक्त कार्रवाई में घटना में प्रयुक्त पिस्टल एवं 03 जिंदा कारतूस बरामद। पोठिया थाना कांड सं0 239/26 के प्राथमिक दर्ज की थी। भूमि विवाद को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस द्वारा अग्रतर कारवाई जारी। 15 सितंबर की देर रात करीब 10 बजे नंदन यादव खाना पीना खा-पीकर घर के आगे बने मचान पर रोज की तरह सोने गया था, गोलीमार हत्या कर दी गई थी। एसपी, कटिहार के निर्देश पर एसडीपीओ 02 के नेतृत्व में थानाध्यक्ष पोठिया एवं STF के साथ एक विशेष छापेमारी टीम का गठन हुआ था।
0
0
Report

धान खरीद में देरी, नमी कटौती से किसान परेशान; Hooda का दौरा चर्चित

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के थानेसर न्यू अनाज मंडी में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मंडी का किया दौरा धान खरीद में अव्यवस्थाओं को लेकर किसानों में रोष, एमएसपी और लिफ्टिंग पर उठाए सवाल हरियाणा की अनाज मंडियों में धान खरीद को लेकर किसानों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। कहीं धान की खरीद में देरी तो कहीं लिफ्टिंग की धीमी रफ्तार किसानों के लिए मुसीबत बनी हुई है। किसानों का आरोप है कि उन्हें न तो न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी का पूरा लाभ मिल रहा है और न ही मंडियों में उनकी फसल का समय पर उठान हो रहा है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि परेशान होकर एक किसान द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने की बात भी सामने आई है। किसानों ने सरकार की खरीद व्यवस्था, पोर्टल वेरिफिकेशन, कैपिंग और नमी के नाम पर कटौती को लेकर नाराजगी जाहिर की है।
0
0
Report

मंडला: तेंदूपत्ता बोनस सहित 84 वन समितियों के लाभांश वितरित, CM ने कांग्रेस पर निशाना

Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - तेंदूपत्ता बोनस ओर वन समितियों को कास्ठ लाभांश वितरण करने मण्डला पहुंचे प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने जहां 9 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36 करोड़ 17 लाख की बोनस राशि वितरित की, तो 84 वन समितियों को 26 करोड़ 56 लाख का कास्ठ लाभांश वितरित किया जिनमें जबलपुर, डिंडोरी, सिवनी, बालाघाट ओर मण्डला के हितग्राही शामिल थे वहीं मण्डला जिले के करीब 74 कार्यों जिनकी लागत 479 करोड़ का भूमि पूजन ओर लोकार्पण किया. सीएम ने इस दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. सीएम ने कहा कांग्रेस के शासनकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रदेश की आर्थिक स्थिति बदहाल थी. कांग्रेसियों ने प्रदेश की जनता के बजाय अपने घर भरे, अट्टालिकाएं बनाई जबकि हमने प्रदेश की बेहतरी के लिए काम किया. सीएम ने इस मौके पर कुछेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की जिसमे पर्यटन को बढ़ावा देने एक टाइगर सफारी, जू बनाने की बात कही और मण्डला जिले में पहले की तरह स्थापित पान उद्योग फिर बढ़ावा देने की घोषणा की.
0
0
Report
Advertisement

IIT दिल्ली PhD स्कॉलर मौत: किशनगढ़ थाने में FIR, CCTV से अकेलापन पुष्टि

Noida, Uttar Pradesh:IIT दिल्ली के PhD स्कॉलर की मौत के मामले में FIR\nIIT दिल्ली के PhD स्कॉलर की मौत के मामले में थाना किशनगढ़ पुलिस ने FIR दर्ज की है।\n\nपुलिस ने 4 अक्टूबर 2026 को FIR नंबर 243/2026, BNS की धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया।\n\nस्कॉलर 18 अगस्त को मुनिरका गांव स्थित अपने किराए के मकान में बेहोशी और घायल हालत में मिले थे।\n\nघर का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे पड़ोसियों ने तोड़कर खोला था।\n\nपुलिस ने उन्हें तुरंत AIIMS ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां 45 दिन से ज्यादा समय तक उनका इलाज चला।\n\nइलाज के दौरान 3 अक्टूबर को AIIMS में उनकी मौत हो गई।\n\nपुलिस के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर और IIT दिल्ली के सुरक्षा अधिकारी की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई है।\n\nपुलिस ने साफ किया है कि घटना IIT दिल्ली कैंपस में नहीं हुई थी।\n\nमामले की कार्रवाई के दौरान परिवार या गवाहों ने किसी व्यक्ति पर शक या आरोप नहीं लगाया।\n\nपुलिस के मुताबिक, घटना के समय स्कॉलर घर में अकेले थे, इसकी पुष्टि मकान के बाहर लगे CCTV फुटेज से भी हुई है।
0
0
Report

मुख्यमंत्री मोहन यादव हरसूद में रानी दुर्गावती जन्मोत्सव के साथ सेवा संकल्प अभियान का वितरण करेंगे

Khandwa, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल हरसूद आएंगे रानी दुर्गावती के जन्मोत्सव और सेवा संकल्प अभियान संबंधी कार्यक्रम में होंगे शामिल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 अक्टूबर को खण्डवा आएंगे। वह हरसूद में रानी दुर्गावती के जन्मदिवस पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे。 मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दोपहर 12:30 बजे छनेरा हरसूद आएंगे। यहां देशभर में फैले गोंड राजवंशों के 52 राजघराने के वंशजो के साथ शोभायात्रा में शामिल होंगे और उनका सम्मान करेंगे。 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत तेंदूपत्ता बोनस एवं काष्ठ लाभांश राशि का वितरण, स्कूटी वितरण एवं अन्य हितग्राहीमूलक योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ वितरण किया जायेगा। मुख्यमंत्री यहां कुछ विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी करेंगे। कार्यक्रम में भारत सरकार के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री दुर्गादास उईके भी उपस्थित रहेंगे。
0
0
Report

चंद्रपुर में 'जय औरत' के नारों के साथ आंदोलन, रेप कल्चर के खिलाफ कड़े कानून की मांग

Chandrapur, Maharashtra:टायटल:--- चंद्रपुरात 'जय औरत' चा नारा देत जेन झी द्वारे आंदोलन, रेप कल्चर विरोधात कडक कायदे करण्याची मागणी, पितृसत्ताक पद्धती दूर सारत पुरुष आणि महिलांना समान न्याय देण्यासाठी मागणी. अँकर:-- चंद्रपुरात 'जय औरत' चा नारा देत जेन झी द्वारे आंदोलन करण्यात आले. रेप कल्चर विरोधात कडक कायदे करण्याची मागणी यावेळी करण्यात आली. पितृसत्ताक पद्धती दूर सारत पुरुष आणि महिलांना समान न्याय देण्याची मागणी पुढे रेटण्यात आली. आता जेम झी लिंगभेदासंदर्भात अन्याय सहन करणार नाहीत असे सांगत चंद्रपुरात कम्युनिटी चंद्रपूर इंस्टाग्राम समूहाने स्थानिक रामाळा तलाव परिसरात आंदोलन केले. विशेषतः महिलांवरील अत्याचाराबाबत समूहाने जनजागृती केली.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top