icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राहुल गांधी से प्रेरित होकर कई नेता कांग्रेस में शामिल, स्वामी प्रसाद मौर्य भी साथ

Noida, Uttar Pradesh:पूरे देश में एक डर का माहौल है बीजेपी नफरत की राजनीति करती है राम के नाम पर सत्ता में आए...लेकिन मंदिर का चढावा चोरी कर लिया... कल 11 मेट्रो गेट बंद कर दिए गए आज पूरे देश में आशा की एक ही उम्मीद हैं- राहुल गांधी आज राहुल गांधी जी से प्रेरणा लेकर कई नेता कॉंग्रेस पार्टी join कर रहे हैं... बहराइच से Hazi Rihan खान समेत कई अन्य नेता आज कॉंग्रेस में शामिल हो रहे हैं.. Swami Prasad Maurya 2027 के विधानसभा में हमारे साथ चलेंगे.. चुनाव में अभी वक्त है राहुल जी से प्रभावित हैं स्वामी प्रसाद मौर्य...आज उनसे मुलाकात हुई है...वो हमारे साथ चलेंगे
0
0
Report

खैरथल-तिजारा में नया जिला परिवहन कार्यालय खुले, ड्राइविंग लाइसेंस आसान

Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले के लोगों के लिए राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत जिला परिवहन कार्यालय खोले जाने की घोषणा अब धरातल पर उतर गई है। आज खैरथल में जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया, पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव, खैरथल नगर परिषद सभापति विक्की चौधरी और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यालय के शुरू होने के साथ ही जिलेवासियों को ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीयन समेत अन्य परिवहन संबंधी कार्यों के लिए अब लोगों को दूसरे स्थानों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, कार्यालय शुरू होने के बाद जिलेवासियों को परिवहन संबंधी कार्यों में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। वही इस कार्यालय के उद्घाटन के बाद अब खैरथल तिजारा जिले में दो परिवहन कार्यालय हो गए जिसने कई वर्षों से भिवाड़ी में भी परिवहन कार्यालय मौजूद है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

वैशाली से सारण बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री रवाना, प्रशासन की मानवीय मदद

Hajipur, Bihar:बाढ़ की त्रासदी झेल रहे सारण के प्रभावित परिवारों के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने राहत का बड़ा कदम उठाया है। वैशाली से राहत सामग्रियों से भरे पांच ट्रकों को सारण के लिए रवाना किया गया है। जिला प्रशासन की ओर से 11 हजार पॉलीथीन शीट और 1,348 ड्राई राशन पैकेट भेजे गए हैं। इन सामग्रियों का वितरण सारण के मकेर समेत दूसरे बाढ़ प्रभावित इलाकों में किया जाएगा। डीएम वर्षा सिंह ने साफ कहा है कि आपदा की घड़ी में प्रभावित परिवारों तक हर संभव सहायता पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।जहां वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की मिसाल पेश करते हुए सारण के बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राहत सामग्री रवाना की।एक-दो नहीं... पूरे पांच ट्रकों में राहत सामग्री लोड कर सारण भेजी गई है। इनमें 11 हजार पॉलीथीन शीट और 1,348 ड्राई राशन पैकेट हैं। बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए ये राहत सामग्री बेहद अहम है। पॉलीथीन शीट से प्रभावित लोगों को अस्थायी आश्रय और घरेलू सामान को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। वहीं ड्राई राशन पैकेट से तत्काल खाद्य जरूरतों को पूरा करने में सहयोग मिलेगा। सारण के मकेर प्रखंड समेत अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में इन सामग्रियों का वितरण कराया जाएगा। वैशाली की डीएम वर्षा सिंह ने राहत सामग्री को रवाना करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि सामग्री को निर्धारित माध्यम से जल्द से जल्द प्रभावित परिवारों तक पहुंचाया जाए। प्रशासन का कहना है कि अपने जिले में राहत और बचाव अभियान के साथ-साथ जरूरत के मुताबिक दूसरे प्रभावित जिलों को भी मानवीय आधार पर मदद दी जा रही है। यानी बाढ़ की इस मुश्किल घड़ी में वैशाली से सारण तक पहुंच रही है राहत... और प्रशासन का फोकस है कि मदद सिर्फ कागजों तक नहीं, बल्कि सीधे प्रभावित परिवारों तक पहुंचे। बाईट ---वर्षा सिंह डीएम वैशाली
0
0
Report
Advertisement

