460001
तेज बारिश में नाली में बहा ढाई वर्षीय बच्चा, गई जान
Nayegaon, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के किदवई वार्ड में आज तेज बारिश के बीच घर के सामने खेल रहा बच्चा नाली में जा गिरा और तेज बहाव में बह गया। प्रत्यक्षदर्शियो की सूचना पर फौरन ही स्थानीय लोग, पुलिस, एसडीईआरएफ और नगर पालिका का अमला मौके पर पहुंच गया था और बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। बच्चा घर से लगभग 1 किलोमीटर दूर नाले में मिला है। जिसे तुरंत ही जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान बच्चों की जान चले गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना के धरना स्थल पर अतिपिछड़ा समुदाय की सुरक्षा मांगों को लेकर विशाल प्रदर्शन
Patna, Bihar:पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर आज अतिपिछड़ा समाज के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर विशाल धरना दिया। अतिपिछड़ा समाज के लोगों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों के साथ हो रहे अत्याचार, उत्पीड़न और आपराधिक घटनाओं के विरोध में यह धरना आयोजित किया गया। आम जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी ने कहा कि आज बिहार की स्थिति यह है कि अत्यंत पिछड़ा समाज के साथ अन्याय हो रहा है। अत्याचार, हत्या और बलात्कार की घटनाओं से बिहार त्रस्त है, लेकिन मुख्यमंत्री इस मामले को संज्ञान में नहीं ले रहे हैं। विद्यापति चंद्रवंशी ने कहा कि अत्यंत पिछड़ा समाज मुख्यमंत्री को वोट दे रहा है, लेकिन इसके बावजूद उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, इसी के विरोध में धरना दिया जा रहा है ताकि मुख्यमंत्री का ध्यान अतिपिछड़ा समाज की समस्याओं की ओर आकर्षित किया जा सके। विद्यापति चंद्रवंशी ने मांग की कि बिहार में अतिपिछड़ा अत्याचार निवारण आयोग का गठन किया जाए और अतिपिछड़ा समाज के लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में होने वाले अपराधों के आंकड़े सामने आते हैं, लेकिन अतिपिछड़ा समाज के खिलाफ होने वाले अपराधों का अलग से आंकड़ा जारी किया जाना चाहिए। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि अतिपिछड़ों के साथ कितनी हत्या, बलात्कार और अत्याचार की घटनाएं हुई हैं। विद्यापति चंद्रवंशी ने चेतावनी दी कि अगर मुख्यमंत्री इन मांगों को नजरअंदाज करते हैं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, उन्होंने कहा कि अगले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का घेराव किया जाएगा।0
0
Report
अयोध्या अस्पताल में वृद्ध लावारिस के साथ अमानवीय व्यवहार वीडियो वायरल, CMS सफाई
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या जिला चिकित्सालय में लावारिस वृद्ध मरीज के साथ अमानवीय व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले पर सफाई दी है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति वृद्ध मरीज को जमीन पर खींचते हुए ले जाता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश सिंह ने पूरे मामले की जानकारी दी। सीएमएस के मुताबिक, यह वृद्ध लावारिस मरीज पिछले तीन दिनों से अस्पताल परिसर में इधर-उधर घूम रहा था। एक अन्य मरीज के अटेंडेंट ने बताया कि वृद्ध ने खुद उससे अस्पताल के गेट के बाहर तक पहुंचाने का अनुरोध किया था। जब वह उसे गेट की ओर ले जा रहा था, तभी वृद्ध जमीन पर लेट गया। इसके बाद अटेंडेंट उसे खींचने लगा। इसी दौरान एक व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जिसके बाद अटेंडेंट वृद्ध को छोड़कर वहां से चला गया। सीएमएस ने बताया कि अटेंडेंट से बातचीत की गई तो उसने कहा कि उसे इस तरह मरीज को खींचना गलत होने की जानकारी नहीं थी। फिलहाल वायरल वीडियो के बाद वृद्ध मरीज को जिला अस्पताल के वार्ड में बेड दिया गया है और उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार वृद्ध मानसिक रूप से बीमार है और अक्सर इधर-उधर घूमता रहता है।0
0
Report
अमेठी पुलिस ने आरोपी अंसार उर्फ चितऊ को गिरफ्तार कर 315 बोर तमंचा बरामद किया
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी ब्रेकिंग :- अमेठी में पुलिस ka “ऑपरेशन चक्रव्यूह” जारी。 संग्रामपुर पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार。 आरोपी अंसार उर्फ चितऊ को पुलिस ने पकड़ा। तलाशी में .315 बोर के तमंचा बरामद。 एक जिंदा कारतूस भी पुलिस ने किया बरामद, आरोपी के खिलाफ अमेठी-प्रतापगढ़ में 14 मुकदमे दर्ज。 हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के मामले शामिल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, अखिलेश यादव की रिहाई की मांग
