बैतूल में आवारा पशु ने युवक को उठाकर पटका, वीडियो वायरल
Nayegaon, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के बैतूल नगर पालिका क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक बढ़ गया है। कृष्णपुरा वार्ड में एक आवारा पशु ने युवक को उठाकर पटक दिया, जिसका वीडियो सीसीटीवी में कैद होकर वायरल हो रहा है। घटना में युवक को गंभीर चोटें आईं। नगर में आवारा पशुओं की संख्या बढ़ने से लोग परेशान हैं। नगरपालिका द्वारा पशुओं को पकड़ने की मुहिम प्रभावी न होने के कारण समस्या और बढ़ गई है। स्थानीय निवासी नगरपालिका से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