शाजापुर के दो ग्राम पंचायत उपचुनाव के रिजल्ट शांतिपूर्ण ढंग से घोषित

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जनपद पंचायत के अंतर्गत दो ग्राम पंचायतों में हुए उपचुनाव की वोटिंग प्रक्रिया मात्र एक घंटे में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद हुई मतगणना में पनवाड़ी और पतोली ग्राम पंचायत के चुनाव परिणाम सामने आ चुके हैं। पनवाड़ी ग्राम पंचायत: पनवाड़ी में त्रिकोणीय और कड़े मुकाबले के बीच मंजुलता पाटीदार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। मंजुलता पाटीदार को कुल 1,416 वोट मिले, जबकि उनकी निकटতম प्रतिद्वंद्वी सीमा बालकृष्ण को 1,179 वोट प्राप्त हुए। इस तरह मंजुलता पाटीदार ने 237 वोटों के अंतर से विजय हासिल की। चुनाव में तीसरे स्थान पर रहीं निर्मला हाड़ा पाटीदार को 561 वोट मिले, वहीं 22 मतदाताओं ने नोटा (NOTA) का विकल्प चुना। पतोली ग्राम पंचायत: पतोली ग्राम पंचायत में मुकाबला बेहद रोचक रहा, जहाँ दिलीप चावड़ा (राजपूत) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को पछाड़कर जीत हासिल की। दिलीप चावड़ा को कुल 636 वोट मिले, जबकि महेंद्र को 570 वोट प्राप्त हुए। इस सीधे मुकाबले में दिलीप चावड़ा ने 66 वोटों के अंतर से जीत کا پرچم लहराया। पतोली में 19 वोट नोटा खाते में गए। मतदान प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और दोनों ही पंचायतों में शांतिपूर्ण माहौल में वोट डाले गए व परिणाम घोषित किए गए。
0
0
Report

RAS अधिकारियों के तबादले: जयपुर समेत कई जिलों में बड़ा बदलाव

Jaipur, Rajasthan:deepak goyal big जयपुर-15 RAS अधिकारियों का तबादला नरेन्द्र पाल सिंह-अतिरिक्त जिला कलेक्टर, जैसलमेर。 अनिल कुमार पूनिया-रजिस्ट्रार, गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा。 सुरेश चौधरी-उपायुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर。 अवि गर्ग-रजिस्ट्रार, जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय,जयपुर。 सुरेंद्र प्रसाद-उपखंड अधिकारी, नारायणपुर。 सुनील शर्मा-I को शासन उप सचिव, सहायता विभाग, जयपुर。 दिनेश शर्मा-उपखण्ड अधिकारी , शाहाबाद (बारां) लागूया。 रवि कुमार-सहायक निदेशक, लोक सेवाएं, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग, करौली。 शिव राज मीणा को उपखण्ड अधिकारी, सवाईमाधोपुर लगाया。
0
0
Report

