बैतूल में अवैध साउंड सिस्टम वाले बुलेट चालकों पर कार्रवाई
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले में यातायात पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिलों पर अवैध रूप से लगाए गए उच्च ध्वनि वाले साउंड सिस्टम के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों के चालान काटे और उनसे शमन शुल्क वसूला। साथ ही, इन अवैध साउंड सिस्टमों को हटवाया गया। इसके अलावा, काली फिल्म लगी चार पहिया गाड़ियों पर भी कार्रवाई की गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