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। दिल्ली में निर्वाचन आयोग (ECI) के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद उत्तर प्रदेश में सपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। इसी क्रम में मंगलवार को उन्नाव में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की रिहाई की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जयचंद विमल के नेतृत्व में कार्यकर्ता सपा कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “ECI मुर्दाबाद”, “ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद”, “वोट चोर गद्दी छोड़” सहित कई नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिया जाना लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास है। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि अखिलेश यादव समेत हिरासत में लिए गए नेताओं को तत्काल रिहा किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द रिहाई नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष जयचंद विमल, अन्नू टंडन, सपा नेता इस्माइल, वीरेंद्र शुक्ला, अंकित परिहार, मिंटू निषाद, सैय्यद अफजाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
बाढ़ घटने से बिहार में राहत की उम्मीद, अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी
Patna, Bihar:Anchor उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बिहार में बाढ़ की स्थिति, फरक्का जलसन्धि और अनंत सिंह, नीरज कुमार प्रकरण पर कहा कि ललन सिंह पार्टी के senior नेता हैं और उन्हें जो जिम्मेवारी दी गई है उसको लेकर वे काम कर रहे हैं, इस मौके पर मंत्री बुलो मंडल, एमएलसी संजय गांधी, प्रवक्ता अंजुम आरा भी उपस्थित रही. वी/ओ 1 जल संसाधन मंत्री सह उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि ईश्वर ने साथ दिया और प्रकृति मेहरबान रही तो धीरे धीरे बाढ़ का प्रकोप घट रहा है..टटबंधों पर कुछ जगह दबाव है लेकिन नियंत्रण के अंदर वाला दबाव है, बाढ़ बिहार में अपने अंतिम चरण में हैं और बाढ़ के प्रकोप से निकल रहे हैं लेकिन यह अनुमान है..बिहार में अब हमलोग बाढ़ से थोड़ा राहत महसूस कर रहे हैं बाइट 1 विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिहार वी/ओ 2 उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि चंपारण के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता पर विभागीय कार्रवाई की जा रही है.., गोपालगंज में जहां ब्रीच हुआ यहां के कार्यपालक अभियंता को निलंबित किया गया, दो कार्यपालक अभियंता, इसके अलावा कनीय अभियंता इन सब पर जहां लापरवाही दिखी सब पर कार्रवाई की गई है... सभी स्थिति की समीक्षा कर कार्रवाई की गई है, आपदा के समय जीरो टॉलरेंस रखा जाता है, एक कोताही के कारण भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.. लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई करके एक संदेश भी देने की कोशिश की गई है बाइट 2 विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिहार वी/ओ 3 अन्नत सिंह और नीरज कुमार प्रकरण पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि एक रास्ता भी निकला है, सुलझाने के क्रम में जो सामने आया उसको भी देख जाएगा.. ललन बाबू पार्टी के senior नेता है, उनके बातों से जो सामने आया पार्टी उनकी बातों को संज्ञान लेती है... मामला सुलझाने का उन्हें जिम्मा दिया गया.. उन्होंने प्रयास भी किया, जो बात सामने आई उसको पार्टी स्तर पर रखा गया.... पार्टी को लग रहा है कि ललन बाबू ने प्रयास किया है और विवाद खत्म होने की ओर है.. पार्टी के संज्ञान में सबकुछ है पार्टी देखेगी बाइट 3 विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिहार वी/ओ 4 जलसंसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बाढ़ की स्थिति और कारणों की चर्चा के क्रम में बताया कि फरक्का जलसन्धि को लेकर बिहार के साथ उचित हिस्सेदारी और बिहार के हक में बात नहीं हुई लिहाजा नीतीश संवाद के जरिए लोगों के सामने रख रहे हैं0
0
Report
हिस्ट्रीशीटर चिराग खटीक की हत्या की साजिश रचने वाले गैंग का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:राशमी, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ के राशमी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर चिराग खटीक की हत्या की साजिश रच रही गैंग का पर्दाफाश किया है. राशमी थानाधिकारी गेहरी लाल गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस ने छह बदमाशों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के कब्जे से देशी कट्टा, रिवॉल्वर, चार जिंदा कारतूस, धारदार हथियार और वारदात में प्रयुक्त क्रेटा व स्विफ्ट कार बरामद की गई. गिरफ्तार आरोपियों में दो चित्तौड़गढ़ और चार सूरत गुजरात के रहने वाले हैं. पुलिस के अनुसार गैंग चिराग खटीक की हत्या की फिराक में थी. प्रारंभिक जांच में मामला आपसी वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा सामने आया है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.0
0
Report
Advertisement
आवारा कुत्तों ने मंदिर के पास मीट के टुकड़े डालकर मचा था हड़कंप