कनाडा में रंगदारी के आरोप: भारतीय मूल के कारोबारियों पर हमला, 5 गिरफ्तार

New Delhi, Delhi:कनाडा में भारतीय मूल के कारोबारियों से रंगदारी का बड़ा खेल, एक भारतीय समेत 5 गिरफ्तातारRCMP ने एक भारतीय नागरिक समेत भारतीय मूल के चार कनाडाई नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों पर रंगदारी, फायरिंग, आगजनी और विस्फोटक पदार्थ के इस्तेमाल जैसे गंभीर आरोप हैं। RCMP के मुताबिक इस मामले की जांच पिछले साल जून में शुरू हुई थी। जांच तब अपने हाथ में ली गई जब भारतीय मूल के कई कारोबारियों को रंगदारी के लिए धमकियां मिलने लगीं। इसी जांच के दौरान एक ऑटो डीलरशिप के सह-मालिकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। कारोबारियों ने बताया कि उनसे बड़ी रकम की रंगदारी मांगी गई थी। मामला सिर्फ धमकियों तक सीमित नहीं रहा। पुलिस के मुताबिक कारोबारियों की Surrey और Langley स्थित डीलरशिप पर दो बार निशाना बनाकर हमला किया गया। एक जगह आगजनी की गई और दूसरी घटना में गोलीबारी की गई। RCMP ने कहा कि इन घटनाओं से साफ है कि रंगदारी के पीछे जुड़े लोगों ने धमकी को हिंसा में बदला था। इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में Saket Singla एक भारतीय नागरिक है। उस पर रंगदारी मांगने, फायरिंग करने, दो मामलों में आग या विस्फोट के जरिए संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और संपत्ति को नष्ट करने या नुकसान पहुंचाने की नीयत से विस्फोटक पदार्थ फेंकने के आरोप हैं। RCMP के मुताबिक Singla को 1 अक्टूबर 2026 को Toronto पहुंचने पर गिरफ्तार किया गया। वह फिलहाल पुलिस हिरासत में है। इसके अलावा 24 साल के Sahil, जो Surrey का रहने वाला है, पर रंगदारी, आग या विस्फोट के जरिए संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और प्रतिबंधित हथियार को अवैध तरीके से ट्रांसफर करने के दो आरोप लगाए गए हैं। 24 साल के Simranjeet Singh, निवासी Surrey, पर रंगदारी के साथ-साथ किसी जगह या व्यक्ति की तरफ लापरवाही से फायरिंग करने के दो मामले, आगजनी के दो मामले और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की नीयत से विस्फोटक पदार्थ फेंकने का आरोप है। RCMP के मुताबिक बाकी आरोपियों को Surrey से गिरफ्तार किया गया और सभी हिरासत में हैं। ये गिरफ्तारियां RCMP के Project E-PURSUANCE के तहत की गईं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार हथियार, बड़ी मात्रा में गोला-बारूद और मैगजीन बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने कुछ नशीले पदार्थ भी जब्त किए हैं, जिनमें संदिग्ध फेंटेनाइल, कोकीन और अफीम शामिल हैं। जांच एजेंसियां इस पूरे मामले को कनाडा में रंगदारी और संगठित अपराध से जुड़े नेटवर्क के नजरिए से देख रही हैं। कनाडा की Canada Border Services Agency यानी CBSA ने भी पिछले महीने बताया था कि 3 सितंबर 2026 तक 188 ऐसे लोगों के खिलाफ removal orders जारी किए गए हैं, जिनके कथित तौर पर भारतीय गैंगस्टरों से संबंध बताए गए हैं। इनमें ज्यादातर भारतीय नागरिक हैं। CBSA के मुताबिक इन 188 लोगों में से 111 लोगों को कनाडा से हटाया जा चुका है। CBSA ने हाल की चार अलग-अलग कार्रवाइयों का भी जिक्र किया है। इनमें Palwinder Singh नाम के एक विदेशी नागरिक को 2025 में रंगदारी से जुड़े एक शूटिंग मामले से जोड़ा गया था। Immigration and Refugee Board ने उसे ऐसी आपराधिक संगठन की सदस्यता के आधार पर कनाडा में inadmissible माना, जो रंगदारी से जुड़ी हिंसा में शामिल था। इसके बाद उसे कनाडा से hटा दिया गया। इसी तरह Jasmer Singh को कनाडा में forcible confinement के मामले में दोषी ठहराया गया था। उसे गंभीर आपराधिकता के आधार पर inadmissible पाया गया और deportation order के बाद कनाडा से बाहर भेज दिया गया। Amitoz Bajwa को भी ऐसे संगठन की सदस्यता के आधार पर कनाडा में inadmissible पाया गया, जिसके बारे में अधिकारियों ने कहा कि वह लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल था। उसका नाम हथियारों से जुड़ी गतिविधियों और रंगदारी से जुड़े शूटिंग मामले से भी जोड़ा गया था। उसे भी कनाडा से हटा दिया गया। Sahibjot Singh को भी ऐसे संगठन से जुड़े होने के आधार पर inadmissible पाया गया। CBSA के मुताबिक उसने खुद ऐसे अपराध करने की बात स्वीकार की थी, जो उस संगठन की आपराधिक गतिविधियों का हिस्सा थे। इसके बाद उसे भी कनाडा से बाहर भेज दिया गया। इन मामलों से यह सामने आता है कि कनाडा की जांच और इमिग्रेशन एजेंसियां रंगदारी, हथियारों, आगजनी, गोलीबारी और संगठित आपराधिक नेटवर्क से जुड़े मामलों में कार्रवाई तेज कर रही हैं। RCMP की ताजा कार्रवाई में एक भारतीय नागरिक समेत पांच गिरफ्तारियां और हथियारों व संदिग्ध ड्रग्स की बरामदगी हुई है, जबकि CBSA की कार्रवाई में कथित आपराधिक नेटवर्क से जुड़े विदेशी नागरिकों के खिलाफ removal और deportation की प्रक्रिया अपनाई गई है.
0
0
Report
Advertisement

