Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Betul460001

बैतूल में सब्जी बागान से 8 फीट लंबा अजगर किया गया रेस्क्यू

Oct 03, 2024 01:02:23
Nayegaon, Madhya Pradesh

बैतूल के सोनाघाटी इलाके में दीपांशु चौधरी के सब्जी बागान में 8 फीट लंबा विशालकाय अजगर छिपा मिला, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने स्नेक कैचर विशाल विश्वकर्मा को बुलाया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर अजगर को रेस्क्यू किया। बताया गया कि अजगर मुर्गियों का शिकार करने के लिए बागान में छिपा हुआ था। स्नेक कैचर ने इसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HKHARI KISHOR SAH
Mar 22, 2026 04:17:06
New Delhi, Delhi:नवरात्र के चौथे दिन कालका जी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नवरात्र के चौथे दिन कल्काजी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है.आज नवरात्र का चौथा दिन है और चौथे दिन मां कुशमंडा की पूजा की जाती है इसी करी में आज दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ माता कालका के दर्शन करने के लिए पहुंच रही जहां भक्त सुबह से ही माता कालका के दर्शन करने के लिए लाइनों में लगे हैं और दर्शन कर रहे हैं इस दौरान बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान मंदिर के चारों तरफ तैनात दिखाई दिए साथ ही मंदिर के वॉलिंटियर्स भी श्रद्धालुओं के सुरक्षा के लिए तैनात दिखाई दिए. श्रद्धालु माता कालका की जय जयकार करते दिखाई दिए。
0
comment0
Report
DKDAVESH KUMAR
Mar 22, 2026 04:16:52
New Delhi, Delhi:दिल्ली में रोजाना लगभग 7,000 मीट्रिक टन C&D मलबा निकलता है,लेकिन फिलहाल केवल 5,000 मीट्रिक टन मलबे को ही प्रोसेस करने की क्षमता है। यानी की 2 हजार टन का मलबा प्रोसेस नहीं हो पा रहा है, कई बार इस कमी की वजह से राजधानी भर में जगह-जगह मलबा जमा हो जाता है, जिससे वायु प्रदूषण बढ़ता है। केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद से मलबे को हटाने के अभियान भी तेज कर दिए गए हैं। 15 दिनों के अंदर एक लाख मीट्रिक टन मलबा हटाने का लक्ष्य रखा गया था। 12 दिनों में ही लगभग 80,000 मीट्रिक टन मलबा हटाया जा चुका है और उसे प्रोसेसिंग प्लांट में भेज दिया गया है।' दिल्ली में अभी चार C&D (निर्माण और तोड़फोड़) कचरा प्लांट चालू हैं, इनमें बक्करवाला की क्षमता 1,000 MT, बुराड़ी की 2,000 MT, रानीखेड़ा की 1,000 MT और शास्त्री पार्क की 1,000 MT है。
0
comment0
Report
VKVIKRANT KUMAR
Mar 22, 2026 04:16:44
Patna, Bihar:पटना सिटी आलमगंज थाना क्षेत्र के मार्केट गली, मिसका टोली रोड में रविवार कि देर रात को ईद के दिन एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रहने वाली 24 वर्षीय जेबा खातून की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। परिजनों ने हत्या का आरोप उसके पति सोनू यादव (पूर्व नाम मोहम्मद सोनू) पर लगाया है। परिजनों के अनुसार, सोनू पहले मुस्लिम समुदाय से था और दिल्ली में काम करते हुए आधार कार्ड में अपना नाम बदलकर ‘सोनू यादव’ कर लिया था। इसके बाद उसने जेबा खातून से निकाह किया और दोनों के दो बच्चे भी हैं। परिजनों का आरोप है कि दंपति के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था। जेबा खातून के भाई ने बताया कि आज हमें सूचना मिली कि मेरी बहन की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। हमें पूरा शक है कि हत्या सोनू ने ही की है। जेबा खातून के परिवार ने यह भी सवाल उठाया है कि एक मुस्लिम युवक ने नाम बदलकर हिंदू नाम से आधार कार्ड कैसे बनावा लिया? और वह लंबे समय से उसी पहचान के साथ कैसे रह रहा था? परिवार का कहना है कि यह मामला भी जांच का विषय है. घटना की सूचना मिलते ही आलमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की हत्या की सूचना मिली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि घटना कैसे हुई। ईद की खुशियों के बीच जेबा खातून की हत्या से इलाके में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे कहते हैं कि ईद के दिन बहन की लाश मिली इससे बड़ा दुख क्या हो सकता है?
0
comment0
Report
YSYeswent Sinha
Mar 22, 2026 04:16:33
Nawada, Bihar:नवादा में अचानक बदला मौसम का मिजाज, सुबह से ठंड और कुहासा, लोग गर्म कपड़े पहने दिखे। नवादा में अचानक आज मौसम का मिजाज बदल गया है आज सुबह सभी कुहासा छाया हुआ है कुहासा के कारण गाड़ियों की लाइट दिन में जल गई, विजिबिलिटी कम रहने कारण ट्रेन की रफ्तार कम हो गईं। तापमान में भी काफी गिरावट आई। लोग सुबह से ही ठंड महसूस कर रहे थे लोगों के ऊपर गर्म कपड़े एक बार फिर से देखे गए। सुबह से ही जिले के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान विजिबिलिटी भी काफी कम देखने को मिली। हालांकि सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को मौसम में काफी परेशान किया मगर इस दौरान लोगों ने मौसम का भी जमकर लुफ्त उठाया। मार्च महीने में मैदानी इलाका हिल स्टेशन में तब्दील दिखा。
0
comment0
Report
SDSuresh Diwakar
Mar 22, 2026 04:16:22