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र में श्री वासुदेव मंदिर परिसर के पास मीट के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। मामला 5 अक्टूबर की शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच का बताया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो सामने आया कि किसी व्यक्ति ने मंदिर परिसर के पास मीट के अवशेष नहीं डाले थे। पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में आवारा कुत्ते बाहर से मीट का टुकड़ा लाकर मंदिर परिसर के पास डालते दिखाई दिए। मौके पर पशु चिकित्सक को बुलाकर अवशेष का सैंपल लिया गया। जांच में अवशेष किसी प्रतिबंधित पशु के नहीं पाए गए। मंदिर परिसर में रहने वाले दीपक औरShastrinagar निवासी देव पुत्र भगवान दास ने अवशेष देखकर उन्हें वहां से हटाया और निर्जन स्थान पर गड्ढा खोदकर दबा दिया। पुलिस ने कहा कि मामले में भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
हवाई के किलाउआ से निकलती तेज बहती लावा नदी का क्लोज-अप वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:Incredible close up footage of a fast flowing river of lava rushing from Hawaii's Kilauea volcano. NOT FOR SOCIAL MEDIA0
0
Report
विद्या वाहिनी योजना: बेटियों को साइकिल देकर स्वतंत्रता का संदेश
New Delhi, Delhi:Under the Vidya Vahini Yojana, Hon’ble Education Minister Shri Ashish Sood is providing bicycles to our daughters, giving them a means to move forward and pursue their dreams. Today, at two schools in Block A, Janakpuri, 581 girls are being provided bicycles. But I want us to see this bicycle as much more than just a means of transport. A bicycle represents freedom. It represents self-reliance. It represents the confidence to pursue one’s dreams independently. This initiative is not just about making the journey to school easier—it is about empowering our daughters with greater confidence, independence, and the freedom to move towards a brighter future.0
0
Report
Advertisement
श्याम सिंह राणा ने कुरुक्षेत्र की अनाज मंडी में धान खरीद की समीक्षा की
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा थानेसर अनाज मंडी में पहुंचे। कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों को लेकर गंभीर है और धान खरीद के दौरान किसी किसान को अनावश्यक परेशानी नहीं आने दी जाएगी। अनाज मंडी में आने वाली किसान की धान की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। मंडियों में खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए है। किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा सोमवार को कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में मार्केट कमेटी कार्यालय में धान खरीद कार्य को लेकर अधिकारियों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में धान की खरीद का काम सुचारू से चलना चाहिए। इस खरीद कार्य के दौरान किसी को भी कोई दिक्कत और परेशानी नहीं होनी चाहिए, किसी भी मंडी से सूचना मिलने पर व्यापारियों और किसानों की समस्याओं को अधिकारी तुरंत दूर करना सुनिश्चित करेंगे। इसलिए अधिकारी धान की खरीद कार्य को गंभीरता से ले, जो अधिकारी लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। उन्होंने मंडियों के गेट पास से लेकर तमाम खरीद कार्य के बारे में विस्तृत रिपोर्ट हासिल करते हुए कहा कि सरकार फसल खरीद प्रक्रिया के दौरान अन्नदाताओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। अनाज मंडियों में किसानों को अपनी फसल बेचने के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। बाईट,,, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा0
0
Report
त्योहारी सीजन में अंबाला मंडल की फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की तैयारी तेज
Ambala, Haryana:त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अंबाला मंडल से फिलहाल चार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें नोटिफाई की जा चुकी हैं, जबकि पांच और स्पेशल ट्रेनों का प्रस्ताव भेजा गया है। रेलवे अधिकारियों को उम्मीद है कि यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ इन ट्रेनों को भी जल्द नोटिफाई किया जाएगा। इसके साथ ही रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की भी तैयारी है। त्योहारी सीजन शुरू होते ही रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। दशहरे से शुरू होने वाला यह सिलसिला छठ पूजा तक जारी रहने की उम्मीद है। ऐसे में यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए अंबाला मंडल ने भी अपनी तैयारियाँ तेज कर दी हैं। अंबाला मंडल से फिलहाल चार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों को नोटिफाई किया जा चुका है। इनमें चंडीगढ़-पटना, चंडीगढ़-बनारस, अंबाला-मौ और बठिंडा-बनारस