आमला में तालाब में नहाने के दौरान महिला की गई जान, पुलिस ने शव निकाला
Amla, Madhya Pradesh:आमला के बोरदेही थाना क्षेत्र के तरोड़ाकला गांव में एक महिला की तालाब में नहाते समय डूबने से जान चली गई। मृतका तालाब में नहाने गई थी लेकिन अधिक गहराई में चले जाने के कारण वह डूब गई। कुछ देर तक जब वह बाहर नहीं आई तो ग्रामीणों ने पुलिस और SDRF टीम को सूचित किया। टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला की तलाश शुरू की और उसका शव तालाब से निकाल लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और पंचनामा बनाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अंबिकापुर नगर निगम के मुद्दों पर ज्ञापन मिलने के बाद सुधार का आश्वासन
Kusu, Chhattisgarh:एंकर -अंबिकापुर शहर की समस्याओं को लेकर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सहित कांग्रेस पार्षदों ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौपकर नगर निगम क्षेत्र में मिलने वाली सुविधाओं को दुरुस्त करने को लेकर ज्ञापन सौपा गया। आपको बता दे की अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में 48 वार्ड शामिल है। जिनमें ज्यादातर भाजपा पार्षद के अलावा कांग्रेस पार्षद के वार्ड भी शामिल है। लेकिन कांग्रेस पार्षद के वार्डों में कामों की गति और अव्यवस्था चरम पर है। जहां नगर निगम क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट, जर्जर सड़क, धूल फाँकते राहगीर सहित साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसको लेकर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सहित कांग्रेस पार्षदों ने अंबिकापुर नगर निगम कमिश्नर को ज्ञापन सौपकर बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कहा है। इधर नगर निगम कमिश्नर ने नेता प्रतिपक्ष को आश्वासन दिया है कि आने वाले समय में जल्द से जल्द वार्डों में हो रही लोगों की परेशानियों को दूर किया जाएगा बेहतर सुविधाओं के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं। वही आने वाले समय में नगर निगम के द्वारा वार्ड वासियों को बेहतर सुविधा नहीं दिलाई गई तो कांग्रेस के द्वारा नगर निगम गघेराव के साथ ही विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा।हनुमानगढ़ में सालासर-पाल्लू पदयात्रियों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर
Hanumangarh, Rajasthan:सालासर-पल्लू धाम के पदयात्रियों के लिए राजकीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सालय में नि:शुल्क थैरेपी और प्राकृतिक चिकित्सा शिविर लगा है. यह आयुर्वेद विभाग, सहयोग शक्ति फाउंडेशन व पंजाबी महासभा के सहयोग से चल रहा है. शिविर में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक डॉक्टर, कर्मचारी, नर्स और स्वयंसेवक सेवाएं दे रहे हैं. पदयात्रियों को थकान व पैरों की तकलीफ से राहत देने के लिए मसाज, वाइब्रेशन थैरेपी और कांसा मशीन से मालिश जैसी सुविधाएं मिल रही हैं. डॉ. कुलदीप ने बताया कि यह पहल श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए है. लंबी दूरी तय करने वाले पदयात्रियों, पुरुष और महिलाएं दोनों को शिविर से काफी आराम मिल रहा है.मेरठ कोर्ट ने मुस्कान और साहिल सौरभ हत्या के लिए मौत की सज़ा सुनाई
मेरठ, उत्तर प्रदेश: मेरठ कोर्ट ने मुस्कान और साहिल सौरभ हत्या के लिए मौत की सज़ा सुनाई। सौरभ के भाई राहुल ने कहा, ''हम कोर्ट के फ़ैसले से खुश हैं। हमें इंसाफ़ मिला है हमें यही चाहते थे कि उन्हें फांसी हो।''चौसा बाजार में कबाड़ी से भारी मात्रा में बिजली तार-केबल बरामद, दो गिरफ्तार
Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिला के चौसा प्रखंड के कलासन बाजार में बुधवार को बिजली विभाग और चौसा थाना पुलिस की संयुक्त छापेमारी में बड़ी मात्रा में बिजली के तार और केबल बरामद किए गए। इस मामले में पुलिस ने कबाड़ी दुकानदार केशव भगत और उसके पुत्र को गिरफ्तार किया है। बिजली विभाग के एसडीओ विजय कुमार ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि कलासन बाजार स्थित एक कबाड़ी दुकान में चोरी के बिजली उपकरण, तार और केबल खरीदे-बेचे जा रहे हैं। सूचना के आधार पर बिजली विभाग और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कबाड़ी दुकान और उसके घर पर छापेमारी की।इस दौरान 11 हजार और 33 हजार वोल्ट की बिजली लाइनों में इस्तेमाल होने वाले कंडक्टर और केबल समेत भारी मात्रा में विद्युत उपकरण बरामद किए गए। अधिकारियों के अनुसार, बरामद तारों और केबल को गलाकर बोरों में भरकर कहीं भेजने की तैयारी की जा रही थी। बरामद सामान का वजन करीब 310 किलोग्राम जिसकी कीमत अनुमानित एक लाख पांच हजार बताया जा रहा है, जिसकी तौल की जा रही है। छापेमारी के बाद पुलिस ने कबाड़ी दुकानदार केशव भगत और उसके पुत्र कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है。बीकानेर में स्पा सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 टीमें जांच में
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर स्पा सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, विशेष टीमों का गठन अवैध गतिविधियों की शिकायतों के बाद पुलिस हुई सक्रिय स्पा सेंटरों की जांच के लिए बनाई गईं 5 विशेष टीमें 20 पुलिसकर्मी अलग-अलग स्पा सेंटरों पर कर रहे चेकिंग शहर के सभी स्पा सेंटरों की जांच पर पुलिस का फोकस पुलिस ने कहा-अनैतिक गतिविधियां किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन और सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में थानाधिकारी कोटगेट विक्रम तिवारी एक्शन में, स्पा सेंटरों में नियमों की पालना और गतिविधियों की हो रही जांचगाजियाबाद मिशन शक्ति से महिलाओं को मिला सुरक्षा का भरोसा, चौपाल में सीधे पुलिस से संवाद
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर योगी सरकार की ओर से चलाए जा रहे प्रयासों के तहत गाजियाबाद पुलिस मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं को जागरूक और सशक्त बनाने में जुटी है। इसी कड़ी में महिलाओं के लिए चौपाल आयोजित की जा रही हैं, जहां महिलाएं बिना किसी झिझक के सीधे पुलिस अधिकारियों से संवाद कर सकती हैं और अपनी समस्याएं साझा कर सकती हैं। चौपाल के दौरान पुलिस अधिकारी महिलाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दे रहे हैं। उन्हें आपातकालीन पुलिस सहायता के लिए 112 और महिला हेल्पलाइन 1090 के बारे में बताया जा रहा है। साथ ही, इन नंबरों के इस्तेमाल, महिलाओं के कानूनी अधिकारों और किसी भी तरह की परेशानी होने पर शिकायत दर्ज कराने के तरीकों की जानकारी भी दी जा रही है। हर थाने में मिशन शक्ति केंद्र, 24 घंटे शिकायत सुनने की व्यवस्था महिलाओं की सुरक्षा और उनकी शिकायतों के समाधान को प्राथमिकता देते हुए गाजियाबाद के प्रत्येक थाने में मिशन शक्ति केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर महिलाएं 24 घंटे पहुंचकर अपनी शिकायत और समस्या बता सकती हैं। यहां तैनात महिला पुलिसकर्मी उनकी बात सुनेंगी और शिकायत के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगी। सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर महिलाओं को बना रहे आत्मनिर्भर मिशन शक्ति चौपाल का उद्देश्य केवल महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी देना ही नहीं, बल्कि उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना भी है। चौपाल के माध्यम से महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार की महिला सशक्तिकरण और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। योगी सरकार की महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण पर केंद्रित पहल के तहत पुलिस और महिलाओं के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की यह व्यवस्था महत्वपूर्ण है। इससे महिलाओं को अपनी बात रखने का अवसर मिल रहा है और उन्हें यह भरोसा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है कि किसी भी परेशानी या उत्पीड़न की स्थिति में पुलिस उनकी सहायता के लिए उपलब्ध है। मिशन शक्ति का संदेश साफ है—महिलाएं जागरूक बनें, अपने अधिकार पहचानें और जरूरत पड़ने पर बिना झिझक पुलिस की मदद लें।
बाइट प्रिया श्रीपाल,ए सी पी वेव सिटी
