आमला में दो होटलों पर मिलावट के खिलाफ कार्रवाई, मिठाई के सैंपल और घरेलू सिलेंडर जब्त
Amla, Madhya Pradesh:रविवार को आमला के दो होटलों पर आमला पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई की जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। चेकिंग के दौरान टीम ने मिठाइयों के सैंपल लिए और घरेलू सिलेंडर जब्त किए। खाद्य अधिकारी संदीप पाटिल ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेश पर यह कार्रवाई की गई क्योंकि लंबे समय से होटलों में मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचे जा रहे थे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
