icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीमांचल के बेरोजगार युवाओं को विदेशी रोजगार के झांसे में फंसाने वाला गिरोह गिरफ्तार

ASAmit SinghJust now
Kishanganj, Bihar:बिहार के सीमांचल में बेरोजगार युवाओं को दुबई और सऊदी अरब जैसी जगहों पर मोटी कमाई का सपना दिखाकर अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी के जाल में फंसाने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। किशनगंज पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के कथित सरगना सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। किशनगंज एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम और एसटीएफ ने पटना में छापेमारी कर पूर्णिया के roटा निवासी हाजी नाहिद गनी और अनगढ़ निवासी मो. तबरेज को गिरफ्तार किया। नाहिद गनी आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के पूर्व युवा प्रदेश महासचिव बताए जाते हैं। पुलिस के अनुसार, यह सिंडिकेट हाजी नाहिद गनी प्राइवेट लिमिटेड और ताइबा इंटरनेशनल टूर एंड ट्रैवल्स जैसी एजेंसियों के जरिए सीमांचल के युवाओं को फंसाता था। रोजगार दिलाने के नाम पर प्रति युवक से करीब 1.80 लाख रुपये तक वसूले जाते थे। मामला किशनगंज के बिशनपुर थाने में पीड़ित नूरजफर के पिता मोहम्मद सुलेमान की शिकायत के बाद सामने आया। पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने बताया कि युवा मलेशिया पहुंचे ही अफजल नामक पाकिस्तानी एजेंट उनके वीजा छीनकर बंधुआ मजदूरी करवाता था। उन्होंने कहा कि पूर्णिया के अमौर निवासी कमरुल हक 2 फरवरी 2026 से मलेशिया में लापता हैं और उसका परिवार अब भी उनका कोई अता-पता नहीं लगा पा रहा है। किशनगंज एसडीपीओ-1 खुसरू सिराज के मुताबिक, इस नेटवर्क के तार मलेशिया में बैठे एक पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े हैं। युवकों को वैध वर्क वीजा के बजाय टूरिस्ट वीजा थमाकर पहले पटना से दिल्ली और फिर थाईलैंड के क्राबी भेजा जाता था। वहां से अवैध डंकी रूट के जरिए मलेशिया में घुसाया जाता था। जोहोर में सक्रिय एजेंट उन्हें कमरों में बंद रखकर अमानवीय परिस्थितियों में काम करने के लिए मजबूर करता था। किशनगंज, बहादुरगंज और पूर्णिया के रौटा समेत विभिन्न थानों में धोखाधड़ी और उत्प्रवास अधिनियम के तहत अब तक सात प्राथमिकी दर्ज हो चुकी हैं। पुलिस दोनों आरोपियों के बैंक खातों, अंतरराष्ट्रीय संपर्कों और अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया में जुटी है।
0
0
Report

जयपुर में दो करोड़ के डायमंड चोरी: गुजरात की महिला गिरफ्तार

Jaipur, Rajasthan:जयपुर। माणक चौक थाना इलाके में हुई दो करोड़ रुपये के डायमंड चोरी का पर्दाफाश। एक महिला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गुजरात की रहने वाली है महिला आरोपी। DST और माणक चौक थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई। राजधानी जयपुर के माणक चौक थाना पुलिस और DST नॉर्थ ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए इलाके में हुई दो करोड़ रुपये के नगीनों की चोरी की वारदात का खुलासा किया। महिला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा ने बताया कि 15 अक्टूबर को माणक चौक थाने में परिवादी ने मुकदमा दर्ज करवाया था कि वह इलाके में ई-रिक्शा से जा रहा था। इस दौरान उसके साथ वारदात हुई। इसके बाद विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए गुजरात की रहने वाली एक महिला आरोपी को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की। शर्मा ने बताया कि अब तक की पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि उसने ही इस वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि चोरी हुए नगीनों की कीमत दो करोड़ रुपये से ज्यादा है। महिला से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने 200 कैमरों की फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला के साथ एक नाबालिग लड़की भी CCTV में दिखाई दी है। नाबालिग लड़की सहित पुलिस अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
0
0
Report

