वक्फ बोर्ड समाप्त करो या सनातन बोर्ड का गठन करो, सर्व हिंदू समाज ने किया प्रदर्शन
Nayegaon, Madhya Pradesh:बैतूल जिले में आज सर्व हिंदू समाज ने वक्त बोर्ड के नाम पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए समाज विशेष द्वारा बैतूल जिले में लैण्ड जिहाद करने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। उमरी गांव में वक्फ बोर्ड के नाम पर 55 एकड़ जमीन अनधिकृत रूप से कब्जा करने और सरकारी वन भूमि पर कब्जा कर मजार बनाई जा रही है जिन्हें हटाने की मांग हिंदू समाज द्वारा की गई है। बैतूल जिले में अवैध रूप से बांग्लादेशी घुसपैठियों, यूपी, बिहार और महाराष्ट्र से मुस्लिमों के आने की बात भी कही।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