के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। वहीं, यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अंबाला मंडल ने पांच और स्पेशल ट्रेनों का प्लान रेलवे को भेजा है। इनमें चंडीगढ़-कटिहार, चंडीगढ़-बनारस, चंडीगढ़-लखनऊ, बठिंडा-लखनऊ और सरहिंद-सहरसा रूट शामिल हैं। अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम यशनजीत सिंह ने बताया कि इन ट्रेनों का प्लान बनाकर भेज दिया गया है। जैसे-जैसे यात्रियों की भीड़ बढ़ेगी, जरूरत के मुताबिक इन ट्रेनों को भी नोटिफाई किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ ट्रेनें एक अक्टूबर से ही नोटिफाई हो चुकी हैं, जबकि आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अन्य ट्रेनों को भी चलाया जा सकता है। अंबाला मंडल की ओर से सिर्फ अतिरिक्त ट्रेनों पर ही फोकस नहीं किया जा रहा, बल्कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर भी खोले जाएंगे। जिन स्टेशनों पर यात्रियों की ज्यादा भीड़ रहती है, वहां जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी रेलवे अलर्ट रहेगा। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे, ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो और वे सुरक्षित तरीके से अपनी मंजिल तक पहुंच सकें।0
0
Report
वाराणसी: कचहरी गोलघर पर अवैध निर्माण पर नगर निगम का बुलडोजर, मकानों पर कार्रवाई
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी में नगर निगम का बड़ा एक्शन कचहरी गोलघर मार्ग पर अवैध निर्माण और जर्जर भवनों पर चला प्रशासन का बुलडोजर। • 10 मकानों पर गिरी गाज, लगभग आधा दर्जन से अधिक जर्जर मकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी। • अत्यधिक जर्जर स्थिति में होने के कारण नगर निगम प्रशासन की ओर से सुरक्षा की दृष्टि से उठाया गया बड़ा कदम। • कचहरी गोलघर जैसे व्यस्त और प्रमुख मार्ग पर कार्रवाई से इलाके में मची हलचल। • इसी प्रमुख मार्ग पर पहले भी नगर निगम द्वारा अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया जा चुका है। • मीट की दुकानों और अन्य कमर्शियल गतिविधियों के लिए जाना जाता है यह प्रभावित क्षेत्र। • कार्रवाई के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद। • व्यस्त सड़क होने के कारण किसी भी दुर्घटना या ट्रैफिक जाम से बचने के लिए सख्त घेराबंदी। • नगर निगम का साफ संदेश—सुरक्षा नियमों से खिलवाड़ और अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं। • अचानक हुई इस कड़ी कार्रवाई से आसपास के दुकानदारों और स्थानीय निवासियों में हड़कंप का माहौल।0
0
Report
Advertisement
अमेठी के सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सेवाएं फिर शुरू, SDM निरीक्षण के बाद व्यवस्था सुधरी
Amethi, Uttar Pradesh:शिकायत के बाद औचक निरीक्षण करने सीएचसी अमेठी पहुंचे एसडीएम पंकज कुमार मिश्रा, कई महीनों से बंद अल्ट्रासाउंड सेवा का लिया जायजा, एसडीएम ने अल्ट्रासाउंड कक्ष खुलवाकर देखी व्यवस्था, गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए जाना पड़ रहा था निजी केंद्र, निजी जांच के चलते मरीजों को उठानी पड़ रही थी आर्थिक परेशानी, डॉक्टर के पारिवारिक कारणों से छुट्टी पर जाने से बंद थी सेवा, डॉक्टर के वापस लौटने पर सीएचसी में अल्ट्रासाउंड जांच शुरू, अब अस्पताल में ही गर्भवती महिलाओं को मिल सकेगी जांच सुविधा, अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है मामला।0
0
Report
गुना में स्वामित्व योजना पर पटवारियों का विरोध, रजिस्ट्रियाँ ठप
Morena, Madhya Pradesh:गुना में स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्रियाँ का काम पटवारियों के विरोध के चलते रुक गया है। पटवारियों का आरोप है कि उन्हें रजिस्ट्री में ‘विक्रेता’ की भूमिका दी जा रही है, जिससे भविष्य में जमीन विवाद होने पर वे कानूनी कार्रवाई में फंस सकते हैं। पटवारी संघ का कहना है कि योजना पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की है, इसलिए इसका क्रियान्वयन भी पंचायत विभाग से कराया जाए। गुना के करीब 400 गांवों में 98 हजार रजिस्ट्रियों का काम प्रभावित है। प्रदेश में अब तक सिर्फ 30 रजिस्ट्रियां हो सकी हैं।0
0
Report
मध्य प्रदेश के धार-इंदौर- मंदसौर में सफाई कर्मचारियों की पांच दिवसीय हड़ताल से जनजीवन प्रभावित
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के धार इंदौर समेत मंदसौर में भी सफाई कर्मचारियों की पांच दिवस की हड़ताल की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है शहर में जगह-जगह गंदगी का ढेर लगा पड़ा है साफ़ाई कर्मचारियों ने काम रोक हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया है कर्मचारी नियमितीकरण आउटसोर्स कर्मचारी की नियुक्ति न करने समान काम समान वेतन या अनुकंपा नियुक्ति के पेंडिंग मामले जल्द निपटारे समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे0
0
Report
Advertisement