चंदौली में अभ्युदय योजना के कंपोजिट स्कूल निर्माण में जांच की मांग

Chandauli, Uttar Pradesh:चंदौली..... - मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निर्माणाधीन कंपोजिट विद्यालय के निर्माण पर उठे गम्भीर सवाल... - उद्घाटन से पहले ही निर्माणाधीन विद्यालय का बारजा गिरने से मचा हड़कंप... - बड़ा हादसा घटित होने से बाल - बाल बचा... - ग्रामीणों ने निर्माण सामाग्री की गुणवत्ता पर लगाए गम्भीर आरोप... - बालू, सीमेंट, गिट्टी और सरिया की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग... - बारजा गिरने के बाद टूटे हिस्से को मोडिफाई करने की जल्दबाजी पर भी सवाल... - निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष तकनीकी जांच की मांग... - 1.30 करोड़ की लागत से हो रहे निर्माण कार्य में कार्यदाई संस्था पर लापरवाही का आरोप... - कार्यदाई संस्था से लेकर निर्माण कार्य की निगरानी करने वालों पर भी सवाल... - ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग... - सदर ब्लाक अंतर्गत पड़या गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय का पूरा मामला... बाइट: महंत सिंह, ग्रामीण... बाइट: गौतम कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि... Byte / वाक थ्रू... ग्राउंड जीरो से
0
0
Report
Advertisement

बिहार: साइबर क्राइम रैकेट के नौ गिरफ्तार, आरा के हत्या केस में नया मोड़

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर पुलिस को आज उस वक्त एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब साइबर क्राइम में जुटे नौ लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मामला सिकरहट्टा थाना के चकिया गांव की है जहां पर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग यहां बहुत सारा मोबाइल और लैपटॉप लेकर संदिग्ध गतिविधि में लगे हुए हैं। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चकिया गांव में छापेमारी कर मौके से भारी संख्या में मोबाइल और लैपटॉप सहित सिम कार्ड और कैश बरामद किया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए संदिग्ध दो युवकों के बयान पर राज्य के अन्य जगहों पर छापामारी किया जिसमें कुल नौ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया है कि यह लोग इंटरनेट कॉलिंग के थ्रू लोगों को क्रेडिट कार्ड और इंश्योरेंस करने के नाम पर लगातार ठगी करने में लगे हुए थे, जिसकी सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने तत्काल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से कल 22 मोबाइल 2 लैपटॉप, 34 सिम कार्ड, 11 डेबिट कार्ड और कुल 22,000 रुपए नगद बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद साइबर अपराधियों में हड़कंप की स्थिति है। दूसरी घटना में अगिआंव थाना क्षेत्र में 14 नवंबर को एक महिला की गोली मारकर हत्या हुई थी जिसमें पुलिस ने करवाई करते हुए उस कांड में शामिल महिला के भैंसुर को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त राइफल भी गांव के नहर के किनारे एक भूसे की टाल से बरामद किया है।
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ में BharatMala एक्सप्रेसवे पर 380 पेटी अवैध शराब पकड़ी; 2 गिरफ्तार

Hanumangarh, Rajasthan:स्थान: हनुमानगढ़ (राजस्थान). जिला स्ट्रिंगर: कुलदीप शर्मा. भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर 380 पेटी अवैध शराब से भरी ट्रक पकड़ी गई; दो आरोपी गिरफ्तार. अवैध शराब Chandigarh से गुजरात सप्लाई करने के लिए लाई जा रही बताई जा रही है. बरामद शराब की कीमत 70 लाख रुपये से अधिक बताई गई है. पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य रा निर्देशन में जिला विशेष टीम की सूचना अहम रही. ट्रक को जब्त कर शराब की खेप बरामद की गई. ट्रक में कुल 18,240 पव्वे शराब बरामद हुए. मामले में शराब की सप्लाई और तस्करी नेटवर्क की जांच जारी है. मौके पर संजय और विनोद को गिरफ्तार किया गया.
0
0
Report

लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड: इनाम बढ़ाने के साथ गिरफ्तारी की तैयारी, श्रद्धा दुबे को नोटिस

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ | शिवा शर्मा मर्डर केस | डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (DCP) सेंट्रल, विक्रांत वीर कहते हैं, "श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे, और ड्राइवर, दानिश—हमारी पुलिस टीमें एक्टिवली उनकी तलाश कर रही हैं। हम उनके सभी संभावित ठिकानों पर रेड कर रहे हैं, और हमें उम्मीद है कि वे जल्द ही पकड़े जाएंगे। इस बारे में, हम उनकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी के लिए इनाम की रकम—जो अभी Rs 25,000 तय है—को भी बढ़ाने की प्रोसेस में हैं...हम रेगुलर रेड कर रहे हैं और उम्मीद है कि इन संदिग्धों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। हमें एक आरोपी से सरेंडर एप्लीकेशन मिली है, और ज़रूरी कानूनी प्रोसीजर फॉलो किए जा रहे हैं। हम आपको आगे की किसी भी डेवलपमेंट के बारे में बताते रहेंगे। अभी तक, किसी को भी कस्टडी में नहीं लिया गया है।" श्रद्धा दुबे में से एक को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने 30 अक्टूबर, 2026 को सुनवाई तय की है, और श्रद्धा दुबे को उस तारीख को अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है.
0
0
Report

जयपुर में 57 चालान लंबित, अवैध बसों के खिलाफ भारी सीज कार्रवाई

Jaipur, Rajasthan:जयपुर।57 चालान लंबित थे, परिवहन विभाग की टीम ने किया सीज। माणढन क्षेत्र के काठूवास टोल पर अवैध बसों पर कार्रवाई। परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देशन में की गई कार्रवाई। अलवर आरटीओ रविंद्र जोशी ने बताया, परिवहन निरीक्षक रविदत्त शर्मा, पवन कटारिया ने 3 बसों के चालान किए। इनमें एक बस RJ09PC2869 को किया गया सीज। इस बस के 57 चालान लंबित, परमिट भी नहीं था। एक अन्य बस RJ09PA4421 चलती पाई गई रोडवेज कलर में। हालांकिक बस माफिया इसे मौके से भगा ले जाने में हुआ कामयाब। इस बस की RC और फिटनेस कैंसिलेशन की अनुशंसा की गई। साथ ही ड्राइवर के DL को अयोग्य करार दिए जाने की भी अनुशंसा की।
0
0
Report
Advertisement

रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद, डोली देवलधार के लिए रवाना

Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर उच्च हिमालय के बीच बसे चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ धाम मे आस्था और भावुकता का अनूठा संगम नजर आया। वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और भगवान शिव के जयकारों के बीच मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होते ही श्रद्धालुओं की आवाजाही से गुलजार रहने वाले रुद्रनाथ धाम में अगले छह माह के लिए विराम लग गया। अब शीतकाल में श्रद्धालु गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर में भगवान रुद्रनाथ के दर्शन कर सकेंगे। कपाट बंदी के अवसर पर धाम में धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया गया। अंतिम पूजा के साथ भगवान रुद्रनाथ की आराधना की गई और विधि-विधान से कपाट बंद किए गए। चतुर्थ केदार भगवान श्री रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने के बाद आज भगवान की डोली पूर्ण पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपने अगले पड़ाव ज्वाला मंदिर, देवलधार के लिए रवाना हुई। डोली रात्रि प्रवास के लिए देवलधार पहुंचेगी, जिसके बाद 19 अक्टूबर को भगवान श्री रुद्रनाथ की डोली गोपेश्वर स्थित श्री गोपीनाथ मंदिर पहुंचेगी। बता दें समुद्र तल से 11 हजार 800 फीट की ऊंचाई पर भगवान रुद्रनाथ का मंदिर है । जो एक पहाड़ी पर पत्थरों की गुफा में बना है । यह मंदिर चारों ओर मखमली बुग्यालों से घिरा है। यहां पर शिव की मुख की पूजा की जाती है । मंदिर ग्रीष्म काल में 6 माह मई से लेकर अक्टूबर तक श्रद्धालुओं के लिए खुला रहता है । शीतकाल में 6 माह रुद्रनाथ भगवान की पूजा अर्चना गोपीनाथ मंदिर में की जाती ।
0
0
Report