आगर मंडी में भुगतान नहीं मिलने पर किसानों ने चक्काजाम किया

Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा की कृषि उपज मंडी में आज फसल का भुगतान नहीं मिलने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। नीलामी के बाद नगद भुगतान नहीं होने से नाराज किसानों ने पहले मंडी का मेन गेट बंद किया और जमकर नारेबाजी की। इसके बाद किसान छावनी नाका चौराहे पर पहुंच गए और चक्काजाम कर दिया। आगर कृषि उपज मंडी में फसल बेचने के बाद भुगतान को लेकर किसानों और व्यापारियों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। किसानों का आरोप है कि वे भारी भाड़ा खर्च कर अपनी उपज मंडी लेकर आते हैं, लेकिन नीलामी के बाद उन्हें नगद भुगतान नहीं किया जा रहा। इसके बजाय चेक या आरटीजीएस के जरिए भुगतान की बात कही जा रही है। इसी बात से नाराज किसानों ने मंडी का मुख्य गेट बंद कर दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में किसान नारेबाजी करते हुए छावनी नाका चौराहे पर पहुंचे और सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के कारण इंदौर-कोटा नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ और वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। एसडीएम कमल मंडलोई ने किसानों से बातचीत कर उन्हें समझाइश दी। प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि बैंकों में उपलब्ध कैश के आधार पर किसानों को तत्काल नगद भुगतान कराने की व्यवस्था की जाएगी। आश्वासन के बाद किसानों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया।
0
0
Report

हनुमानगढ़ में 16 अक्टूबर तक चलेगा सही खान-पान, स्वस्थ राजस्थान अभियान

Hanumangarh, Rajasthan:सही खान-पान, स्वस्थ राजस्थान अभियान शुरू, जंक फूड से दूरी का संदेश: हनुमानगढ़ में 16 अक्टूबर तक चलेगा, बच्चों को पौष्टिक खाने के प्रति जागरूक करेंगे हनुमानगढ़ में 'सही खान-पान, स्वस्थ राजस्थान' अभियान शनिवार से शुरू हुआ, जो 16 अक्टूबर तक चलेगा। इसका मकसद लोगों को सुरक्षित व पौष्टिक खाने के प्रति जागरूक करना है। चिकित्सा विभाग जिले में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा। अभियान की शुरुआत जंक्शन के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय से हुई। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा की मौजूदगी में खाद्य सुरक्षा दल ने छात्राओं को पौष्टिक खाने व पैकेटबंद फूड से बचने की सलाह दी। सीएमएचओ ने मिड-डे मील की भी जांच की। डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि 'ईट राइट स्कूल्स' अभियान जिला कलेक्टर के नेतृत्व में चल रहा है। छात्राओं को फूड लेबल पढ़ने, हेल्दी टिफिन बनाने व हाथ धोने की जानकारी दी गई। एक छात्रा को 'ईट राइट स्कूल' की ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया गया। अभियान का मुख्य लक्ष्य बच्चों को स्वस्थ भोजन के प्रति जागरूक करना है। उप प्रधानाचार्य ओमप्रकाश नांदेवाल ने जंक फूड से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं पर चिंता जताई।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top