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में जेई ने वीडियो कॉल करने के बाद आत्महत्या, शाहबाद के किराए के मकान में फांसी लगाकर दी जान, पारिवारिक विवाद की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी, रामपुर से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है कि एक जेई ने परिवार को वीडियो कॉल किया था, कॉल के दौरान परिजनों को अनहोनी का अंदेशा हुआ, उन्होंने सूचना दी, बिजली विभाग के कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंचे, काफी मशक्कत के बाद दरवाजा खोला गया, जहां जेई का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है, जानकारी के अनुसार प्राथमिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है, हालाँकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Mar 22, 2026 04:04:15
Jaspur, Uttarakhand:बे मौसम बारिश से गेंहू ओर सरसो की फसल को भारी नुकसान आम आदमी का जीना तो मुहाल किया ही वही गेंहू ओर सरसो की फसल पर भी बारिश की भारी मार पडी है ! किसानो को उम्मीद थी कि इस बार गेंहू ओर सरसो का अच्छा उत्पादन होगा लेकिन बारिश के कहर ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया किसानो के सामने मुनाफा कमाना तो दूर अब लागत वसूलने का संकट खडा हो गया है जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर में गेंहू ओर सरसो की फसल बे मौसम बारिश की भेंट चढ़ गई है कुछ दिन पहले आई आंधी से जहाँ गेंहू की फसल गिर गई थी तो अब सरसो की फसल की कटाई शुरू हो गई थी लेकिन बीते रोज ओर रात हुई बारिश ने गेंहू ओर सरसो की फसल को भारी नुकसान पहुँचाया है किसानों की माने तो इस समय फसल पककर तैयार है सरसो की फसल की कटाई हो रही है ओर गेंहू की फसल गिर जाने से ओर अब बारिश होने से फसल को 50 प्रतिशत नुकसान हुआ है उन्होंने सरकार से मांग की है कि किसानों की तरफ भी ध्यान दिया जाए और नुकसान हुई फसल का मुआवजा दिया जाए रामलाल ( किसान )
809
comment0
Report
RJRahul Joshi
Mar 22, 2026 04:02:34
854
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 22, 2026 04:02:21
Chittorgarh, Rajasthan:#बेगूं, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं नगर में गणगौर पर्व के तहत अति प्राचीन चारभुजा नाथ मंदिर से गणगौर और इशर जी की शाही सवारी बड़े धूमधाम से निकाली गई। शाही सवारी बैंड-बाजों की धुन के साथ नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई नगर पालिका के नेहरू गार्डन पहुंची, जहां जनप्रतिनिधियों द्वारा पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान नगर पालिका की निवर्तमान अध्यक्षा रंजना लाड, पूर्व अध्यक्षा पूजा सोनी, नगर मंडल अध्यक्षा विदुषी बिल्लू और पूर्व पार्षद मीनाक्षी दिवाकर मौजूद रहीं। नेहरू गार्डन में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी तथा अंतिम दिन विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ पारितोषिक वितरित करेंगे।
817
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 22, 2026 04:02:10
901
comment0
Report
ADASHISH DWIVEDI
Mar 22, 2026 04:01:41
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना पाली और पचदेवरा की संयुक्त पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में नकदी, कार, चोरी का तेल और अवैध असलहा बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए शातिर बदमाश के खिलाफ विभिन्न जनपदों में 40 से अधिक मामले दर्ज हैं। जनपद में अपराध की रोकथाम और चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। आज 22 मार्च रात में थाना पाली और पचदेवरा की संयुक्त टीम गाईयाई चौराहे के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुड़रामऊ की तरफ से आती एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को जब रोकने का इशारा किया गया, तो कार सवार ने भागने की कोशिश की। पुलिस द्वारा पीछा करने पर बदमाश ने जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश कुलदीप उर्फ गब्बर के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे दबोच लिया। पकड़ा गया अभियुक्त कुलदीप उर्फ गब्बर, जो कि पड़ोसी जनपद फर्रुखाबाद के नवाबगंज का रहने वाला है, उसके पास से पुलिस ने 20,000 रुपये की नकदी, एक अवैध तमंचा, कारतूस, एक स्विफ्ट कार और करीब 40 लीटर चोरी का तेल बरामद किया है। इसके अलावा तलाशी के दौरान कार से तेल चोरी में इस्तेमाल होने वाले खाली डिब्बे, पाइप, आरी के ब्लेड और कुप्पी जैसे उपकरण भी मिले हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस गिरोह ने पिछले एक हफ्ते के भीतर पाली, पचदेवरा और बिलग्राम थाना क्षेत्रों के दर्जनों निजी नलकूपों के ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था。 अभियुक्त के खिलाफ थाना पाली, पचदेवरा और बिलग्राम में पहले से ही विद्युत अधिनियम और चोरी के कई मुकदमे पंजीकृत थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस गिरोह के पकड़े जाने से क्षेत्र में ट्रांसफार्मर से होने वाली तेल चोरी की घटनाओं पर लगाम लगेगी। घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहाँ उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस अब इस मामले में अन्य फरार साथियों और चोरी का तेल खरीदने वाले गिरोह के नेटवर्क को खंगाल रही है ताकि इस पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश किया जा सके।
769
comment0
Report
Advertisement
Back to top