लखनऊ BKT में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड: दो गिरफ्तार, नाबालिग संरक्षण में

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊBKT में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का खुलासा प्रॉपर्टी डीलर अरविंद कुमार की हत्या में दो गिरफ्तार एक नाबालिग को पुलिस ने संरक्षण में लिया 50 हजार रुपये के लेनदेन में हुआ था विवाद पैसे मांगने पर अमन धीमान से हुआ था झगड़ा ईंट और कंक्रीट पत्थरों से सिर पर किए थे वार हथौड़े से भी हमला कर अरविंद की हत्या की गई थी हत्या के बाद सबूत मिटाने की कोशिश का खुलासा रवि कुमार गौतम भी पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी अमन धीमान पर पहले भी दर्ज हैं मुकदमे हत्या में इस्तेमाल पत्थर, ईंट और हथौड़ा बरामद फरार सूरज रावत की तलाश में जुटी पुलिस
0
0
Report
Advertisement

यवतमाल हाईवे हादसा: विपरीत दिशा से आई कार ने शिक्षिका को टक्कर दी, हालत गंभीर

Yavatmal, Maharashtra:यवतमाळच्या पिंपळगाव बायपासवर सुसाट कारने विरुध्द दिशेने येऊन दुचाकीवर जात असलेल्या शिक्षिकेला धडक दिली. कारने काही मीटर पर्यंत कार फरपटत नेली. हा घटनाक्रम सीसीटीव्ही मध्ये चित्रित झाला. या प्रकरणी शहर पोलिसांनी कार चालकाविरुद्ध गुन्हा दाखल केला. निशा फुंदे असे जखमी शिक्षिकेचे नाव आहे. त्या दुचाकीने जात असताना विरुध्द दिशेने सुसाट येणाऱ्या कार चालकाने जोरात धडक दिली. कारने काही अंतरापर्यंत दुचाकीला फरफटत नेले. या अपघातात निशा ह्या गंभीर जखमी झाल्या असून त्यांना उपचारासाठी नागपूर येथे हलविण्यात आले आहे. त्यांची प्रकृती गंभीर असल्याचे सांगण्यात येत आहे.
0
0
Report

बोकारो में शनि मंदिर के पास हिंसक विवाद, साधु घायल, युवक पकड़े गए

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में मारपीट की घटना वायरल हो रही है जहां तस्वीरों में कुछ युवक एक साधु महाराज के साथ उलझते दिख रहे हैं। कुछ लोग बचाते नजर आ रहे हैं, इस दौरान एक युवक हाथों में डंडा लेकर गाड़ी में तोड़फोड़ करते दिखे। साधु महाराज भी हाथों में तलवार लेकर मंदिर से बाहर निकल जाते हैं और इनके साथ लड़ रहे हैं। यह घटना चेकपोस्ट के पुल के पास स्थित शनि मंदिर के पास की है। मंदिर के बाहर खड़ी एक कार पर हमला कर दिया गया, जिससे स्थानीय भीड़ जुट गई और युवक को पकड़कर धुनाई कर दी गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिन्हें पुलिस ने युवक को पकड़कर थाना ले आई। स्थानीय लोगों ने बताया कि पेट्रोल पंर भरने के दौरान पंप पर दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसका बदला लेने के लिए कुछ युवक चेकपोस्ट स्थित शनि मंदिर में पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू कर दी, जिसमें साधु के साथ हाथापाई भी हुई। साधु महाराज घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और युवक को पुलिस ने थाना लाया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top